लड़की घर से क्यों भागती है? जानिये कारण और उपाय

दोस्तों लड़की का घर से भागना आज भी एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है! लड़की तो घर से भाग जाती है लेकिन उसके बाद जो बेज्जती उसके परिवार को सहनी पड़ती है वो इसके बारे में नहीं सोचती! लोग लड़की को मतलबी और खुदगर्ज कहते हैं क्योंकि उसने अपने परिवार की परवाह नहीं की और अपने प्यार के साथ चली गई। लड़की घर से क्यों भागती है ?

यह सवाल बहुत से लोगों के मन में आता है। इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको इस सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

ladki ghar se kyu bhagti hai

लड़की के भागने से पूरा समाज उसे दोषी करार देता है लेकिन कोई भी यह सोचने की कोशिश नहीं करता कि आखिर लड़की भागी क्यों! ऐसी क्या मजबूरी रही होगी‌ जिसके कारण लड़की ने इतना बड़ा कदम उठाया। ‌ और ऐसा क्या किया जा सकता है इस लड़की को घर से भागने की कभी जरूरत ही ना पड़े। इन सभी चीजों के बारे में हमने आगे डिटेल में बताया है।

लड़की घर से क्यों भागती है? सामान्य कारण 

लड़की के घर से भागने के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। लोगों को लगता है लड़की सिर्फ प्यार के चक्कर में घर से भागती है लेकिन ऐसा नहीं है इसके अलावा भी कुछ कारण होते हैं जिसके वजह से लड़की घर से भागती है।

अपने सपनों के लिए –

कुछ लड़कियों को मॉडल और एक्ट्रेस बनने का शौक होता है और उनके परिवार से उन्हें इस तरह के सपने पूरे करने का मौका नहीं मिलता है जिसके कारण लड़की अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर से निकल जाती हैं।

उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए –

आज भी कई सारे घर ऐसे हैं जो बेटियों को उच्च शिक्षा देने से रोकते हैं। उनका यही मानना होता है कि बेटियों को ज्यादा नहीं पढ़ना चाहिए और बालिक होने पर उनकी शादी कर देनी चाहिए। ऐसे में जो लड़कियां पढ़ना चाहती है अपने जीवन में कुछ करना चाहते हैं वे इस अनचाहे शादी के बंधन से बचने के लिए घर से भाग जाती हैं लेकिन इस तरह के लोगों की संख्या बहुत कम है।

प्यार के चक्कर में भागना –

ऊपर बताए कारणों से तो बहुत ही कम लड़कियां घर से भागती हैं लेकिन ज्यादातर लड़कियां प्यार के लिए ही घर छोड़कर चली जाती हैं। अपने पसंद के जीवन साथी के साथ रहने के लिए लड़की अपने परिवार और उसकी इज्जत को नजरअंदाज करके घर छोड़कर चली जाती हैं।

girl impress

कहते हैं ” प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है” लेकिन यह कैसा एहसास है जो लोगों को अपने परिवार को छोड़कर किसी अनजान के साथ जाने के लिए मजबूर कर सकता है। क्या इसमें इतनी ताकत होती हैं!

लड़की प्यार के चक्कर में घर छोड़कर क्यों चली जाती हैं ?

जब कोई लड़की घर से भाग जाती है तब समाज और उसके परिवार के लोग लड़की को दोष लगाने लगते हैं लेकिन कोई भी यह नहीं सोचता कि आखिर लड़की को घर से भागना ही क्यों पड़ा!

इसकी वजह यह है कि लड़की के माता-पिता जो बचपन से जवानी तक लड़की के हर पसंद नापसंद सुनते थे और उसे वह चीज लाकर देते थे लेकिन बड़े होने पर लड़की को अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार नहीं होता।

लड़की के माता-पिता बिना लड़की के पसंद को देखे परखे लड़की को मजबूर करते हैं कि वह अपने प्यार को भुलाकर उस लड़के से शादी करे जिसे उसके माता-पिता ने चुना है।

ऐसे हालात में लड़की जिस लड़के को प्यार करती है उससे मिल पाना लगभग नामुमकिन होता है क्योंकि किसी से प्यार करने के बाद उसे भुला पाना लगभग नामुमकिन होता है और कभी-कभी तो जिंदगी बीत जाती है लेकिन वह याद नहीं जाती।

लड़की के माता-पिता के ऐसे ना मंजूरी के कारण और लड़की की जबरदस्ती शादी किसी और लड़के से करवाने की कोशिश के कारण लड़की को घर छोड़कर जाना पड़ता है। क्योंकि लड़की के दिल में पहले से ही कोई और है और ऐसे हालात में किसी और के साथ शादी जैसे पवित्र संबंध को बनाना उस व्यक्ति के लिए धोखा होगा जिससे लड़की की शादी होगी।

इन सभी विचारों से लड़ते हुए! परिवार और प्यार के बीच रिश्ते में पिसते पिसते आखिरकार किसी दूसरे इंसान का हाथ पकड़कर उसके साथ चली जाती हैं।

लड़की अगर घर से भागती नहीं तो क्या करती  है?

अगर लड़की अपने प्यार के लिए घर से नहीं भागती तो या तो वह अपने प्यार को अपने परिवार के खुशी के लिए हमेशा के लिए भुलाने के लिए तैयार हो जाती है या फिर परिवार की खुशी के लिए अपने प्यार को छोड़ किसी दूसरे इंसान के साथ शादी कर लेती हैं।

दिल में किसी और इंसान को रखकर शादी करना बहुत ही ज्यादा खतरनाक हो सकता है क्योंकि इस तरह शादी करने पर लड़की ना तो अपने प्यार को भूल पाएगी और ना ही अपनी शादी को सही से निभा पाएगी। लेकिन जो लड़कियां अपने प्यार के लिए घर से भागती नहीं है उन्हें अक्सर यही करना पड़ता है।

लड़की को घर से भागने से कैसे रोके ?

समाज में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो लड़की को घर से भागने से रोकने के लिए उसकी जबरदस्ती शादी किसी और से करा देते हैं! साथ ही साथ कई लोग घर से भागने वाली लड़कियों की हत्या कर देते हैं। और वही कुछ परिवार लड़कियों से हमेशा हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ लेते हैं।

लेकिन क्या यह सब करना सही है! अगर लड़की का परिवार लड़की को समझेंगे! उसके प्यार को एक बार परखेंगे! लड़की को थोड़ा समय देंगे तो शायद लड़की को कभी घर से भागने की जरूरत ही नहीं होगी।

क्योंकि जब लड़की का परिवार लड़की को थोड़ा समय देंगे तो शायद हो सकता है कि लड़की को अपने प्यार में खामी खुद ही दिखाई दे देगी। जब लड़की का परिवार उसे अपना प्यार साबित करने का मौका देंगे तब शायद लड़की के परिवार को समझ आ जाएगा कि जिस लड़के उनकी बेटी ने अपने लिए चुना है वह सही है।

इसीलिए मेरे अनुसार अगर कोई परिवार अपनी बेटी को घर से भागने से रोकना चाहता है तो उन्हें अपनी बेटी को एक मौका जरूर देना चाहिए ताकि वह खुद को और अपने प्यार को साबित कर सके।

« शादी के लिए लड़की चाहिए कोई जाति बंधन नहीं? तो यहाँ आइये

निष्कर्ष 

उम्मीद करते हैं कि हमारे इस लेख को पढ़ने के बाद अब आप समझ गए होंगे कि आखिर लड़की घर से क्यों भागती है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ ‌ जरूर शेयर कीजिए और परिवार को भी अपनी विचारधारा बदलने के लिए प्रेरित कीजिए। इस तरह के जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहिए।

Leave a Comment