अरेंज मैरिज के साइड इफेक्ट्स| इसलिए बेहतर है लव मैरिज

अरेंज मैरिज के साइड इफेक्ट्स – आज भी हमारे इंडिया में लोग अरेंज मैरिज को ही importance देते हैं। क्योंकि उनके मुताबिक अरेंज मैरिज सबसे अच्छी होती है और यह बात सही भी है हमारी पिछली पोस्ट में हमने आपको बताया था कि अरेंज मैरिज के फायदे बताये थे ?

अरेंज मैरिज के साइड इफेक्ट्स

लेकिन जहां अरेंज मैरिज के बहुत से फायदे होते हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। पर लोग इसके फायदों के चक्कर में नुकसान को नजरअंदाज करते हैं जिसकी वजह से यह चीज उनके लिए एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम बन जाती हैं।

अरेंज मैरिज से क्या प्रॉब्लम होते हैं या यूं कहे कि अरेंज मैरिज के साइड इफेक्ट्स क्या है? इसके बारे में हमने ऐसा ही करने में बहुत ही अच्छे से बताया है।

अरेंज मैरिज के साइड इफेक्ट्स

वैसे तो अरेंज मैरिज हमेशा ही सफल रहती हैं लेकिन कभी कभी ऐसा हो जाता है कि कुछ अरेंज मैरिज नहीं चलती हैं इसके अलावा भी कुछ ऐसे नुकसान होते हैं जो सिर्फ अरेंज मैरिज में ही होते हैं। इन्हीं सभी चीजों को हमने नीचे पॉइंट में अच्छे से बताया है –

#1. बेवजह के खर्चे

अरेंज मैरिज का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट नहीं होता है कि अरेंज मैरिज में बहुत ही बेतुके खर्चे होते हैं। और कुछ खर्च ऐसे होते हैं जिसे चाह कर भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अरेंज मैरिज में लोग जानबूझकर भी बहुत ज्यादा खर्चा करते हैं ताकि वह समाज को यह दिखा सके कि उन्होंने बहुत अच्छे से अपने बेटे या बेटी की शादी की हैं जिसकी सच में कोई जरूरत नहीं होती हैं।

#2. आर्थिक बोझ

शादी में बहुत सारा खर्चा करने के लिए पैसों की भी बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है इसी वजह से लोग चाहे लड़के के माता-पिता हो या फिर लड़की के दोनों ही बहुत सारा उधार ले लेते हैं या फिर अन्य माध्यम से पैसे इकट्ठा करते हैं इसके वजह से उनके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है और जब शादी होगी जाती है तब भी बोझ कम करने में उन्हें बहुत समय लगता है। ‌

#3. दहेज की कुप्रथा

लव मैरिज की तुलना में अरेंज मैरिज में लोग ज्यादा दहेज लेते हैं क्योंकि अरेंज मैरिज में लोगों को यह बात पहले ही पता होती है कि दहेज तो मिलना ही है इसीलिए लोग बिना हिचकिचाए बहुत सारा दहेज मांगते हैं। वैसे तो दहेज की कुप्रथा बहुत पुरानी है और कानूनी तौर पर अवैध है लेकिन फिर भी लोग दहेज की कुप्रथा को बढ़ावा देते हैं। ‌

« जानिए क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? आजादी या मजबूरी

#4. शादी के बाद adjust करने में परेशानी

ज्यादातर अरेंज मैरिज में लोग एक दूसरे को जानते ही नहीं है जिसकी वजह से होता है यह है कि शादी के बाद भी उन्हें एक दूसरे को समझने में बहुत वक्त लग जाता है जिससे उन्हें एडजस्ट करने में भी बहुत परेशानी होती है और एक दो साल तो बस एक दूसरे को समझने में ही बीत जाता है। ‌

#5. भरोसे की कमी होना

लव मैरिज में लोग एक दूसरे को पहले से ही जानते हैं जिसके वजह से होता है यह है कि उनके बीच में पहले से ही भरोसा, प्यार और केयर जैसी फीलिंग होती है। लेकिन अरेंज मैरिज में ऐसा कुछ नहीं होता है इसलिए अरेंज मैरिज में भरोसा बनने में भी काफी वक्त लग जाता है जिसके वजह से भी कई बार बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है।

#6. दहेज के वजह से लड़की का शादी ना करना

अरेंज मैरिज में आज भी लोग बिना दहेज लिए शादी करते ही नहीं हैं इसीलिए जो गरीब घर की लड़कियां होती हैं उनके लिए शादी करना बहुत मुश्किल हो जाता है क्योंकि उनके माता-पिता के पास इतने सारे पैसे नहीं होते कि वह दहेज दे सके। इस वजह से लड़की कई बार शादी ही नहीं करती है।

#7. शादी ना चली तो माता पिता पर आरोप

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अरेंज मैरेज अधिकतर परिवार के पसंद से ही कराई जाती है जिसमें लड़का और लड़की की रजामंदी होती है लेकिन कई बार अरेंज मैरिज लोग जबरदस्ती भी करा देते हैं जिसकी वजह से उस शादी में लड़के लड़की की कोई रजामंदी नहीं होती है।

इस तरह की शादी जब फेल हो जाती है तब पूरा आरोप परिवार पर ही जाता है। ‌ सिर्फ इसी केस में नहीं कोई भी अरेंज वाला जगह नहीं चलती है तो परिवार के ऊपर ही सबसे पहले आरोप लगाया जाता है जबकि लव मैरिज में लोग किसी पर आरोप नहीं लगाते हैं क्योंकि वह अपनी शादी अपनी मर्जी से करते हैं।

#8. लड़के रिश्ते को कंट्रोल करते हैं!

अरेंज मैरिज में सबसे ज्यादा कंट्रोल लड़के के पास होता है और लड़की को अपने पति के मुताबिक ढलना पड़ता है ताकि किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। और उनकी शादी अच्छे से चलें शुरू शुरू में अरेंज मैरिज में लड़कियों के पास फैसला करने तक का भी कोई अधिकार नहीं होता है।

#9. अरेंज मैरिज की वजह से लोग अपने प्यार को भुला देते हैं!

अरेंज मैरिज के वजह से कई बार लोग अपने प्यार को छोड़ देते हैं और अपने माता-पिता की खुशी के लिए किसी अनजान से शादी करने के लिए तैयार हो जाते हैं। अरेंज मैरिज में प्यार से ज्यादा परिवार के मर्जी को महत्व दिया जाता है।

#10. अरेंज मैरिज में शादी को चलाने की पूरी जिम्मेदारी लड़की पर आ जाती हैं!

अरेंज मैरिज की लास्ट लेकिन सबसे बड़ी खामी यही है कि शादी के बाद रिश्ते को चलाने की सारी जिम्मेदारी, परिवार का ख्याल रखने की जिम्मेदारी, दूसरों को खुश रखने की जिम्मेदारी सब लड़की पर आ जाती हैं जिसके वजह से उसे वक्त से पहले ही समझदार बनना पड़ता है।

शादी से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट –

« शादी के लिए लड़की चाहिए कोई जाति बंधन नहीं? तो यहाँ आइये

« शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों होती है? जानिए असली वजह

« शादी कैसे तुडवायें? मर्जी के खिलाफ हो रही है शादी तो ऐसे रोकें

निष्कर्ष ~ अरेंज मैरिज के साइड इफेक्ट्स

उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि अरेंज मैरिज के साइड इफेक्ट्स कौन कौन से हैं? आपको यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं आर्टिकल अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment