ब्रेकअप के बाद लड़के क्या करते हैं? जानें सच्चाई

ब्रेकअप के बाद लड़के क्या करते हैं: दोस्तों, प्यार और ब्रेकअप ऐसी चीजें हैं जो हर इंसान अपनी जिंदगी में महसूस करता है प्यार होने के बाद लड़के क्या-क्या करते हैं इसके बारे में तो सभी को पता होता है क्योंकि प्यार चीज ही ऐसी है! लेकिन जब लड़कों का ब्रेकअप होता है तब भी उनके लाइफ में काफी सारे बदलाव आते हैं और वो काफी अजीबो गरीब चीजे करने लगते हैं।

ब्रेकअप के बाद लड़के क्या करते हैं?

लेकिन लड़कों के ब्रेकअप के बारे में ज्यादा बात ही नहीं होती इसीलिए लोगों पता ही नहीं होता है कि ब्रेकअप के बाद लड़के क्या करते है ? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।‌

ब्रेकअप के बाद लड़के क्या करते हैं? 9 चीजें की जाती हैं 

ब्रेकअप के बाद चाहे लड़का हो या फिर लड़की दोनों के ही जिंदगी में काफी सारे बदलाव आते हैं और दोनों ही ब्रेकअप से उबरने के लिए अलग से करते हैं। लड़कियां अपने दोस्तों से बातचीत करके, रो कर अपना मन हल्का कर लेती हैं।‌

पर लड़के ऐसा नहीं करते। वो अपने दर्द को अपने अंदर ही रखते हैं और किसी को महसूस भी नहीं होने देते कि उनके साथ कुछ हुआ है! लेकिन ब्रेकअप के बाद कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो हर लड़का करता हैं, चाहे फिर वो लड़का इस बात को माने या ना माने –

1. Reason ढूंढने की कोशिश करना

जब किसी लड़के का अचानक से ब्रेकअप हो जाता है तो उसके मन में बार-बार एक ही ख्याल आता है कि आखिर उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप क्यों किया ? जो लड़की इतने दिनों से उसके साथ थी वो अचानक से बदल कैसे गई ?

इस तरह की हजार बाते लड़के के दिमाग में घूमती रहती है जिसके बाद लड़का इस सवाल के जवाब को ढूंढने में लग जाता है। वो अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने की कोशिश करता है, वो उसकी दोस्त से बात करने की कोशिश करता है। जिससे उसे और भी ज्यादा तकलीफ होती हैं।

2. अकेले रहने लगना

जब लड़का सच में लड़की से प्यार करता है और उसका ब्रेकअप हो जाता है तब ब्रेकअप के बाद लड़के की जिंदगी एक तरह से खत्म हो जाती हैं उसे अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं लगता!

इसीलिए वो खुद को सबसे दूर कर लेता है और अपने आप में ही रहना शुरू कर देता है। ब्रेकअप के बाद ये चीज पर लड़के में देखने को मिलती है और यही सबसे खतरनाक चीज भी होती है क्योंकि ये लड़कों को डिप्रेशन की तरफ ले जाती है।

3. छुप-छुप कर रोना

इस बात में कोई शक नहीं है कि कुदरत ने लड़कों को मजबूत बनाया है पर जिस तरह से तकलीफ होने पर लड़कियों को दर्द होता है वैसे ही लड़कों को भी होता है लेकिन जहां लड़कियां अपना दुख दूसरों को दिखा देती हैं वहां लड़के ये चीज नहीं कर पाते हैं।

इसीलिए ब्रेकअप हो जाने के बाद जब उन्हें तकलीफ होती हैं तब वो दूसरों की नजरों से बच कर रोने लगते हैं क्योंकि उन्हें अपने प्यार की याद आती है।

4. नकली हंसी हंसना

लड़कों में आप माने या ना माने एक खूबी होती है कि वह अपने इमोशन को बहुत ही अच्छे से कंट्रोल कर लेते हैं जहां लड़कियां अपना दुख आंसुओं के जरिए जाहिर कर देती हैं वहां लड़के तकलीफ होने पर भी अपनी आंखों से एक आंसू नहीं आने देते हैं।‌

इसकी जगह अपनी तकलीफ को छुपाने के लिए वो अपने चेहरे पर नकली हंसी का नकाब पहन लेते हैं और दुनिया को दिखाते हैं कि वो कितने खुश हैं।‌

5. दर्द भरे गाने सुनना

शायद आपको यकीन ना हो लेकिन जब लोगों का दिल टूट जाता है तब कोई भी गाना सुनकर उन्हें यही महसूस होने लगता है कि ये गाना मेरे लिए ही बनाया गया है खासकर अगर वो गाना Sad song हो तो! लड़के ब्रेकअप हो जाने के बाद पूरा पूरा दिन दर्द भरे गाने सुनते रहते हैं जैसे मानो गाने के अलावा कुछ दुनिया में बचा ही नहीं है। ‌

6. नशे का सहारा लेना

ज्यादातर लड़के ब्रेकअप हो जाने के गम से बाहर निकालने के लिए खुद को पूरी तरह से नशे में डूबों लेते हैं। क्योंकि ब्रेकअप हो जाने के बाद लड़के के दोस्त ही उन्हें नशा करने के लिए कहते हैं ताकि लड़के को बेहतर महसूस हो और वो लड़की के गम से बाहर आ सके। ब्रेकअप से बाहर निकालने के लिए जो लड़का नशे का सहारा लेता है फिर वो नशा उसकी आदत बन जाती हैं।

7. दोबारा प्यार ना करने की कसम खाना

जो लड़के किसी से सच्ची मोहब्बत करते हैं और उनका ब्रेकअप हो जाता है तो ब्रेकअप के बाद उनका मानो प्यार से विश्वास उठ जाता है और उन्हें यही लगने लगता है कि दुनिया में प्यार जैसी कोई चीज नहीं होती है, सच्चा प्यार कुछ नहीं होता है।‌

लोग कभी किसी से प्यार नहीं कर सकते हैं, दुनिया में हर कोई मतलबी होता है ! ये सारी बातें सोचते सोचते लड़का अंत में कभी प्यार ना करने की कसम खा लेता है ताकि जो तकलीफ से अभी हुई है वो उसे आगे ना हो।

8. एक साथ ज्यादा लड़कियों को डेट करना

दिल टूट जाने के बाद लड़कों का प्यार पर से भरोसा उठ जाता है जिसके वजह से उन्हें दोबारा किसी से प्यार करने की हिम्मत नहीं होती है।

इसीलिए ब्रेकअप के बाद लड़के दूसरे लड़कियों से बातचीत तो करते हैं उनके साथ flirt भी कर लेते हैं पर उनके साथ दिल नहीं लगाते! इसके अलावा उनका किसी एक लड़की से attachment न बने इसीलिए वो एक साथ कई सारी लड़कियों को डेट करते हैं।

9. अपनी personality develop करना

जब किसी लड़के को लड़की ये बोल कर छोड़ देती है कि वो अच्छा नहीं दिखता या फिर उसमें एटीट्यूड और स्टाइल नहीं है तब लड़का ब्रेकअप के बाद अपनी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने में लग जाता है।‌

और अच्छे कपड़े पहनने के साथ-साथ अपने behaviour को भी improve करता है। ताकि वो इतना अच्छा दिखने लगे कि कोई भी लड़की उन्हें रिजेक्ट ना कर सके।

ब्रेकअप के बाद लड़कों को क्या करना चाहिए!

हमने आपको बता तो दिया कि लड़के ब्रेकअप के बाद क्या क्या करते हैं! लेकिन उनमें से बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो लड़कों को नहीं करना चाहिए और उन चीजों के बारे में मैंने आपको नीचे बताया हैं –

  • ब्रेकअप हो जाने के बाद लड़कों को सबसे पहले देखना चाहिए कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप में गलती कहां की है ?
  • दिल टूट जाने के बाद लड़कों को अकेले नहीं रहना चाहिए बल्कि अपने दोस्तों व परिवार वालों के साथ रहना चाहिए।
  • दिल की बात शेयर करना ब्रेकअप के बाद बहुत जरूरी है ज्यादातर लड़के ब्रेकअप हो जाने के बाद अपने दिल की बातें किसी से भी शेयर नहीं करता है जो उनकी सबसे बड़ी गलती होती है क्योंकि उनका दुख उन्हें अंदर ही अंदर खाने लगता है इसलिए ब्रेकअप होने के बाद लड़कों को दूसरों को अपने दिल की बात बतानी चाहिए‌।
  • ब्रेकअप के बाद लड़कों को सबसे ज्यादा अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए जब लड़के किसी लड़की से प्यार करते हैं तब वो उस लड़की को अपनी जिंदगी बना लेते हैं और उस लड़की को अपने परिवार से भी ऊपर का दर्जा दे देता है लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए खासकर ब्रेकअप हो जाने के बाद आपको सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचना चाहिए।
  • ब्रेकअप के ख्याल से उभरने के लिए लड़कों को खुद को बिजी कर लेना चाहिए क्योंकि अगर आप व्यस्त रहेंगे तो आपके पास अपने रिलेशनशिप के बारे में या फिर उससे जुड़े यादों के बारे में सोचने का समय ही नहीं रहेगा।
  • दिल टूट जाने के बाद लड़के कई बार गलत संगत पकड़ लेते हैं और फिर उनके साथ नशा करने लगता है। लेकिन आपको ऐसी गलती कभी नहीं करनी चाहिए, माना कि आपका प्यार आपके साथ नहीं है या फिर आपको किसी ने दिल तोड़ दिया है लेकिन नशा आपको कभी भी इस चीज से राहत नहीं दिला सकती हैं।

सम्बंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

किसी लड़की को कैसे भूलें? प्यार को भूलने के सबसे फायदेमंद Tips

जानें लड़की को हर्ट कैसे करें? ताकि उसे भी आपके प्यार का अहसास हो

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि ब्रेकअप के बाद लड़के क्या करते हैं? अगर आपको इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें खासकर उनके साथ जिनका अभी-अभी ब्रेकअप हुआ है ये आर्टिकल उन्हें ब्रेकअप के बाद जिंदगी जीने में एक रास्ता दिखाने का काम करेगी‌ै।

Leave a Comment