जानिये Crush का हिंदी मतलब क्या है? आपकी क्रश कौन?

अगर आप भी क्रश के बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें हम आपको Crush का हिंदी मतलब क्या है? बताएंगे।‌

Crush का हिंदी मतलब

आपने लोगों को यह कहते तो सुना ही होगा कि मुझे उस पर क्रश है! या वो लड़की मेरी क्रश हैं। जब कोई ऐसा कहता है तो कुछ लोग तो आसानी से समझ लेते हैं कि दूसरे क्या कह रहे हैं लेकिन कुछ लोग होते हैं जो इस बात को नहीं समझ पाते हैं क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि क्रश होता क्या है ?

Crush का हिंदी मतलब

अगर आपको थोड़ी बहुत इंग्लिश आती है और तब कोई आपके सामने crush word का इस्तेमाल करता है तो आपको यही लगेगा कि वह शायद crush यानि कि किसी चीज को चूर चूर या मसलने के बारे में कह रहा है।

वैसे तो क्रश का मतलब यहीं होता है लेकिन जब लड़के लड़कियां इस वर्ड का इस्तेमाल करते हैं तब इसका मतलब कुछ और बन जाता है! जवान लड़के लड़कियां अपने प्यार को जाहिर करने के लिए अलग-अलग रोमांटिक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और क्रश भी उनमें से एक हैं।

ऐसे में लोग खासकर लड़के, लड़कियां क्रश शब्द क्यों कहते हैं ये जानने के लिए आप को इसका मतलब जानना होगा ! तो चलिए जानते हैं कि

Crush का सही मतलब क्या है ?

Crush शब्द का इस्तेमाल दो तरह से किया जाता है पहला Noun और दूसरा Verb ! Crush शब्द के जरिए जब किसी व्यक्ति को संबोधित किया जाता है तब वो Noun के अंदर आता है। लेकिन जब इस शब्द का इस्तेमाल किसी कार्य को संबोधित करने के लिए किया जाता है तब वो Verb के अंतर्गत आता है।

क्रश को Noun के तौर पर ज्यादातर प्यार करने वाले लोग इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि वह शब्द के द्वारा अपने प्रेमी, प्रेमिका, या अपने पसंद के लड़के, लड़की को संबोधित करते हैं। इसके अलावा भी कई दूसरे चीजों के लिए क्रश शब्द का इस्तेमाल Noun के तौर पर किया जाता है।

Crush का सही अर्थ अगर आप जानना चाहेंगे तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे मतलब है और इस शब्द का प्रयोग अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग चीजों को संबोधित करने के लिए किया जाता है।

लेकिन जब दोस्त आपस में हंसी मजाक करते हुए crush शब्द का इस्तेमाल करते हैं तो तब उसका मतलब होता है किसी भी लड़के या लड़की के प्रति आकर्षित होना लेकिन उस लड़के को या लड़की को अपने दिल की बात ना कहना।

आप ये समझ सकते हैं कि यह भी एक तरह का प्यार होता है लेकिन यह जवानी का प्यार होता है जिसमें लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका को अपने दिल की बात नहीं बताते हैं और अपने दिल में ही बहुत सारा प्यार दबा कर रखते हैं।

Example के तौर पर बोलूं तो जब आप किसी को बहुत पसंद करते हैं उसे देखकर बहुत खुश हो जाते हैं और अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं तब उस इंसान को क्रश कहा जाता है क्योंकि आप सिर्फ उस इंसान को देख कर बहुत खुश हो जाते हैं आप उससे अपने दिल की कोई बात नहीं कहते हैं।

कई बार लोग लोगों के क्रश को ही उनका प्यार समझ लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं होता है क्योंकि क्रश तो कोई भी बन सकता है पर प्यार किसी खास इंसान से ही होता है।

कई सारे लोगों के सेलिब्रिटी क्रश होते हैं तो आपको प्यार और crush के बीच के अंतर को समझना चाहिए।

« जानें Instagram पर लड़की से कैसे बात करें?

प्यार और क्रश में क्या अंतर है ?

जैसा कि हमने आपको बताया कि लोग अक्सर crush को ही प्यार समझ लेते हैं जिसकी वजह से कई बार उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है इसीलिए ये समझना जरूरी है कि क्यों क्रश प्यार नहीं है या यूं कहें कि इन दोनों में क्या अंतर है ?

इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर यह है कि प्यार जब हम किसी से करते हैं तो हम उस इंसान से जुड़ जाते हैं उसके एहसास से जुड़ जाते हैं लेकिन क्रश के मामले में ऐसा नहीं होता है क्योंकि जब हम किसी के रंग रूप, आवाज से बहुत आकर्षित हो जाते हैं और दिल ही दिल में उन्हें पसंद करने लगते हैं तो उस फीलिंग को क्रश कहते हैं लेकिन इस तरह के एहसास में हम उस इंसान से जुड़ते नहीं हैं। ‌

प्यार होने में काफी समय लगता है क्योंकि यह धीरे-धीरे पनपता है लेकिन हम किसी को भी बहुत ही आसानी से और बहुत जल्दी अपना क्रश बना लेते हैं।

प्यार में जब किसी का दिल टूटता है तो उस दर्द से उभरने में लोगों को काफी ज्यादा समय लगता है लेकिन जब किसी को उनका क्रश रिजेक्ट कर देता है या कर देती है तब वो आसानी से move on कर लेते हैं।

लोग एक ही वक्त में बहुत सारे क्रश बना सकते हैं लेकिन प्यार के मामले में ऐसा नहीं होता है प्यार सिर्फ एक ही इंसान से होता है।

जब हम किसी को प्यार करते हैं तब हम यही चाहते हैं कि वह इंसान हमें वैसे प्यार करें जैसे हम हैं लेकिन अपने क्रश के सामने हम हमेशा स्टाइल मारने और उन्हें इंप्रेस करने में लगे रहते हैं।

आसान शब्दों में कहें तो क्रश को आप प्यार की पहली सीढ़ी समझ सकते हैं! जब कोई किसी को देखकर बहुत ज्यादा अट्रैक्ट हो जाता है और जो चाहने लगता है तभी प्यार की शुरुआत होने लगती है लेकिन यह सच्चा वाला प्यार नहीं है।

« अपनी Crush को कैसे जलाएं?

You are my crush meaning in hindi

क्रश के लिए अपनी फीलिंग जाहिर करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के वाक्य कहते हैं जैसे you are my crush, I am her crush वगैरा-वगैरा लेकिन सबसे ज्यादा लोग you are my crush ही कहते हैं।

you are my crush का मतलब होता है कि आप मेरे क्रश हैं! आप यह समझ सकते हैं कि इस लाइन को बोलकर लोग अपने क्रश के सामने अपने मन की बात रखते हैं और अपने जज्बात जाहिर करते हैं।

I have crush on you meaning in hindi

I have crush on you भी अपने क्रश के सामने अपने दिल की बात जाहिर करने का एक तरीका है। इसका मतलब होता है कि मुझे आप पर क्रश है! जब कोई अपने क्रश के सामने अपने दिल की बात कहता है तो वह अधिकतर इसी लाइन को बोलता है।

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको Crush का हिंदी मतलब अच्छे से समझ आ गया होगा। साथ ही इस शब्द से संबंधित दूसरी चीजें भी आपको समझ आ गई होंगी। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा नीचे कमेंट करके बताएं अगर यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिए क्योंकि हर कोई प्यार और क्रश के बीच कंफ्यूज हो ही जाता है।

 

Leave a Comment