Cute कैसे दिखे ? ये 7 चीज़ें बनाएंगी हर लड़के को So Cute!

लड़कियों को तो क्यूट लड़के इतने पसंद आते हैं कि पूछो ही मत! लड़कियों के लिए क्यूट दिखना तो नॉर्मल बात है और वह क्यूट एक्ट भी कर लेती है। लेकिन लड़के ऐसा नहीं कर पाते हैं जिसके वजह से लड़कों के मन में अक्सर यह सवाल घूमता है कि Cute कैसे दिखें?

Cute कैसे दिखे ?

लेकिन इस सवाल का जवाब कोई ठीक से दे नहीं पाता है क्योंकि स्टाइलिश दिखने के लिए आप जूते और अच्छे कपड़े पहन सकते हैं लेकिन क्यूट बनना तो लोगों के बिहेवियर पर डिपेंड करता है इसीलिए ज्यादातर लोग इस सवाल का जवाब नहीं दे पाते हैं।

इस मॉडर्न दुनिया में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए आपका क्यूट और स्टाइलिश होना जरूरी है क्योंकि लोग अक्सर उन्हीं लोगों से बात करना पसंद करते हैं जो या तो स्टाइलिश होते हैं या तो क्यूट होते हैं। लेकिन स्टाइलिश होने के साथ-साथ जो लोग क्यूट होते हैं उनकी फैन फॉलोइंग ज्यादा होती हैं मतलब लड़की तो लड़की लड़के भी उन्हें फॉलो करते हैं।

अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि Cute कैसे दिखे तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है! क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिसका यूज़ करके कोई भी लड़का आसानी से क्यूट दिख सकता है या फिर क्यूट एक्ट कर सकता है।

 Cute कैसे दिखें? अपनाये ये 7 तरीके 

अगर आप हमेशा शक्त और माचो पर्सनालिटी लिए घूमते रहते हैं तब आप को नीचे बताए गए टिप्स को ध्यान से फॉलो करना चाहिए –

#1. Clean shave –

ऐसे लड़के जिनकी दाढ़ी होती है उनसे ज्यादा वह लड़के ज्यादा क्यूट लगते हैं जो क्लीन शेव रखना पसंद करते हैं इनसे वाले लड़के Age में कम और स्मार्ट दिखाई देते है। लड़कियां भी इस तरह के लड़कों को बहुत पसंद करती हैं और जो लड़कियां अपने टीनएज में होती है ऐसी लड़कियों को इस तरह के ही लड़के पसंद आते हैं क्योंकि टीनएज लड़कियों को ही छूट लड़के ज्यादा अच्छे लगते हैं तो अगर आप क्यूट देखना चाहते हैं तो क्लीन शेव रखिए।

« ज्यादा उम्र होने पर भी कम उम्र के कैसे दिखें? जानें Secret Tips

#2. Good hairstyle –

वैसे तो लड़कों को funky हेयर स्टाइल रखना बहुत ही ज्यादा अच्छा लगता है लेकिन जब बात क्यूट देखने की होती है तब funky haristyle से काम नही चलेगा। क्योंकि लड़कियों को funky hairstyle से ज्यादा decent hairstyle वाले लड़के अच्छे लगते है। इसीलिए कोई different सी hairstyle रखिए ध्यान रहे ऐसे hairstyle रखे जो आप को सूट करे।

#3. Smile कीजिए –

लोग हमेशा ऐसे लोगों को ही क्यूट समझते हैं जो हमेशा खुश रहता है क्योंकि जब हम स्माइल करते हैं तब हमारे चेहरे की रौनक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और हमारे चेहरे में एक अलग से चमक आ जाती हैं। यही वजह है कि जो लड़के ज्यादा खुश रहते हैं और ज्यादा स्माइल करते हैं लड़कियां उन्हें क्यूट समझती हैं। और उनकी कंपनी इंजॉय करती हैं।

smile

#4. अच्छे से व्यवहार कीजिए –

जब आप दूसरों के साथ अच्छे से व्यवहार करते हैं तब दूसरे लोग आपकी कंपनी को पसंद करते हैं और आपके साथ उठना बैठना भी उन्हें अच्छा लगता है। क्यूट होने का मतलब यह नहीं है कि आपको सिर्फ चेहरे से अच्छा लगना है बल्कि आपका दिल भी बहुत साफ होना चाहिए।

अगर आपके सामने कोई बूढ़ी औरत है जिसे आपकी मदद की जरूरत है तो आप उसकी मदद कीजिए आपका यह अच्छा व्यवहार दूसरों को यह दिखाएगा कि आप बहुत नेक दिल और क्यूट इंसान हैं और खासकर लड़कियां इस तरह के एक्शन को क्यूट समझती हैं।

#5. शर्मिला बनिए –

आपने देखा होगा बहुत से लड़के शर्माते हैं अपने बातों को लड़कियों के सामने कहने से या फिर उनसे ठीक से बात करने में! अगर आपको यह सारी प्रॉब्लम नहीं होती है यह बहुत अच्छी बात है लेकिन आप को खुद में थोड़ा शर्मीलापन जरूर रखना चाहिए।

क्योंकि यह चीज यह साबित करती है कि आप एक नरम दिल इंसान है जिसे छोटे-छोटे चीजों से फर्क पड़ता है और यह चीज आपको क्यूट भी बनाती हैं। क्योंकि बहुत सी लड़कियों को लड़कों के साथ छेड़छाड़ करना पसंद होता है अगर आप थोड़ा सा शर्माएंगे या फिर शर्माने का नाटक करेंगे तो लड़कियां आपको क्यूट समझेंगी।

#6. अपने physique‌ का ख्याल रखे –

लड़कों की जो सबसे अच्छी चीज होती है वह होती है उनकी बॉडी एक अट्रैक्टिव बॉडी इसीलिए क्यूट भी दिखने के लिए आपके पास एक अच्छी बॉडी होना बहुत जरूरी है। हेल्थी खाना खाकर और एक्सरसाइज करके आप अच्छी बॉडी बना सकते हैं।

body

« Body को Strong कैसे बनायें ? 9 बेहद कारगर तरीके

#7. अच्छे कपड़े पहनिए –

कोई बंदा हॉट दिखता है या फिर क्यूट यह चीज उसके कपड़े पर डिपेंड करती हैं। इसलिए क्यूट दिखने के लिए आपको अपने कपड़ों के चॉइस को भी थोड़ा चेंज करना होगा अगर आप हमेशा डार्क शेड वाले कपड़े पहनते हैं तो आपको लाइट शेड वाले कपड़े पहनना चाहिए क्योंकि लाइट शेड रिफ्रेसिंग और अच्छा फील करवाते हैं और सामने वाले को भी अच्छे vives देते हैं।

निष्कर्ष 

दोस्तों अगर आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तब आप आसानी से क्यूट दिख सकते हैं। क्यूट दिखना कोई बहुत ही बड़ी बात नहीं है। अगर आपकी पर्सनालिटी tough है और आप सोच रहे है कि Cute कैसे दिखें? तो आप ऊपर बताए गए तरीके को फॉलो कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment