होने वाली Wife से कैसे बात करें? बस ये करो जिंदगी भर प्यार करेगी।

कई बार होता है कि लड़के अपने होने वाली वाइफ से बात नहीं कर पाते हैं तो कभी उनकी बात को सही से समझ नहीं पाते हैं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि लड़के ने कभी किसी लड़की से बात ना की हो या कभी उसकी कोई गर्लफ्रेंड आ रही हो! इसलिए आज से आर्टिकल में हम आपको होने वाली Wife से कैसे बात करें, इसके बारे में जानकारी देंगे।

होने वाली Wife से कैसे बात करे

ताकि आप अपने होने वाली बीवी को शादी से पहले ही खुश रखना सीख जाए।

शादी के बंधन में बंधने से पहले लड़के और लड़की दोनों के पास कुछ समय होता है जिसमें वह एक दूसरे को जान सकते हैं लेकिन

जब आपने होने वाली वाइफ से बात करते हैं तो आप के बात करने का तरीका और जो बातें आप उसे कहते हैं वह बात आपकी पर्सनालिटी को आपके मंगेतर के सामने पेश करती हैं।

अगर आप उससे ठीक से बात नहीं कर पाएंगे तो आपकी होने वाली वाइफ यही सोचेगी कि आप को लोगों से बात करने में दिक्कत होती है जिससे हो सकता है कि आपकी शादी टूट जाए! यहां पर अपनी बातों को सही से ना क्या पाने से यह भी हो सकता है कि लड़की को लगे कि आप उसे ignore कर रहे हैं। इसलिए जो भी हो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है की होने होने वाली Wife से कैसे बात करें?

होने वाली Wife से कैसे बात करें? 7 स्पेशल tips

#1. Wife नही Crush समझिए

अपनी होने वाली वाइफ से बात करने से पहले अपने मन में यह ना रखें कि वह आपकी होने वाली बीवी है आपको यह सोचना चाहिए कि आप किसी लड़की से बात कर रहे हैं जिसे आप पसंद करते हैं। क्योंकि जब आपके मन में यह खयाल आएगा तब आप अपने मंगेतर को अपनी बीवी की तरह नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड की तरह देखेंगे।

और यही चीज जरूरी भी है क्योंकि जब लड़के लड़की को अपनी बीवी की तरह दिखने लगते हैं तो उसे ज्यादा भाव नहीं देते हैं और ऐसा करना बहुत ही गलत है। इसीलिए तो अपनी होने वाली वाइफ से बात करने से पहले आपको उसे एक नॉर्मल लड़की या फिर crush 🥰 के नजर से देखना चाहिए।

#2. लड़की के बारे में जाने और अपने बारे में उसे बताएं।

अपनी होने वाली बीवी को शादी से पहले जानना बहुत जरूरी है यह किस तरह की लड़की है उसे क्या पसंद है क्या नहीं पसंद है क्योंकि आप किसी अनजान इंसान के साथ तो पूरी जिंदगी नहीं रह सकते ना! और यह चीज आपके ऊपर भी लागू होती हैं।

आपको भी अपने बारे में अपनी होने वाली बीवी को बताना चाहिए बाकी उसे भी आपके बारे में सारी बातें पता हो और जब आप दोनों एक दूसरे के बारे में सब कुछ जान जाएंगे तभी आप यह समझ पाएंगे कि आप दोनों एक साथ रह सकते भी हैं या नहीं।

#3. दोस्त की तरह बात कीजिए।

जिस लड़की के साथ आपकी शादी होने वाली है उस लड़की के साथ आपको जिंदगी भर रहना है इसलिए अगर आप उसी लड़की से बात करने से शर्म आएंगे तो कैसे चलेगा! इसलिए जब भी आप अपने होने वाली वाइफ से बात करें तो आपको सबसे पहले उससे दोस्ती करनी चाहिए और जब वह आपकी दोस्त बन जाए तब आपको उससे एक दोस्त की तरह बात करनी चाहिए।

 

हम सभी अपने दोस्त को अपने दिल की हर बात बताते हैं अपनी हर परेशानी और अच्छी चीज उसके साथ शेयर करते हैं तो आपको अपनी होने वाली वाइफ के साथ भी ऐसा ही करना चाहिए। क्योंकि पति पत्नी बनने से पहले एक लड़का और लड़की का दोस्त होना बहुत जरूरी है। क्योंकि दोस्ती से ही प्यार की शुरुआत होती है।

« शादी के लिए लड़की चाहिए कोई जाति बंधन नहीं? तो यहाँ आइये

#4. खयाल रखें।

अगर आपकी होने वाली वाइफ से आपकी हमेशा बात होती है तो उसकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखें अगर वह बीमार है या ठीक से बात नहीं कर रही है तो उसके पीछे की वजह जानने की कोशिश कीजिए। आपको अपनी होने वाली वाइफ को एहसास दिलाना चाहिए आप उसका ख्याल रखते हैं और आप उसका हमेशा ख्याल रखेंगे।

care wife

#5  वक्त बिताइए।

कई बार होता है शादी से पहले कुछ लोगों को 6 महीने या फिर 1 साल का समय एक दूसरे को जानने के लिए मिल जाता है तो ऐसे में अगर आप इस समय अपने होने वाली वाइफ के साथ नहीं बताएंगे तो आपका रिश्ता कभी भी मजबूत नहीं हो पाएगा।

इसलिए आपको शादी से पहले ही अपने होने वाली वाइफ के साथ समय बिताना चाहिए इससे यह होगा कि आप दोनों एक दूसरे के बारे में बेहतर तरीके से जान पाएंगे। वक्त बिताने से अक्सर लोग एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और अगर आप भी अपने रिश्ते को बहुत मजबूत बनाना चाहते हैं तो ऐसा ही कीजिए।

#6. प्यार दिखाइए।

जिस लड़की से आपकी शादी हो रही है अगर आपको उसके लिए प्यार नहीं है तो शादी करने का कोई मतलब नहीं है हां यह बात अलग है कि अरेंज मैरिज में प्यार नहीं होता है लेकिन जिस इंसान से आप शादी करने जा रहे हैं वह आपको पसंद होना बहुत जरूरी है और अगर आपको अपनी होने वाली वाइफ अच्छी लगती है।

आप उसके साथ खुश रहते हैं तो आपको उसे अपना प्यार दिखाना चाहिए क्योंकि हर किसी का सपना होता है कि कोई उसे प्यार करें चाहे अरेंज मैरिज ही क्यों ना हो अगर आप अपने अरेंज मैरिज में प्यार ले आएंगे तब आपके शादी किसी लव मैरिज से कम नहीं होगी।

#7. प्यार से बात कीजिए।

कुछ लड़के अपने कामकाज में इतने ज्यादा बिजी होते हैं कि वह शादी से पहले भी अपनी वाइफ को जरा भी समय नहीं देते हैं और जब भी उनकी बात होती है तो थोड़ी बहुत बातचीत करके वह फोन रख देते हैं इस तरह का स्वभाव लड़की के ऊपर बहुत ही गलत असर डालता है।

इसीलिए अगर आप बिजी हैं तब भी आपको लड़की से प्यार से बात करनी चाहिए क्योंकि जब आप उससे अच्छे से बात करेंगे तो उसे लगेगा कि हां आप बिजी होने के बाद भी उसके बारे में सोचते हैं और यही चीज प्यार जताने के लिए कई बार काफी होती है।

« लड़कियों से Chat करने के Topics| बातचीत नहीं होगी कभी बोरिंग

निष्कर्ष

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे की अपनी होने वाली Wife से कैसे बात करें? अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment