किसी अनजान लड़की से बात कैसे करे ? आजमायें 10 टिप्स

0
2329

दोस्तों लड़कियों से बात करना एक बहुत ही मुश्किल काम है, लड़कियों से बात करने में अच्छे अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं विशेषकर अनजान लड़की से,  इसलिए यहाँ आपको किसी अनजान लड़की से बात कैसे करे? की जानकारी आपको मिलेगी!

kisi bhi anjaan ladki se

कॉलेज या स्कूल में साथ पढ़ने वाली लड़की से बात करना फिर भी आसान होता है। लेकिन एक अनजान लड़की से बात करने का काम मौत को गले लगाने के बराबर है।

अनजान लड़कियों से बात करते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। तो अगर आप किसी अनजान लड़की से बात करना चाहते हैं। और अपनी जान पहचान आगे बढ़ाना चाहते हैं।

· किसी लड़की को कैसे पटाए ? जानिए 6 Practical तरीके

तो आप नीचे गए tips को फॉलो करके एक अनजान लड़की से बात कर सकते हैं। अगर आप इन tips को फॉलो करते हैं। तब आप एक जेंटलमैन के तरह किसी भी अनजान लड़की से अपनी पहचान बढ़ा सकते हैं।

किसी अनजान लड़की से बात कैसे करे? 10 Tips

#1. माहौल को परखे

अगर आप किसी अनजान लड़की से बात करना चाहते हैं। तो उससे बात करने से पहले आप उस लड़की के आसपास के माहौल को देखिए। अगर आप उससे तब बात करेंगे जब वह अपने परिवार के साथ हैं या फिर अपनी सहेलियों के साथ है। तब तो आप की दाल नहीं गलने वाली। लेकिन अगर आप उस लड़की से तब बात करते हैं, जब वह लड़की अकेली हैं। तब आप की बात शायद बन सकती हैं।

लड़की के पास जाए – जब लड़की अकेले हो तो उसके पास जाइए। और उसके तरफ हल्की सी स्माइल पास कीजिए। फिर देखिए कि लड़की आपके स्माइल पर कैसा रिएक्शन दे रही है। अगर आपके स्माइल देने से लड़की गुस्से वाली रिएक्शन दे रहे हैं। तो समझ जाइए कि लड़की अभी कंफर्टेबल नहीं है और वहां से चले जाइए। इससे लड़की को यह समझ आएगा कि आप एक अच्छे लड़के हैं।

#2 Impress कीजिए

लड़की के पास जाकर आपको उसका ध्यान अपनी और आकर्षित करना है। ताकि लड़की भी आप की तरफ अट्रैक्ट हो सके। लड़की को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए आपको उसे इंप्रेस करना होगा। लड़की को इंप्रेस करने के लिए आप अपने charm को use कीजिए। लड़की चाहें कैसी भी हो वो handsome लड़के को एक झलक जरूर देखती हैं।

#3. बेझिझक बात करें

माहौल को जान लेने के बाद आपको लड़की के पास जाना होगा। फिर आप बिना घबराए लड़की से बात करना शुरू कीजिए। ध्यान रहे कि आपको बिल्कुल नहीं घबराना है।

आपको पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लड़की की आंखों में देखना है और बात शुरू करना है। बातें शुरू होने के बाद आप लड़की से इंटरेस्टिंग बातें करते रहिए और बातचीत को लंबा बढ़ाइए।

#4. इंटरेस्टिंग बातें कीजिए

ऐसा नहीं होना चाहिए कि सिर्फ आप ही बोलते जा रहे हैं। लड़की को भी बोलने का पूरा मौका दीजिए। जब आप दोनों बातें करेंगे तो आप दोनों के बीच जान पहचान बढ़ेगी। और यह तभी हो सकता है जब आप लड़की से इंटरेस्टिंग बातें करें।

इंटरेस्टिंग बातें करने का मतलब यह नहीं है कि आप उनसे मौसम या फिर hobby के बारे में बात करें। बल्कि आपको ऐसी बातें करनी होगी जिससे आप और वो लड़की लंबे समय तक बात कर सके। शुरुआत में बात करने के लिए आप अपना दिमाग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

#5. तारीफ कीजिए

अनजान लड़की से बात करने के लिए आप शुरुआत उसकी तारीफ करने से कर सकते हैं। लड़की कितनी भी गुस्से वाली हो जब आप उसकी तारीफ करेंगे। तो उसको आप पर गुस्सा नहीं आएगा। ध्यान रहे कि आप सही ढंग से उसकी तारीफ करें।

लड़की को बिल्कुल ऐसा नहीं लगना चाहिए कि आप उस पर कमेंट कर रहे हैं। बल्कि आपकी तारीफ बहुत जेन्युइन लगनी चाहिए। जब लड़की को यह एहसास होगा कि आप सच में उसकी तारीफ कर रहे हैं। तो बहुत ज्यादा चांसेस है कि वह आपसे बातचीत आगे बढ़ाएं।

#6. भाषा का ध्यान रखिए 

लड़की से बात करते समय अपनी भाषा के ऊपर भी पूरा ध्यान रखिए। गलती से भी आपके मुंह से bad words नहीं निकलने चाहिए। अगर आप लड़की के सामने भी बेड वर्ड्स यूज़ करेंगे। तो उसे लगेगा आप एक लोफर लड़के हैं। और लड़कियां ऐसे लड़कों से हमेशा दूर रहती हैं।

#7. Eye Contact बनाए

एक लड़की से बात करने के दौरान आई कांटेक्ट बनाना बहुत जरूरी है। वरना लड़की को आपके लिए कुछ भी महसूस नहीं होगा। जब आप लड़की की आंखों में आंखें डालकर बात करेंगे तब बहुत ज्यादा चांसेस हैं कि लड़कियां आपके आंखों को देखकर आपके मन के सच्चाई को समझ सके।

साथ ही साथ आई कांटेक्ट बनाना एक कॉन्फिडेंट इंसान की निशानी होती हैं‌। तो अगर आप लड़की की आंखों में आंखें डाल कर बात करेंगे तो उसे लगेगा कि आप एक कॉन्फिडेंट इंसान हैं। लड़कियों को कॉन्फिडेंट लोग बहुत पसंद होते हैं, तो समझ लीजिए कि ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती हूं।

#8. अपने बारे में बताएं

जब लड़की आपसे बात करेगी तो बातचीत के दौरान आपको उसे अपने बारे में बताना है। अपने बारे में बताते समय ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर बात मत कीजिए जो सच है वही बताइए। ऐसा करने से लड़की आपके बारे में जानेंगी और आप भी जान पाएंगे कि आपके बारे में जानकर लड़की क्या सोचती हैं। अपने बारे में बताने के बाद आप लड़की से उसके बारे में पूछे और देखिए वह आपके सवाल का जवाब देती है कि नहीं।

अगर लड़की आपके सवाल का सीधे जवाब देती है, तो इसका मतलब ये हैं कि वो भी आप में इंटरेस्टेड हैं। लेकिन अगर वह आपके सवाल का सही जवाब नहीं देती है या फिर घुमा फिरा कर जवाब देती हैं। तो समझ जाइए कि वह लड़की आप पर विश्वास नहीं करती है और आपके ऊपर ज्यादा इंटरेस्ट नहीं है।

#9. सब्र करें

अगर आप एक अनजान लड़की से बात करने में कामयाब हो जाते हैं और वह लड़की आप से बात करने लगती हैं। तो यह बिल्कुल मत समझिए कि आप उस लड़की के करीब जा सकते हैं। ऐसा करने पर वह लड़की आपसे दूर हो जाएगी। अगर आप किसी लड़की को सच में पसंद करते हैं, तो थोड़ा सब्र कीजिए और पहले अपने रिश्ते को मजबूत बनाइए।

#10. दोस्ती करें 

किसी भी रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से ही होती हैं। लड़की के साथ थोड़ी बातचीत कर लेने के बाद जब आप को लगे कि आप दोनों मे understanding बढ़ रही है। तब आप लड़की से दोस्ती के लिए पूछ सकते है। दोस्ती हो जाने पर लड़की आप के साथ और भी ज्यादा comfortable हो जाएगी।

« फेसबुक पर किसी लड़की से कैसे बात करें ? आजमायें ये 6 टिप्स

« लड़की को कैसे जलाए ? जानिए 7 सबसे जबरदस्त तरीके

दोस्तों इस पोस्ट में बताई गई जानकारी बिल्कुल प्रैक्टिकल हैं और किसी अनजान लड़की से बात कैसे करे ? रियल लाइफ में काम भी करती हैं, तो इसे एक बार जरूर आजमाएं। आपको इनमें से कौन सा तरीका सबसे अच्छा लगा नीचे कमेंट करके जरूर बताइए। अगर आपको हमारे काम पसंद आया हो तो इसे शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here