दोस्तों हम किसी लड़की को पसंद करके उसके प्यार में पड़ जाते हैं। और फिर उसे गर्लफ्रेंड बना कर एक नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। लेकिन रिश्ता बनाना जितना आसान होता है निभाना उतना ही ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसे में यह रिश्ते अक्सर टूट जाते हैं। आपका भी अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है और आप जानना चाहते हैं कि किसी लड़की को कैसे भूले ?
तो इस पोस्ट में बताए गए तरीके आपके काम आ सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं प्यार एक ऐसा रिश्ता है जो दिल से होता है। और जब दिल किसी से जुड़ जाता है, तो उसे भूल पाना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है।
ब्रेकअप के बाद लड़कियां फिर भी अपनी सहेलियों से अपना दुख बांट कर अपने दर्द को कम कर लेती हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद लड़के बिल्कुल चुप हो जाते हैं और अकेले रहने लगते हैं। लेकिन ऐसा करने से वे अक्सर डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।
अगर आपका दिल बुरी तरह से टूट गया है और आप भी ब्रेकअप के दर्द से तड़प रहे हैं। तो आपको जरूर जाना चाहिए कि किसी लड़की को कैसे भूले ?
लड़की को बुलाने के लिए आजमाएं ये तरीके !
1# कांटेक्ट खत्म करें –
अगर आपको लड़की ने धोखा दिया है या फिर उसने आपको छोड़ दिया है। तो अब आप उसका इंतजार मत कीजिए। उस लड़की से बातचीत करने का हर जरिया खत्म कर दीजिए।
क्योंकि अक्सर लड़के लड़की से ब्रेकअप तो कर लेते हैं। लेकिन फिर भी उनके कांटेक्ट में रहते है। ऐसे में जब वह लड़की को अपनी जिंदगी में उनके बिना खुश देखते हैं, तो लड़कों को काफी तकलीफ होती है।
2# सच्चाई को स्वीकार कीजिए –
ब्रेकअप के बाद जब दिल टूटता है, तब लड़के ये मानने को तैयार ही नहीं होते कि वो लड़की अब उनके जिंदगी में नहीं है। ऐसे मैं आपको स्वीकार करना चाहिए कि आपकी जिंदगी से वो लड़की जा चुकी है।
और अब आपको अपनी जिंदगी उसके बिना ही जीनी है। पहले आपको बहुत तकलीफ होगी लेकिन जब आप यह समझ जाएंगे कि वह प्यार अब खत्म हो चुका है! तब वक्त के साथ आपकी तकलीफ कम भी हो जाएगी।
3# खुद पर ध्यान दीजिए –
जब लड़के किसी से सच्चा प्यार करते हैं। तब वह लड़की के लिए हर चीज भूल जाते हैं और वही करते हैं जो लड़की चाहती है। अगर आपने भी अपने प्यार में अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खुद को भुला दिया था। तो अब समय आ चुका है कि अब आप सब चीज छोड़कर खुद के ऊपर ध्यान दीजिए।
गर्लफ्रेंड के जाने के बाद अब आपके पास समय है। इस समय को आप खुद को समझने के लिए उपयोग कीजिए। जानिए कि आपको क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं। जब आप खुद को समझेंगे तब आप दूसरों को भी समझ पाएंगे।
4# व्यस्त रहिए –
ब्रेकअप के बाद आपको अकेले रहना अवॉइड करना चाहिए। और जितना हो सके उतना बिजी रहना चाहिए। जब आप अपने आपको काम में व्यस्त रहेंगे तब आपको अपनी गर्लफ्रेंड को याद करने का भी समय नहीं मिलेगा। और आप का दर्द भी बहुत हद तक कम होगा।
5# स्टॉकिंग बिल्कुल ना करें –
ब्रेकअप के बाद अधिकतर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया में स्टॉक करने लगते हैं। यह तरीका बिल्कुल गलत तरीका है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को देखते रहेंगे और उस दिन हर छोटी-बड़ी अपडेट्स लेते रहेंगे तो आपको उसकी याद और भी ज्यादा आएगी। ऐसे में लड़की को भूल पाना आप के लिए और भी मुश्किल हो जाएगा।
6# दोस्तों से बात करें –
अगर आप ब्रेकअप के दर्द को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और अकेले रह रह कर उभ चुके हैं। तो कुछ समय अपने दोस्तों के साथ बिताइए। अगर हो सके तो उनसे अपने दिल की बात भी शेयर कीजिए। जिससे आप का दर्द हल्का होगा।
7# नए रिश्ते के लिए तैयार रहिए –
अधिकतर लड़के ब्रेकअप के बाद ऐसा सोचने लगते हैं। उनके प्यार से ब्रेकअप होने के बाद उनकी जिंदगी में प्यार हमेशा के लिए खत्म हो चुका है। लेकिन यह सोचने का बिल्कुल गलत तरीका है। एक बार आपको प्यार में धोखा मिला तो जरूरी नहीं कि हर बार आपको धोखा ही मिले। और एक बार धोखा खाने के बाद आप दूसरी बात अपने रिश्ते में सतर्क रहेंगे। इसलिए अपने दिल के दरवाजे को बंद मत कीजिए बल्कि मैं रिलेशनशिप के लिए तैयार रहिए। नए रिश्ते बननने के लिए आप को लड़की से बात करना होगा। तो यहाँ पढिए – किसी अनजान लड़की से बात कैसे करे ?
8# अपने ब्रेकअप की वजह खोजने की कोशिश कीजिए –
ब्रेकअप के बाद कोई भी यह नहीं सोचता कि उनका रिश्ता आखिर खत्म क्यों हुआ। अगर आप सचमुच लड़की को भूलना चाहते हैं और अपने जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।
आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर आपका रिश्ता क्यों खत्म हुआ? ब्रेकअप होने के पीछे का कारण क्या था? आपके रिश्ते में क्या कमी थी ? जब आपके मन में यह सभी बातें साफ हो जाएंगी। तब आपके दिल का दर्द भी कम हो जाएगा। और आप जिंदगी में आगे बढ़ सकेंगे।
🖐 कुछ उपयोगी पोस्ट
« किसी लड़की को कैसे पटाए ? जानिए 6 Practical तरीके
« लड़की को कैसे जलाए ? जानिए 7 सबसे जबरदस्त तरीके
हमारे शब्द
दोस्तों मुझे उम्मीद है कि किसी लड़की को कैसे भूले ? पढ़ने के बाद आप अपने दर्द को कम कर पाए होंगे। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद भी अगर आपको किसी तरह की परेशानी आ रही है। तो आप निचे कमेंट करके जरूर बताएं। हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आपको इस पोस्ट में बताई गई जानकारी आपको अच्छी लगी हो। तो इसे उन लोगों तक जरूर पहुंचाएं जो अपने ब्रेकअप से परेशान है।