किसी लड़की को परपोस कैसे करें? ऐसे कहें अपने दिल की बात

दोस्तों अगर आप किसी लड़की से प्यार करते हैं और उसे अपने दिल की‌ बात बताने से डरते हैं। तो हम आपको कहना चाहेंगे कि दिल की बात बताने में देरी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से कई बार लड़के उस लड़की को खो देते हैं। जिससे वह सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। इसलिए अगर आप जाना चाहते हैं की किसी लड़की को परपोस कैसे करें? तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िए।

ladki ko purpose kaise kare

लड़के लड़की को देखकर अपना दिल तो उसे दे देते हैं। लेकिन जब बारी लड़की को propose करने की आती है। तब लड़के लड़की को खोने के डर से चुप रहते हैं और कुछ कहने की हिम्मत ही नहीं करते हैं।

बहुत सारे ऐसे लड़के हैं! जो एक तरफा प्यार करते हैं, लेकिन जब बारी प्यार की इजहार करने की आती हैं। तब उनके मुंह से आवाज निकलना ही बंद हो जाती है। ऐसे में हर लड़के को जानना चाहिए कि किसी लड़की को परपोस कैसे करें?

अपने प्यार का इजहार करने में देरी करने से आप उस इंसान को हमेशा के लिए खो सकते हैं। जिसे आप अपनी दुनिया बनाना चाहते हैं। इससे पहले हमने जाना था किसी लड़की को कैसे पटाए ?

और इस पोस्ट में हम आपको किसी भी लड़की को propose करने का Golden तरीका बताएंगे। जिसे फॉलो करके आप किसी भी लड़की को प्रपोज करके उसे अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते हैं।

लड़की को परपोस करने से पहले क्या करें?

अगर आप लड़की को अपने मन की बात बताने के बारे में सोच रहे हैं। तो आप को लड़की को प्रपोज करने से पहले कुछ तैयारी करनी चाहिए! आप लड़की को प्रपोज करने के लिए नीचे बताए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं –

लड़की के fantasy का ख्याल रखें –

हर लड़की का सपना होता है कि लड़का उसे इतने अच्छे तरह से propose करें जैसा वो अपने ख्वाबों में देखती है। आपको लड़की को अपने घुटने पर बैठकर अपनी बाहें खोल कर अपने दिल की बात लड़की को बताना चाहिए। आप चाहे तो लड़की को एक रिंग देकर भी प्रपोज कर सकते हैं। आप लड़की की ख्वाइश लड़की के फ्रेंड से पूछ सकते हैं।

माहौल को परखें 

लड़की को प्रपोज करने से पहले आपको माहौल देख लेना चाहिए कि आप लड़की को कहां प्रपोज कर रहे हैं। अगर आप लड़की को उसके फैमिली मेंबर्स के सामने प्रपोज कर देंगे! तो लड़की आपके सवाल का कभी जवाब नहीं देगी। इसीलिए अपने दिल की बात कहने से पहले माहौल को जरूर देखिए।

लड़की के दोस्त के सामने बिल्कुल प्रपोज ना करें

कहते हैं ना! दोस्त से बड़ा दुश्मन कोई नहीं होता। यह बात भी बहुत हद तक सच है। लड़की को उनके दोस्तों के सामने कभी भी प्रपोज ना करें।

अगर आप ऐसा करते हैं तो बहुत ज्यादा चांसेज है की लड़की आपको मना ही करेगी। अगर आप लड़की के दोस्तों के सामाने से प्रपोज करेंगे, तो हो सकता है की उसके दोस्त आप का मजाक बनाए। ऐसे में वह लड़की भी आपको मना कर देगी।

किसी लड़की परपोस कैसे करें ?इन 6 स्टेप्स में 

अगर आप किसी लड़की को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं। तो आप नीचे बताएं तरीके को फॉलो कर सकते हैं। यह तरीके लड़की को पटाने के लिए किसी golden rule से कम नहीं है।

#1. लड़की से बात करें!

लड़की को प्रपोज करने से पहले लड़की से बातें कीजिए। लड़की से बात करने के दौरान उसके मन के भाव को पहचानने की कोशिश कीजिए। कोशिश कीजिए कि आप लड़की से ज्यादा देर तक बात कर सके। इससे आपको माहौल बनाने में मदद मिलेगा।

#2. Hints दीजिए 

बातों के दौरान लड़की को अपने दिल की बात बताने की कोशिश कीजिए। साथ ही लड़की को hints दीजिए कि आपसे प्यार करते है। आप चाहे तो आपने बिहेवियर से उसे यह अहसास दिला सकते हैं या फिर आप अपनी बातों से भी लड़की को बता सकते हैं कि आप उससे कितना प्यार करते हैं।

#3. सीधे I love you ❤️बोल दीजिए

जब आप माहौल बना ले तब आप सीधे लड़की को I love you बोल दीजिए। बात घुमा फिरा कर बोलने से लड़की बोर हो जाती हैं। इसीलिए आप सीधे अपने मन के बाद लड़की को बोल दीजिए।

#4. मन की बात कीजिए 

लड़की को प्रपोज करने के बाद उसे अपने मन की बात भी बताइए। आप लड़की को बताइए कि आप उसके लिए क्या महसूस करते हैं। बेझिझक अपने दिल की हर बात उसे बता दीजिए। आपके मन की बात सुनकर लड़की को भी अच्छा लगेगा और हो सकता है वह आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर ले।

#5. डरिए मत –

जब बात टाइमपास करने की होती है! तब लड़के आसानी से किसी भी लड़की को I love you बोल देते हैं। लेकिन जब उन्हें किसी से सच्चा प्यार हो जाता है। तब उन्हें लड़की को अपने मन की बात बताने में घबराहट होती है।

लेकिन ऐसा करने से आप उस लड़की को हमेशा के लिए खो सकते हैं। अपने दिल की बात अपने प्यार को बता कर उसे अपना बना लीजिए।

लड़की का दिल कैसे जीतें? अपनाएँ ये खास टिप्स 

#1. लड़की की मदद कीजिए!

अगर आप किसी लड़की का दिल जीतना चाहते हैं और आप उसे खुश करने के लिए उसकी तारीफ करते हैं या फिर उसकी खूबसूरती पर शायरी लिखते हैं तो इससे आप कभी भी लड़की का दिल नहीं जीत पाएंगे।

लड़की का दिल जीतने के लिए इस तरह के तरीके वो अपनाते हैं, जिन्हें प्यार से कोई लेना-देना नहीं है। अगर आप सच में लड़की के दिल में अपनी जगह बनाना चाहते हैं, तो आपको लड़की की मदद करनी चाहिए।

आप को देखना होगा की आप किस तरह से लड़की के काम आ सकते हैं। कोई ऐसी चीज जरूर होगी जिसमें लड़की को किसी की मदद की जरूरत हो।

तो आपको उस चीज को ढूंढना होगा और लड़की की मदद करनी होगी। ध्यान रहे आपको लड़की की मदद ये सोच कर नहीं करना है कि आप उसका दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

बल्कि आपको निस्वार्थ भाव से लड़की की मदद करनी चाहिए। अगर आप देखे की लड़की को सच में आपकी जरूरत है।

तो आपको दिल जीतने का ख्याल निकाल कर सच्चे मन से बस उसकी मदद करने में लग जाना‌ चाहिए। जब आप सच्चे दिल से लड़की की मदद करेंगे तब लड़की आप से बिना मदद मांगे मदद पाकर बहुत खुश हो जाएगी।

#2. लड़की को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न कीजिए!

लड़की का दिल जीतने के लिए जरूरी नहीं है की आप उसे घुमाने लेकर जाएं या फिर उसे महंगे तोहफे दें। क्योंकि किसी का प्यार पाने के लिए तोहफे देने का मतलब प्यार नहीं बल्कि सौदा होता है।

अगर आप लड़की का दिल सच में जीतना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ ऐसा कीजिए जो बाकी लड़के करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। आज के समय में लड़की का अपने पैरों पर खड़ा होना बहुत ही जरूरी है।

ऐसे में जिस लड़की को आप पसंद करते हैं! चाहे उसका खुद के पैरों में खड़ा होने का कोई इरादा हो या ना हो लेकिन आपको उसे आत्मनिर्भर बनाना होगा। जरूरत पड़े तो आप लड़की को आत्मनिर्भर होने का महत्व बताइए।

वैसे तो लड़कियां अब खुद ही आत्मनिर्भर बनने की इच्छा रखती है। लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वो अपने लक्ष्य पूरे नहीं कर पाती है और ना ही आत्मनिर्भर बन पाती है।

ऐसे में अगर आप लड़की को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयत्न करते हैं या फिर इस चीज में उनके साथ देते हैं। तो लड़की के दिल में आपकी खास जगह बन जाएगी।

#3. लड़की की मुश्किलों में उसका साथ दीजिए!

कहते हैं बुरे समय की अच्छी बात ये होती है कि ये हमें लोगों की पहचान करवा देता है। बुरा समय बता देता है की कौन हमारा अपना है और कौन नहीं। ऐसे में अगर आप किसी लड़की के मुश्किल समय में उसके साथ होते हैं, उसके सहारा बनते हैं। तो लड़की के दिल में आपकी एक खास जगह बन जाती है।

लड़की का दिल जीतने का यह सबसे अच्छा और आसान तरीका है क्योंकि इस तरह से आप बिना कुछ किए ही लड़की का दिल जीत सकते हैं। भले ही आप कितनी प्यारी बातें क्यों नहीं करते हो, लड़की आपको अवॉइड कर सकती हैं।

पर जो लड़का जरूरत के समय उसके साथ होता है या फिर उसके सबसे बड़ी परेशानी में उसकी मदद करता है लड़की उसे लड़के को अवॉइड नहीं करती है। क्योंकि इस लड़के के लिए लड़की के दिल में खास जगह होती हैं।

#4. लड़की का ख्याल रखिए!

शायद यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगे लेकिन लड़कियों के पास लड़कों का अटेंशन हमेशा रहता है वो भी एक नहीं बल्कि कई सारे लड़कों का। लेकिन ज्यादातर जो लड़के होते हैं, वो लड़कियों के साथ टाइम पास करना चाहते हैं।

ऐसे में अगर आप लड़की के साथ सब टाइम पास ना करके सच में लड़की की प्यार करेंगे, तो लड़की को आपसे प्यार हो जायेगा! दिल जीतने की तो बात ही छोड़ो। क्योंकि लड़की यही चाहती है कि लड़का उसका ख्याल रखें। ऐसे में अगर आप लड़की का ख्याल रखते हैं, लड़की का भला चाहते हैं। तो आप उसके दिल में खास जगह बना लेंगे।

देखिए ख्याल रखने का मतलब यह नहीं है की आप लड़की के छोटे-छोटे जरूर को पूरा करें बल्कि ख्याल रखने का मतलब ये है कि आप लड़की का भला सोचें और जो चीज उसके लिए अच्छा है लड़की को उसे चीज की तरफ ले जाइए।

जैसे लड़की का ख्याल रखने के लिए आपको उसे उसके पसंद के तोहफे नहीं देने हैं और ना ही पूछना है कि मेरे बाबू ने थाना थाया! बल्कि ख्याल रखने के लिए आप लड़की को पढ़ाई करने के लिए कह सकते हैं, जो उसके जीवन को बेहतर करें कुछ ऐसा करने के लिए कह सकते हैं।

अगर आप देख रहे हैं कि जिस लड़की को आप पसंद करते हैं वो मोटी हो गई हैं, तो उसकी खुशी के लिए उसे पतला कह देने से आप उसका ख्याल नहीं रखेंगे बल्कि अगर आपको लड़की का ख्याल रखना है तो उसके लिए gym की मेंबरशिप ले लीजिए।

#5. दिल जीतने की कोशिश मत कीजिए बस जैसे हैं वैसे रहिए!

शायद यह पॉइंट आपको पसंद ना आएं क्योंकि जो सवाल आपने हमसे पूछा था हम उसका कुछ अलग ही जवाब आपको दे रहे हैं।

पर सच यही है, अगर आपको लड़की का दिल जीतना है तो आपको कभी भी उनका दिल जीतने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। क्योंकि अगर आप दिल जितना की कोशिश करेंगे।

तो आप जो भी करेंगे, मतलब चाहे लड़की से बात करना हो या फिर लड़की के भलाई के लिए कुछ भी करना। हर चीज को करते हुए आप के मन में बस यही रहेगा कि मैं ऐसा क्या करूं की मैं लड़की का दिल जीत सकूं।

जब आपके मन में सिर्फ यही चीज होगी की आप कोई लड़की का दिल जीतना है तो आप जो भी करेंगे उसमें आपका सिर्फ यही स्वार्थ रहेगा।

पर ये बात तो आप भी जानते हैं की स्वार्थ के साथ किया गया कोई काम सही नहीं होता है। जब तक आप बिना किसी स्वार्थ के लड़की के लिए कुछ अच्छा नहीं करेंगे तब तक आपको लड़की का प्यार नहीं मिलेगा।

अंत में 

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि किसी लड़की परपोस कैसे करें? को पढ़ने के बाद आप अपने प्यार को अपने दिल के बाद बताने में कामयाब रहे होंगे। आपको इनमें से कौन सा तरीका सबसे ज्यादा पसंद आया नीचे कमेंट करके जरूर बताइए। अगर आपको हमारा यह पोस्ट और से बताई गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर कीजिए।

Leave a Comment