लड़की को शादी कब करनी चाहिए? जानें करियर पहले या शादी?

शादी एक ऐसी चीज है जो हर लड़की को कभी ना कभी करनी ही पडती है लेकिन जब बात लड़की की शादी की होती है तब लड़की के माता-पिता बहुत कम उम्र से ही उसकी शादी के बारे में सोचने लगते हैं पर अब जमाना पहले की तरह नहीं रहा अब लोगों की सोच बदल रही है यही वजह है कि अब बहुत से पढ़े लिखे माता-पिता यह सोचते हैं कि लड़की को शादी कब करनी चाहिए?

लड़की को शादी कब करनी चाहिए.

जहां पहले लड़की के माता-पिता यह सोचते थे कि लड़की पराया धन है और उसे शादी करके जाना है! इस तरह की मानसिकता अब बदल चुकी हैं क्योंकि अब माता-पिता अपने लड़की को अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद करते हैं और यही चाहते हैं कि लड़की अपने पैरों पर खड़े होकर शादी करे लेकिन इस चक्कर में कई बार लड़कियों की उम्र भी डरने लगती है जिससे बाद में उनके लिए रिश्ता ढूंढना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में माता-पिता को यह समझ नहीं आता ही लड़की को करियर बनाने के लिए कितना समय देना चाहिए और कब उनकी शादी करानी चाहिए!! अगर आप भी यही सारी बातें सोच रहे हैं तो हमारा यह लेख आपकी मदद जरूर करेगा और आपको बताएगा कि लड़की की शादी कब करना चाहिए ?

लड़की को शादी कब करनी चाहिए?

शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें बंधने के बाद आप यह नहीं सोच सकते कि अगर यह रिश्ता नहीं चला तो आप इसे तोड़ देंगे क्योंकि हमारे भारत में ऐसा नहीं होता है! क्योंकि डिवोर्स का प्रचलन पश्चिमी सभ्यता से प्रेरित हैं। आज भी भारत में लोग अपने रिश्ते को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इसीलिए एक लड़की की शादी बहुत ही सोच समझकर करनी चाहिए। ‌लड़की की शादी कब करना चाहिए इसके बारे में हमने कुछ रिसर्च किए हैं जिससे हमें ही रिजल्ट मिला है –

#1. लड़की की शादी तब करें जब वह राज़ी हो !

मेरे हिसाब से यह सबसे ज्यादा मायने रखने वाली चीज है क्योंकि मां-बाप जब लड़की के शादी के बाद आती है तो बस अपने मन की सोचते हैं लेकिन उन्हें लड़की के बारे में सोचना चाहिए और देखना चाहिए कि लड़की अभी शादी करने के लिए तैयार है भी या नहीं ? चाहे लड़की की उम्र ज्यादा हो या फिर कम अगर वह शादी के लिए अपने मन से तैयार नहीं है तो वह कभी भी शादी के बंधन को निभाना नहीं पाएगी इसलिए लड़की की शादी तभी करें जब वह राज़ी हो।‌

#2. कैरियर बना लेने के बाद शादी करें !

पहले के समय में लोग यह बातें करते थे कि भाई उम्र हो गई हैं अब लड़की की शादी कर देनी चाहिए! लेकिन अब जमाना सच में बदल गया है अब लड़कियां भी लड़कों की तरह ही कदम से कदम मिलाकर चलती हैं इसलिए उनका भी अधिकार है कि उन्हें शादी से पहले उनका करियर बनाने का मौका मिले।

क्योंकि जब लड़कियों को भी उनका करियर बनाने का मौका मिलेगा तब वह इंडिपेंडेंट होकर शादी कर पाएगी वरना जिंदगी भर अपने पति के अंदर ही रहना होगा जो कि आज के समय के हिसाब से काफी पिछड़ी सोच है।

#3. कानून द्वारा निश्चित की गई उम्र पूरी करने के बाद शादी करें !

ऊपर हमने आपको जो 2 पॉइंट बताएं हैं वह हमने इसीलिए बताएं हैं ताकि आप यह समझ सकते हैं कि एक लड़की की शादी कब करनी चाहिए लेकिन यह पॉइंट सबसे ज्यादा अहम है क्योंकि उम्र देख कर शादी करना भी जरूरी है। पहले लोग लड़कियों की शादी कच्ची उम्र में ही कर देते थे।

जिसे देखकर सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 वर्ष तय की थी जिसके कारण बहुत से माता-पिता लड़की के 18 वर्ष के होते ही उसकी शादी कर देते थे लेकिन अब इस उम्र को भी बढ़ा दिया गया है अब लड़कियों की शादी 21 वर्ष पूरे होने के बाद ही की जा सकती हैं तो कानून के हिसाब से देखें तो लड़कियों की शादी 21 वर्ष पूरी होने के बाद ही करें। क्योंकि अगर आप कानून की बात नहीं मानेंगे तो हो सकता है कि आपको भारी जुर्माना देना पड़े।

« शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों होती है? जानिए असली वजह

#4. स्थितियों को ध्यान में रखकर शादी करें

दुनिया में हर लड़की एक जैसी नहीं होती है जहां कुछ लड़कियों का सपना अपना कैरियर बनाना होता है वही कुछ लड़कियां शादी करके अपने पति का घर बसाना चाहती हैं इसीलिए आप अपने बेटी चाहत को समझकर ही उसकी शादी कराएं। मतलब अगर आपकी बेटी शादी करना चाहती है तो जैसे ही उसकी उम्र कानूनी उम्र पूरी कर लेती है तब उसकी शादी करा दीजिए लेकिन अगर आपकी बेटी अपना सपना पूरा करना चाहती हैं।

girl thinking

कुछ अलग करना चाहती हैं या आपका नाम रोशन करना चाहती है तो उसे मौका दीजिए और उसे कुछ समय ज्यादा दीजिए। इससे होगा यह कि जब लड़की अपना सपना पूरा कर लेगी तब वह खुद-ब-खुद शादी के लिए तैयार हो जाएगी और जिस लड़के को आप उसके लिए पसंद करेंगे उसे शादी कर लेगी। ‌

#5. लड़की से उसकी शादी के बारे में बात कीजिए!

हमारे इंडिया में ऐसा नहीं होता है माता पिता लड़कियों से शादी के बारे में कभी बात नहीं करते हैं सीधा अपना फैसला सुना देते हैं लेकिन यह चीज करना गलत है क्योंकि इससे कई बार लड़कियों की मन की बात उनके मन में ही रह जाती हैं।

सभी लड़की को यह बात पता होती है कि उन्हें शादी कब करनी है ऐसे में आप लड़की से खुद ही पूछ सकते हैं कि वह शादी कब करना चाहती हैं! जब आप लड़की से उसकी शादी के बारे में बात करेंगे तब आप लड़की के मन की बात को अच्छे से जान पाएंगे और लड़की के पसंद को ध्यान में रखते हुए उसके लिए सही फैसला ले पाएंगे।

« होने वाले हसबैंड से कैसे बात करें? जानिए बातचीत का Perfect formula

डिस्क्लेमर 

ऊपर हमने आपको लड़की की शादी कब करनी चाहिए इसके बारे में जो भी जानकारी दी है वह रिसर्च और मेरे पर्सनल विचारों का मिश्रण है! हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है बल्कि आपको सही जानकारी प्रदान करना है। ‌

अंतिम शब्द- लड़की की शादी कब करनी चाहिये?

हमें इस आर्टिकल में आपको बहुत अच्छे से यह बात समझाने की कोशिश की है कि लड़की को शादी कब करनी चाहिए? अगर यह जानकारी आपको जरा भी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए और अगर अब तक आपने हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब नहीं किया है तो कर लीजिए क्योंकि हमारे ब्लॉग में हम आपको प्यार, मोहब्बत, दोस्ती, रिलेशनशिप से जुड़ी बातें बताते हैं। आपके मुताबिक लड़की की शादी कब करनी चाहिए इस बात का जिक्र आप हमारे साथ कमेंट बॉक्स में कर सकते हैं!

Leave a Comment