लड़की को Blackmail करने की सजा | जानें पूरी सजा के बारे में

लड़की को Blackmail करने की सजा: दोस्तों प्यार में लोग कई बार ऐसी चीजें कर देते हैं जिसकी वजह से उन्हें बाद में पछताना पड़ता है खासकर लड़कियों को! क्योंकि लड़के प्यार का नाम लेकर कई बार लड़की को अपने जाल में फांस लेते हैं और फिर उसका इस्तेमाल करके उसे ही ब्लैकमेल करने लगते हैं।

लड़की को Blackmail करने की सजा

आजकल लड़की को ब्लैकमेल करने की बात बहुत ज्यादा सुनने को मिल रही है। लड़के बिना कुछ सोचे लड़की को ब्लैकमेल तो कर देते हैं पर वो ये नहीं जानते कि लड़की को Blackmail करने की सजा क्या होती है ?

क्योंकि अगर उन्हें यह बात पता होगी तो उनकी लड़की को ब्लैकमेल करने की कभी हिम्मत नहीं होगी! लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए कौन से सजा दी जाती है यह बताने से पहले हम आपको बताना चाहेंगे कि लड़के किस किस कारण से लड़की को ब्लैकमेल करते हैं!

लड़के लड़की को ब्लैकमेल क्यों करते हैं ?

जैसा कि मैंने आपको बताया कि लड़की कई बार प्यार की खातिर अपनी मर्यादा को पार कर जाती हैं।‌ और अगर लड़की अपनी मर्यादा पार नहीं भी करती हैं तब भी लड़का अलग वजह से लड़की को ब्लैकमेल करता है। पर अधिकतर मामले में लड़की को ब्लैकमेल करने का कारण यहीं होता है –

#1. लड़की के लड़के को छोड़ने पर

अगर कोई लड़की किसी लड़के के साथ रिलेशनशिप में आती है लेकिन फिर उसे एहसास होता है कि वो लड़के को प्यार नहीं करती हैं और उससे ब्रेकअप करना चाहती हैं या फिर वो किसी भी दूसरी वजह से लड़के को छोड़ती है।

तो ये चीज लड़के के ego को hurt कर देती हैं जिसके बाद लड़का एक पागल आशिक की तरह लड़की को पाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है और फिर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर देता है ताकी लड़की उसे छोड़कर नहीं जाए।

#2. लड़की को अपनी Nud*s भेजने पर

इंटरनेट के कारण लोग रिलेशनशिप में आने के बाद अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी चीजें करते हैं जो समाज की नजरों में सही नहीं है। जिसमें लड़की का लड़के को अपनी अश्लील तस्वीरें भेजना भी शामिल है।

जब लड़की प्यार के नाम पर या फिर रोमांस करने के लिए अपनी अश्लील तस्वीर किसी लड़के को भेज देती है। तो वह लड़का बाद में लड़की के उसी तस्वीर का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए करने लगता है।

अगर लड़की उसे छोड़ने की बात करती हैं तो या जब उसे लड़की से संभोग करना होता है तब !

#3. लड़के को अपनी पर्सनल बात बताने पर

जैसा कि आपको पता ही है कि लड़की बहुत ज्यादा भावुक होती है और जब उसे किसी लड़के पर बहुत विश्वास हो जाता है तो वो उसे अपने दिल की सारी बात बता देती हैं।

और कभी-कभी तो लड़की लड़के को इतनी sensitive बातें बता देती हैं जो उसे किसी को नहीं पता नहीं चाहिए। तो ऐसे में अगर लड़की उस लड़के को किसी भी तरह से Offend करती है।

तो वह लड़का बदला लेने के लिए लड़की की गई बातों का इस्तेमाल उसी के खिलाफ करने लगता है और लड़की से अपनी बात मनवाने के लिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर देता है।

#4. रिलेशनशिप में आने पर

इस बात में तो कोई दो राय नहीं है कि कोई भी कपल अपना रिलेशनशिप अपने परिवार को नहीं बताता है, जब तक उनका शादी करने का कोई इरादा ना हो।

पर जब लड़की अपने परिवार के डर से लड़के को रिश्ते को खत्म करने के बाद कहती है तो लड़की को खुद से दूर ना जाने देने के लिए लड़का लड़की को उनके रिलेशन को लेकर धमकाना शुरू कर देता है।

मतलब लड़का लड़की को यह बोलने लगता है कि अगर तुम मेरे साथ नहीं रही तो मैं हम दोनों की photo तुम्हारे मम्मी पापा को दिखा दूंगा। लड़की की ऐसी बातें सुनकर लड़की डर जाती है और फिर वह करने लगती है जो लड़का उसे करने के लिए कहता है।

अगर कोई लड़का आप को ब्लैकमेल करें तो क्या करना चाहिए ?

मान लीजिए आपने प्यार के नाम पर कुछ ऐसी चीजें कर दी हैं जो शायद आपको नहीं करनी चाहिए थी तो भी आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अकेले नहीं है जिसने ऐसा किया है!

एक गलती के लिए आपको खुद को बार-बार सजा नहीं देनी चाहिए आपको खुद को माफ़ करना होगा और फिर लड़की को उसकी औकात दिखानी होगी लेकिन यह चीज आप तभी कर पाएंगी जब आप हिम्मत से काम लेंगी-

  • अगर आपने लड़के के साथ कुछ भी नहीं किया हैं और वो सिर्फ आपको रिलेशनशिप को लेकर डरा रहा है तो आप उसे बोल दीजिए कि आपको उसके धमकाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है और आप उससे नहीं डरती हैं। क्योंकि जब आप लड़के को यह दिखादेंगी कि उसके बकवास करने से आपको कोई फर्क नहीं है तो वो लड़का खुद ही आप को ब्लैकमेल करना बंद कर देगा।
  • अगर लड़की के पास आप की अश्लील तस्वीरें हैं तो आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस चुकी हैं ऐसे में अगर आप खुद को लड़के से बचाना चाहती हैं तो इस बारे में अपने परिवार को बता दीजिए क्योंकि वह आपकी मदद करेंगे। और अगर मामला ज्यादा संगीन हो तो आप पुलिस को भी इसमें शामिल कर सकती हैं।
  • अगर आप की हालत ऐसी है कि आप अपने परिवार को इस बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं आप अपने अच्छे दोस्त को इस बारे में बता कर उससे मदद ले सकती हैं।
  • अगर लड़का आपकी पर्सनल बातें सभी को बता देने की धमकी दे रहा है तो आपको उससे डर कर उसके साथ संभोग नहीं करना है और ना ही उसे पैसे देने है बल्कि आपको भी उन लोगों को इस बारे में बता दीजिए जिसे वो बात सुनकर बुरा लगेगा।
  • हो सकता है कि आपसे यह बातें सुनकर आपके चाहने वाले आपसे बात करना बंद कर दो या फिर आपको बहुत बड़ी सजा दे दे लेकिन यह सजा उस वजह से बहुत बेहतर होगी जो लड़के के बोलने से होगी।
  • आप चाहे तो अपना मामला सुलझाने के लिए एनजीओ से भी मदद ले सकते हैं क्योंकि बहुत सारे ऐसे एनजीओ होते हैं जो लड़कियों के इस तरह की समस्या को समझते हैं और उनकी मदद करते हैं क्योंकि ज्यादातर मामले में लड़की की गलती नहीं होती है वो बस प्यार से नाम पर या फिर लड़के के बहकाने के वजह से अपनी सभी हर हदो से गुजर जाती हैं।

लड़की को ब्लैकमेल करें की सजा कानून में 

अगर कोई लड़का किसी लड़की को ब्लैकमेल करता है और अगर लड़की उस लड़के की कंप्लेन पुलिस में कर देती है तब उस लड़के को भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 503 के अंतर्गत सजा सुनाई जाएगी।

क्योंकि हमारे आईपीसी धारा के अनुसार एक व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति को किसी भी वजह से ब्लैकमेल करना कानूनी अपराध है खासकर किसी लड़की को ब्लैकमेल करना !

यदि किसी व्यक्ति पर धारा 503 लगाया जाता है तो उस व्यक्ति को एक निश्चित अवधि के लिए कारावास की सजा दी जाएगी जिसे 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है और इसी के साथ उस व्यक्ति पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

अगर लड़के ने ब्लैकमेल करने के साथ कुछ और भी किया है तो उस हिसाब से उस पर और धाराएं भी लगाई जा सकती है। और उसकी सजा को बढ़ाया जा सकता है।

Note – तो लड़के यह बात समझ ले कि अगर आप किसी लड़की का इस्तेमाल करके उसे ही ब्लैकमेल करता है तो इसके लिए आपको कानून से ऐसी सजा दी जा सकती है जो आपकी जिंदगी बर्बाद कर दें इसीलिए इस तरह की गलती ना करें।

और लड़कियां इस बात का ख्याल रखें कि आपको प्यार में या फिर किसी के बहकावे में भी आकर वह चीजें नहीं करनी चाहिए जो आपको समाज, आपके माता-पिता या फिर आपके खुद के नज़रों में नीचे गिरा दे! क्योंकि अगर आप कभी ऐसा करेंगे नहीं तो लड़के को कभी ऐसा मौका मिलेगा ही नहीं।

« एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें ? ऐसे चुनें अपना दोस्त या हमसफर

अंतिम शब्द

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़कर लड़की को Blackmail करने की सजा क्या है? इस बात की जानकारी मिल गई होगी, पोस्ट अच्छा लगा हो तो सोशल मीडिया पर शेयर करना तो बनता है!

दोस्तों मुझे लगता है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ में आ गया होगा कि लड़की को ब्लैकमेल करने पर सजा कैसे मिलती हैं ? इसीलिए ऐसी गलती कभी ना करें और लड़कियों का हमेशा सम्मान करें।

अगर हमारा यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसकी जानकारी सभी को दीजिए खासकर लड़कियों को! क्योंकि बहुत सी लड़की इस तरह की परेशानियां भी होती रहती है।

लेकिन हिम्मत न जुटा पाने के कारण अपनी तकलीफ कभी किसी को बता नहीं पाती हैं पर अगर आप लड़की को ये जानकारी देंगे और लड़की को यह एहसास दिलाएंगे कि आप उसके साथ है तो उसे हिम्मत मिलेगी।

Leave a Comment