लड़की को Love Letter कैसे लिखें? अपनाएं ये तरीके

लड़की को Love Letter कैसे लिखें: दोस्तों किसी लड़की को अपने प्यार का इजहार करना कई बार काफी मुश्किल होता है क्योंकि लड़कों को फेस टू फेस अपने दिल की बात बोलने से डर लगता है। और कुछ लड़के अपने दिल की बात कहते हुए लड़की को कंफ्यूज कर देते हैं जिसकी वजह से उनके बीच मिसअंडरस्टैंडिंग पैदा हो जाती हैं।

लड़की को Love Letter कैसे लिखें?

इसीलिए अगर आप लड़की को अपने दिल की बात बताना चाहते हैं तो आप उसके लिए लव लेटर लिख सकते हैं। वैसे आज के समय में लव लेटर लिखना काफी ओल्ड फैशन साउंड करता है। लेकिन अगर आप अब भी लड़की को लव लेटर लिख कर देते हैं तो उसे यह चीज अच्छी लगेगी। पर अगर आप नहीं जानते कि Ladki ko love letter kaise likhe ? तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

लव लेटर क्या होता है ?

लव लेटर एक तरह की चिट्टी होती है जिसे लोग उन लोगों के लिए लिखते हैं जिनसे वो प्यार करते हैं। लवर्स अपना प्यार जाहिर करने के लिए लव लेटर लिखते हैं।

पहले के समय में जब लोगों के पास मोबाइल फोन नहीं था तब अपने प्रेमी से बात करने के लिए प्रेमिका उन्हें लव लेटर लिखती थी और प्रेमी भी अपनी प्रेमिका का जवाब देने के लिए उसे लव लेटर लिखते थे।

पर आज जहां एक फोन कॉल करके या फिर मैसेज भेज कर अपने दिल की बात सामने वाले को बोली जा सकते हैं ऐसे में लोग लव लेटर लिखना ठीक नहीं समझते हैं।

लेकिन सच बोलूं तो लव लेटर लिखना काफी पुराना तो है पर अगर आप उस इंसान के लिए ऐसा करते हैं जिससे आप प्यार करते हैं तो उस व्यक्ति को आपका लव लेटर लिखना जरूर पसंद आएगा। ‌

लव लेटर लिखते समय ध्यान रखें यह बातें!

वैसे तो लव लेटर लिखना बहुत आसान है और आप आसानी से लिख कर इसे उस लड़की को दे सकते हैं जिसे आप प्यार करते हैं लेकिन लव लेटर लिखने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए –

#1. लड़की के nature को समझें

आपको यह बात तो मालूम ही होगी कि लड़कियां लड़कों के proposal को हमेशा स्वीकार नहीं करती है कई बार लड़की बहुत बुरी तरह से लड़के को रिजेक्ट कर देती हैं और कुछ लड़कियां लड़के को रिजेक्ट करने के साथ-साथ उसकी बहुत बेज्जती भी करती हैं।

इसीलिए अगर आप किसी लड़की को लव लेटर देने के बारे में सोच रहे हैं तो उस लड़की को लव लेटर देने से पहले आप को लड़की का नेचर पता कर लेना चाहिए मतलब लड़की गुस्सैल व बदतमीज है या फिर शांत स्वभाव की हैं!

क्योंकि अगर आप किसी गुस्सैल व बदतमीज लड़की को लव लेटर देंगे और उसे आप पसंद नहीं होंगे तो वह लड़की आपकी बहुत ही बुरी तरह से बेज्जती कर देगी। इसीलिए लव लेटर लिखने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखें।

#2. अपनी भाषा में लव लेटर लिखें

कुछ लड़के लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में इंग्लिश में लव लेटर लिख देते हैं लेकिन उन्हें कुछ खास इंग्लिश बोलने नहीं आती है ऐसे में जब वह लड़की को लव लेटर देते हैं जो कि इंग्लिश में होता है।

लेकिन खुद इंग्लिश में बात नहीं कर पाते हैं। तो लड़की के सामने उनका बहुत ही बुरा इंप्रेशन पड़ता है इसीलिए जब भी आप लड़की को लव लेटर लिखना है तो उस भाषा में लिखे जो आपको आते हैं चाहे हिंदी हो, इंग्लिश हो, बंगाली हो, मराठी हो कुछ भी!

#3. लड़की को अकेले में लव लेटर दें

अगर आप लड़की को सबके सामने लव लेटर देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह चीज कभी मत कीजिएगा क्योंकि अगर लड़की आपसे प्यार भी करती होगी तो हो सकता है कि सबके सामने ऐसा करने से वह अपने सच्ची फीलिंग है आपको ना देखा पर और कुछ ऐसा कर दे जिससे आपका दिल टूट जाए।

इसीलिए अगर आप को लड़की को अपने दिल की बात तो उसे लव लेटर तब दे जब वह अकेली हो क्योंकि जब लड़की अकेली होगी तब अगर वो आपसे रिजेक्ट भी कर देगी तब आपका इतना मजाक नहीं बनेगा जितना कि सबके सामने बनेगा।

वैसे तो हमने आपको बता दिया कि लड़की को लव लेटर देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और लड़की को लव लेटर कब देना चाहिए। पर चलिए आप जानते हैं कि लड़की को लव लेटर लिखने का सही तरीका क्या है!!

लड़की को Love Letter कैसे लिखें?

अगर आप लड़की को लव लेटर देकर अपने दिल की बात बोलना चाहते हैं तो आप नीचे बताए तरीके से लड़की के लिए एक अच्छा सा लव लेटर लिख सकते हैं –

#1. लव लेटर में अपने दिल की बात कहें

अगर आप अपने दोस्तों से पूछ कर या फिर कोई किताब पढ़कर या इंटरनेट से देखकर लड़की के लिए लव लेटर लिखते हैं तो उसके कोई मायने नहीं होंगे इसीलिए अगर आप लड़की के लिए लव लेटर लिख रहे हैं।

तो अपने लव लेटर में आपको अपने दिल की बात लिखनी चाहिए आपको लड़की को बताना चाहिए कि आप उसके लिए क्या महसूस करते हैं। क्योंकि जब आप लड़की को वह कहेंगे जो आप महसूस करते हैं तो लड़की आपके बात को सच में महसूस कर पाएगी।

#2. नॉर्मल तरीके से लिखें

लव लेटर लिखते समय आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप अपनी प्रेमिका को लव लेटर लिख रहे हैं ना कि स्कूल के प्रिंसिपल को इसीलिए ज्यादा औपचारिकता दिखाने की जरूरत नहीं है आप लड़की के लिए नॉर्मल तरीके से लव लेटर लिख सकते हैं।

#3. शायरी ना लिखें

लड़कों को लगता है कि लड़कियां शायरी से बहुत ज्यादा impress हो जाती हैं इसलिए लव लेटर में वो भर भर के शायरी लिख देते हैं जो कि बिल्कुल ही गलत तरीका हैं।

क्योंकि लव लेटर में शायरी सड़क छाप लोग लिख कर देते हैं आपको लव लेटर में अपनी मन की बातें हैं लड़की को बतानी चाहिए साथ ही यह बताना चाहिए कि आप उसके बारे में क्या सोचते हैं!

इसके अलावा आप लड़की को यह भी बता सकते हैं यह पहली बार आपने उसे कब देखा था या फिर आपको उसे प्यार कैसे हुआ !

मैं आपको इस तरह की बातें लिखने इसलिए बोल रही हूं क्योंकि अगर आप लव लेटर में ऐसी बातें लिखेंगे तो लड़की समझ जाएगी कि आप सच में उससे प्यार करते हैं।

« झूठा प्यार क्या होता है ? ये है कुछ खास लक्षण झूठे प्यार की

अंतिम शब्द 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़कर आप जान गए होंगे कि लड़की को Love Letter कैसे लिखें? अपनाएं ये तरीके ? अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें। ‌

Leave a Comment