लड़की को फोन पर प्रपोज कैसे करें? अपनाएं ये 4 बेहतरीन तरीके

लड़की को फोन पर प्रपोज कैसे करें: लड़कों को ज्यादा सब्र नहीं होता है वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द वह अपनी पसंदीदा लड़की को हमेशा के लिए अपना बना ले और वह अपने रिश्ते को गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड जैसा नाम दें।

लड़की को फोन पर प्रपोज कैसे करें

तथा साथ में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड वाली जो भी एक्टिविटी होती है, उसे करें। अधिकतर लड़के लड़कियों को फोन पर प्रपोज करने के लिए इसलिए सोचते हैं क्योंकि वह सामने से लड़कियों को आई लव यू बोलने से काफी काफी घबराते हैं।

यहां तक कि जो लड़के सामान्य जीवन में बड़े दबंग होते हैं वह भी लड़कियों को आई लव यू बोलने में बहुत ही डरते हैं। इस प्रकार से अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं।

तो लड़की को फोन पर प्रपोज करने का तरीका जान करके आप लड़की को आई लव यू बोल सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपको “लड़की को फोन पर प्रपोज कैसे करें” की जानकारी दी है।

लड़की को फोन पर प्रपोज कैसे करें? अपनाएँ ये 4 तरीके 

लड़के लड़की को फोन पर इसलिए प्रपोज करने के बारे में सोचते हैं क्योंकि लड़की उस समय उनके सामने नहीं होती है। ऐसे में उनके अंदर जो घबराहट होती है वह काफी हद तक कम हो जाती है।

लड़के यह सोचते हैं कि अगर लड़की ने मना भी कर दिया तो उन्हें ज्यादा दुख इसलिए नहीं होगा, क्योंकि लड़की को उन्होंने फेस टू फेस प्रपोज नहीं किया है, क्योंकि फेस टू फेस प्रपोज करने पर कई बार सिचुएशन ऐसी हो जाती है कि लड़के का मुंह बन जाता है अथवा लड़के का मजाक बन जाता है।

1: लड़की आपको पसंद करती है या नहीं पता करें

लड़की को फोन पर प्रपोज करने से पहले यह भी आवश्यक है कि आपको यह जान लेना है कि वास्तव में लड़की आपको पसंद करती भी है अथवा नहीं, वरना कहीं ऐसा ना हो कि आप लड़की को फोन पर प्रपोज करें और बदले में आपको उसकी तरफ से रिजेक्शन का सामना करना पड़े, तो इसलिए आपको यह पता करना है कि लड़की आपको लाइक करती है या नहीं।

इस बारे में पता लगाने के लिए आपको लड़की को फोन पर प्रपोज करने से पहले ही जान लेना है।

इसके बारे में जानने के लिए आप लड़की की जो क्लोज फ्रेंड है उससे पूछ सकते हैं या फिर आप इंटरनेट से लड़की पटाने के तरीके वाली टिप्स को फॉलो करके भी यह जान सकते हैं कि लड़की आपको लाइक करती है या नहीं।

2: लड़की से थोड़ी बातचीत करें

जब आपको यह पता चल जाए कि लड़की भी आपको प्रपोज करती है तो भी आपको ज्यादा जल्दबाजी नहीं करनी है बल्कि आपको लड़की को फोन लगाना है।

और फोन लगाने के बाद आपको डायरेक्ट ही उसे आई लव यू नहीं बोलना है बल्कि उसके पहले आपको थोड़ी सामान्य बातचीत करनी है।

जैसे आप यह पूछ सकते हैं कि आज उन्होंने दिन भर क्या किया और अभी उनका मूड कैसा है। ऐसा करने से थोड़ी ही देर में लड़की आपके साथ फोन पर बातचीत करने के लिए कंफर्टेबल जोन में आ जाएगी।

3: थोड़ी सी फ्लर्टिंग करें।

आपको बता दें कि लड़कियों को घुमा फिरा कर कहीं गई बातें बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती है। खास तौर पर उन्हें यह तब और भी ज्यादा पसंद आता है जब कोई लड़का उनसे कुछ ऐसी बातें कहना चाहता है जो उनसे संबंधित होती है।

इस प्रकार से लड़की को फोन पर आई लव यू बोलने से पहले या फिर आई लाइक यू बोलने से पहले आपको उसके साथ थोड़ी सी फ्लर्टिंग करनी है। जैसे कि आप उसे मजाक के तौर पर चिढ़ाने के लिए कुछ बातें कह सकते हैं।

इससे होगा यह की लड़की आपके द्वारा किए गए फ्लर्टिंग से खुश हो जाएगी और वह अगले ही पल आप जो बात करने वाले हैं उसे सुनने के बाद निश्चित ही आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लेगी।

4: घुमा फिरा कर प्रपोज करें

ऊपर बताए गई चीजों को जब आप कर ले तब उसके बाद बारी आती है आई लव यू बोलने की। हालांकि अभी भी आप को डायरेक्ट आई लव यू नहीं बोलना है बल्कि आपको थोड़ा रोमांटिक अंदाज में बोलना है। जैसे कि जब आप लड़की को आई लव यू बोलने के लिए जाए तब आप कुछ ऐसी बातें कह सकते हैं।

हेलो सुनो ना मुझे तुमसे एक बात कहनी है। मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझे शादी करनी है और मैं ऐसी लड़की चाहता हूं जो बिल्कुल तुम्हारी तरह सुंदर हो, स्मार्ट हो और संस्कारवान हो।

जब आप यह बात लड़की से कहेंगे तो पहली बात तो वह इस बात को सोच कर के खुश हो जाएगी कि आप उसी की तरह लड़की पाना चाहते हैं क्योंकि आपने उसकी तारीफ भी की है और आपने उसे स्मार्ट भी बताया हुआ है।

इस प्रकार से लड़की आपसे कहेगी कि मैं इसमें तुम्हारी क्या हेल्प कर सकती हूं। तब आपको कहना है कि तुम मेरे लिए कोई अच्छी सी लड़की ढूंढो जो बिल्कुल तुम्हारी तरह प्यारी हो और जो मुझे ढेर सारा प्यार करें।

ऐसा कहने पर लड़की आपसे कहूगी की मैं कहां से तुम्हारे लिए लड़की ढूंढू। इस पर आपको कहना है कि अगर तुम नहीं ढूंढ सकती तो तुम ही मुझसे शादी कर लो क्योंकि मैं तुम्हारी जैसी लड़की ही ढूंढ रहा हूं।

अगर तुम मुझसे शादी कर लेती हो तो मेरा यकीन मानो मैं तुम्हें जिंदगी में किसी भी बात की तकलीफ नहीं होने दूंगा और मैं तुम्हें हमेशा पलकों पर बिठा कर रखूंगा।

हमारा यकीन मानिए कि जब आप इतनी बात लड़की से कह देंगे तो उसके मन में भी प्यार के लड्डू फूटने लगेंगे। हालांकि इसके बाद वह आपको थोड़े से नखरे अवश्य दिखाएगी जो कि लड़कियों का जन्मसिद्ध अधिकार होता है।

इस पर आपको उनसे कहना है कि मैं तो मजाक कर रहा था बल्कि सच्चाई यह है कि मैं तुमसे काफी लंबे समय से प्यार करता हूं और मैं तुमसे शादी भी करना चाहता हूं। आई लव यू आई लव यू सो मच

इतनी बातें जब आप लड़की से कह देंगे तो उसके मन में दो फीलिंग आएगी। एक तो यह कि आप उससे प्यार करते हैं और दूसरा यह कि आप अपने प्यार को शादी में बदलना चाहते हैं। इस प्रकार से रिप्लाई में लड़की भी आपको निश्चित ही आई लव यू कहेगी।

« (सीक्रेट टिप्स) फोन पर अनजान लड़की को कैसे पटाए

FAQ:

Q: प्रपोज करते समय क्या बोलना चाहिए?

ANS: आई लव यू अथवा मैं तुमसे प्यार करता हूं।

Q: लड़कियों के इशारे को समझने के लिए क्या करना चाहिए?

ANS: उनकी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें।

Q: लड़कियों को प्रपोज करने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

ANS: रात का समय अथवा वैलेंटाइन डे का समय

Q: लड़की को प्रपोज करने से पहले क्या करें?

ANS: उनसे अपनी दोस्ती बढ़ाएं और उनकी अधिक से अधिक सहायता करें।

अंतिम शब्द 

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़कर आपको लड़की को फोन पर प्रपोज कैसे करें? इस बात की पूर्ण जानकारी मिल गई होगी, पोस्ट अच्छा लगा हो तो कृपया इसे सोशल मीडिया पर सांझा जरुर कर दें!

Leave a Comment