लड़की को Thanks कैसे कहें? जानें ये बेहतरीन टिप्स

लड़की को Thanks कैसे कहें? अगर आपने किसी व्यक्ति के लिए कभी कोई काम किया है और बदले में उस व्यक्ति ने आपको उस काम के लिए धन्यवाद कहां है तो आप यह अच्छी तरह से जानते होंगे कि कोई व्यक्ति जब हमें धन्यवाद कहता है तो हमें कितनी ज्यादा खुशी महसूस होती है और हम कितना पॉजिटिव महसूस करते हैं।

लड़की को Thanks कैसे कहें?

धन्यवाद करने से कोई भी व्यक्ति अगली बार भी आपकी सहायता करने के लिए प्रेरित होता है अथवा तैयार होता है।

इंसान होने के नाते हम सभी को अपनी तारीफ प्राप्त करना बहुत ही अच्छा लगता है। किसी को खुल करके धन्यवाद अथवा थैंक यू कहने से हम खुशमिजाज इंसान तो बन ही सकते हैं बल्कि हम और भी ज्यादा एनर्जीटिक इंसान बन सकते हैं। इस प्रकार से अगर आप किसी लड़की को थैंक यू बोलना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि “लड़की को थैंक्स कैसे कहें अथवा “लड़की को धन्यवाद कैसे बोले।”

लड़की को Thanks कैसे कहें? अपनाएं ये शानदार टिप्स 

हमें हर इंसान को थैंक्यू बोलना चाहिए परंतु जब बात लड़कियों की आती है तो हमें स्पेशल तौर पर समय निकाल कर के उन्हें उनके द्वारा किए गए काम के लिए थैंक्यू बोलना चाहिए, क्योंकि लड़कियां जल्दी से किसी भी व्यक्ति की सहायता करने के लिए तैयार नहीं होती है।

क्योंकि उन्हें अंदर ही अंदर इस बात का डर लगता है कि कहीं अगर वह किसी लड़के की सहायता करती है तो कहीं वह लड़का उनकी सहायता को गलत नजरिए से ना देखें।

इसलिए याद रखें कि जब कोई लड़की आपके लिए कोई ऐसा काम करती है जिससे आपको अच्छा महसूस होता है तो आप को लड़की को धन्यवाद अवश्य देना चाहिए। आप लड़की को धन्यवाद कहने के लिए उनके सामने फेस टू फेस जा सकते हैं और अगर आप लड़कियों से शर्माते हैं तो आप थैंक यू नोट लिख कर के भी उन्हें दे सकते हैं।

1: नजरें मिलाकर और मुस्कुराकर थैंक्स करें

आप किसी भी लड़की को अगर धन्यवाद देना चाहते हैं अथवा उसे थैंक्स कहना चाहते हैं तो याद रखें कि जब लड़की आपके सामने हो और आप उसे थैंक्स बोलने के बारे में सोच रहे हो तो उस दरमियान आपको सिंपल से चेहरा बना करके धन्यवाद नहीं देना है।

बल्कि आपको अपने चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान लानी है साथ ही सामने खड़ी हुई लड़की की नजरों में नजरों को मिला करके आपको उन्हें थैंक्स कहना है।

हम ऐसा इसलिए करने के लिए कह रहे हैं क्योंकि जब आप हल्की सी मुस्कान और लड़की के साथ नजरों से नजरें मिलाकर उन्हें धन्यवाद कहेंगे तो आपके थैंक्स में ईमानदारी झलकेगी जो लड़की को अवश्य ही पसंद आएगी और वह आपके थैंक्स का अभिवादन मोस्ट वेलकम कहकर करेगी।

2: अपने थैंक्स को सिंपल रखें

हमने कई ऐसे लोग देखे हैं जो एकदम अजीब प्रकार से किसी लड़की को थैंक बोलते हैं। इसकी वजह से लड़की उस समय तो उनके थैंक्स को स्वीकार कर लेती है परंतु उसके मन में कहीं ना कहीं यह बात चलने लगती है कि सामने वाला बंदा कुछ अजीब सा है।

आप चाहे किसी लड़की की तारीफ उसके किसी अच्छे काम के लिए कर रहे हो या फिर उसके द्वारा आपकी की गई सहायता के लिए कर रहे हो आपको अपने धन्यवाद अर्थात थैंक्स को बिल्कुल सामान्य ही रहने देना है।

अगर आप लड़की को बढ़-चढ़कर थैंक्स बोलेंगे तो उसे शर्मिंदगी का अनुभव होगा। इसलिए यह आवश्यक है कि एकदम मधुर और सार्थक धन्यवाद लड़की से करें।

3: अपने थैंक्स में सच्चाई दर्शाए

हो सकता है कि आप लड़की को इसलिए धन्यवाद कर रहे हो क्योंकि लड़की ने कोई ऐसा काम किया हो जिससे आपको फायदा हुआ हो या फिर उसने मुसीबत के समय में आपकी सहायता की हुई हो।

ऐसे में आपको सिर्फ इसीलिए ही उनका धन्यवाद नहीं करना है क्योंकि ऐसा करना आपका फर्ज है बल्कि आपको उनका धन्यवाद इसलिए करना है।

क्योंकि अगली बार भी जब कभी आप किसी मुसीबत में हो और उस लड़की को आप की मुसीबत के बारे में पता चले तो वह निश्चित ही आपकी सहायता करने के लिए प्रेरित हो। इसलिए आपको अपने थैंक्स में झूठा आभार नहीं प्रकट करना चाहिए बल्कि आपको अपने थैंक्स में ईमानदारी और सच्चाई दर्शानी/दिखानी चाहिए।

कहने का मतलब है कि आपको सामने वाली लड़की को थैंक्स बोलने के दरमियान अपने हाव-भाव से यह दर्शाना चाहिए कि आप वाकई में उसकी सहायता प्राप्त करके मुसीबत से बाहर निकले हैं और आप वाकई में उनके प्रति तहे दिल से शुक्रगुजार हैं।

4: थैंक यू नोट अथवा थैंक यू कार्ड लिखें!

कभी-कभी लड़कों के सामने ऐसी परिस्थिति आ जाती है जिनमें वह लड़की को सामने से धन्यवाद नहीं कह सकते हैं अथवा सिर्फ लड़की को सामने से धन्यवाद कहना काफी नहीं होता है।

ऐसी अवस्था में जब कभी लड़कों को ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़े, तब उन्हें लड़की से थैंक्स कहने के लिए अलग तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए।

अलग तरीके के अंतर्गत उन्हें लड़की के लिए एक धन्यवाद नोट अथवा कार्ड लिखना चाहिए और लड़की ने आप के प्रति जो भी अच्छे काम किए हुए हैं आपको इसके प्रति उनका आभार व्यक्त करना चाहिए।

5: अपना काम किसी और को ना दे

कई लड़के ऐसे भी होते हैं जो किसी लड़की से थैंक्स बोलने के लिए खुद उससे थैंक्स नहीं बोलते हैं बल्कि इसके लिए वह किसी दूसरे व्यक्ति का सहारा लेते हैं।

ऐसा करना एक अच्छे लड़के की निशानी नहीं होती है, क्योंकि लड़कियां उसी व्यक्ति से थैंक्स की उम्मीद करती है जिसके लिए उन्होंने कोई काम किया होता है और उन्हें यह अच्छा लगता है जब वही लड़का उन्हें धन्यवाद कहे जिस लड़के की उन्होंने सहायता की हुई होती है।

इसलिए आपको किसी दूसरे व्यक्ति के हाथों धन्यवाद नोट नहीं भेजना चाहिए आपको अपना काम खुद ही करना चाहिए।

इसके लिए आप चाहे तो लड़की को सामने से थैंक्स बोल सकते हैं और अगर आप थोड़े संकोची स्वभाव के लड़के हैं तो लड़की से धन्यवाद कहने के लिए आप एक सादा पेपर ले लें।

और उसके अंदर लड़की को उसके किए गए कामों के लिए धन्यवाद कहें और इसके पश्चात सीधा जाकर के कागज लड़की को दे दें। इसके बाद आप चाहे तो वापस आ सकते हैं। ऐसा करने पर लड़की तक आपका मैसेज पहुंच जाएगा।

« लडकी को impress करने वाले डायलॉग

अंतिम शब्द 

तो साथियों इन बातों को अपनाकर किसी लड़की को आसानी से thanks कह सकते हैं, उम्मीद है लड़की को Thanks कैसे कहें? ये पोस्ट आपको पसंद आई होगी, और आप इसे अधिक से अधिक शेयर भी करेंगे!

Leave a Comment