कोई लड़की अगर आपका फोन न उठाये तो? जानें क्या करना चाहिए

अगर आप जिस लड़की को प्यार करते हैं या पसंद करते हैं। उस लड़की को बार-बार फोन कर रहे हैं लेकिन वह लड़की आपका फोन नहीं उठा रही है। तो ऐसे हालात में परेशान होना और बुरे बुरे ख्याल आना तो लाजमी है। पर घबराएँ नहीं जानें यदि लड़की अगर फोन ना उठाये तो क्या करना चाहिए!

लड़की को पसंद करते हैं या फिर आपकी गर्लफ्रेंड अगर आपका फोन नहीं उठाती है। तो यह चिंता का विषय है। क्योंकि जहां लड़की आपकी एक रिंग पर फोन उठा लेती थी वहीं आज आपके इतने बार कॉल करने पर भी नहीं उठा रही है तो जरूर कुछ ना कुछ बात होगी। लेकिन यह परेशानी सिर्फ आप ही परेशान होने से खत्म नहीं होगी।

लड़की अगर फोन नहीं उठाए तो सबसे पहले ये काम करे ! Best tip 100% working.

ऐसी हालत में क्या करना चाहिए? लड़कों को पता ही नहीं होता है। जिसके कारण वह गलत कदम उठा लेते हैं। हम आपको बताएंगे कि लड़की अगर फोन नहीं उठाए तो ऐसे हालत में लड़कों को क्या करना चाहिए।

कारण जानने की कोशिश कीजिए –

अगर लड़की फोन नहीं उठा रही है तो उसके पीछे कोई ना कोई कारण जरूर होगा। क्योंकि जो लड़की पहले आपके एक रिंग में फोन उठा लेती थी। वहीं वह आज बिल्कुल फोन नहीं उठा रही है। तो उसके पीछे कोई बड़ी वजह जरूर होगी।

इसलिए अगर लड़की फोन नहीं उठाए तो आपको बार-बार फोन नहीं करना है। बल्कि आप को शांति से लड़की के फोन ना उठाने का कारण पता लगाना है। लड़की के फोन ना उठाने के पीछे का कारण जानकर आप अपना अगला कदम ले सकते हैं। इसलिए बिना कोई गड़बड़ी किए आपको सबसे पहले रीजन का पता लगाना है।

ख्याली पुलाव ना पकाएं –

अगर लड़की आपका फोन नहीं उठा रही है तो लड़के सबसे पहले अपने मन में ख्याली पुलाव पकाने लगते हैं। और अपने मन को बुरे और नेगेटिव विचारों से भर लेते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है।

क्योंकि हो सकता है लड़की किसी काम में बिजी हो! या शायद उसके घर में कोई रिलेटिव आए हो। या फिर शायद लड़की के घर में कोई इमरजेंसी हो गई हो। इसलिए ऐसे हालत में लड़कों को ज्यादा सोचना नहीं चाहिए बल्कि सबसे पहले रीजन जानने की कोशिश करनी चाहिए।

बार-बार फोन ना करें –

जब लड़की फोन ना उठाये तो लड़के बार-बार फोन करने लगते हैं। यह तरीका बिल्कुल गलत है और ये सिचुएशन को खराब करती हैं।

1 मिनट में 10 कॉल करने लगते हैं। यहां कॉल करने का कोई कंपटीशन नहीं चल रहा है। इसलिए अगर आप अपने प्यार और अपने बीच कुछ खराब नहीं करना चाहते तो बार-बार फोन बिल्कुल मत कीजिए।

« जब लड़की फ़ोन न करें तो क्या करें? घबराएं नहीं ऐसे करें problem Solve!

आधे- एक घंटे के अंतराल में कॉल करें –

अगर लड़की फोन नहीं उठा रही है तो बार-बार फोन करने की जगह आप आधे 1 घंटे के अंतराल में फोन कीजिए। इस लड़की को भी अजीब नहीं लगेगा। और चीजें भी सही तरह से हो जाएगी।

calling girl

फोन नहीं उठा रही तो मैसेज कीजिए –

अगर लड़की आपका फोन नहीं उठा रही है तो आप उसे मैसेज कीजिए। आजकल हर कोई व्हाट्सएप यूज करता है तो आप अपनी गर्लफ्रेंड को व्हाट्सएप पर मैसेज करके फोन नहीं उठाने का कारण पूछ सकते हैं। अगर उसने आपको व्हाट्सएप से ब्लॉक कर दिया है या फिर व्हाट्सएप पर मैसेज नहीं जा रहा है। तो आप डायरेक्ट मैसेज कीजिए।

लड़की से माफी मांगिए –

कारण पता लगाने पर आपको यह पता चलता है कि लड़की आपसे नाराज होने की वजह से आपका फोन नहीं उठा रही है तो बिना एटीट्यूड दिखाएं लड़की से माफी मांगिए। क्योंकि माफी मांग कर ही आप अपनी गर्लफ्रेंड को आप प्यार वापस पा सकते हैं। इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड से अपने बर्ताव के लिए सच्चे दिल से माफी मांगे हैं।

लड़की को अपना प्यार याद दिलाएं –

अगर लड़की आपसे इतना ज्यादा नाराज है कि वह आपसे बात ही नहीं करना चाहती तो ऐसे हालत में आप लड़की को वह समय याद दिलाइए जब आप दोनों घंटो घंटो बातें किया करते थे। पुराने दिनों को याद करके शायद लड़की आप से बात करने लगे।

लड़की को इम्प्रेस करने से जुडी पोस्

« लड़की की नफरत को प्यार में बदलने के उपाय

« लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? 

« लड़की को अपनी याद में कैसे तडपायें?

अंतिम शब्द

लड़की फोन ना उठाये तो लड़के परेशान हो जाते है और परेशान होकर कुछ ऐसा कर देते हैं। जिसके बाद लड़कियां अधिक नाराज हो जाती हैं। कभी-कभी तो यह चीज अच्छे खासे रिलेशनशिप को भी खत्म कर देता‌ है।

इसीलिए अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को फोन कर रहे हैं लेकिन वह फोन नहीं उठा रही है तो आप परेशान होने की जगह पर बताएं टिप्स को फॉलो कीजिए। आपको हमारे आर्टिकल कैसा लगा नीचे कमेंट करके जरूर बताइए। अगर आप किसी खास विषय पर आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो टॉपिक का नाम आप नीचे कमेंट बॉक्स में डाल सकते हैं।

हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि पाठकों को जरूरी जानकारी समय पर मिल सके। अगर को हमारे काम पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Comment