लड़की से chat कैसे करें? जानें ये शानदार ideas

लड़की से chat कैसे करें: दोस्तों आजकल लोग ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन एक दूसरे से बातचीत करते हैं! आपने खुद भी सुना होगा कि अब online love story बहुत तेजी से पॉपुलर हो रही है। जिसकी वजह से हर लड़का यही चाहता है कि वो लड़की से इस तरह से chat करें कि लड़की उसकी Fan बन जाए। पर, अफ़सोस ऐसा करना लड़कों के लिए मुश्किल होता है।

लड़की से chat कैसे करें

क्योंकि आमने सामने बात करने में और ऑनलाइन बात करने में काफी अंतर होता है। ऑफलाइन में तो आप किसी से भी कुछ भी बात कर सकते हैं। पर ऑनलाइन में किसी से क्या बात करना है? खासकर लड़कियों से! ये समझ नहीं आता। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि लड़की से chat कैसे करें ?

तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस आर्टिकल में मैंने आपको Ladki से chat कैसे करें ? इस बारे में बहुत ही आसान शब्दों में बताया है। जिसे पढ़ने के बाद आपको लड़की से ऑनलाइन chat करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी!

लड़की से chat कैसे करें? जानिए सबसे अच्छा तरीका ! 😉

अक्सर लड़कियों की लड़कों को लेकर यही complain रहती है कि वो online उनसे ठीक से बात नहीं करते! ठीक से बात नहीं करने से मेरा मतलब है।‌ लड़की के हर मैसेज पर Haa, hmm, aur btao, hnn, ohh reply करना।

अगर आप भी लड़की के मैसेज का रिप्लाई इस तरह से करते हैं तो इसका मतलब यही है कि आपको लड़की से chat करनी नहीं आती। पर ये उतनी बड़ी बात भी नहीं है जितना कि आप सोच रहे हैं।‌

क्योंकि लड़की से चैट करना काफी ज्यादा आसान होता है और नीचे मैंने आपको कुछ तरीके बताएं जिसकी मदद से आप लड़की से आसानी से chat कर सकते हैं –

1. Normal topic से बात शुरू करें!

जब आपको किसी लड़की से chat करना हो। लेकिन आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप उससे बात शुरू कैसे करें ? तो आप उसके status का reply करके या फिर उसके dp पर comment करके बातचीत शुरू कर सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप लड़की को जानते हैं तो आप उससे किसी नॉर्मल टॉपिक पर बात कर सकते हैं। जैसे अगर आप कॉलेज में है, तो आप कॉलेज की बात कर सकते हैं, ऑफिस में है, तो ऑफिस के बाद कर सकते हैं। इस तरह से online आप बातचीत करना शुरू कर सकते हैं। ‌

2. Open ended questions पूछें!

अब आपकी बातचीत शुरू हो चुकी है। तो अब आप किस तरह से लड़की से बात करते हैं, इससे तय होगा कि लड़की आपसे कितने देर तक chat करेगी। अक्सर लड़के लड़की के मैसेज का रिप्लाई haa, naa में करते हैं।

और खुद भी लड़की से ऐसे सवाल पूछते हैं जिससे लड़की haa, naa में जवाब देती है। जैसे – Dinner hua ?, Kya kr rhi ho ? Or kya haal ? ये ऐसे सवाल हैं जिसका रिप्लाई एक word में ही दिया जा सकता है। ‌

तो आपको chat के दौरान इस तरह का जवाब बिल्कुल नहीं देना‌ हैं। बल्कि आपको लड़की से ऐसा सवाल पूछना जिससे लड़की आपको long reply करने पर मजबूर हो जाए। ‌

जैसे मान लीजिए लड़की आपके साथ एक ही जगह पर काम करती है। तो आप लड़की से पूछ सकते हैं क्या आज का project तुम्हे समझ आया ? और तुम्हारा इस बारे में क्या opinion हैं ?

जब आप लड़की से कोई ऐसा सवाल करेंगे, तो लड़की भी आपको उसी के मुताबिक जवाब देगी। जिससे आप दोनों की बातें शुरू हो जाएंगी और इस तरह के सवाल जवाब को आपको पूरे समय बरकरार रखना है।

3. लड़की के पसंद के topic पर बात करें

अगर आप लड़की से लंबे समय तक chat करना चाहते हैं। तो आपको उससे किसी ऐसे टॉपिक पर बात करना चाहिए जिसमें उसका इंटरेस्ट हो। क्योंकि ऐसा करने से लड़की भी आपकी बातों में दिलचस्पी लेगी।

जैसे अगर आप लड़की से cricket के बारे में बात करेंगे। तो शायद लड़की को उस टॉपिक में इंटरेस्ट ना आए। पर अगर आप bollywood या फिर latest trend से जुड़ी कोई बात करेंगे।

तो लड़की भी आपको interest लेकर reply करेगी जिससे आपको भी अच्छा लगेगा और आप दोनों की बीच की बातें चलती रहेगी। लड़की का पसंद नापसंद जानने के लिए आप उसके किसी करीबी दोस्त से बात कर सकते हैं।

या फिर लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट को check कर सकते हैं। क्योंकि आजकल लड़कियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपने interest को लेकर काफी open होती‌ हैं।

4. लड़की की तारीफ करें

जब भी आप लड़की से chat करें! तो आपको किसी ना किसी बहाने से लड़की की तारीफ जरूर करनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि आपको लड़की की झूठ मूठ की तारीफ करनी है। या फिर उसकी खूबसूरती के बारे में ही बोलना शुरू कर देना हैं।

बल्कि आपको लड़की की काबिलियत की तारीफ करनी चाहिए। अगर लड़की कोई अच्छा काम कर रही है। तो आप को उसे प्रोत्साहन देना चाहिए और उसे आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करना चाहिए।

5. हंसी मजाक करें

मान लीजिए आपको कोई लड़की पसंद है, और आप उससे sports, politics, history, education, career जैसे टॉपिक पर बात कर रहे है। अगर लड़की का इन टॉपिक पर इंटरेस्ट है तो बहुत अच्छी बात है।

लड़की आपसे जरूर बात करेगी लेकिन आपको इस टॉपिक पर भी एकदम serious होकर बात नहीं करना है। बीच-बीच में आप कोई funny बात कह सकते हैं या फिर अपनी बातों से मिलता-जुलता memes लड़की को भेज सकता है।

ऐसा करने से आपका लड़की के साथ इंटरेस्टिंग टॉपिक पर बात होने के साथ-साथ थोड़ी मस्ती मजाक भी हो जाएगी। जिससे लड़की को आपका Humor अच्छा लगेगा और वो आपसे बात करना पसंद करने लगेगी।

6. Chatting करते हुए game खेलें

जरूरी थोड़ी है कि जब भी आप लड़की से chat करे तो आपको भारी-भरकम टॉपिक पर ही बात करना है। आप कभी कबार लड़की के साथ मस्ती भी कर सकते हैं। जैसे gifs या फिर emoji भेजकर लड़की को तंग करना‌।

या फिर आप लड़की के साथ ऑनलाइन कोई गेम खेल सकते हैं। आप चैट में लड़की के साथ truth & dare खेल सकते हैं, emoji भेजने वाला game खेल सकते हैं या फिर gifs fight भी कर सकते हैं।

7. Chat में emoji का इस्तेमाल करें

लड़की से चैट करते हुए अगर आप सिर्फ simple text भेजते हैं तो ये काफी बोरिंग हैं। आपको चैटिंग के दौरान emoji भी भेजना चाहिए क्योंकि इससे chatting और मजेदार हो जाती है।

अगर लड़की आपको कुछ कहती है जिसका रिप्लाई आप emoji से कर सकते हैं। तो आप उसका इस्तेमाल कीजिए। इससे आप लड़की को अपना reaction दिखा सकते हैं और लड़की के साथ मस्ती कर सकते हैं।

8. Late reply करने पर लड़की से बात ना करें

बहुत सी लड़कियों को ऐसा लगता है कि अगर लड़का सामने से मैसेज कर रहा है, तो वो flirt ही करेगा। जिसके वजह से लड़की भाव खाना शुरु कर देती है और लड़के को avoid करती हैं।

और जब message avoid करके उनका दिल भर जाता है तो वो रिप्लाई कर देती है। अगर कोई लड़की आपके साथ भी ऐसा कर रही हैं। तब late reply आने पर आप को लड़की मैसेज का reply तो दूर देखना भी नही है।

ऐसा करने से लड़की को उसकी गलती समझ आएगी और वो आगे से आपके साथ ऐसा नहीं करेगी।

9. एक बार में एक ही मैसेज करें

कई बार लड़के लड़कियों से चैट करते समय रिप्लाई ना आने पर उन्हें back to back message करना शुरू कर देते हैं जो कि बिल्कुल ही गलत तरीका होता है क्योंकि ऐसा करने से लड़की को लगता है कि आप ज्यादा chipkoo हो रहे हैं।

जिसके वजह से लड़की आपको avoid कर सकती है। इसीलिए जब आप लड़की से बात करें, तो 1 या फिर ज्यादा से ज्यादा 2 मैसेज करना चाहिए। लड़की अगर उस समय आपको मैसेज का रिप्लाई ना करें! तो आपको उसके बाद मैसेज नहीं करना चाहिए।

लड़की से chat कहां करें ?

क्या सच में आपके मन में ये सवाल आ रहा है कि लड़की से chat कहां करें ? आजकल ऑनलाइन इतने सारे प्लेटफार्म मौजूद है जहां आप लड़की से ऑनलाइन बात कर सकते हैं।

सोशल मीडिया की ही बात करें तो आप WhatsApp, Facebook, Snapchat जैसे एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके लड़की से बात कर सकते हैं। या फिर अगर आप चाहे तो tinder, Bumble, Aisle जैसे dating Apps पर जाकर चैट कर सकते हैं।

आप लड़की से कहीं भी बात करें पर आपको उससे ऊपर बताए गए तरीके से ही लड़की से chat करना होगा। तभी आप लड़की से ज्यादा देर तक बात कर पाएंगे।

लड़की से chat करते समय क्या करना चाहिए ?

अगर आप लड़की से चैट कर रहे हैं, तो उसके लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए जैसे –

  • आप confident रहिए।
  • सही से message type कीजिए।
  • Unique तरीके से लड़की से बात करें।
  • चैटिंग करते हुए मजे कीजिए।
  • थोड़ा ज्यादा online रहिए।
  • negative बातें अवॉइड कीजिए।
  • लड़की के साथ मस्ती मजा कीजिए।
  • धैर्य रखिए।
  • रिलैक्स कीजिए।

समबन्धित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

लड़की से लम्बी बात कैसे करें? बिना बोर किये घंटों बातें ऐसे करें

लड़की से पहले क्या बोलें? बातचीत आगे बढाने का यह है तरीका

किसी अनजान लड़की से बात कैसे करे ? आजमायें 10 टिप्स

FAQ-

Q: लड़कियों से फ्री चैट कैसे करें?

Ans: Dating Apps, social media पर आप लड़की से फ्री चैट कर सकते हैं।

Q: अनजान लड़कियों से चैटिंग कैसे शुरू करें?

Ans: अनजान लड़कियों से चैटिंग करने का भी यही तरीका है जो मैंने आपको ऊपर बताया है।

Q: क्या chatting करना Easy हैं ?

Ans: जी हां, चैटिंग करना बहुत ही ज्यादा आसान होता है। आप freely लड़की के साथ चैट कर सकते हैं।

Q: लड़की से इंग्लिश में बात कैसे करे ?

Ans: अगर आपको इंग्लिश आती है तो आप लड़की से इंग्लिश में बात कीजिए। अगर आपको इंग्लिश में बात करने में दिक्कत होती है। तो आप लड़की को पहले ही बता दीजिए और जिस भाषा में आप comfortable है उसी भाषा में बात कीजिए।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि लड़की से chat कैसे करें? इस आर्टिकल में मैंने आपको लड़की से चैट करने के जो तरीके बताए हैं। वो बिल्कुल प्रैक्टिकल तरीके हैं तो आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको ये आजकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment