लड़की से नजर कैसे मिलाएं? ये कीजिये आँखें नहीं झुकेंगी

लड़की से नजर कैसे मिलाएं: लड़कियों के लिए ही भगवान ने लड़कों को भी बनाया है। इसीलिए कहीं ना कहीं लड़कियां लड़कों से बातचीत करने के लिए उत्साहित होती है परंतु लड़के ही कुछ गलती ऐसी कर बैठते हैं जिसकी वजह से लड़कों को शर्मिंदा होना पड़ता है।

लड़की से नजर कैसे मिलाएं

कुछ लड़के तो लड़कियों से बात करने में एक्सपर्ट होते हैं परंतु कुछ लड़के बहुत ही शर्मीले होते हैं। अगर आप शर्मीले किस्म वाले लड़के हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको यह बता रहे हैं कि “लड़की से नजर कैसे मिलाए” अथवा “लड़की से नजर मिलाने के लिए क्या करें।”

लड़की से नजर कैसे मिलाए? फॉलो करें ये 5 टिप्स 

एक लड़का जब किसी लड़की को पसंद करता है तो वह यही चाहता है कि जल्द से जल्द वह सामने वाली लड़की से अपनी मोहब्बत का इजहार कर दें।

परंतु मोहब्बत का इजहार करने के लिए भी यह आवश्यक है कि लड़के के अंदर हिम्मत हो और वह लड़की की आंखों में देख कर के कुछ इस प्रकार से इजहार करें कि लड़की को वास्तव में लगे कि इस लड़के में कुछ अलग ही बात है और वह लड़के के इजहार को स्वीकार कर ले।

अगर किसी लड़की पर आपका दिल आ गया है और आपका दिल आपसे यह कह रहा है कि लड़की से बात करें और उससे अपनी मोहब्बत का इजहार करें तो पहले तो आप को लड़की से नजरें मिलाना सीखना चाहिए. क्योंकि तभी आप लड़की को बेस्ट तरीके से प्रपोज कर सकेंगे। नीचे लड़की से नजरें मिलाने की कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दी गई है।

1: लड़की से दोस्ती कर लें!

लड़की से नजर मिलाने के लिए सर्वप्रथम आपको लड़की के साथ दोस्ती करनी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगर आप लड़की के साथ दोस्ती कर लेते हैं तो धीरे-धीरे आपकी थोड़ी बहुत बातचीत लड़की से होने लगेगी अर्थात आपको उसके अगल-बगल या फिर उसके आसपास आने का मौका मिलेगा।

इस प्रकार से आपको उसके बिहेवियर के बारे में भी जानकारी मिलेगी कि उसका स्वभाव कैसा है। अगर लड़की कड़क स्वभाव की है तो आपको थोड़ी सावधानी से काम लेना होगा और अगर लड़की शर्मीली स्वभाव की है तो भी आपको सावधानी से ही काम लेना होगा। इस प्रकार से सर्वप्रथम लड़की से नजर मिलाने के लिए उसके साथ दोस्ती करें।

2: दोस्ती को आगे बढ़ाएं

लड़की से दोस्ती करने के बाद आपको अगले स्टेप में लड़की के साथ अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाना है अर्थात मजबूत करना है। अपनी दोस्ती मजबूत करने के लिए आप जब लड़की से मिले तब उसका हाल-चाल अवश्य पूछे और आप इस प्रकार से रिएक्ट करें जैसे कि आप उसकी काफी ज्यादा फिक्र करते हैं।

यकीन मानिए लड़कियां ऐसे लड़कों को काफी जल्दी नोटिस करती हैं जो उनकी केयर करते हैं और उनके प्रति चिंतित रहते हैं, क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़कों को एक हंबल लड़का समझती है और ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाने में झिझक भी महसूस नहीं करती है।

3: लड़की की सहायता करें

लड़कियों के दिल में ऐसे लड़के काफी जल्दी उतर जाते हैं जो लड़कियों की सहायता करते हैं। ऐसे लड़कों में लड़कियां अपना फ्यूचर बॉयफ्रेंड या फिर फ्यूचर हसबैंड देखती है। सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति ऐसे लोगों को पसंद करते हैं जो दूसरे व्यक्ति की मुसीबत पड़ने पर सहायता करते हैं। इस प्रकार से इस फॉर्मेट को भी आपको अपनाना है।

आपको जब कभी भी लड़की किसी मुसीबत में हो और आपके बस में उस मुसीबत को दूर करने की हिम्मत हो तो आपको अवश्य ही उसकी सहायता करनी चाहिए।

अगर आप लड़की की सहायता करते हैं तो वह अपने मन में धीरे-धीरे आपको बैठाना चालू करेगी और एक बार आप उसके मन में जगह बनाने में कामयाब हो गए तो उससे नजर मिलाना भी आसान होगा साथ ही उसके दिल में उतरना भी आसान होगा।

4: आत्मविश्वास से भरपूर रहे

काफी ऐसे लड़के हैं जो लड़कियों से सिर्फ इसलिए ही नजर नहीं मिला पाते हैं क्योंकि उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है।

ऐसे लड़के हमेशा इसी बात को सोचते रहते हैं कि वह किसी भी प्रकार से किसी भी लड़की के सामने ना आए परंतु जिस लड़की को आप पसंद करते हैं और जिसे आप अपना बनाना चाहते हैं उसके साथ अगर आपको अपने रिलेशन को आगे बढ़ाना है तो निश्चित ही आपको अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करना पड़ेगा।

क्योंकि आत्मविश्वास ही वह ताकत है जिसकी वजह से आप लड़की से नजरें मिलाकर के बातचीत भी कर सकेंगे साथ ही उसके सामने आप सीना तान कर खड़े भी रह सकेंगे। अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने के लिए आप मोटिवेशन वीडियो देख सकते हैं।

5: अब लड़की से नजरे मिलायें

जब कभी आप अपनी पसंदीदा लड़की से अथवा किसी भी लड़की से बात करें तो आपको यहां वहां नहीं देखना चाहिए। इससे आपका इंप्रेशन खराब होता है बल्कि आपको लड़की की आंखों में देखना चाहिए। हालांकि जब आप लड़की की आंखों में देखे तब आप अधिक देर उसे घूरे नहीं वरना उसे बुरा लग सकता है।

बल्कि आपको कुछ देर तक प्यार भरी निगाहों से उसकी आंखों में देखना है और कुछ देर अपनी पलकें नीचे कर लेनी है। इसके बाद अब थोड़ी देर बाद फिर से आपको उसकी आंखों में देखना है। ऐसा करने से आप लड़की की आंखों से नजरे मिला सकेंगे साथ ही लड़की को बुरा भी नहीं लगेगा। उसे ऐसा लगेगा कि आप उसकी बातों को पूरी अटेंशन दे रहे हैं।

« लड़की नफरत करती है कैसे पता करें? जानने का बेहतरीन तरीका

अंतिम शब्द 

तो साथियों इस पोस्ट को पढने के बाद लड़की से नजर कैसे मिलाएं? इस बात को भली भाँती समझ चुके होंगे, पोस्ट अच्छा लगा हो तो शेयर करना तो बनता है!

Leave a Comment