लड़की से फोन पर बात कैसे करें? समझें ये सीक्रेट तरीका

लड़की से फोन पर बात कैसे करें: जो लड़के फोन पर अधिक देर तक लड़कियों से बातचीत नहीं कर पाते हैं वह यही सोचते हैं कि भला दूसरे लड़के कैसे लड़कियों से फोन पर इतनी देर तक बातचीत कर लेते हैं और आखिर वह क्या बात करते हैं।

लड़की से फोन पर बात कैसे करें

दूसरे लड़के भी आपकी तरह सामान्य लड़के ही होते हैं परंतु उन्हें यह अच्छी तरह से पता होता है कि फोन पर लड़कियों से कौन सी बात करनी है और कौन सी बात करने से लड़कियां अधिक देर तक फोन पर बात करती हैं

आप सोच रहे होंगे कि दूसरे लड़के कोई अलग ही बात करते होंगे परंतु ऐसा नहीं है। दूसरे लड़के भी सामान्य बात ही करते हैं परंतु वह जिस मुद्दे पर बात करते हैं उसी मुद्दे पर लड़कियों को भी बातचीत करना अच्छा लगता है। इसलिए अगर आप भी लड़की से फोन पर बात करने की इच्छा रखते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि “लड़की से फोन पर बात कैसे करें” अथवा “लड़की से फोन पर क्या बात करें”

लड़की से फोन पर बात कैसे करें? 6 बेहतरीन टिप्स 

कहा जाता है कि लड़की से फोन पर बात करने के दरमियान हमें कम बोलना चाहिए और लड़की की बातें अधिक सुननी चाहिए। इसकी मुख्य वजह यह है कि लड़कियां काफी बातूनी होती है और उनके दिल में बहुत सारी बातें दबी हुई होती है जिसे वह किसी के साथ शेयर करने के लिए बेताब रहती है।

ऐसे में जब कभी किसी लड़की से फोन पर आपकी बातचीत हो तो आपको उसकी बातें अधिक से अधिक सुननी है और अपनी बातें कम ही बोलनी हैं।

इसके अलावा जब लड़की से फोन पर आप बात करें तो आपको उसके बोलने के दरमियान टोकाटाकी नहीं करनी है वरना वह आगे से आप से बात करने से कतराएगी खैर नीचे आपको बताया गया है कि लड़की से फोन पर बात करने का तरीका क्या है।

1: निश्चित समय पर लड़की से बात करें।

लड़कियां हर टाइम बात करने के लिए उपलब्ध नहीं होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि उन्हें घर के भी कई काम करने होते हैं।

ऐसे में अगर आप दिन भर में उन्हें ऐसे समय पर कॉल करेंगे जब वह अपना कोई काम कर रही होंगी तो वह पहली बात तो आपके फोन को उठाएंगी नहीं और अगर फोन उठाएंगी भी तो आपकी बातचीत लंबी नहीं चल सकेगी।

इसलिए आपको सबसे पहले यह प्रयास करना है कि आपको लड़की से यह पूछना है कि वह कौन से समय पर फ्री रहती हैं ताकि आप उनके फ्री समय पर उन्हें कॉल करें।

ऐसा करने पर उनके पास भी आपके साथ बातचीत करने के लिए पूरा समय रहेगा और आप अपने दिल की सारी बातें लड़की के साथ शेयर कर सकते हैं साथ ही वह भी अपने मन की बात आपके साथ करेगी।

वैसे लड़कियों से बात करने का सबसे अच्छा समय रात का समय होता है क्योंकि रात में लड़की के घर में अधिकतर लोग सो जाते हैं और रात में लड़की के पास अधिक काम भी नहीं होता है ऐसे में अगर आप रात में उन्हें फोन करेंगे तो वह देर तक आपके साथ बातचीत करेंगी।

2: लड़की की खैर खबर पूछें।

लड़की को फोन करने के पश्चात जैसे ही लड़की आपकी कॉल को पिक करें, वैसे ही आपको सामान्य हाय हेलो करने के बाद उनके हाल चाल के बारे में पूछना है, साथ ही उनके पूरे दिन के बारे में भी पूछना है।

आप उस लड़की से यह पूछ सकते हैं कि आज उन्होंने क्या किया अथवा आज उनका दिन कैसा रहेगा।

हमारा यकीन मानिए अगर यह सब चीजें आप उनसे पूछेंगे तो वह यह समझेंगी कि आप वास्तव में उनकी केयर करते हैं और यह सब बातें करने से लड़की और आप एक दूसरे को अच्छी तरह से जान सकेंगे और समझ सकेंगे जिसकी वजह से आप दोनों की बीच की अंडरस्टैंडिंग और भी बेहतर बनेगी।

3: एक दूसरे की पसंद और नापसंद जाने।

लड़की से फोन पर बात करने के दरमियान आपको लड़की की पसंद और नापसंद के बारे में अवश्य ही पूछना चाहिए क्योंकि लड़कियों को तब काफी ज्यादा अच्छा लगता है जब कोई उनसे उनकी पसंद और नापसंद के बारे में पूछता है। इसके अलावा आपको भी अपनी पसंद और नापसंद उनके साथ शेयर करनी है।

हालांकि फोन पर बात करने के दरमियान आपको कम बोलना है और लड़की की बातें अधिक सुननी है क्योंकि लड़कियों को अपनी बातें किसी के साथ शेयर करना बहुत ही अच्छा लगता है।

अगर आप उनकी पसंद और नापसंद पर बात करेंगे तो आपकी बातचीत काफी लंबे समय तक चलेगी और अगली बार भी आप इसी टॉपिक को लेकर के देर तक बात कर सकते हैं। ऐसा अगर आप करते हैं तो आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब आते हैं।

4: कैरियर और परिवार के बारे में भी पूछे।

किसी लड़की को अगर आप पसंद करते हैं और आप उसके और भी करीब आना चाहते हैं तो आपको लड़की से उसके परिवार के बारे में पूछना चाहिए, साथ ही वह जिंदगी में क्या करना चाहती है, इसके बारे में भी पूछना चाहिए।

क्योंकि लड़कियां भी यह चाहती हैं कि उनका जो भी होने वाला बॉयफ्रेंड है अथवा वह जिस लड़के को पसंद करती हैं वह उनके परिवार में भी इंटरेस्ट ले और उनके परिवार को भी अपने परिवार की तरह ही माने।

अगर आप लड़की के साथ व्हाट्सएप पर भी जुड़े हुए हैं तो आप एक दूसरे के परिवार की फोटो आपस में शेयर कर सकते हैं। ऐसा करने से लड़की का आपके ऊपर और आपका लड़की के ऊपर भरोसा और भी मजबूत होगा।

5: अपने भविष्य का प्लान बताएं।

दैनिक तौर पर आपकी बातचीत जिस लड़की के साथ होती है अथवा जिसे आप पसंद करते हैं आपको एक निश्चित समय तक उसके साथ बात करने के बाद अपनी फ्यूचर प्लानिंग भी उसके साथ अवश्य ही शेयर करनी चाहिए, क्योंकि लड़कियां यह चाहती हैं कि लड़का उनके साथ ईमानदार रहे साथ ही लड़का जिंदगी में क्या करना चाहता है यह बात भी उनके साथ शेयर करें।

क्योंकि सामान्य तौर पर लड़कियां किसी ऐसे लड़के को ही ज्यादा भाव देती हैं अथवा ज्यादा पसंद करती हैं जो अपने फ्यूचर को लेकर के सीरियस होता है और जो अपने भविष्य के बारे में पहले से ही जागरूक होता है, क्योंकि लड़कियां भी सुख सुविधा चाहती है।

इसीलिए वह चाहती हैं कि ऐसे लड़के से ही उनकी शादी हो या फिर ऐसे लड़के को वह अपना बॉयफ्रेंड बनाएं जो जिंदगी में कुछ करने के लिए फ्यूचर प्लानिंग बना करके रखा हो।

अपनी फ्यूचर प्लानिंग बताने के अलावा आप लड़की से उसकी भी फ्यूचर प्लानिंग के बारे में अवश्य पूछे। ऐसा करने पर आप दोनों के बीच किसी भी प्रकार की नासमझी या फिर गलतफहमी नहीं रहेगी और आप यह भी जान सकेंगे कि आप दोनों की जिंदगी का लक्ष्य क्या है।

« जानें शादी से पहले फोन पर बात कैसे करें? बातचीत के बेस्ट tips

FAQ:

Q: लड़की से पहली बार फोन पर बात कैसे करें?

ANS: पहली बार सामान्य बातचीत ही करनी चाहिए।

Q: फोन पर बात कैसे करते हैं?

ANS: आर्टिकल में इसकी जानकारी प्रस्तुत की गई है।

Q: लड़कियों से क्या बात करनी चाहिए?

ANS: उनका हालचाल पूछे, उनके परिवार के हाल चाल के बारे में पूछे, उनके सपने के बारे में पूछें।

Q: लड़कियों से लंबे समय तक बात कैसे करें?

ANS: लड़कियों को जिस मुद्दे पर बात करना अच्छा लगता है उसी मुद्दे पर बात करें ऐसा करने से आपकी बातचीत लंबी चलेगी

अंतिम शब्द 

तो साथियों इस पोस्ट को पढ़कर आपको लड़की से फोन पर बात कैसे करें? इस बात की जानकारी मिली होगी, पोस्ट अच्छा लगा हो तो शेयर करना तो बनता है!

Leave a Comment