लड़की शादी क्यों करती है? जानिए असली वजह

दोस्तों अगर मैं आपसे पूछूं कि लड़की शादी क्यों करती है ? तो इस बात में कोई शक नहीं है कि आप में से ज्यादा लोगों को इसका कोई ठीक-ठाक जवाब पता नहीं होगा और अगर कोई कहेगा तो उसका जवाब यही होगा कि लड़की govt job, पैसा, Security जैसी चीजें पाने के लिए शादी करती हैं।

लड़की शादी क्यों करती है

और कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो ये कहने से नहीं चुकेंगे कि लड़की comfortable life जीने के लिए शादी करती है लेकिन ऐसा नहीं है। शादी करने के लिए हर किसी की अपनी एक अलग वजह होती है चाहे फिर वो लड़का हो या लड़की हर किसी की शादी करने के पीछे अपनी एक अलग वजह होती है।

अपने पिछले आर्टिकल में हमने आपको बताया कि लड़का शादी क्यों करता है और इस आर्टिकल में मैं आपको उसी के बारे में बताऊंगी कि लड़की शादी क्यों करती है ? इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। क्योंकि ये जो बातें मैंने आपको कहीं है वो हवा हवा में नहीं कही है बल्कि मैंने कुछ research paper और‌ women psychological behaviour को स्टडी करने के बाद कही है।

लड़की शादी क्यों करती है? जानिए कुछ ख़ास कारण 

लड़कियों के शादी करने के पीछे बहुत से कारण होते है और उनमें से कुछ कारणों को जानकर आप खुद सोचने लगेंगे ऐसा भी होता हैं

1. परिवार का दबाव

10 में 7 लड़किया आज भी अपने परिवार के दवाब में शादी करती है क्योंकि उनके घरवाले चाहते हैं कि उनकी शादी हो जाए। इसीलिए परिवार वाले लड़की के लिए रिश्ता देखना शुरू कर देते हैं फिर भले ही लड़की की मर्जी हो या न हों। और जिन लड़कियों के परिवार वाले बहुत सख्त होते हैं उन लड़कियों की अपनी कोई मर्जी चलती ही नहीं है और उनके परिवार वाले ही उनके शादी का फैसला करते हैं।

2. प्यार के लिए

प्यार करने के मामले में लड़कियां लड़कों से अलग होती हैं! जहां लड़के हर चीज को practical नजर से देखते हैं वही लड़की हर चीज में सबसे ज्यादा महत्व प्यार को ही देती है और अगर कभी किसी लड़की को किसी ऐसे इंसान से प्यार हो गया जिसके साथ वो सारी जिंदगी रह सके‌। तब वो लड़की अपने प्यार के लिए शादी कर लेती है।

3. इच्छा होने की वजह से

जहां कुछ लड़कियों का सपना होता है कि वो अपना कुछ करें, दुनिया में नाम कमाएं और सबसे ज्यादा अपने करियर पर फोकस करें वही कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जिन्हें करियर बनाने से ज्यादा शादी में दिलचस्पी होती हैं और उन्हें शादी करने का मन होता है। हो सकता है कि आपको ये बात थोड़ी सी अजीब लग रही हो लेकिन ये बिल्कुल सच है। कुछ ऐसी लड़कियां होती है जिन्हें शादी करके एक शादीशुदा जिंदगी जीने की इच्छा होती है।

4. उम्र की वजह से

शायद आपको ये बात थोड़ी बचकानी लग रही हो लेकिन हमारे इंडिया में आज भी बहुत सी ऐसी लड़कियां हैं जो उम्र बढ़ने के डर से शादी करती हैं। इंडिया में कहा जाता है कि अगर किसी लड़की की उम्र 27 से ज्यादा है तो उसकी शादी करने में बहुत दिक्कत होगी और ऐसा होता भी है।

30 साल के लड़के 21, 22 या फिर 25 साल की लड़की से शादी कर सकते हैं लेकिन लड़कियों के मामले में ऐसा नहीं होता है। अगर किसी लड़की की उम्र 30 साल हो गई है तो उसे किसी 35 या 40 साल के लड़के से शादी करनी पड़ेगी। क्योंकि इंडिया में बड़ी उम्र की लड़की छोटी उम्र के लड़के के साथ शादी नहीं कर सकती है।

यही कारण है कि जब लड़की बालिग हो जाती है तो उसके माता-पिता तो उसके उम्र को लेकर चिंता करते ही हैं पर साथ ही लड़की को भी इस बात की चिंता होती है जिसके वजह से लड़की समय रहते शादी कर लेती है।

5. जिंदगी को आगे बढ़ाने के लिए

आजकल बहुत सी ऐसी लड़कियां हैं जो शादी ना करके सारी जिंदगी Single रहती हैं। लेकिन उनके जीवन में भी एक समय ऐसा आता है जब उन्हें एहसास होता है कि उन्हें भी किसी के साथ की जरूरत है। चाहे आप अपने करियर में कितने ही अच्छे क्यों ना हो! आपको अपने success को enjoy करने के लिए भी किसी के साथ की जरूरत होती है।

6. Financial security के लिए

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया था कि बहुत से लड़के कहते हैं कि लड़कियां पैसों के लिए शादी करती हैं! हां, लड़कों की ये बात थोड़ी कड़वी जरूर है लेकिन ये बात सच भी है क्योंकि कई सारी लड़कियां ऐसी होती है जो Financial security के लिए शादी करती हैं ताकि उन्हें कभी भी पैसे की कोई कमी ना हो। और वो अपने पति के पैसे से अपने सारे शौक पूरे कर सकें।

पर इस तरह की लड़कियों में सिर्फ वही लड़की आती हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ नहीं किया होता है और जो हर चीज के लिए एक लड़के के ऊपर ही निर्भर रहती है। जो लड़कियां अपने करियर पर ध्यान देती हैं और पैसे कमाती हैं उन्हें इस तरह की चिंता नहीं होती क्योंकि उनके पास पहले से ही अपने शौक पूरे करने के लिए अपने कमाए पैसे होते हैं।

7. बच्चों के लिए

लड़कियों की psychology और biology प्राचीन काल में ऐसी बनाई गई थी कि उन्हें घर, गृहस्ती और बच्चों का ध्यान रखना पड़ता था जिसके वजह से अब भी लड़कियों की psychology ऐसे ही है।

इसीलिए जब लड़की 18 वर्ष की उम्र को पार कर लेती है तो उनके शरीर में अलग-अलग तरह के hormonal change होने लगते हैं और उनमें एक चेंज ऐसा भी होता है कि उन्हें एक टाइम के बाद खुद का बच्चा करने का मन होता है। और इस इच्छा को पूरा करने के लिए भी कई लड़कियां शादी करती हैं।

8. समाज के दबाव से

चाहे लड़का हो या फिर लड़की शादी करने के लिए समाज का दवाब दोनों पर पड़ता है। खासकर लड़कियों के ऊपर ये दबाव ज्यादा होता है क्योंकि लड़की के परिवार वालों को लड़की की शादी के लिए बहुत चिंता होती है।

और समाज वाले उनके माता-पिता पर लड़की की शादी के लिए अनचाहा pressure डालते हैं। तो खुद को और अपने परिवार को इस तरह के pressure से बचाने के लिए भी लड़की शादी कर लेती हैं।

संबंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

शादी के लिए परपोस कैसे करें? जानें क्या है सही तरीका

जानें शादी से पहले फोन पर बात कैसे करें? बातचीत के बेस्ट tips

शादी कैसी होनी चाहिए? सफल शादी के ये हैं 4 सीक्रेट

क्या सच में शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? जानें क्यों

अंतिम शब्द 

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि लड़की शादी क्यों करती है ? मैंने अपनी जानकारी से आप को इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है तो अगर आपको आर्टिकल में बताई गई बात अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। इस सवाल के बारे में आपकी क्या राय है, आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं!

 

Leave a Comment