लड़कियों को कौन सा परफ्यूम पसंद होता है? करें लड़कियों को आकर्षित

दोस्तों हमारे पिछले आर्टिकल्स में हमने आपको बताया है कि लड़की को आकर्षित करने के लिए परफ्यूम का बहुत बड़ा रोल होता है। एक अच्छा लुक जितना जरूरी होता है उतनी ही अच्छी एक लड़के की फ्रैगनेंस होती है! लेकिन कई बार लड़कों को पता ही नहीं होता है कि आखिर लड़कियों को कौन सा परफ्यूम पसंद होता है?

जिसके कारण वे अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करने लगते हैं जिससे लड़की दूर भाग जाती हैं। लड़की को इंप्रेस करने के लिए अपनी खुशबू यानी कि फ्रैगनेंस के ऊपर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

ladkiyo ka pasandida perfume

इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको लड़कियों को कौन सा परफ्यूम पसंद है बतायेंगे जिससे आप लड़की को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं!

परफ्यूम लड़कियों को क्यों आकर्षित करता है ?

लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए कई बार लड़के अच्छे-अच्छे खुशबू वाले परफ्यूम लगाते है। परफ्यूम के एडवर्टाइजमेंट करते समय भी यह दिखाया जाता है कि 1 परफ्यूम की खुशबू से किस तरह लड़की खींची चली आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लड़कियां खुशबू की तरह बहुत ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं।

किसी भी अच्छी परफ्यूम की खुशबू से लड़कियों के अंदर प्लेजर वाले हार्मोन या यूं कहें कि डोपामिन रिलीज होता हैं जिससे उन्हें अच्छा लगता है। यही कारण है कि किसी भी खुशबू की तरफ लड़कियों का ध्यान बहुत जल्दी जाता है।

« जानिए लड़कियों को लड़कों की बॉडी का कौन सा हिस्सा पसंद है ?

लड़कियों को किस तरह का परफ्यूम पसंद होता है ?

इस सवाल के जवाब में कई सारे लड़के कहेंगे कि भाई लड़कियों को तो खुद नहीं पता होता क्यों नहीं क्या पसंद है! तो फिर परफ्यूम के मामले में यह बात कैसे कही जा सकती है!

जी आपकी यह बात बिल्कुल सही है लेकिन लड़कियों को कुछ खास रखे परफ्यूम्स पसंद होते हैं जो उन्हें हमेशा ही अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

#1. चॉकलेट परफ्यूम –

जैसा कि आप जानते हैं कि लड़कियों को चॉकलेट खाने का कितना शौक होता है और आप सोचिए अगर वह चॉकलेट की खुशबू किसी लड़के से आए तो लड़की की क्या ही हालत होगी! अगर कोई लड़का चॉकलेट परफ्यूम लगाता है तो लड़कियां उसके तरफ ऐसे आकर्षित होती है जैसे कोई मधुमक्खी मधु पीने के लिए फूलों के तरफ जाती है।

चॉकलेट परफ्यूम किसी भी लड़की का ध्यान अपनी ओर खींच सकता है। अगर किसी लड़की के मूड को रोमांटिक करना हो तब भी चॉकलेट परफ्यूम से अच्छा परफ्यूम और कोई हो ही नहीं सकता है। अगर आप किसी लड़की का अटेंशन अपनी ओर खींचना चाहते हैं या लड़की का मूड सेट करना चाहते हैं तो इस परफ्यूम को जरूरी यूज कीजिए।

#2. लॉन्ग लास्टिंग परफ्यूम –

कुछ लड़के दियो लगाना काफी पसंद करते हैं लेकिन जब बात लड़की को इंप्रेस करने की हो या फिर किसी शादी में जाना हो तो आपको लॉन्ग लास्टिंग परफ्यूम का ही उपयोग करना चाहिए।

क्योंकि डीओ से आपके शरीर से ज्यादा समय तक खुशबू नहीं आती है लेकिन वहीं अगर आप अच्छी फ्रैगनेंस वाली लॉन्ग लास्टिंग परफ्यूम लगाएंगे तो लड़कियां आपकी तरफ खींची चली आएंगी।

#3. फ्लावर फ्रेगरेंस परफ्यूम –

इस तरह के परफ्यूम भी लड़कियों को बहुत आकर्षित करते हैं लड़कियों के मन को लुभाना हो तो आप एक बार इस परफ्यूम को जरूर ट्राई कीजिए। फूलों की सुंदर आकर्षित खुशबू की लड़कियों का ध्यान अपनी और बखूबी खींचती है। इस तरह के परफ्यूम लड़कियों में एक मीठा एहसास जगाती है।

flower fragnance

इस खुशबू को सुघने के बाद लड़कियां इस परफ्यूम में डूबने से खुद को रोक नहीं पायेंगी। लिली जैसे कई सारे ऐसे फूल है जिसकी खुशबू सुनने के बाद लड़कियां अक्सर मादक हो जाती हैं।

#4. फ्रूट्स की खुशबू‌ वाले परफ्यूम –

बहुत सारे ऐसे लड़के हैं जो फ्रूट से खुशबू वाले परफ्यूम भी यूज़ करते हैं। वैसे तो लड़कियों को फ्रूट्स की खुशबू कुछ खास पसंद नहीं होती है। लेकिन फ्रूट वाली खुशबू लगाने वाली लड़कों को लड़कियां क्यूट और चार्मिंग समझती हैं।

#5. अल्कोहलिक परफ्यूम –

कई सारी लड़कियों को एल्कोहलिक खुशबू वाली परफ्यूम भी लड़कियों को बहुत आकर्षित करती है। इस तरह की खुशबू स्मैल करने के बाद लड़कियों को हल्का हल्का नशा होने लगता है जिससे वह रोमांस में डूब जाती है। लड़की को अगर फट से रोमांटिक करना है तो आप अल्कोहलिक परफ्यूम को ट्राई कर सकते हैं।

« शादी के लिए लड़की चाहिए कोई जाति बंधन नहीं? तो यहाँ आइये

परफ्यूम लगाते समय इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी 

कुछ लड़के सोचते हैं कि परफ्यूम लगाने का मतलब अपने ऊपर पूरा परफ्यूम का बोतल चढ़ा देना होता है। लेकिन भैया ऐसा होता नहीं है! क्योंकि यह सिर्फ फिल्मों में अच्छी लगती है। असल जिंदगी में अगर आप ऐसा करेंगे तो लड़कियां आपको टेंशन देने की जगह आप से दूर भाग जाएगी।

लड़कों को अपने लिए कभी भी ब्लैक फ्लेवर और लेमन फ्लेवर की फ्रैगनेंस वाली परफ्यूम नहीं यूज़ करनी चाहिए। इस तरह की खुशबू लड़कियों को बिल्कुल अच्छी नहीं लगती है।

अगर आप परफ्यूम लगा ही रहे हैं तो ब्रांडेड पर फोन लगाइए क्योंकि लोकल परफ्यूम का असर बहुत जल्दी खत्म हो जाता है।

« लड़कियों को Emotional कैसे करें?

अंतिम शब्द 

दोस्तों हमारे इस लेख लड़कियों को कौन सा परफ्यूम पसंद होता है इसे पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि आपको अपने लिए किस तरह का परफ्यूम चुनना है! जब भी आप कोई परफ्यूम सिलेक्ट करें तो आप अपनी गर्लफ्रेंड को ध्यान में जरूर रखें। अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है तो आप चॉकलेट या फूलों वाली खुशबू को ही ट्राई कीजिए।

अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए क्योंकि इस बारे में जानना हर लड़के के लिए जरूरी है! लड़कों के ग्रूमिंग की ऐसी से कौन-कौन सी चीजें हैं जिसके बारे में आप जानना चाहेंगे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Leave a Comment