मॉडल जैसा कैसे दिखें? ये करें हर कोई होगा दीवाना

मॉडल जैसा कैसे दिखें: जब आप किसी शो में मॉडल को देखते हैं या फिर किसी Ads में मॉडल को परफॉर्म करते हुए देखते हैं तो कहीं ना कहीं आपका भी दिल करता है कि काश मैं भी मॉडल की तरह दिख पाता या दिख पाती या उसके तरह परफेक्ट बॉडी बना पाता बना पाती।

मॉडल जैसा कैसे दिखें?

अगर आपके दिल में कभी भी ये खयाल आया है तो इस आर्टिकल को जरुर पढ़े क्योंकि इसमें हम आपको बताएंगे मॉडल जैसा कैसे दिखें? यह आर्टिकल लड़की और लड़कियों दोनों के लिए है तो इसे दोनों पढ़ सकते हैं।

लड़कियों के लिए मॉडल जैसा दिखने का तरीका :

Fashion sense develop कीजिए

नॉर्मल लड़कियों में और मॉडल जैसी दिखने वाली लड़कियों में से एक चीज का फर्क होता है और वह है फैशन सेंस! आपने कई लड़कियों को देखा होगा जो दिखने में बिल्कुल किसी मॉडल की तरह लगती हैं पर वह असल में वो कोई मॉडल नहीं होती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन लड़कियों का फैशन सेंस काफी अच्छी होती है और वह जिस तरह के कपड़े पहनती हैं उसमें वह बिल्कुल मॉडल जैसी खूबसूरत लगती हैं।

अच्छी बॉडी बनाए

मॉडल लड़कियों का फिगर बहुत ही खूबसूरत होता है इसीलिए सिर्फ फैशन सेंस डेवलप कर लेने से आप मॉडल की तरह नहीं दिखेंगी। मॉडल की तरह दिखने के लिए आपके पास भी उन्हीं की तरह बॉडी होनी चाहिए इसीलिए आपको पहले एक खूबसूरत बॉडी बनानी होगी जो कि आप एक्सरसाइज करके ही बना सकती हैं।

खुद को groom कीजिए

जब आप किसी मॉडल को देखती हैं तो वो आपको कैसी लगती हैं ? साधारण या बहुत खूबसूरत! इसमें तो कोई शक नहीं है क्योंकि वह खूबसूरत ही लगती हैं ऐसा इसलिए है क्योंकि वह मॉडल हमेशा खुद को ग्रूम करती हैं वह अपने सर के बाल से लेकर पैर के नाखून तक को हमेशा ब्यूटीफुल बनाए रखने की कोशिश करती हैं। इसीलिए अगर आप चाहती हैं कि आप भी मॉडल की तरह दिखाई दे तो आपको भी खुद को अच्छे से ग्रूम करना होगा क्योंकि तभी आप मॉडल की तरह दिख पाएंगी।

स्टाइलिश कपड़े पहनिए

मॉडल लड़कियां फैशन की अच्छी नॉलेज रखने के वजह से बहुत ही अलग-अलग तरह के और स्टाइलिश कपड़े पहनती हैं तो आपको भी कुछ उसी तरह का पहनावा रखना होगा तब भी आप दूसरों से अलग और ब्यूटीफुल लगेंगी।

Make up कीजिए

कुछ लड़कियां होती हैं जिन्हें मेकअप बिल्कुल पसंद नहीं होता है या वो बहुत ही लाइट मेकअप करती हैं पर अगर हम एक मॉडल की बात करें तो वह हमेशा मेकअप करती हैं अगर आपको कभी लगता भी है कि वह मेकअप नहीं की हुई है तो यह सिर्फ आपके आंखों का धोखा है क्योंकि तब वह बहुत ही लाइट और natural मेकअप करती हैं जिससे लगे उन्होंने कोई मेकअप ही नहीं किया है। इसीलिए मॉडल जैसा देखने के लिए आपको भी मेकअप करना पड़ेगा।

मॉडल के जैसे behave कीजिए

सिर्फ मॉडल की तरह दिखने भर से ही आप मॉडल नहीं बन जाएंगी आप को उनके तरह बिहेव करना पड़ेगा क्योंकि मॉडल लड़कियों की चाल ढाल ही अलग होती है तो आपको भी वही चाल ढाल सीखना होगा। आप अपने पसंद की हीरोइन या मॉडल के इंटरव्यू को देखकर इस चीज के बारे में थोड़ा बहुत सीख सकती हैं।


लड़कों के लिए मॉडल जैसा दिखने का तरीका

मॉडल लड़कियां ही नहीं खूबसूरत नहीं लगती हैं बल्कि मॉडल लड़के भी बहुत ही हैंडसम लगते हैं अगर आपको भी उन्हीं की तरह हैंडसम दिखना है और आसानी से लड़कियों को अपने पीछे पागल करना है तो आपको नीचे बताए गए बातों को ध्यान से समझना होगा –

#1. अलग पर्सनालिटी डेवलप कीजिए

जहां लड़के लड़कियों की खूबसूरती देखकर उन पर फिदा हो जाते हैं वही लड़कियां लड़कों के एटीट्यूड और उनकी पर्सनालिटी से अट्रैक्ट होती हैं। और जब आप एक अच्छा पर्सनालिटी डेवलप करते हैं तब आप और भी ज्यादा हैंडसम दिखने लगते हैं। आपने खुद भी देखा होगा कि हर मॉडल लड़का दूसरे से अलग होता है और दोनों की ही एक अलग पर addictive पर्सनालिटी होती है।

#2. खुद को ग्रूम कीजिए

अगर आप कबीर सिंह या पुष्पा के बहुत बड़े फैन है तो आपने भी उन्हीं की तरह दाढ़ी बना रखी होगी! लेकिन आपने कभी ये चीज नोटिस किया है कि आपकी दाढ़ी में कितने बार ही गंदगी जमा हो जाती हैं।

लोग अपने पसंद के हीरो या मॉडल जैसे दिखने के चक्कर में केवल बहुत ही गलतियां कर देते हैं वह खुद का ध्यान नहीं रखते हैं जबकि जिन लोगों को वो लोग कहते हैं वह लोग अपने आपको बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं इसलिए आपको भी उनके तरह खुद का ख्याल रखना चाहिए।

सिर्फ दाढ़ी रख लेने से आपका काम नहीं होगा अगर आपके चेहरे पर दाढ़ी सूट करती हैं तभी आप गाड़ी रखें वरना अगर आपके चेहरे पर क्लीन शेव अच्छा लगता है तो आपको क्लीन शेव रहना चाहिए या फिर अगर आप का चेहरा लंबा है तो आप trim beards रखकर भी बहुत हैंडसम देख सकते हैं।

#3. हमेशा कॉन्फिडेंट रहे

अगर आपके अंदर मॉडल जैसे दिखने की इच्छा हुई है तो जरूर आपने किसी मॉडल को देखा होगा जो आपको बहुत पसंद आया है। पर क्या आपने सोचा है कि आपको मॉडल की क्या चीज अच्छी लगी है सिर्फ उसका लुक्स या उसका एटीट्यूड!

अगर आप कहेंगे कि Look तो यह बात गलत हो जाएगी क्योंकि मॉडल लोगों की खूबसूरती का एक बहुत बड़ा राज होता है उनका एटीट्यूड! जिस तरह का एटीट्यूड लेकर वह घूमते हैं उसके वजह से वह और भी ज्यादा चारमिंग लगते हैं इसलिए आपको भी खुद में एटीट्यूड लाना चाहिए।

#4. मॉडल की तरह वॉक कीजिए

मॉडल लोगों की अट्रैक्टिव दिखने का एक बहुत बड़ा राज भी ये है कि उनके वॉक करने का तरीका भी दूसरों से अलग होता है जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता है इसीलिए आपको भी मॉडल की तरह चलने की प्रैक्टिस करनी चाहिए।

« बिना बात किये लडकी को Impress कैसे करें?

निष्कर्ष

उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको समझ आ गया होगा कि मॉडल जैसा कैसे दिखें? अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए। साथ ही बॉडी कैसे बनाते हैं इस पर भी हमने आर्टिकल लिखा है तो उसे जरूर पढ़िए क्योंकि वो आपके लिए बहुत जरूरी है।

Leave a Comment