पहली डेट पर क्या पहने? Secret Tips जानें!

पहली डेट पर क्या पहने: दोस्तों, पहली डेट हर किसी के लिए बहुत ही खास होती है। सभी चाहते हैं कि उनकी पहली डेट यादगार हो इसीलिए वे अपने डेट को यादगार बनाने के लिए एक हफ्ते पहले से ही तैयारी करने लगते हैं। चाहे लड़का हो या लड़की पहली डेट को लेकर दोनों में ही excitement होती है।

पहली डेट पर क्या पहनें

लेकिन लोगों की ये excitement tension में तब बदल जाती है। जब उन्हें समझ नहीं आता कि अपनी पहली डेट पर क्या पहने ? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढते हुए हमारे आर्टिकल तक पहुंचे हैं।

तो मैं आपको बता दूं आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस आर्टिकल में मैंने आपको पहली डेट पर क्या पहनना चाहिए! इस बारे में थोड़े अलग तरीके से बताया है जो मुझे लगता है कि आपको अपने डेट के लिए कपड़े चुनने में मदद करेगा।

Date का मतलब क्या होता है? Date Meaning in Hindi

जब एक पुरुष और महिला एक दूसरे को करीब से जानने के लिए किसी स्थान पर मिलते हैं तो इस प्रक्रिया को डेटिंग कहा जाता है!

पर दुर्भाग्य से कई लोगों के लिए Date का मतलब अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ movie या फिर park में जाकर उसके साफ समय बिताना, कॉफ़ी पीना और एक दूसरे को hugs और kiss करना होता है।‌

शायद आप भी अपने पहली डेट के बारे में कुछ ऐसा ही सोचते होंगे या फिर आपने कुछ इसी तरह से अपने पहले डेट को plan किया होगा। पर क्या date का मतलब सिर्फ यही होता है ?

अगर आप यही सवाल मुझसे पूछेंगे तो मेरा सीधा जवाब होगा नहीं ! डेटिंग का मतलब सिर्फ अपने पार्टनर के साथ romantic होना नहीं है। बल्कि डेट तो बहुत ही खास चीज होती है इसमें आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत करते हैं।

उनके साथ समय गुजारते हैं और एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। डेट करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप को पार्क ही जाना पड़ेगा आप कहीं भी डेट पर जा सकते हैं।

डेट का मतलब सिर्फ रेस्टोरेंट में खाना खाना नहीं होता है बल्कि अगर आप अपने पार्टनर के साथ खुशी से भुट्टा या फिर पानी पूरी भी खाते हैं। तो आप को उससे भी खुशी मिलेगी।

कहने का मतलब ये है कि डेट कोई बहुत ही कॉम्प्लिकेटेड चीज नहीं है जिस तरह से आप अपने किसी खास दोस्त के साथ समय बिताते हैं। वैसा ही समय आपको अपने पार्टनर के साथ भी बिताना चाहिए।

Western country और modern hookup culture के वजह से डेट का लोगों ने पूरा मतलब ही बदल दिया है। ‌मुझे लगता है अब आपको समझ में आ गया होगा कि डेट का मतलब क्या होता है ! अब क्योंकि आपको ये बात समझ आ गई है, तो चलिए आपके सवाल के बारे में बात करते हैं।

पहली डेट पर क्या पहने ? अपनाएँ ये 7 टिप्स 

वैसे तो कपड़े पहनने को लेकर confusion हमेशा लड़कियों को ही होता है। लेकिन डेट ऐसी चीज है जिसके लिए लड़के भी बहुत नर्वस हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें अपने क्रश या फिर गर्लफ्रेंड के सामने hero बनकर जाने की इच्छा होती है।

अगर आप लड़की हैं और आप अपने बॉयफ्रेंड को इंप्रेस करना चाहती हैं या फिर अगर आप एक लड़के हैं और आप अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना चाहते हैं तो आप नीचे बताई बातों को ध्यान से पढ़ें –

#1. Comfortable कपड़े पहने

अक्सर आपने लोगों को देखा होगा कि जब वो डेट पर जाते हैं। तो वो खुद को बहुत ही अच्छे से तैयार करते हैं और वो बनने की कोशिश करते हैं। जो वो है ही नहीं! लड़के खुद को cool और stylish दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ‌

जबकि लड़की लड़के को अट्रैक्ट करने के लिए short dress या फिर body revealing कपड़े पहन लेती है ताकि वो खूबसूरत लगे। पर लड़का और लड़की दोनों ही इस तरह के कपड़े में कुछ खास कंफर्टेबल नहीं होते है।

अगर आप हमेशा ही स्टाइलिश कपड़े पहनते हैं या फिर अगर आप हमेशा ही छोटे कपड़े पहनती हैं। तो फिर कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर आप इस तरह के कपड़े नहीं पहनते हैं तो आपको किसी को भी इंप्रेस करने के लिए ऐसे कपड़े नहीं पहने चाहिए।

बल्कि आपको डेट पर भी वही कपड़े पहन कर जाना चाहिए जिसमें आप खुद को कंफर्टेबल फील करते हो। क्योंकि डेट का मतलब जैसा कि मैंने आपको बताया अपने पार्टनर को समझना होता है।

ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के सामने वैसे नहीं जा सकते हैं जैसे आप हैं! तो डेट का कोई मतलब ही नहीं है। In short बोलूं तो आपको डेट पर हमेशा वही कपड़े पहनना चाहिए जो आप पहनना पसंद करते हैं।

ऐसे में अगर आपको किसी को पसंद करना होगा तो वो आपको वैसे ही पसंद कर लेगा क्योंकि उसके लिए आपके कपड़े नहीं बल्कि आप जरूरी होंगे। और जो इंसान सिर्फ आपके कपड़े देखता है वो इंसान आपको नहीं बल्कि आप के कपड़ो को ज्यादा पसंद करता है।

#2. दिखावटी न बने

पहली डेट पर लोग भर भर के दिखावा करते हैं और वो बनने की कोशिश करते हैं जो वो असल में ही नहीं! लड़की लड़के के सामने खुद को खूबसूरत और आकर्षक दिखाने के लिए बहुत सारा मेकअप करती हैं, बहुत सारी accessories पहनती हैं।

वहीं लड़के, लड़की को अपने पीछे घुमाने के लिए अमीर और पैसे वाले देखने के लिए branded watch, goggles, belt पहनते हैं। पर दोस्तों, ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आप को अपनी पहली डेट पर दिखावा करने के लिए कुछ भी ऐसा नहीं पहनना है जो दूसरों को आपके बारे में गलत signal दे।

आपको लड़की के सामने वही बनकर जाना है जो आप सच में है। अगर आप एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं। तो आपको डेट पर वैसे ही जाना चाहिए ना कि महंगे जूते कपड़े वगैरा पहनकर लड़की को दिखाना है कि आप कितने अमीर है!

क्योंकि अगर आप ऐसे लड़की के पास जाएंगे तो इससे लड़की आपको नहीं बल्कि आपके पैसों से प्यार करेंगी और जब उस लड़की को पता चलेगा कि आपके पास पैसे नहीं है तो वो आपको छोड़ देगी। इसीलिए दिखावा करने के लिए कुछ ना करें।

#3. पैरों को आराम देने वाले slippers पहने

अब यहां पर कपड़ों और accessories की बात हो गई है! इसके बाद आता है सबसे जरूरी चीज यानी कि आपका slippers ! आपको अपनी पहली डेट पर वैसे ही जूते या फिर स्लिपर्स कहानी चाहिए जिसमें आप कंफर्टेबल फील करते हैं।

अगर आपको flats पसंद है तो आप वही पहनिए। कुछ लड़कियां खुद को sexy दिखाने के लिए ड्रेस पहनने के साथ साथ heels पहन लेती है। लेकिन चलने में उनकी हालत खराब हो जाती है। इसीलिए लड़के को सिर्फ attract करने के लिए आपको इस तरह की कोई भी चीज नहीं पहनी है।

क्योंकि डेट पर आपका पार्टनर आपको देखेगा, आपकी qualities, सोच को देखेगा। नाकि आपने अपने पैरों में क्या पहन रखा है ? उसकी नजर उस पर जाएगी। लड़कों के ऊपर भी यही बात लागू होती है।

अगर आप slippers में अच्छा महसूस करता है या फिर kito पहनना पसंद करते हैं तो आप डेट पर वही पहन कर जा सकते हैं। क्योंकि डेट में ये सारी चीजें बिल्कुल भी जरूरी नहीं होती है।

#4. शरीर से ज्यादा इंसान को अहमियत दें!

अब यहां पर मैंने आपको बता दिया कि आप को अपनी पहली डेट पर वही पहन कर जाना चाहिए जिसमें आप खुद को अच्छा फील करते हैं, कंफर्टेबल महसूस करते हैं! और आपने वैसे ही चीजें पहन भी ली।

पर अगर आपकी पार्टनर भी वैसे ही चीजें पहन कर आई है या फिर आया है! तो आपको उसे भी उसके कपड़ों से ज्यादा फिर यूं कहें कि उसके शरीर से ज्यादा उस व्यक्ति को महत्व देना चाहिए।

क्योंकि ना ही कपड़े जूते आपके किसी काम के हैं और ना ही उस इंसान की बाहरी खूबसूरती या फिर उसका शरीर! आपको तो पहली डेट पर ये देखने की जगह कि आपका पार्टनर क्या पहन कर आया है ? आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वो इंसान कैसा है या फिर कैसी है ? और उसमें कौन-कौन सी खूबी है। ‌

#5. मौसम का भी ख्याल रखें

आपको अपनी पहली डेट पर मौसम को भी ध्यान में रखना चाहिए अगर आप गर्मी के मौसम पर डेट पर जा रहे हैं तो आपको वैसे कपड़े पहनने चाहिए जिसमें आपको गर्मी कम लगे और आप आराम से अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकें।

अगर आप सिर्फ सुंदर दिखने के लिए कुछ भी पहन लेंगे तो इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा उल्टा आप अनकंफरटेबल महसूस करेंगे और आपको अंदर से भी अच्छा नहीं लगेगा। जिसके वजह से आपका डेट खराब भी हो सकता है।

#6. Experiment करने से अच्छा confident feel करने वाली चीजें पहने

हो सकता है कि आप में से कुछ लोग ऐसे हों, जिनका fashion sense कुछ खास अच्छा ना हो। पर आपको अपनी पहली डेट पर जाने के लिए किसी दूसरे के कहने पर कुछ भी उठाकर बस यूं ही नहीं पहन लेना चाहिए।

बल्कि आपको वही कपड़े पहनने चाहिए जिसमें आप खुद को confidence से भरा हुआ महसूस करते हैं। क्योंकि जब आप ऐसे कपड़े और जूते में अपने पार्टनर से मिलेंगे जो आपको खुद ही अच्छा लग रहा है तो आप के चेहरे पर अलग ही चमक होगी। और आप के पार्टनर को भी आपसे मिलने में अच्छा लगेगा।

7. Special Point : कपड़े उतारो मत, कपड़े से ऊपर सोचे !

चाहे लड़का हो या लड़की दोनों एक दूसरे को आकर्षित करने के लिए ही कपड़ो को इतना महत्व देते हैं ताकि दोनों एक दूसरे से बहुत ही ज्यादा आकर्षित हो जाए और एक दूसरे को देख कर एक दूसरे के प्यार में पड़ जाए !

पर प्यार इस तरह से नहीं होता है प्यार किसी के बॉडी से नहीं होना चाहिए। अगर आपको किसी के बॉडी से प्यार हो रहा है तो वो प्यार है ही नहीं। अगर कोई आपको पसंद करता है या फिर आप किसी को पसंद कर रहे हैं।

तो भी वो बॉडी लेवल पर तो बिल्कुल ही नहीं होना चाहिए। क्योंकि शरीर से जो प्यार होता है वो प्यार नहीं सिर्फ attraction है जो कभी भी खत्म हो सकता है। अगर आप अपनी डेट पर प्यार पाना चाहते हैं तो आप को लड़की या फिर लड़के के कपड़े से ज्यादा उस इंसान की Quality पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

FAQ

सम्बन्धित पोस्ट देखें:-

लड़की से पहले क्या बोलें? बातचीत आगे बढाने का यह है तरीका

लड़की से फोन पर बात कैसे करें? समझें ये सीक्रेट तरीका

लड़कियों से Chat करने के Topics| बातचीत नहीं होगी कभी बोरिंग

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया है कि अपनी पहली डेट पर क्या पहने ? इस आर्टिकल में मैंने आपको आपके सवाल का थोड़ी अलग तरीके से जवाब दिया है पर मुझे यकीन है कि अगर आप इस आर्टिकल में बताई गई बातों को फॉलो करते हैं।

तो आप अपनी डेट को यकीनन बहुत ही स्पेशल बना पाएंगे क्योंकि तब आप के डेट पर दिखावा नहीं बल्कि खुशी होगी। अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।

Leave a Comment