अगर पति खर्चा न दे तो क्या करें? तो उठायें ये कदम

ज्यादातर घरों में पति कमाने वाला होता है और पत्नी घर चलाती हैं पति अपनी पत्नी को पैसे लाकर देता है और उसी पैसे से पत्नी महीने भर का राशन लाती है। चाहे हाउसवाइफ हो या फिर वर्किंग वूमेन दोनों ही अपने पति से खर्चा तो लेती हैं चाहे घर चलाने के लिए हो या फिर खुद पर खर्च करने के लिए! खर्चा देना कहीं ना कहीं पति का फर्ज भी होता है। लेकिन अगर आपके पति आपको पैसे देने में आनाकानी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि अगर पति खर्चा न दे तो क्या करें?

अगर पति खर्चा न दे तो क्या करें?

अगर आपके पति आपको पहले खर्च के लिए पैसा देते थे लेकिन अचानक से उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया है या फिर अगर आपके पति आपको कभी भी खर्च के लिए पैसे नहीं देते हैं तो इस आर्टिकल में बताएं गए बातों को फॉलो करके आप अपने पति को लाइन पर ला सकती हैं!

पर यह करने से पहले जान लीजिए कि आखिर पति ऐसा करते क्यों हैं ?

पति पत्नी को खर्च का पैसा क्यों नहीं देता ?

जैसा कि मैंने आपको बताया कि सारे पति अपनी पत्नियों को घर चलाने के लिए व अपने शौक को पूरा करने के लिए खर्चा देते हैं लेकिन कुछ पति होते हैं जो दूसरों से अलग पत्नियों को कोई पैसा नहीं देते हैं वह ऐसा क्यों करते हैं इसे आप नीचे बताए गए पॉइंट्स के माध्यम से समझ सकते हैं –

पति की मानसिकता

दुनिया में कई अलग-अलग तरह के लोग होते हैं जहां कुछ लोग अपने पत्नियों को ‌हर तरह के फैसले लेने के लिए या फिर घर को अपने ढंग से चलाने के लिए सक्षम समझते हैं तो वहीं कुछ पति अपनी पत्नियों को किसी लायक नहीं समझते हैं इसीलिए वह अपनी पत्नियों को खर्चा भी नहीं देते हैं और घर के सारे खर्चे खुद ही करते हैं।

प्यार में क्या नहीं करना चाहिए? ये 7 गलतियाँ रिश्ते बर्बाद करती हैं!

पति की आर्थिक स्थिति सही ना होना

ऐसा जरूरी नहीं है की पति की हमेशा मानसिकता ही खराब हो तो वह पैसे नहीं देगा। हो सकता है कि पति की आर्थिक स्थिति अच्छी ना हो जिसकी वजह से वह आपको शॉपिंग करने या फिर अपने ब्यूटी का ख्याल रखने के लिए पैसे नहीं दे रहे हैं। तो अगर ऐसी स्थिति हैं तब ये आपका फर्ज बनता है कि आप अपने पति की स्थिति को समझें।

पुरानी परंपरा

कुछ घरों में यह परंपरा होती हैं कि उस घर का सारा खर्चा पति करते हैं ना की पत्नी! ऐसे घरों में पत्नियों को किसी भी तरह का खर्चा करने का अधिकार नहीं होता है और अगर उन्हें किसी चीज के लिए पैसे चाहिए भी होते हैं तो उन्हें अपने पति से मांगना पड़ता है क्योंकि उनके घर का यही रिवाज होता है।

पति की कंजूसी

हो सकता है कि आपके पति कंजूस किस्म के हो! कंजूस लोग आसानी से पैसे नहीं निकालते हैं चाहे उन्हें अपनी पत्नी को ही पैसे क्यों ना देने हो वह हमेशा अपने पत्नी को पैसे देने में आनाकानी करते हैं। और ज्यादातर मामले में पत्नी को पैसे ना देने की सबसे बड़ी वजह पति की कंजूसी ही होती हैं।

आपके पति का आपको खर्चा ना देने के पीछे चाहे कोई भी कारण हो पर नीचे मैंने आपको जो बात बताइए अगर आप वह फॉलो करते हैं तो आप आसानी से अपने पति से खर्चा ले सकते हैं।

« जानिए! शादी के बाद कैसे रहना चाहिए?

अगर पति खर्चा न दे तो क्या करें ? उठायें ये कदम 

पति से खर्चा निकलवाने के बहुत से तरीके होते हैं इनमें से कुछ बेहतरीन तरीका मैंने आपको नीचे बताया है –

#1. अपने पति को समझाएं

चाहे आपके पति कंजूस हो या फिर पिछड़ी मानसिकता रखते हो! वजह चाहे जो भी हो अगर आप चाहती हैं कि आपके पति आपको खर्चा दे तो आपको उनसे बात करनी होगी और उन्हें समझाना होगा कि उनके इस तरह के व्यवहार से आपको कितना बुरा लगता हैं।

अपने पति को यह बात अच्छी तरह से समझा दीजिए कि औरतों के भी कुछ काम होते हैं और घर चलाना या खर्च करना उन्हीं के काम में शामिल है तो इसमें पति को दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए।

#2. अपनी काबिलियत अपने पति को दिखाएं

जैसा कि मैंने आपको बताया कि पतियों को लगता है कि उनकी पत्नी घर चलाने में सक्षम नहीं है तो सबसे पहले अपने पति के मन से इस वहम को दूर कीजिए कि आप कुछ नहीं कर सकती हैं और अपने पति के सामने अपनी काबिलियत को साबित कीजिए क्योंकि कभी-कभी लोगों के सामने अपनी काबिलियत को साबित करना जरूरी हो जाता है।

#3. अपने पति को उनकी गलती का एहसास करवाएं

कुछ पति बहुत ही ज्यादा जिद्दी किस्म के होते हैं ऐसे पतियों को सीधा करने के लिए आपको उन्हें उनकी गलती का एहसास कराना होगा। पति को अपनी गलती का एहसास कराने के लिए आपको थोड़ी चालाकी दिखानी होगी और अपने तरीके से उन्हें अपनी बात समझानी होगी।‌

Example – आप अपने पति को खर्चों की लंबी चौड़ी लिस्ट दे दीजिए। इतनी लंबी लिस्ट दीजिए कि आपके पति खुद ही चीजों को खरीदते खरीदते परेशान हो जाए और कुछ चीजों को खरीदने में उन्हें खुद ही शर्म आ जाए। इस तरह से आप आसानी से अपने पति को सही रास्ते पर ला सकती हैं।

« अरेंज मैरिज के साइड इफेक्ट्स

« जानें लड़की को हर्ट कैसे करें? 

निष्कर्ष 

मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप को समझ आ गया होगा कि अगर पति खर्चा न दे तो क्या करें? अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए साथ ही साथ ब्लॉग के दूसरे आर्टिकल पर भी नजर डालें क्योंकि उससे भी आपको काफी मदद मिलेगी।

Leave a Comment