Periods में लड़की से कैसे बात करें? अपनाएं ये तरीका

दोस्तों, इंडिया में periods के बारे कभी नहीं होती है और अगर बात होती भी है तो topic हमेशा कुछ ऐसा रहता है कि periods में लड़कियों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं! लेकिन लोग शायद ही इस बारे में सोचते हैं कि Periods में लड़की से कैसे बात करें? या फिर किस तरह से उनके साथ पेश आएं।

Periods में लड़की से कैसे बात करें?

खासकर लड़के पीरियड्स को कुछ नहीं समझते हैं उन्हें लगता है periods बहुत ही नॉर्मल चीज है जो हर महीने लड़की को आती है तो उन्हें इसकी आदत होनी चाहिए जिसके वजह से वो इसी Attitude में लड़की से बात करते हैं चाहे वो उनकी girlfriend हो या फिर wife!

जिसके वजह से लड़कों का अक्सर उनकी female partner के साथ झगड़ा हो जाता है। ऐसे में अगर. आप नहीं चाहते कि पीरियड के समय आपका भी अपने wife या गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो जाए तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इस आर्टिकल में हमने बताया है कि periods में लड़की से कैसे बात करना चाहिए ?

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप periods के समय अपनी गर्लफ्रेंड का अच्छे से ख्याल रख पाएंगे और उससे बात कर पाएंगे। ये आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाली हैं इसीलिए इसे पूरा जरूर पढ़ें।

Periods में लड़की के साथ क्या होता है ?

आप ने कभी ना कभी लड़की को ऐसा कहते तो सुना ही होगा कि काश एक बार लड़कों को भी periods हो! चाहे फिर वो 1 दिन के लिए ही क्यों ना हो। इस तरह की बातें बहुत सी लड़कियां कहती हैं क्योंकि उन्हें इस बात का गुस्सा होता है कि जो दर्द या फिर यूं कहें कि जो तकलीफ लड़की हर महीने बर्दाश्त करती है लड़के उसे समझते तक नहीं उल्टा लड़के उस तकलीफ को हल्के में लेते हैं।

लड़कों को लगता है कि Periods में सिर्फ कुछ दिनों तक लड़कियों का खून ही तो निकलता है इसमें इतना चीखने चिल्लाने वाली क्या बात है !!!! लेकिन जब एक लड़की पीरियड्स में होती है तो सिर्फ उसके शरीर से खून नहीं बहता है बल्कि उसके शरीर में काफी बदलाव होते हैं।

पीरियड के समय लड़की के शरीर में अलग-अलग तरह के हार्मोंस का स्राव होता है जिसका सीधा असर उनके Mood और psychology पर पड़ता है! पीरियड के समय लड़कियों को जितनी तकलीफ होती है उस तकलीफ को वो किसी से खुल कर बोल भी नहीं सकती है।‌

पीरियड के वजह से भले ही उन्हें कितना ही दर्द क्यों ना हो रहा हो उन्हें हंसते हंसते अपना सारा काम करना पड़ता है दूसरों का ध्यान रखना पड़ता है और जो भी चीज एक औरत करती है वो सारी चीजें उन्हें करनी पड़ती है।

जब लड़की पीरियड्स में होती है तब उसके पेट, पैर, कमर में काफी दर्द होता है कुछ लड़कियों में ये दर्द कम होता है तो कुछ लड़कियों में बहुत ज्यादा होता है। जिसके वजह से कई बार वो बुरी तरह से बीमार भी पड़ जाती हैं लेकिन फिर भी लड़के periods को बहुत ही हल्के में लेते हैं।

Periods में लड़की के शरीर को ही दर्द नहीं होता है बल्कि पीरियड्स में लड़की और भी कई सारी चीजें महसूस करती हैं जैसे –

  • Mood swings
  • Craving
  • चिड़चिड़ापन
  • Emotional होना
  • बातों को बहुत जल्दी दिल पर ले लेना
  • बहुत चिंता करना
  • बेवजह रोना
  • Irritation

तो पीरियड्स में लड़कियों को सिर्फ पीरियड्स नहीं होता बल्कि उन्हें यह सारी चीजें भी होती है जिसके वजह से जब लड़की के पीरियड्स में लड़के सही से बात नहीं करते हैं या लड़की के बातों को सही से नहीं समझते हैं तो लड़की गुस्सा हो जाती है। इसीलिए पीरियड्स में लड़की से सही से बात करना बहुत जरूरी होता है।

Periods में लड़की से कैसे बात करें? अपनाएँ ये तरीके 

दोस्तों, लड़की अगर पीरियड्स में है तो इसका मतलब ये नहीं है कि लड़की आपसे चाहती है कि आप उसे रानी बनाकर रखें और उसके सारे नखरे झेलें बल्कि periods में तो लड़की को सिर्फ आपका प्यार और थोड़ा सा care चाहिए होता है। अगर आप लड़की को छोटे छोटे gesture भी दिखाएं या फिर उनका थोड़ा सा ध्यान रखें लड़की खुश हो जाएगी। ‌

#1. लड़की का हाल चाल पूछे

जब लड़की अपने पीरियड में होती है तब सभी को लगता है कि ये चीज तो लड़की के लिए बहुत नॉर्मल सी बात है लेकिन अगर आप लड़की के पीरियड्स के समय उससे बात करते हैं और उससे पूछते हैं कि वो कैसी हैं ? तो ये सवाल आपको ज्यादा बड़ा तो नहीं लगेगा लेकिन हां आपके इस सवाल से लड़की को खुशी जरूर होगी और उसे लगेगा कि आप उसकी चिंता करते हैं जिससे लड़की को खुशी होगी और वो आपसे अच्छे से बात करेगी।

#2. लड़की के mood को समझें

जैसा कि मैंने आपको बताया पीरियड्स के समय लड़कियों के moods काफी ज्यादा बदलते हैं कभी मूड अच्छा होता है, तो कभी बुरा! कभी वो बहुत हंसती है, तो कभी पलभर में ही गुस्सा हो जाती है! इसलिए इस समय आपको लड़की के mood पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए।

और अगर आप देख रहे हैं कि लड़की का मूड थोड़ा थोड़ा देर में बदल रहा है तो उस पर गुस्सा करने के जगह आप को लड़की को समझना चाहिए क्योंकि यही तो प्यार होता है प्यार का मतलब ये थोड़ी है कि आप दिन भर में 10 बार उसे i love you बोलें। अपने पार्टनर के बुरे हालात में उसकी मदद करना उसका साथ देना भी तो प्यार होता है।

#3. लड़की को Pamper करें

लड़कियों को बहुत ज्यादा अच्छा लगता है जब उनका बॉयफ्रेंड या फिर पति पीरियड के समय उनका ध्यान रखता है उनकी हर छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करता है! लेकिन बहुत ही कम लड़के ऐसे होते हैं जो ये काम करते हैं।

पर अगर आप चाहते हैं कि आप की बंदी अपने पीरियड्स में भी खुश रहे तो आपको उसके थोड़े से नखरे उठा लेने चाहिए और उसे special feel कराने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि जब आप ऐसा करेंगे तो लड़की को अच्छा महसूस होगा और वो अपने periods pain में भी खुश रहेगी।

#4. लड़की की craving पूरी करे!

लड़कियां जो पीरियड्स में होती है तो उन्हें काफी अलग-अलग चीजें खाने का मन करता है लेकिन इस बारे में लड़की किसी को कहती नहीं है ऐसे में अगर आपको अपनी गर्लफ्रेंड का पीरियड में ख्याल रखना है तो आप लड़की को उसके पसंद का खाना खिला सकते हैं और उसकी craving खत्म कर सकते हैं।

#5. लड़की का ख्याल रखे और आराम करने दे

Periods क्योंकि एक ऐसी चीज है जो लोगों के लिए बहुत ही नॉर्मल है उन्हें ऐसा लगता है कि पीरियड्स में भी लड़की को कोई तकलीफ थोड़ी होती है वो अपना काम खुद कर सकती हैं लेकिन इस तरह की सोच रखना सही नहीं है। लड़की भले ही आपको कुछ ना कहें पर पीरियड के समय में उसे काफी तकलीफ होती है और उससे भी आराम की जरूरत पड़ती है।

ऐसे में ये लड़के की जिम्मेदारी है कि वो लड़की का ख्याल रखें और पीरियड्स में उसे आराम करने दें। जहां पूरा महीना लड़की आपका ध्यान रखती है अगर आपसे कुछ दिन ज्यादा भी नहीं तो 3 से 4 दिन लड़की का ख्याल रख लेंगे तो इससे आपकी जिंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उल्टा आप के और लड़की के बीच का रिश्ता मजबूत होगा।

#6. प्यार दिखाए लेकिन Sex मत कीजिए

पीरियड्स में लड़की का ख्याल रखने के लिए आप उसे आराम तो करने दीजिए लेकिन उसे ऐसा feel मत होने दीजिए कि वो अभी ठीक नहीं है या फिर बीमार है। इसके बजाय आप को लड़की को हंसाने की कोशिश करनी चाहिए, प्यार से बात करनी चाहिए या फिर आप जिस भी तरीके से लड़की से अपना प्यार दिखाते हैं आपको उस तरह से अपना प्यार दिखाना चाहिए।

आप चाहे तो लड़की को प्यार से गले लगा सकते हैं या फिर उसे kiss कर सकते हैं। लेकिन हां पीरियड्स के समय आपको sex नहीं करना चाहिए क्योंकि इस समय लड़की ना तो sex के लिए active होती है और ना ही वो comfortable होती है।

#7. साथ में Time spend कीजिए

चाहे मियां बीवी हो या फिर बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड ! हर किसी की personal life होती है उनका अपना काम होता है जिसके वजह से वो एक दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं मैं यहां पर उससे बातचीत करने की बात नहीं कर रही बल्कि साथ में बैठकर चाय की चुस्कियां लगाना, देर रात तक बैठकर आइसक्रीम खाते हुए फिल्म देखना!

लोग इस तरह से एक दूसरे के साथ समय व्यतीत ही नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर लड़की पीरियड्स में है और आप उसका ध्यान रखना चाहते हैं तो आप उसके साथ वो टाइम स्पेंड कर सकते हैं जो आपने काफी समय से नहीं किया क्योंकि प्यार का मतलब हमेशा sex करना या फिर एक दूसरे को kiss करना नहीं होता है बल्कि प्यार का मतलब साथ में हंसना, मजाक करना और खुश होना भी होता है।

#8. झगड़ा लड़ाई ना करें

पीरियड्स में अगर आप चाहते हैं कि लड़की दुखी ना हो तो आपको उससे कोई ऐसी बात नहीं करनी चाहिए जो लड़की के दिल को ठेस पहुंचाया फिर आपको जानबूझकर उससे झगड़ा नहीं करना चाहिए। मान लीजिए कोई बात ऐसी हो गई है जो आपको खटक रही है तो आप शांति से, आराम से भी लड़की से बात कर सकते हैं।

Note – पीरियड्स में लड़की से बात करने का मतलब ये नहीं होता है कि आप बातों में मिठास घोल के लड़की से बात करें और बाकी दिन लड़की से बदतमीजी करें बल्कि पीरियड्स में लड़की से बात करने का मतलब ये होता है कि आप लड़की से जैसे बात करते हैं। वैसे ही बात कीजिए लेकिन आपको अपने व्यवहार, आचरण के द्वारा लड़की को अच्छा फील कराने की कोशिश करनी चाहिए और उससे खुश करना चाहिए क्योंकि पीरियड्स में लड़की बस आपसे इतना ही चाहती हैं कि आप उसका थोड़ा सा ख्याल रखें।

संबंधित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

अपने प्यार को हासिल कैसे करें? जानें ये नायाब तरीके

जानिये किसी को सच्चा प्यार क्यों नहीं मिलता? 7 ख़ास कारण

क्या प्यार करना गलत है? जानें प्यार की हकीकत

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि Periods में लड़की से कैसे बात करें? इस आर्टिकल में मैंने आपको लड़की से पीरियड से बात करने के तरीके बताए हैं साथ ही आपको ये बताया है कि पीरियड्स में लड़की का कैसे उसका ख्याल रखना है! अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ में भी जरूर शेयर कीजिए क्योंकि हर लड़के को पता होना चाहिए कि उसे पीरियड्स में लड़की को किस तरह से treat करना चाहिए।

Leave a Comment