Running से Body कैसे बनाएं? जानें कैसे पायें एक फिट और सुडोल शरीर

जब भी आप किसी से Body बनाने के तरीके के बारे में पूछते हैं तो वह आपको कई सारे तरीके बताते हैं और दौड़ना भी उन्हीं तरीकों में से एक है। लेकिन दौड़कर body कैसे बनाई जाती है यह अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होती ऐसे में अगर आपको भी नहीं पता कि Running से Body कैसे बनाएं? तो यह पोस्ट जरुर पढ़ें!

Running से Body कैसे बनाएं?

क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको डिटेल में बताएंगे कि कैसे दौड़ कर आप अपनी बॉडी को, एक Attractive बॉडी बना सकते हैं।

क्या दौड़ने से आपकी बॉडी बनती हैं ?

जहां कुछ लोग इस बात पर यकीन करते हैं कि दौड़ने से हमारी बॉडी बनती है वही कुछ लोगों का यह मानना होता है कि दौड़ने से उनके शरीर में कोई बदलाव नहीं आता है!

अगर आपको भी इस बात पर शक है दौड़ने से बॉडी बनती है या नहीं तो हम आपको बता दें कि दौड़ने से बॉडी बनती है। क्योंकि इसके पीछे कई सारे फैक्टर काम करते हैं जिसके बारे में हमने आपको नीचे बताया है –

वजन का घटना

जब आप हर रोज दौड़ लगाते हैं तो आपका वजन कम होने लगता है और आप का शरीर बिल्कुल वैसे बनने लगता है जैसा आप चाहते हैं क्योंकि दौड़ने से हमारे शरीर में जल्दी-जल्दी बदलाव होता है। और एक्सरसाइज व भोजन का सीधा असर हमारे बॉडी पर देखने को मिलता है।

बॉडी में फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है

आपके नजर में किस इंसान की शरीर ज्यादा अच्छी होगी जो हमेशा सुस्त रहता है या फिर जो हमेशा फिट और एक्टिव रहते हैं। यकीनन आप ऐसे इंसान को ही अच्छी बॉडी वाला व्यक्ति कहेंगे जो हमेशा फिट रहता है।

जो लोग हमेशा फिट रहते हैं वो रोजाना दौड़ लगाते हैं जिससे उनका शरीर काफी फ्लैक्सिबल हो जाता है और उनकी बॉडी शेप भी काफी अच्छी हो जाती हैं तो अच्छी बॉडी के लिए आपको भी रोजाना दौड़ना चाहिए।

तो देखा आपने किस तरह दौड़ने से हमारी बॉडी अच्छी रहती है इसके अलावा भी दौड़ने के कई सारे फायदे होते हैं जिसके बारे में हमने आपको आगे बताया है!

दौड़ने के ये हैं बेहतरीन फायदे

अगर आप हर सुबह दौड़ते हैं तो इससे आपके शरीर को पॉजिटिव रिजल्ट ही देखने को मिलेगा। ‌क्योंकि दौड़ने की कई सारे फायदे होते हैं जैसे –

  • दौड़ने से आपके हाथ पैर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिसकी वजह से आपका शरीर काफी फ्लैक्सिबल नजर आता है। ‌
  • दौड़ने से हार्ट अटैक आने के चांस भी बहुत हद तक कम हो जाते हैं।
  • अगर आपको शुगर की समस्या है तो आप को रोज दौड़ना चाहिए क्योंकि दौड़ने से या यूं कहें कि रनिंग करने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। ‌
  • दौड़ने से बॉडी तो बनती ही है पर इसी के साथ अगर आप थोड़ा एक्सरसाइज कर लेते हैं तो इससे आपकी हाइट बढ़ने में भी काफी मदद होती हैं।
  • इसके अलावा दौड़ने से लोग आपका stress भी बहुत हद तक कम होता है और आप खुशी से अपनी जिंदगी जी पाते हैं। जिसके वजह से आपका शरीर और भी ज्यादा स्वस्थ रहता है।
  • इतना ही नहीं दौड़ने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और आप जल्दी थकते नहीं हैं।
  • इसके अलावा अगर आपको सांस लेने की समस्या है तो दौड़ने से आपकी स्वास लेने की समस्या भी बहुत हद तक दूर हो जाएगी।

Running से Body कैसे बनाएं ? इस तरह पायें एक शानदार बॉडी 

रनिंग से बॉडी बनाने के लिए आपको रोज सुबह दौड़ना चाहिए तभी आपको इसके सही रिजल्ट देखने को मिलेंगे लेकिन सिर्फ दौड़ना ही काफी नहीं है दौड़ने के साथ-साथ एक अच्छी बॉडी बनाने के लिए आपको एक्सरसाइज भी करना होगा तब जाकर आप मनचाहा बॉडी बनाने में कामयाब हो पाएंगे।

वैसे यह तो हो गई दौड़ने और एक्सरसाइज करने की बात पर अगर आप दौड़ने के साथ-साथ अच्छा भोजन खाते हैं सही समय पर सोते हैं और अपनी नींद को पूरी करते हैं तब भी आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और आपकी बॉडी भी पहले से अच्छी बनेगी।

दौड़ने से कई लोग यह समझ लेते हैं कि लगातार दौड़ने से ही उनकी बॉडी बन जाएगी पर ऐसा नहीं होता है क्योंकि बॉडी 1 दिन में नहीं बनती हैं बॉडी बनने में काफी समय लगता है तो आपको अपने शरीर को वह समय देना होगा।

कहने का मतलब यह है कि अगर आप 1 दिन में लगातार दौड़ते दौड़ते बॉडी बनाने के बारे में सोचेंगे तो ऐसी बॉडी नहीं बनेगी बल्कि आपको हर रोज 1 meal 2 meal 3 meal जितना आप दौड़ सके उतना दौड़ना है।

क्योंकि ऐसे धीरे-धीरे दौड़ते दौड़ते हैं आपके शरीर में बदलाव आने लगेंगे और आपका बॉडी अच्छा बन जाएगा।

« जानिए Body को Strong कैसे बनायें ? 9 बेहद कारगर तरीके

सुबह कितने बजे से दौड़ना चाहिए?‌

आपने लोगों को यह सवाल पूछते तो सुना ही होगा की अच्छी बॉडी पाने के लिए कितने बजे दौड़ना चाहिए क्योंकि कुछ लोग 7:00 बजे के बाद भी होते हैं और उस वक्त दौड़ना शुरू कर देते हैं पर उस समय दौड़ने से उनके शरीर में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है।

क्योंकि जब आप सुबह दौड़ने के बारे में कहते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि आपको सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे के अंदर दौड़ना चाहिए क्योंकि उस समय ना सिर्फ मौसम अच्छा रहता है बल्कि दौड़ने के लिए भी बिल्कुल सही एनवायरनमेंट रहता है।

कितनी उम्र में दौड़ना चाहिए?

रनिंग से अपनी बॉडी बनाने की कोई उम्र नहीं होती हैं आप अगर बच्चे हैं तब भी आप दौड़ कर अपनी बॉडी को अच्छा बॉडी बना सकते हैं लेकिन अगर आपकी उम्र हो चुकी है या फिर आप 40 साल से ज्यादा के हो चुके हैं तब भी दौड़ने से आपकी बॉडी बन सकती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दौड़कर बॉडी बनाने में उम्र का कोई लेना देना नहीं है तो आप दौड़कर बॉडी बना में लग जाइए। ‌

« six pack बनाने से क्या होता है? जानिए कौन से फायदे और नुकसान होंगे

अंतिम शब्द 

तो दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको बताया Running से Body कैसे बनाएं? साथ ही हमने आपको यह भी बताया के दौड़ने के और क्या-क्या फायदे होते हैं ! अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

इसके अलावा जिम करके बॉडी कैसे बनाते हैं ? इसके बारे में भी हमने अपने पिछले आर्टिकल में बताया था तो आप उससे भी जरूर पड़े क्योंकि उसके मदद से आप जल्दी अपनी बॉडी बना पाएंगे।

Leave a Comment