जानिये किसी को सच्चा प्यार क्यों नहीं मिलता? 7 ख़ास कारण

प्यार के बारे में जो सबसे बड़ी बात लोग आजकल कहते हैं वह है कि प्यार व्यार कुछ नहीं होता, लोग सिर्फ टाइम पास के लिए रिश्ते बनाते हैं। यही वजह है कि आज भी बहुत सारे लोग प्यार में पडने से डरते हैं यह सोच कर कि कहीं उन्हें प्यार में धोखा ना मिल जाए। इसके वजह से लोगों के मन में सवाल आता है कि सच्चा प्यार क्यों नहीं मिलता?

सच्चा प्यार क्यों नहीं मिलता

आज का हमारा ये आर्टिकल उन लोगों के लिए है! जिनका या तो ब्रेकअप हो गया है या जो रिलेशनशिप में आने से ही डरते हैं। इस आर्टिकल में हमने बहुत ही अच्छे से बताया है कि आखिर लोगों को सच्चा प्यार क्यों नहीं मिलता है?

इस आर्टिकल में बताई गई बातों को ध्यान से समझने की कोशिश कीजिएगा। क्योंकि मेरे मुताबिक प्यार एक बहुत ही हसीन चीज है जिसे सभी को करना चाहिए।

 सच्चा प्यार क्यों नहीं मिलता? ये है ख़ास वजह 

आजकल सच्चा प्यार मिलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो गया है क्योंकि कहीं ना कहीं हम लोगों में यह भरोसा ही नहीं है कि सच्चा प्यार दुनिया में मौजूद है। हमारे आसपास के रिलेशनशिप को देखकर हमारे मन में भी यह बात बढ़ जाती है कि अगर हम भी प्यार करेंगे तो हमारा भी हाल कुछ ऐसा ही होगा जैसे दूसरों का हुआ है। ‌

जबकि असल में प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है, जब किसी को किसी से प्यार हो जाता है तो उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है और उसके हर चीज करने का तरीका बदल जाता है क्योंकि वह प्यार में होता है।

सच्चे प्यार में लोग एक दूसरे के लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं।‌ यह सिर्फ बोलने वाली बात नहीं है यह एक फीलिंग है सच्चे प्यार में लोग सच में रूह से जुड़ जाते हैं। उनके बीच कुछ ऐसा होता है कि अपने पार्टनर के बिना रह पाना उनके लिए 1 मिनट भी मुश्किल रहता है।

लेकिन लोग यह चीज अब खोते जा रहे हैं। वैसे तो सच्चा प्यार ना मिलने की सबसे बड़ी वजह तो यह है कि लोग प्यार करने के लिए नहीं बल्कि S*X के लिए रिलेशनशिप बनाते हैं और जब यह चीज पूरा हो जाता है तो वह रिलेशन को तोड़ देते हैं।

आप माने या ना माने लेकिन लोग प्यार के नाम पर अपनी physical need पूरे करने लगते हैं। यही वजह है कि लोगों को अब यह विश्वास हो गया है कि सच्चा प्यार इस दुनिया में नहीं है।

सच्चा प्यार ना मिलने की कुछ अन्य वजह 

#1. लोगों का बिजी होना

आजकल लोग अपनी जिंदगी में इतने ज्यादा बिजी हैं कि उनके पास दूसरों के लिए तो क्या, खुद के लिए ही वक्त नहीं है। ऐसे में जब इस तरह के लोग रिलेशनशिप में जाते हैं तो वह चाहकर भी अपने पार्टनर को बिल्कुल वक्त नहीं दे पाते हैं जिससे उनके पाटनर को लगता है कि उनका lover तो उनसे प्यार ही नहीं करता है और यह चीज़ दोनों के बीच में डिफरेंस क्रिएट करती हैं।

#2. किसी भी तरह का कमिटमेंट ना करना

लोगों की सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह है कि वह प्यार तो करना चाहते हैं किसी के साथ भी पाना चाहते हैं किसी से हंस हंस कर बातें करना चाहते हैं किसी से खुलकर अपने दिल की बात बताना चाहते हैं और फिजिकल रिलेशनशिप भी रखना चाहते हैं लेकिन जब उस इंसान के साथ शादी करने की बात होती है तो यह चीज करने से वो कतराने लगते हैं। कमिटमेंट ना करने की वजह से भी लोगों का विश्वास सच्चे प्यार से उठ गया है। क्योंकि जो लोग सच में प्यार करते हैं वह लोग शादी करने से नहीं डरते और ना ही जिंदगी भर साथ निभाने से डरते हैं।

#3. प्यार में गहराई तक ना जाना

इस तरह आफ टेक्नोलॉजी बहुत ज्यादा फास्ट हो गई है और हम हर चीज को ऊपर ऊपर से ही इंजॉय कर लेते हैं वैसे ही लोग भी प्यार के साथ करने लगे हैं। लड़की लड़का को पटाने की कोशिश करती है और लड़का लड़की को, अगर कोई पट जाता है तो दोनों रिलेशनशिप में आ जाते हैं। लेकिन यह लोग एक दूसरे के लिए उस गहराई से महसूस नहीं करते हैं जैसा कि अक्सर प्यार में लोग अपने लवर के लिए करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर इनका रिलेशनशिप टूट भी जाता है तो उन्हें दूसरे के साथ रिलेशनशिप बनाने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगता।

#4. सिर्फ बातों में ही प्यार दिखाना

सच्चा प्यार कभी भी बातों से बयां नहीं होता अगर आपको भी कोई यह कहता है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और शायद मेरे जैसा सच्चा प्यार तुम्हें कोई नहीं कर सकता तो मैं तुमको बस इतना ही बोलना चाहूंगी कि उसकी बातों पर नहीं है उसके हरकतों पर ध्यान दो। अगर उसकी बातें और उसका व्यवहार दोनों अलग-अलग चीज बोल रहा हूं तो इसका मतलब यही है कि वह इंसान तुमसे मिलकर प्यार नहीं करता है क्योंकि सच्चा प्यार बातों में नहीं व्यवहार में दिखता है। उस फिक्र, चिंता, केयर में दिखता है जो लोग अपने पार्टनर के लिए करते हैं।

#5. भरोसा ना करना

प्यार के बारे में इतनी सारी नेगेटिव बातें सुनने के बाद किसी का भी प्यार से भरोसा उठ सकता है और वह उठ भी चुका है यही वजह है कि प्यार में जाने के बाद भी लोग काफी वक्त तक अपने पार्टनर पर भरोसा भी नहीं करते हैं इसके वजह से उन्हें उनका सच्चा प्यार मिलता भी नहीं है।

#6.  रिलेशनशिप पर आसानी से Give up कर देना

रिश्ता चलाना हो या बिजनेस कुछ लाना हो दोनों को चलाने के लिए धैर्य की जरूरत होती है लेकिन लोगों के पास इतना वक्त ही नहीं है कि वह अपने रिश्ते को संभाले इसीलिए वह सीधे अपना रिश्ता ही खत्म कर देते हैं। सच्चा प्यार चाहिए तो धैर्य के साथ अपने रिश्ते को संभालना शुरू कर दीजिए आपको सच्चा प्यार का एहसास खुद ब खुद हो जाएगा लेकिन यह चीज तब तक ही कीजिए जब तक आप कर सके क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बजती हैं।

#7. Fairytale वाला प्यार imagine करना

जब भी लोग सच्चे प्यार के बारे में बोलते हैं ना तो लोगों के मन में Fairytale वाला प्यार घूमने ने लगता है खासकर लड़कियों के! वो सोचती है कि उनका प्यार बिल्कुल कहानियों के राजकुमार जैसा होगा लेकिन असल जिंदगी में राजकुमार नहीं होते! इसीलिए सच्चा प्यार पाने के लिए लोगों को इस तरह के बातों को छोड़कर रियालिटी को अपनाना चाहिए।

« किसी लड़की को कैसे भूले ?

« जानिए! शादी के बाद कैसे रहना चाहिए?

निष्कर्ष 

तो दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़कर आप जान गए होंगे कि आखिर सच्चा प्यार क्यों नहीं मिलता? यह आर्टिकल पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए। ‌

Leave a Comment