शादी कैसी लड़की से करें ? अपने लिए Perfect पार्टनर ऐसे चुनें!

दोस्तों किसी भी लड़के के लिए शादी का फैसला सबसे जरूरी फैसलों में से एक होता है इसीलिए आपको शादी करने में कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और पूरा देख समझकर ही लड़की से शादी करने के लिए हां कहना चाहिए क्योंकि इसी पर आपका और आपके परिवार का पूरा भविष्य निर्भर करता है! कई बार लड़कों में यह complain सुनने को मिलती कि उन्हें पता ही नहीं होता कि शादी कैसी लड़की से करें ?

शादी कैसी लड़की से करें

अगर आपके साथ इसी तरह की कोई परेशानी है और आप भी अपने लिए सही लड़की नहीं पसंद कर पा रहे हैं तो इसमें यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा और आपको बताएगा कि शादी कैसी लड़की से करें ?

शादी कैसी लड़की से करें ?

शादी किस तरह की लड़की से करना चाहिए यह बताने से पहले हम आपको यह बताना चाहेंगे कि शादी कोई रिलेशनशिप नहीं होती है जिसमें अगर आपका और लड़की का रिश्ता सही नहीं चल रहा हो तो आप ब्रेकअप कर ले! इसीलिए शादी करने से पहले अपने पार्टनर को सही से समझना उसे पसंद करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

यही वजह है कि आपको हमेशा अपने पसंद की लड़की से शादी करनी चाहिए और अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपकी पसंद क्या है? तो नीचे बताए गए प्वाइंट्स आपको यह समझने में मदद करेंगे –

#1. शांत और अच्छी लड़की से शादी करें!

चाहे आपको कितनी भी bold तेज तर्रार लड़की क्यों न पसंद हो लेकिन आपको शादी हमेशा एक शांत और अच्छे स्वभाव की लड़की से ही करना चाहिए क्योंकि अगर आप तेजतर्रार लड़की से शादी करेंगे तो थोड़े से अनबन होने पर वह लड़की अपने नखरे दिखाना शुरू कर देगी।

लेकिन अगर आप शांत स्वभाव की लड़की से शादी करेंगे तो नोकझोंक होने पर वह कोई भी फैसला लेने से पहले शांति से सोचेगी और कोई भी बड़ा कदम नहीं उठाएगी। अच्छी लड़कियां हमेशा अपने घर को जोड़े रखती हैं और अपनी शादी को अच्छे से निभाती हैं इसलिए आपको ऐसे ही लड़की से शादी करनी चाहिए। ‌

#2. खुशमिजाज लड़की से शादी करें!

जो लड़की हमेशा दुखी रहती है वह आपको या आपके परिवार को कैसे खुश रखेगी। इसलिए उस लड़की से शादी कीजिए जो खुश रहना जानती हो क्योंकि जो लड़कियां खुद खुश रहती हैं वह अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखती हैं। आपके परिवार में एक खुशमिजाज लड़की के आ जाने से न सिर्फ आपके परिवार ‌में खुशियाली छा जाएगी बल्कि आप और आपके परिवार वाले भी उसी लड़की के जैसे खुश मिजाज हो जाएंगे।

#3. परिवार को जोड़ने वाली लड़की से शादी करें

आजकल आपने यह बात तो सुना ही होगा कि शादी के कुछ महीने बाद ही बहू ने बेटी को अलग कर दिया! यह एक ऐसी परेशानी है जिससे आज बहुत से परिवार वाले परेशान हैं अगर आप नहीं चाहते कि आपके घर में कोई ऐसी लड़की है जो आप को अपने परिवार से अलग कर दें तो आपको उस लड़की से शादी करना चाहिए जिससे परिवार के साथ रहना अच्छा लगता होगा और जो खुद परिवार वाले लड़के से शादी करना चाहती हो।

जानिए! शादी के बाद कैसे रहना चाहिए? खुशहाल जिन्दगी के लिए जरुरी बातें

#4. ऐसी लड़की से शादी करें जिसका कोई सपना हो

आज के टाइम में लड़कियां भी लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और अपने सपने पूरे कर रही हैं ऐसे में अगर आप किसी ऐसी लड़की से शादी कर लेंगे जो पूरी तरह से आप पर डिपेंडएंट होगी या जिसका कोई सपना नहीं होगा वह आपके सपनों को नहीं समझ पाएगी लेकिन जिस लड़की का खुद का कोई सपना होगा वह आपके सपने को समझ पाएगी और आपका सपोर्ट भी कर पाएगी।

#5. अच्छा खाना बनाने वाली लड़की से शादी करें!

शायद आपको लगे कि यह कैसी बात है लेकिन यह बात सच है शुरू में तो कोई भी लड़का बस यही चाहता है कि उसे एक ऐसी लड़की मिले जो बहुत खूबसूरत हो टैलेंटेड हो स्मार्ट हो लेकिन शादी के कुछ समय बाद लड़के को यह चीज समझ आ जाती है कि खाना बनाना भी बहुत जरूरी है क्योंकि काम से थक कर आने के बाद हर लड़का चाहता है कि वह अपने बीवी के हाथ से बने अच्छे अच्छे खाने खाएं इसलिए आपको ऐसी लड़की से शादी करनी चाहिए जिससे अच्छा खाना बनाना आता हो‌। इसे होगा यह कि आपका फ्यूचर सेल्फ आपके इस फैसले से खुश होगा।

#5. जो लड़की आपका ख्याल रखें उससे शादी करें!

किसी की भी शादी बस तुरंत नहीं हो जाती है शादी तय होने के बाद लड़का और लड़की दोनों को ही कुछ समय दिया जाता है एक दूसरे को समझने के लिए ऐसे में जब आप लड़की के साथ बातचीत कर रहे हैं तो यह देखिए कि लड़की आपका ख्याल रखती है या नहीं क्योंकि शादी के बाद अगर वह लड़कियां का ख्याल नहीं रखेंगी। तो इससे ना तो आप खुश होंगे और ना हीं आपके घर वाले इसीलिए ऐसी लड़की से शादी करें जो आपका ख्याल रखती हो।

Supportive wife

#6. वह लड़की जो खुद को बेहतर करने की हमेशा कोशिश करती है उससे शादी करें!

वह लड़की जो हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती है वह शादी के बाद आपके परिवार को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करेगी और आपको भी एक बेहतर इंसान बनने में मदद करेगी इसीलिए इस तरह की लड़कियां भी शादी करने के लिए बेस्ट होती हैं।

#7. वह लड़की जो आपके बिना बताए ही आपकी प्रॉब्लम समझ जाती हैं उससे शादी करें!

यह एक ऐसी चीज है जो उस लड़की में होनी ही चाहिए जिससे आप शादी करने वाले हैं क्योंकि अगर यह चीज उसमें नहीं होगी तो आप दोनों का रिश्ता कभी चल ही नहीं पाएगा। भले ही लड़की आपसे प्यार करती हो या ना! चाहे आपका अरेंज मैरिज ही क्यों ना हो रहा हो लेकिन लड़की को यह बात समझ में आनी चाहिए कि आपके मन में कब क्या चल रहा है। क्योंकि यह एक अच्छी पत्नी के गुण होते हैं।

#8. उस लड़की से शादी करें जो आप को सपोर्ट करती हो!

शादी का मतलब क्या है शादी का मतलब बस इतना ही है कि आप उस इंसान को अपने साथ जोड़ रहे हैं जिसके साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताने वाले हैं! इसीलिए उस लड़की में एक सपोर्टिव पत्नी का गुण होना चाहिए क्योंकि अगर वह लड़की आपको सपोर्ट नहीं करेगी तो आप उसके साथ कभी भी खुश नहीं रह पाएंगे।

« लड़की को शादी कब करनी चाहिए? जानें करियर पहले या शादी?

अन्तिम शब्द – शादी के लिए कैसी लड़की चुनें

तो दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको यह तो समझ आ गया होगा की शादी कैसी लड़की से करें? या फिर शादी कैसी लड़की से करनी चाहिए!!! अगर यह जानकारी आपको जरा भी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए साथ ही हमारे ब्लॉग से जुड़े रहिए।

Leave a Comment