शादी के बाद क्या होता है? (देखें शादी के बाद की जिन्दगी )

शादी के बाद हर इंसान की जिंदगी में फर्क आता है चाहे फिर वह लड़का हो या फिर लड़की लेकिन लड़की से ज्यादा एक लड़की के जिंदगी में फर्क आता है क्योंकि शादी के बाद एक लड़की अपने घर को छोड़कर लड़के के घर जाती हैं। शादी के बाद क्या होता है? यह बताने के लिए हम आपको बताएंगे की आख़िर शादी के बाद की जिंदगी कैसी होती है!!

शादी के बाद क्या होता है?

यह आर्टिकल उन लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा है जिनकी नई नई शादी होने वाली है! क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़कर वह अपनी जिंदगी का अंदाजा लगा सकते हैं और कोई भी गलती किए बिना अपने शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत अच्छे ढंग से कर सकते हैं।

शादी के बाद क्या होता है? ये सच आपको पता होना चाहिए 

शादी के बाद की जिंदगी कैसी होती है या फिर शादी के बाद क्या होता है यह समझाने के लिए हमने कुछ ऐसे पॉइंट बताएं हैं जिन्हें पढ़कर आपको इस टॉपिक के बारे में पूरा आईडिया मिल जाएगा –

#1. शादी के बाद एक लड़की की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती हैं !

बहुत सी लड़कियां यह सोचती हैं कि शादी हो जाने के बाद भी उसकी जिंदगी वैसी ही रहेगी जैसे पहले थी लेकिन यह चीज नहीं होता है क्योंकि शादी के बाद ना सिर्फ लड़की का नाम और उसका घर बदलता है बल्कि उसकी जिंदगी भी काफी बदल जाती है।

वह लड़की जिसने अपनी जिंदगी में कभी कोई काम नहीं किया शादी के बाद उसे भी अपने ससुराल में बहुत सारा काम करना पड़ता है। और इसका उलटा वह लड़की जिसने अपने घर पर बहुत काम किया है उसकी शादी ऐसे घर में हो जाती है जहां उसे काम करने की कोई जरूरत ही नहीं पड़ती!

#2. लड़की को उसके घर जैसा ऐसो आराम नहीं मिलता!

सारी चीजों में जो चीज सबसे ज्यादा बदलती है वह है ऐसो आराम! लड़की अपने घर में जिस तरह से रहती है और जिस ठाट बाट से वह अपनी जिंदगी जीती है शादी के बाद उसकी जिंदगी वैसे ही नहीं रहती है चाहे परिवार अमीर हो या फिर गरीब वो ऐसो आराम जो उन्हें उनके माता-पिता से मिलता था। ठीक वही चीज ने अपने ससुराल वालों से नहीं मिलता है।

जानिए क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? आजादी या मजबूरी

#3. लड़की को उसके माता पिता जैसा प्यार नहीं मिलता!

ना सिर्फ ऐसो आराम शादी के बाद लड़की को उसके माता पिता जैसा प्यार भी ससुराल वालों से नहीं मिलता है क्योंकि जितना भी हो शादी के बाद लड़की एक बहू ही बनती है ना की एक बेटी! लेकिन कुछ ऐसे भी परिवार होते हैं जो अपनी बहू को बेटी के जैसा प्यार करते हैं।

#4. शादी के बाद लड़की का पति भी बहुत हद तक बदल जाता है!

लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज शादी के बाद परिवार के साथ साथ लड़की का पति भी बदल जाता है वह लड़का जो शादी से पहले लड़की के लिए चांद तारे तक तोड़ लाने की बात करता था शादी हो जाने पर वही लड़का लड़की को ज्यादा तवज्जो नहीं देता है!

शादी के बाद क्या होता है?

लेकिन वहीं कुछ अरेंज मैरेज ऐसी होटी हैं जहां दो अनजान लोग एक दूसरे के साथ रहते हैं तो लड़का लड़की के लिए कई बार खुद को बदल देता है और लड़की की सपोर्ट करने की कोशिश करता है साथ ही लड़का उसे वह सारी खुशियां देने की कोशिश करता है जो लड़की शादी से पहले अपने परिवार वालों से पाती थी।

#6. शादी होने पर लड़की को गुस्सा कम करके adjust करते हुए जिंदगी जीना पड़ता है!

जब लड़की की शादी नहीं होती है तब वह अपने माता-पिता से अपने सारे शौक पूरे करवाती है और अगर उसके कोई शौक पूरे नहीं होते हैं तो वह अपने माता-पिता पर हक जता कर गुस्सा करती हैं। लेकिन जब लड़की की शादी हो जाती है तब उसे गुस्सा करना बंद करना पड़ता है।

क्योंकि जो गुस्सा लड़की अपने मां बाप के सामने करती थी वही गुस्सा वह अपने ससुराल वालों के सामने या फिर अपने पति के सामने नहीं कर सकते हैं‌। शादी के बाद यह चीज भी बहुत ज्यादा बदल जाती हैं लड़की को अपना गुस्सा छोड़ कर एक एग्जास्टिबल लड़की बनना पड़ता है।

#7. शादी हो जाने पर एक लड़की को लड़की से औरत बनना पड़ता है!

जब तक लड़की की शादी नहीं होती है तब तक उसे ना तो अपने परिवार वालों की चिंता करनी पड़ती है और ना ही उनका अपना ख्याल रखना पड़ता है लेकिन शादी हो जाने के बाद घर की सारी जिम्मेदारी एक लड़की के ऊपर ही आ जाती है ना सिर्फ उसके पति की और ससुराल वालों की बल्कि हर छोटी से छोटी जिम्मेदारी! इसलिए ऐसा कहा जाता है कि शादी हो जाने पर एक लड़की को लड़की जैसा बचपना छोड़कर एक औरत में बदलना पड़ता है।

#8. शादी होने पर लड़की को अपने से ज्यादा अपने परिवार के बारे में सोचना पड़ता है!

शादी से पहले लड़की ज्यादातर अपने बारे में सोचती है कि वह कैसे खुश रहती है या क्या चीज करने में उसे अच्छा लगता है लेकिन जब शादी हो जाती है तो लड़की यह सोचना शुरु कर देती है कि ऐसा कौन सा काम है जो उसके परिवार वालों को अच्छा लगेगा!!

यह बदलाव लड़की के जिंदगी में बहुत ही बड़े रूप में होती हैं लेकिन हमने इन बदलावों को कुछ पॉइंट्स में व्यक्त करने की कोशिश की है। ‌

« शादी के लिए लड़की चाहिए कोई जाति बंधन नहीं? तो यहाँ आइये

« शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों होती है? जानिए असली वजह

निष्कर्ष ~ शादी के बाद की लाइफ कैसी होती है ?

आपको यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं अगर आपको यह आर्टिकल जरा भी अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए खासकर उन लोगों के साथ जिनके जल्दी शादी होने वाली है!

Leave a Comment