क्या सच में शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? जानें क्यों

शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? क्या ये सच है ? हां यह बात बिल्कुल सच है! शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों ही बदल जाते हैं चाहे उन्हें इस बात का एहसास हो या ना हो।

शादी के बाद लोग बदल जाते हैं

दोस्तों आपने यह बात तो कभी ना कभी जरूर सुनी होगी या खुद भी महसूस की होगी कि शादी के बाद लोग बदल जाते हैं। ऐसे में जब कोई लड़का या लड़की शादी करने जा रहे होते है तो उनके मन में बस यही बात आती है कि कहीं वह भी शादी के बाद बदल तो नहीं जाएंगे।

अगर आप कुछ ऐसा सोच रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि शादी के बाद भी आप में कुछ बदलाव तो आएंगे ही क्योंकि ये बदलाव बहुत ज्यादा जरूरी है और हर शादीशुदा लोगों में आते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि ऐसे कौन से बदलाव है जो लड़का लड़की दोनों में शादी के बाद आता है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा।

शादी के बाद लोग बदल जाते हैं | समझें असली वजह

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया कि शादी के बाद लोग बदल जाते हैं। लड़का और लड़की दोनों ही शादी के बाद बिल्कुल वैसे नहीं रहते जैसे वह पहले रहते थे। तो अब जानने वाली बात ये है कि शादी के बाद लड़का या लड़की में क्या बदलाव आता है ?

शादी के बाद लड़के में आने वाला बदलाव

जब किसी लड़के की शादी हो जाती है तो उसमें इस तरह के बदलाव आते हैं:

#1. जिम्मेदार बन जाना

शादी से पहले लड़का चाहे कितना ही बिगड़ा हुआ क्यों ना हो या कितना ही शरारती क्यों ना हो ? जब उसकी शादी हो जाती है तो लड़का जिम्मेदार बन जाता है और शरारत करना छोड़ देता है। यही कारण है कि लोग अक्सर कहते हैं कि अगर लड़के को सुधारना है तो उसकी शादी करवा दो।

#2. बाहर घूमना कम कर देना

शादी से पहले हर लड़का रात रात तक अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमता फिरता है! और जब मन आए तब घर पर आता है लेकिन शादी के बाद लड़के की ये आदत भी खत्म हो जाती है क्योंकि उसे यह बात मालूम होती है कि उसकी शादी हो चुकी है और वह इस तरह की हरकतें वो नहीं कर सकता है।

#3. दोस्त के आगे परिवार

लड़कों के लिए दोस्ती बहुत ज्यादा मायने रखती हैं आपने कई बार लड़कों को अपने परिवार से अपने दोस्त के लिए लड़ते देखा होगा लेकिन जब उसकी शादी हो जाती है तब लड़का अपने दोस्तों से ज्यादा अपने परिवार को अहमियत देने लगता है क्योंकि तब उसे अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो जाता है।

#4. बचत करने लगना

लड़के बेफिजूल खर्ची बहुत ज्यादा करते हैं और वो पैसे बचाने पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं लेकिन शादी के बाद वो पैसे जितना खर्च करते हैं उससे ज्यादा वो पैसे बचाने के बारे में सोचते हैं क्योंकि उन्हें ये बात पता होती है इस तरह से पैसे बर्बाद करके वो अपने परिवार का ही नुकसान करेंगे।

#5. Future के बारे में सोचना

लड़के शादी से पहले कभी भी अपने फ्यूचर के बारे में कुछ नहीं सोचते हैं वह अपनी जिंदगी को ऐस मौज में ही जीते हैं पर जब उनकी शादी होती है और उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ जाती है तो वह अपने फ्यूचर को लेकर बहुत सीरियस हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें अपने नहीं बल्कि अपने परिवार फ्यूचर अच्छा बनाना होता है।

#6. बुरी आदतें छोड़ देना

दोस्तों के संगत में रहकर लड़कों को अक्सर सिगरेट शराब जैसी आदत लग जाती हैं लेकिन जब उनकी शादी हो जाती है तब वह ऐसी आदतों को छोड़ देते हैं क्योंकि एक तो उन्हें अपनी पत्नि को खुश रखना होता है और दूसरा उनके मन में यह बात भी आ जाती है कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो उनके बाद उनके परिवार को कौन संभालेगा।

#7. दूसरी लड़कियों से दूरी बनाना

शादी के बाद जिस तरह लड़कियां अपने पति को लेकर समर्पित हो जाती है ठीक वैसे ही कुछ लड़के शादी के बाद अपनी पत्नी को लेकर समर्पित हो जाते हैं इसलिए वह दूसरी लड़कियों से दूरी बनाने लगते हैं और उनसे किसी भी तरह की flirting नहीं करते हैं।

« जानिए क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? 

 शादी के बाद लड़की की जिन्दगी में आने वाले बदलाव

जिस तरह शादी के बाद लड़कों में बहुत से बदलाव आते हैं वैसे ही लड़कियों में भी कई तरह के बदलाव आते हैं :

घर संभालने में काबिल बन जाना

शादी के बाद लड़की घर संभालने में बहुत ही काबिल बन जाती हैं। जिस लड़की को शादी से पहले घर के छोटे बड़े काम करना भी नहीं आता था वो शादी करने के बाद अचानक से पूरे घर को संभालने लगती हैं! ये चीज तो आपने अपने आसपास के लोगों में खुद ही देखा होगा।

सबसे पहले परिवार के बारे में सोचना

शादी से पहले लड़की अपने और अपने सपनों के बारे में सोचती हैं व खुद की ख्वाहिशों को पूरा करने में ही लगी रहती है लेकिन जब उसकी शादी हो जाती है तब वह अपने शौक पूरे करने से पहले अपने परिवार व उनके मान मर्यादा के बारे में सोचती हैं। ये बदलाव सभी लड़की में आता है।

अपने शौक कम कर देना

शादी के बाद लड़की के शौक अपने आप ही बहुत कम हो जाते हैं। मतलब कि जो लड़की पहले हर महीने हजारों रुपए अपने शॉपिंग व ब्यूटी पार्लर में खर्च करती थी शादी के बाद उनके इस तरह के खर्चे बिल्कुल कम हो जाते हैं क्योंकि उनके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आ जाती हैं और उन्हें पैसों की अहमियत का भी पता चल जाता है।

सोच समझ कर बात करना

शादी से पहले लड़कियां अपने सोच को बहुत ही आराम से दूसरों के सामने व्यक्त करती हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि जिनसे वो बात कर रही हैं वो उनके हर अच्छी बुरी चीज को जानते हैं। लेकिन शादी के बाद अपने ससुराल में लड़की बहुत ही संभल कर बात करती हैं और अपनी सोच व्यक्त करने से पहले दूसरों के बारे में भी सोचती हैं।

फैसले लेने के तरीका बदल जाना

शादी से पहले लड़की अपने हर फैसले खुद ही रहती हैं चाहे किसी के साथ घूमने जाना हो या किस तरह के कपड़े पहनने हैं। लेकिन शादी के बाद जब वो एक नए परिवार में जाती है तब किसी भी तरह के फैसले लेने से पहले उन्हें अपने परिवार के बारे में सोचना होता है साथ ही कोई भी फैसला लेने से पहले उन्हें अपने पति व ससुराल वालों से पूछना पड़ता है।

बहुत ज्यादा बातें करना

आपने देखा होगा कि जो लड़की शादी से पहले ज्यादा किसी से बात नहीं करती थी वह शादी करने के बाद बहुत ज्यादा बातें करने लगती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शादी के बाद लड़की को अपनी बात कहने के लिए कोई नहीं मिलता है और अपने मन में इतनी सारी बातें दबाए रखने की वजह से जब वह अपने परिवार से मिलती है तो दिल खोल कर बातें करने लगती हैं जिसके वजह से हमें लगता है कि शादी के बाद लड़की बहुत ज्यादा बात करने लगी है।

« प्यार में क्या नहीं करना चाहिए? ये 7 गलतियाँ रिश्ते बर्बाद करती हैं!

« शादी कैसी लड़की से करें ? अपने लिए Perfect पार्टनर ऐसे चुनें!

« Online शादी के लिए लड़का देखना है तो यहाँ आइये!

निष्कर्ष

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़कर आपको आपके सवाल शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? क्या ये सच है ? इसका जवाब मिल गया होगा। अगर यह जानकारी आपको जरा भी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए क्योंकि शादी से पहले यह सवाल हर किसी के मन में आते हैं।

Leave a Comment