six pack बनाने से क्या होता है? जानिए कौन से फायदे और नुकसान होंगे

लड़कों को सिक्स पैक एब्स बहुत ज्यादा अच्छा लगता है। और हर कोई यही चाहता है कि उसके पास भी सिक्स पैक एब्स हों। पर सिक्स पैक बनाने से होता क्या है ? ये अधिकतर लोगों को नहीं पता क्योंकि लोग बस स्टाइल मारने के लिए ही सिक्स पैक एब्स बनाना चाहते हैं। six pack बनाने से क्या होता है? इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में डिटेल में बताएंगे ऐसे में अगर आपको अपनी पर्सनालिटी को attractive और अच्छा बनाना है तो आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

six pack बनाने से क्या होता है?

six pack बनाने से क्या होता है ? जानिये पूरा सच

सिक्स पैक बनाने से आपके शरीर को एक सही आकार मिलता है और आपकी पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती है साथ ही साथ ये आप के चर्बी को भी बाहर आने से रोकती है। सिक्स पैक वाले लड़के ना ज्यादा मोटे होते हैं और ना ही पतले होते हैं बल्कि ऐसे लड़कों को हेल्दी कहा जाता है।

अगर आप सिक्स पैक एब्स बनाते हैं तो आप किसी को भी बहुत ही आसानी से attract कर सकते है खासकर लड़कियों को क्योंकि उन्हें ऐसी बॉडी बहुत अच्छी लगती हैं। हमने आपको कई बार बताया है कि लड़की को इंप्रेस कैसे किया जाता है ?

पर यह काम आप तब तक नहीं कर पाएंगे जब तक आपके पास कोई अच्छी और शानदार बॉडी ना हो। तो सबसे पहले अपने बॉडी को अच्छा बनाने पर फोकस कीजिए।

क्योंकि अट्रैक्टिव बॉडी पर लड़की खुद ही फिदा हो जाती हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी इसलिए आप अभी खुद पर मेहनत कीजिए।

Special Note – सिक्स पैक एब्स बनाना जितना अट्रैक्टिव और मजेदार साउंड करता है असल में यह बनाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि सिक्स पैक बनाने के लिए आप में बहुत ज्यादा patience की जरूरत होगी क्योंकि ये बनाने के लिए आपको लंबे वक्त तक सही डाइट फॉलो करना होगा और एक्सरसाइज करनी होगी क्योंकि इसका रिजल्ट आपको तुरंत देखने को नहीं मिलेगा।

« जानें! आखिर लड़कियों को लड़कों की बॉडी का कौन सा हिस्सा पसंद है ?

« Body को फुर्तीला कैसे बनायें? जानें तंदुरुस्त रहने का क्या है राज

Six pack बनाने के फायदे| होंगे ये 5 बेहतरीन लाभ

सिक्स पैक बनाने से क्या होता है ? इसमें हमने आपको ऊपर ऊपर से बताया है कि अगर आप सिक्स पैक एब्स बनाएंगे तो आपकी बॉडी हेल्दी रहेगी और आप आकर्षित नजर आएंगे लेकिन इसके और भी कई सारे फायदे हैं –

#1. मांसपेशियां मजबूत करना

सिक्स पैक बनाने के लिए जिस तरह की एक्सरसाइज करनी पड़ती है उस एक्सरसाइज से पेट, पीठ, जांघ, हाथ पैर आदि की मांसपेशियां मजबूत बनती है जिससे आपके शरीर में शक्ति आती हैं इसीलिए आपको अपने डेली रूटीन में इसको जरूर शामिल करना चाहिए।

#2. ब्लड सरकुलेशन बढ़ाना

सिक्स पैक बनाने के लिए जो हम एक्सरसाइज करना शुरू करते हैं तब आपके शरीर में ब्लड सरकुलेशन यानी कि खून का प्रवाह भी बहुत हद तक बढ़ जाता है जिससे आपका शरीर हर वक्त एक्टिव रहता है और आपको अच्छा महसूस होता है।

#3. फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ना

सिक्स पैक बनाने के लिए हम जो एक्सरसाइज करते हैं उससे हमारा शरीर काफी लचीला बन जाता है क्योंकि एक्सरसाइज के समय हमें कई अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करनी पड़ती है। और शरीर में लचीलापन बढ़ जाने से किसी भी काम को करना या अपने शरीर को जल्दी move करना आसान हो जाता है। ‌

#4. एनर्जी बढ़ना

सिक्स पैक बनाने के लिए plank, crunches, squats जैसे कई अलग-अलग एक्सरसाइज करने पड़ते हैं साथ ही साथ सही डाइट लेना पड़ता है। सही डाइट से हमारे शरीर में एनर्जी आती है जिसके वजह से जल्दी थकते नहीं है और पूरा दिन एनर्जी से भरे हुए रहते हैं। ‌

#5. आत्मविश्वास बढ़ना

जैसा कि हमने आपको बताया सिक्स पैक बनाने से लड़के attractive दिखते हैं जिससे लड़कियां तो लड़कियां लड़के भी उनकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाते हैं। इससे लड़कों का आत्मविश्वास भी बहुत बढ़ता है और वह पहले से ज्यादा खुश रहते हैं।

« स्कूल में सबसे Handsome कैसे दिखें?


Six pack बनाने से होने वाले नुकसान

जहां सिक्स पैक बनाने के बहुत से फायदे होते हैं वही इसके कुछ नुकसान भी होते हैं और यह नुकसान तब होते हैं जब आप सिक्स पैक बनाने के चक्कर में जरूरी चीजों को नजरअंदाज कर देते है।‌ सिक्स पैक बनाने के नुकसान हैं –

डाइट फॉलो ना करने पर चर्बी बढ़ना

जिम जाने वाले लड़के जब अचानक जिम जाना बंद कर देते हैं या अपनी डाइट को फॉलो नहीं करते हैं तो उन्होंने एक्सरसाइज करके जो कुछ भी बॉडी बनाई होती है वह सब खत्म हो जाती है और उनके शरीर में चर्बी बढ़ना शुरू हो जाता है।

बॉडी में प्रोटीन का बढ़ना

हमारे शरीर को प्रतिदिन पर या प्रोटीन की ही आवश्यकता होती है लेकिन जिम जाने पर हमें डाइटिशियन शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने को कहता है। जिससे शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती हैं जो शरीर के लिए सही नहीं होता है। इसलिए आपको माप कर सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम

ऐसा कहा जाता है कि एक्सरसाइज करने के 15 मिनट तक पानी नहीं पीनी चाहिए लेकिन अगर कोई व्यक्ति एक्सरसाइज करने के बाद पानी पीना भूल जाता है तो उनके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है और वह थकान महसूस करने लगते हैं।

बॉडी में कार्बोहाइड्रेट का बढ़ना

सिक्स पैक बनाने के लिए कार्बोहाइड्रेट का इंटेक भी काफी कम हो जाता है। पर आलू, केला, अनाज व हरी पत्तियां जैसी सब्जी ना खाने से शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है और शरीर को पर्याप्त खाना भी नहीं मिलता है।

डिप्रेशन और अनइजी फील करना

अच्छी बॉडी बनाने के लिए लोग फैट खाना खाना अवॉयड कर देते हैं जिसके उनके शरीर में फैट की मात्रा बहुत कम हो जाती है शरीर में अचानक फैट कम हो जाने से व्यक्ति को डिप्रेशन जैसी प्रॉब्लम हो जाती है साथ ही साथ उनकी इम्यूनिटी सिस्टम भी काफी कम हो जाती हैं।

« बिना बात किये लडकी को Impress कैसे करें? सीक्रेट तरीका

 अंतिम शब्द~ Six pack कैसे बनाएं

सिक्स पैक बनाने के टिप्स और ट्रिक्स आपको इंटरनेट पर बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे अगर आप घर पर एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो यूट्यूब वीडियो ट्यूटोरियल देख कर अपना काम शुरू कर सकते हैं लेकिन अगर आप अच्छा और असरदार तरीके से सिक्स पैक बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिम जाना चाहिए कि जिम ट्रेनर ही आपको सही तरह से सिक्स पैक बनाना सिखा सकता है।

six pack बनाने से क्या होता है? इस सवाल का जवाब आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मिल गया होगा आपको यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं साथ ही साथ आर्टिकल पसंद आई हो तो दोस्त के साथ जरूर शेयर कीजिए।‌

Leave a Comment