स्टील बॉडी कैसे बनाएं? फौलाद बनना है तो ये जानें

स्टील बॉडी कैसे बनाएं: जब भी आप किसी ऐसे इंसान को देखते हैं जो देखने में ही super hero या फिर लोहे के बने इंसान के जैसा लगता है तो कहीं ना कहीं आपके मन में यह चीज तो जरूर आती होगी कि काश मेरी बॉडी भी उनके जैसी होती! आपके मन में भी कभी ना कभी यह चीज आई ही होगी।

स्टील बॉडी कैसे बनाएं?

अगर आपने कभी भी ऐसी बॉडी बनाने के बारे में सोचा है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि स्टील बॉडी कैसे बनाएं?

दोस्तों स्टील जैसी बॉडी कैसे बनाते हैं इस बारे में बात करने से पहले हम आपको ये बताना चाहेंगे कि इस तरह की बॉडी बनाने के लिए लोगों में patience यानी कि धैर्य का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। क्योंकि इस तरह की बॉडी बनाने में बहुत मेहनत लगती है और ये बॉडी 1 महीने में या 1 साल में नहीं बल्कि सालों साल प्रैक्टिस करने के बाद बनती हैं।

ऐसे में अगर आप इस तरह की प्रैक्टिस करने के लिए तैयार है तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें क्योंकि यह आर्टिकल आपको steel body बनाने में मदद करेगी।

स्टील बॉडी कैसे बनाएं? ये 10 तरीके बेहद काम आएंगे!

अगर आप ये सोच रहे हैं कि स्टील बॉडी बनाने के लिए हम आपको अच्छे से खाने, अच्छे से पानी पीना और नींद पूरी करने के बारे में बोलेंगे तो ऐसा नहीं है क्योंकि यह सारी बातें तो आप पहले से ही जानते हैं।

पर स्टील बॉडी बनाने के लिए किस तरह की एक्सरसाइज करनी पड़ती है ? इसके बारे में आप नहीं जानते हैं। तो हम आपको उसी बारे में बताएंगे।

#1. Cardio से शुरू कीजिए

स्टील बॉडी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करनी पड़ेगी इसलिए आपको शुरुआत Cardio से करना चाहिए क्योंकि Cardio से शुरुआत करने से आपकी बॉडी हेवी एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाती हैं। और जब आप हेवी एक्सरसाइज करते हैं तब आपके शरीर को चोट भी नहीं लगता है।

#2. Muscle exercise कीजिए

steel जैसी बॉडी बनाने के लिए आपको रोजाना मसल एक्सरसाइज करनी चाहिए। मसल एक्सरसाइज भी कई तरह के होते हैं जैसे हाथ के, पैर के, cheats के! जब आप इन एक्सरसाइज को प्रैक्टिस करते हैं तब आपके शरीर में cuts आना शुरू हो जाता है और आप की बॉडी स्टील जैसी बन जाती है।

« 1 महीने में Lean बॉडी कैसे बनाएं? (लड़के और लड़कियां दोनों के लिए)

#3. Leg exercise कीजिए

बहुत से लोगों को लगता है कि स्टील जैसी बॉडी बनाने का मतलब है सिर्फ अपने cheats को मजबूत बनाना जबकि ऐसा नहीं है। क्योंकि स्टील बॉडी में पूरी बॉडी का स्ट्रांग होना जरूरी माना जाता है इसीलिए आपको अपर बॉडी एक्सरसाइज करने के साथ-साथ लेग एक्सरसाइज भी करना चाहिए।

#4. Weight उठा कर squats कीजिए

बॉडी के हर मसल को स्ट्रांग बनाने के लिए squats करना बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है क्योंकि इससे आपका पूरा शरीर मजबूत बनता है और आपके मसल्स भी मजबूत होते हैं। पर अगर आप squats करने के साथ-साथ Weight भी उठाते हैं तो आपकी स्टील वाली बॉडी जल्दी बनने लगेगी।

#5. Plank कीजिए

प्लैंक करने के बहुत सारे फायदे होते हैं। अगर आप रोजाना 15 मिनट भी प्लैंक कर लेते हैं तो आपकी बॉडी स्टील जैसी बॉडी बन जाएगी। जिन लोगों को इस तरह की बॉडी बनानी होती है वो प्लैंक को ही सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं।

तो स्टील जैसी बॉडी बनाने के लिए आपको भी उन्हीं लोगों की तरह प्लांट प्रैक्टिस करना पड़ेगा पर शुरू शुरू में आप 15 मिनट तो क्या 1 मिनट भी सही से प्लैंक नहीं कर पाएंगे क्योंकि इसे करना बहुत मुश्किल होता है। इसीलिए थोड़े थोड़े देर प्लैंक करने की कोशिश कीजिए।

#6. Push ups कीजिए

Push ups से आप बहुत जल्दी स्टील बॉडी बना सकते हैं। क्योंकि पुश अप करने से आप के पूरे शरीर की मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है। और जब आप अलग अलग तरीके के पुशअप्स करते हैं तो आपके शरीर का हर भाग मजबूत बनता है। इसीलिए स्टील बॉडी बनाने के लिए अपने एक्सरसाइज में पुशअप्स को जरूर शामिल करें।

#7. Crunches कीजिए

स्टील जैसी बॉडी बनाने के लिए Crunches भी एक अच्छी एक्सरसाइज हैं। क्योंकि क्रंचर्स करने से आपके शरीर के abs में ऊभार आता है। अगर आप रोजाना इस चीज को प्रैक्टिस करते हैं तो स्टील जैसी मजबूत बॉडी बनाना आपके लिए आपके लिए और भी ज्यादा आसान हो जाता है।

#8. Dumbbells से प्रैक्टिस कीजिए

जिन लोगों की बॉडी स्टील जैसी होती है उनके हाथ बहुत ही ज्यादा मजबूत होते हैं तो आपको उनकी जैसी बॉडी बनाने के लिए अपने हाथों को भी मजबूत बनाना होगा और यह तभी हो सकता है जब आप weight उठाने की प्रैक्टिस करें। weight उठाने के लिए Dumbbells बहुत ही अच्छे माने जाते हैं तो आप Dumbbells उठाकर हर रोज प्रैक्टिस कीजिए।

#9. अपनी डाइट पर ध्यान दीजिए

स्टील जैसी बॉडी बनाने के लिए अच्छा और हेल्दी खाना खाना जितना जरूरी होता है उससे कहीं ज्यादा जरूरी होता है कि आप देखें कि आप कितने कैलोरी इनटेक कर रहे हैं।

ये काम आप तभी कर सकते हैं जब आप अपने डाइट का सही से ख्याल रखें आपको अपने डाइट में सही चीजें डालनी होगी जो आपको मोटा करने की जगह आपके शरीर को एनर्जी देगी जिससे एक्सरसाइज करने के बाद आपके शरीर में एक्सरसाइज का प्रभाव दिखने जल्दी शुरू हो जाएगा।

#10. Marital arts की प्रैक्टिस कीजिए

आपने देखा होगा कि अधिकतर उन्हीं लोगों की बॉडी स्टील जैसी होती हैं जो मार्शल आर्ट्स करते हैं क्योंकि मार्शल आर्ट्स में बॉडी को मजबूत बनाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है तो अगर आपको उनकी जैसी बॉडी बनाना है तो एक्सरसाइज करने के साथ-साथ आपको मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस करनी होगी आप अपने पसंद के कोई भी मार्शल आर्ट फॉर्म को चुन सकते हैं जैसे कराटा, थाइकांडो, किक बॉक्सिंग, बॉक्सिंग इत्यादि।

तो अगर आप ऊपर बताई गई सभी चीजों को फॉलो करते हैं तब आपके लिए स्टील जैसी बॉडी बनाना कोई मुश्किल काम नहीं रहेगा।

« मोटे लोग बॉडी कैसे बनाएं? 

« Body को फुर्तीला कैसे बनायें?

« जानें लड़कियां बॉडी कैसे बनाएं? 100% कारगर तरीके

अंतिम शब्द 

इस आर्टिकल में हमने आपको बहुत ही डिटेल में बताया कि स्टील बॉडी कैसे बनाएं? अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए। खासकर उन लोगों को जो अच्छी बॉडी बनाना चाहते हैं। बॉडी बनाने के ऊपर हमने और भी कई सारे आर्टिकल लिखे हैं तो आप उन्हें भी पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment