shadi kyu kare Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/shadi-kyu-kare/ कहो दिल की बात Mon, 26 Jul 2021 05:44:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg shadi kyu kare Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/shadi-kyu-kare/ 32 32 जानिए क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? आजादी या मजबूरी https://impresskaro.in/kya-shadi-karna-jaruri-hai/ https://impresskaro.in/kya-shadi-karna-jaruri-hai/#respond Mon, 26 Jul 2021 05:44:04 +0000 https://impresskaro.in/?p=652 दोस्त आपको क्या लगता है क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? अक्सर यह सवाल लोग एक दूसरे से पूछते हैं। कोई कहता है कि हां शादी करना जीवन का एक भाग है तो इसे करना चाहिए। तो वहीं कुछ कहते हैं कि आजादी से बड़ी और कोई चीज नहीं! इसलिए शादी करना बेकार है। ... Read more

The post जानिए क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? आजादी या मजबूरी appeared first on Impress Karo.

]]>
दोस्त आपको क्या लगता है क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? अक्सर यह सवाल लोग एक दूसरे से पूछते हैं। कोई कहता है कि हां शादी करना जीवन का एक भाग है तो इसे करना चाहिए। तो वहीं कुछ कहते हैं कि आजादी से बड़ी और कोई चीज नहीं! इसलिए शादी करना बेकार है।

इस विषय पर हर एक इंसान की अपनी एक अलग राय होती है। अगर आप इस सवाल का जवाब ढूंढते हुए हमारे पोस्ट तक पहुंचे हैं। तो हम आपको बताना चाहेंगे की शादी करना या ना करना एक बहुत बड़ा फैसला है और यह अलग-अलग फैक्टर्स पर डिपेंड करता है।

kya shadi karna jaruri hai

किसी इंसान की जिंदगी में शादी करना बहुत जरूरी होता है। तो किसी इंसान की जिंदगी में शादी की कोई अहमियत नहीं होती है। लेकिन एक इंसान की जिंदगी के ऊपर बात करें तो शादी के क्या मायने हैं वह यहां जानेंगे!

अगर आप इस विषय पर गहरी जानकारी पाना चाहते हैं तो आपको इस लेख को पूरा पढ़ना होगा तभी आप इस सवाल क्या जिंदगी में शादी करना जरूरी है ? को समझ पाएंगे।

शादी क्या है ?

शादी वह बंधन है जहां एक लड़का और लड़की को एक साथ रहने के लिए धार्मिक और सामाजिक तौर पर मान्यता प्राप्त हो जाती है। शादी को विवाह भी कहते हैं।

शादी में भगवान को साक्षी मानकर एक लड़का दूसरी लड़की का उम्र भर साथ निभाने का वचन देता है। शादी एक बहुत ही पवित्र बंधन है।

शादी वह बंधन है जिसमें लड़का और लड़की एक हो जाते हैं। लड़का और लड़की के साथ उन दोनों के परिवार भी एक दूसरे से जुड़ जाते हैं।

« शादी के बाद लड़कियां मोटी क्यों होती है? जानिए असली वजह

क्या जीवन में शादी करना जरूरी है ?

यह एक आलोचनात्मक प्रश्न है इसीलिए इस प्रश्न का कोई सीधा जवाब नहीं है। जीवन में शादी करना जरूरी है या नहीं यह इंसानों पर निर्भर करता है।

अगर किसी व्यक्ति को अपनी जिंदगी में आजादी बहुत ज्यादा अच्छी लगती हैं। वह खुद को किसी भी रिश्ते नातों से बांधकर नहीं रखना चाहता है। तो ऐसे इंसान के लिए जिंदगी में शादी करना कोई जरूरी नहीं है।

वह व्यक्ति जो किसी भी तरह की जिम्मेदारी उठाने के काबिल नहीं है। जो अपने साथ दूसरों की केयर नहीं कर सकता है। ऐसे इंसान के लिए भी जिंदगी में शादी करना जरूरी नहीं होता है।

वह व्यक्ति जो अपने काम को ही अपना धर्म मानता है। और अपना सारा समय अपने काम को देता है। जिसके पास अपने परिवार को देने के लिए कोई समय नहीं है। ऐसे इंसान के लिए शादी जरूरी नहीं होती है।

लेकिन अगर सामाजिक दृष्टिकोण से देखा जाए तू हर व्यक्ति के जिंदगी में शादी बहुत जरूरी होता है। चाहे लड़का हो या लड़की अगर वह शादी नहीं करते हैं। तो उनकी जिंदगी अकेली मानी जाती है।

इतना ही नहीं लोगों के घर वाले भी उनसे कहते हैं कि उनके जाने के बाद वे अकेले क्या करेंगे? वे जिंदगी कैसे जिएंगे ? इन सभी चीजों के बाद लोगों की biological need पूरी करने के लिए भी शादी किए जाते हैं।

सीधे सीधे कहां जाएं तो हां जिंदगी में शादी करना जरूरी होता है। क्योंकि शादी के बाद एक लड़का लड़की को एक दूसरे का साथ मिल जाता है जिसे जिंदगी जीना काफी आसान हो जाता है। क्योंकि जिंदगी की मुश्किलों से लड़ने के लिए उन्हें एक दूसरे का साथ मिल जाता है।

शादी के लिए क्या जरूरी है ?

शादी के लिए लड़की और लड़की दोनों की ही सहमति बहुत जरूरी होती है। अगर वह दोनों शादी के लिए सहमत नहीं है। तो शादी नहीं हो सकती है। बिना दोनों के सहमति के शादी करना गलत माना जाता है।

shadi krna jaruri hai

शादी करने के लिए भी जरूरी है लड़का और लड़की दोनों शादी करने के लिए तैयार हो। शादी के बाद दोनों को कई सारी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है तो अगर वह लोग शादी के बाद जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार हैं अभी मैंने शादी करनी चाहिए।

शादी क्यों की जाती है?

शादी करने के एक नहीं बल्कि कई सारे कारण होते हैं जिनमें से कुछ मुख्य कारणों के बारे में हमने आपको नीचे बताया है –

जीवन में एक साथी का साथ पाने के लिए शादी की जाती है।

अपने प्यार के साथ रहने के लिए शादी की जाती है।

Biological need प्राप्त करने के लिए शादी की जाती है।

जिंदगी में एक इंसान का साथ और सपोर्ट पाने के लिए शादी की जाती है।

सामाजिक तौर तरीकों को निभाने के लिए शादी की जाती है।

अपने वंश को आगे बढाने के लिए

धार्मिक तौर पर एक दूसरे के साथ होने के लिए शादी की जाती है। ‌

शादी करने की सही उम्र क्या है ?

शादी करने की सही उम्र क्या है यह exactly बता पाना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि अलग-अलग लोग अलग-अलग उम्र में शादी करते हैं। कुछ लोग 18 साल की उम्र में शादी करते हैं तो कुछ लोग 28 साल के!

सरकार ने शादी के लिए एक उम्र निश्चित की है! सरकार के अनुसार एक लड़की की शादी करने की सही उम्र 18 साल है और एक लड़की की शादी की उम्र 21 साल है। सरकार के द्वारा निश्चित की गई उम्र को पार कर लेने के बाद लड़का और लड़की बालिक माने जाते हैं। जिसके बाद में कभी भी शादी कर सकते हैं।

मेरे अनुसार शादी की सही उम्र लग जाए जब आप सच में शादी करने के लिए और हर तरह के जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हो। अगर आप 20 साल की उम्र में शादी के लिए तैयार है। तो आप 20 साल में शादी कर सकते हैं। लेकिन अगर वही आप 25 26 में शादी करना चाहते हैं। तब भी आप कर सकते हैं। लेकिन शादी के लिए रेडी होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

शादी से सम्बंधित पोस्ट –

« लड़की को शादी के लिए Propose कैसे करें?

« शादी पार्टी में लड़की को इम्प्रेस कैसे करें ?

अंतिम शब्द 

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि हमारे इसमें इस लेख को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? शादी न करने के क्या फायदे हैं ? इसके अलावा शादी से जुड़े कई जरूरी बातें भी हमने इस लेख में आपको बताया है।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा नीचे कमेंट करके जरूर बताइए। इस विषय से रिलेटेड अगर आपके मन में कोई सवाल है। तो आप नीचे हम से पूछ सकते हैं।

साथ ही आप अपने विचार भी हमारे साथ नीचे शेयर कर सकते हैं। अगर आपको हमारा यह काम पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

The post जानिए क्या जीवन में शादी करना जरूरी है? आजादी या मजबूरी appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/kya-shadi-karna-jaruri-hai/feed/ 0