योगा से Body कैसे बनाएं ? ये 7 योगा आसन जरुर अपनाएं!

परफेक्ट बॉडी पाने की चाहत किसे नहीं होती है! चाहे आप एक लड़के हो या फिर लड़की आप जरूर ये चाहते होंगे कि आपकी बॉडी ऐसी हो जिसे देख कर कोई भी अट्रैक्ट हो जाए। पर इस तरह की बॉडी बनाना आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में कई बार काफी मुश्किल होता है इसीलिए आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि योगा से Body कैसे बनाएं?

जैसा कि आप ये बात जानते हैं योगा हमारी भारतीय संस्कृति की एक ऐसी देन है जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे शरीर को एक अच्छा शेप भी देती है। लेकिन फिर भी लोग योगा को हमेशा नजरअंदाज करके योगा करते हैं क्योंकि वह जानते ही नहीं है कि योगा से बॉडी कैसे बनाएं ? अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ना चाहिए।

योगा से Body कैसे बनाएं? 7 बेहतरीन तरीके 

योगा से आप बहुत ही अच्छी और अट्रैक्टिव बॉडी बना सकते हैं बस इसके लिए आपको रोजाना योगा की प्रैक्टिस करनी होगी और सही योगासन करना होगा। नीचे हमने आपको कुछ योगासन के बारे में बताया है तो अगर आप उन योगासनों को करते हैं तब आपकी बॉडी बननी पक्की है –

#1. Cobra pose

कोबरा पोज जिसे भुजंगासन भी कहते हैं बहुत ही आसान योगासन माना जाता है जिसे कोई भी बिगिनर आसानी से कर सकता है। इस योग आसन को करने से आपकी हाथ के शोल्डर्स, कंधे, रीढ़ की हड्डी, और जांघों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। ये योगासन आपके शरीर को टोन करने में काफी मदद करती है।

इसीलिए योगा ट्रेनर हमेशा लोगों को इस योगासन को practise करने के लिए कहते हैं। क्योंकि इससे हमारी शरीर की मांस पेशियां टोन होने के साथ-साथ हमारा शरीर को अच्छा शेप भी मिलता है। ‌

« ज्यादा उम्र होने पर भी कम उम्र के कैसे दिखें? 

#2. Bridge pose

ब्रिज पोज को सेतु बंधासन के नाम से भी जाना जाता है। ‌ इस योग आसन को करने से आपकी पीठ मजबूत बनती है साथ ही साथ अगर आपके पेट में एक्स्ट्रा फैट है तो वह भी कम हो जाती है। ‌

इस योग आसन को करने का फायदा तब ज्यादा मिलता है जब आप खाली पेट में इसकी प्रैक्टिस करते हैं। इस योग आसन को करने का एक फायदा यह भी है कि इससे आप की नींद सही ना होने की समस्या भी दूर हो जाती है और आप का टेंशन भी रिलीज हो जाता है।

#3. Downward facing dog

संस्कृत में इस योग मुद्रा को अधो मुख सवनसाना के नाम से भी बुलाया जाता है। यह आसन आपके पूरे शरीर को पर खासकर के हाथों को और कंधों को काफी टोन करता है। अपने शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ टोन करने का यह बहुत ही शानदार तरीका है।

#4. Boat pose

बोट पोज को हिंदी में परिपुर्ना नवसना के नाम से बुलाया जाता है। इस योगासन को प्रैक्टिस करते समय आपका शरीर बिल्कुल एक नौके के जैसे ऊपर उठ जाता है। इस योगासन को करने से आपकी पेट की मांसपेशियां संकुचित होती हैं और फैलती हैं। इससे आप के पेट का आकार काफी अच्छा होता है और वह काफी आकर्षित भी नजर आती हैं अगर आप एक लड़की हैं।

#5. वक्रासन

यह योगा आसन भी आपको एक अच्छी बॉडी बनाने में काफी मदद कर सकता है। इस आसन को करने से आपका पेट, आपकी रीड की हड्डी और छाती की मांसपेशियों काफी लचीली हो जाती हैं। अगर आप ऑफिस में काम करते हैं या फिर आपको हमेशा बैठकर ही काम करते रहना पड़ता है तो यह आसन आपके लिए बहुत ही अच्छा है।

« जानिए Body को Strong कैसे बनायें ? 9 बेहद कारगर तरीके

#6. गोमुखासन

शरीर को एक अच्छी बॉडी शेप देने के लिए गोमुखासन भी एक अच्छा योगासन माना जाता है क्योंकि इस आसन को करने से आपकी जांघ और छाती के पास की मांसपेशियां फैलती है। इस आसन को करते समय आपको लगेगा कि आप एक गाय का मुख जैसा मुद्रा बना रहे हैं। अगर आपकी योग मुद्रा गाय के मुख जैसी है तो समझ लीजिए कि आप सही तरीके से योगासन को कर रहे हैं।

« Body को फुर्तीला कैसे बनायें? जानें तंदुरुस्त रहने का क्या है राज

योगा करने के क्या फायदे हैं ?

योगा करने से न सिर्फ आपकी बॉडी शेप अच्छी होती है बल्कि इसके और भी कई सारे फायदे होते हैं –

  • आपका शरीर स्वस्थ रहता है और आपके बॉडी का आकार भी सही रहता है।
  • आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • आपका शरीर ज्यादा लचीला बनता है।
  • आप हमेशा तरोताजा और एक्टिव महसूस करते हैं।
  • आपकी हड्डियों में दर्द कम होता है।
  • आपका शरीर हमेशा ऊर्जा से भरा हुआ रहता है।
  • आपका दिमाग ज्यादा एकाग्र और शांत रहता है।

बॉडी बनाने के लिए योगा कैसे करें ?

यह जान लेने के बाद की कौन-कौन सी ऐसी योग मुद्रा है जिसे प्रैक्टिस कर के हम अपनी बॉडी अच्छी बना सकते हैं हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि इस मुद्रा को प्रैक्टिस कैसे करते हैं!

क्योंकि एक ऐसे इंसान के लिए जिसने कभी भी योगा नहीं किया है उसके लिए किसी भी योग मुद्रा में जाना काफी मुश्किल होता है क्योंकि उनकी बॉडी इतनी लचीली नहीं होती है इसीलिए योगा शुरू करने से पहले ही आपको यह देखना चाहिए कि आप अकेले योगा सीखने वाले हैं या फिर किसी टीचर की मदद लेकर सीखना चाहते हैं।

अगर आप किसी योगा गुरु से योगा करना सीखते हैं तो वह गुरु आपको योगा करने में मदद करेगा लेकिन अगर आप खुद योगा करना सीखना चाहते हैं तो आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं।

यूट्यूब पर कई सारे ऐसे वीडियो आपको मिल जाएंगे जिससे आप लोग आसानी से सीख सकते हैं तो आप उन वीडियोस को देखकर भी योग मुद्रा की प्रैक्टिस कर सकते हैं।

« Body को गोरा कैसे करें? बिना क्रीम/ट्रीटमेंट के 

अंतिम शब्द 

तो दोस्तों मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप आप जान गए होंगे कि योगा से Body कैसे बनाएं? अगर यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए। अगर कोई ऐसा योगासन है जिससे आपकी शरीर हमेशा शेप में रहेगी तो आप उसके बारे में नीचे कमेंट में बता सकते हैं।

बॉडी बनाने के ऊपर हमने कई सारे आर्टिकल लिखे हैं तो आप उन्हें भी जरूर पढ़े ताकि अगर आपको योगा करने में परेशानी हो रही हो तो आप किसी और तरीके से अपनी बॉडी को शेप में ला सकें।

Leave a Comment