Lockdown में गर्लफ्रेंड से कैसे मिलें ? प्यार बनाना है तो ये है जरुरी

दोस्तों इस लॉकडाउन ने सभी की बैंड बजा रखी है और खास तौर पर तो कपल की! बेचारे कपल्स एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं और इस कम्युनिकेशन गैप की वजह से कई सारे लोगों के ब्रेकअप तक हो चुके हैं। क्या आप भी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेकरार हो ? क्या आप भी सोच रहे हैं Lockdown में गर्लफ्रेंड से कैसे मिलें?

lockdown me girlfriend se kaise mile

अगर हां! आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज हम आपको अपनी गर्लफ्रेंड से लॉकडाउन में मिलने के सबसे practical तरीका बताने वाले हैं। अगर आप इस तरीके को फॉलो करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड से मिलते हैं तो पुलिस वाले आपको डंडे बिल्कुल नहीं मारेंगे।

तो चलिए बिना किसी देरी के सीधे पॉइंट पर आते हैं और जानते हैं कि Lockdown में गर्लफ्रेंड से कैसे मिलें?

लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आजमाएं यह तरीके!

गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आपको तरसने की बिल्कुल जरूरत नहीं है अब आप लॉक डाउन के इस माहौल में गर्लफ्रेंड से मिलकर बातचीत कर सकते हैं। लेकिन लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आपको नीचे बताए गए tips को ही यूज करना होगा।

#1. Road पर मिले –

लॉकडाउन के समय पार्क होटल, रेस्टोरेंट, घूमने वाली हर जगह बंद है तो आप अगर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना चाहते हैं तो आपको रोड से अच्छी कोई जगह ही नहीं मिल सकती है। आप अपनी गर्लफ्रेंड से रोड पर मिलिए लेकिन हां 2 गज की दूरी मेंटेन करना ना भूले।

साथ ही जब आप रोड पर जाएं तो मार्क्स और sanitizer लगाकर ही जाइए। मार्क्स के अंदर से बात कीजिए और ऐसा दिखाइए कि आप दोनों एक दूसरे को जानते नहीं है इससे पुलिस वालों को आप पर शक नहीं होगा।

#2. दोस्त बनकर गर्लफ्रेंड के घर जाएं –

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से रास्ते पर नहीं मिल सकते हैं और आप को अपनी girlfriend को देखना है तो आप अपनी गर्लफ्रेंड के दोस्त बन कर उसके घर जा सकते हैं और उससे बात कर सकते हैं।

अगर आपके गर्लफ्रेंड के घरवाले आपको जानते हैं तो आप अपना थोड़ा मेकओवर कर सकते हैं ताकि आप उनके पहचान में ना आए। अगर गर्लफ्रेंड से मिलना है तो थोड़ा देख तो लेना ही होगा। गोविंदा की तरह आपको लड़की नहीं बनना है बल्कि आप लड़के रहकर ही अपना फेस मेकओवर कर लीजिए।

lockdown girlfriend

#3. दवाई लेने के बहाने गर्लफ्रेंड से मिले –

इससे अच्छा कोरोना के माहौल में और कोई बहाना नहीं हो सकता है अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का। आप अपनी गर्लफ्रेंड को कहिए कि वह भी दवाई लेने के बहाने बाहर है और आप भी दवाई लेने के बहाने बाहर चले जाइए। हाथ में दवाई की स्लिप देख कर पुलिस आपको कुछ नहीं कहेंगी। दवाई की दुकान पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को देख भी लेंग और मिलकर थोड़ी बातें भी कर लेंगे। ‌

« कैसे जाने कि! आप की गर्लफ्रेंड आप से प्यार करती है या नहीं ? 

Lockdown में गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए संबंधित एक funny घटना

मेरे दिमाग में लॉकडाउन से जुड़ी एक घटना आई हैं। पिछले साल की बात‌ है! मेरा एक दोस्त ऋषभ अपनी गर्लफ्रेंड शालिनी से मिलना चाहता था। क्योंकि लॉकडाउन के वजह से उन दोनों की बातें नहीं हो पा रही थी और जब बातें हो रही थी तो झगड़े हो रहे थे। ऋषभ शालिनी से बहुत प्यार करता था और वह उससे दूर नहीं होना चाहता था। इसीलिए उसे यह सारे झगड़े बहुत तकलीफ दे रहे थे।

इन सभी झगड़ों को अवॉइड करने के लिए अपने और शालिनी के बीच सब सही करने के लिए strict लॉक डाउन के माहौल में ऋषभ में हीरो बनकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाने का सोचा। ऋषभ ने कबीर सिंह मूवी से inspire होकर खुद को कबीर सिंह की तरह रेडी कर लिया था।

और अपनी प्रीति यानी शालिनी से मिलने के लिए चला गया था। लेकिन रास्ते में ऋषभ यानी की मिस्टर कबीर सिंह को मामू ने मतलब कि पुलिस वालों ने पकड़ लिया।

मामू ने ऋषभ से पूछा – भैया कहां जा रहे हो ? 🤔

ऋषभ सयाना बनकर बोला – अरे मैं तो वह दवाई लेने जा रहा हूं! 😎

मामू – अच्छा जरा दवाई की पर्ची तो दिखाओ 😈

ऋषभ – पर्ची तो मेरे पास नहीं है! 😔

मामू – ओहो भैया के पास पर्ची नहीं है और भैया दवाई लाने जा रहे हैं। बेवकूफ समझ रखा है क्या हमें! 😡

गुस्से से जलाते हुए मामू ने अपने हबलदार बंटी को बुलाया और उसे ऋषभ की धुलाई करने के लिए कहा।

इस तरह का कबीर सिंह बना ऋषभ पुलिस वालों के हाथ से मार खाकर घर वापस आ गया।

घर आने पर वह देखता है उसकी गर्लफ्रेंड शालिनी ने के बहुत सारे कॉल आए हुए हैं।

जब वह अपनी गर्लफ्रेंड को call back करता है तब उसकी गर्लफ्रेंड बताती है कि “सॉरी बेबी सॉरी” लॉकडाउन से पहले मेरी मासी मेरे घर आई हुई थी।

और वह मेरे ही साथ रहती थी उन्हें तुम्हारे बारे में पता चल गया था। इसलिए मैं तुम्हारे साथ लड़ने की एक्टिंग कर रही थी। ताकि उनसे कह सकू हमारा ब्रेकअप हो गया है।

इस तरह बेचारा ऋषभ जो कभी सुनी बनकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिला भी नहीं और उसे बहुत मार भी पड़ गई। सबसे बड़ी बात है उसकी गर्लफ्रेंड नाटक कह रही थी।

“इसलिए हम आपको यह कहना चाहेंगे कि लॉकडाउन है भाई थोड़ा बर्दाश्त करो। वरना आपको भी ऋषभ की तरह मार खाने पड़ सकते हैं।”

« लड़की की नफरत को प्यार में बदलने के उपाय 

« शादी के लिए लड़की चाहिए कोई जाति बंधन नहीं? तो यहाँ आइये

हमारे शब्द

Lockdown में गर्लफ्रेंड से कैसे मिलें? इस बारे में हमने आपको इस आर्टिकल में बताया है साथ ही साथ लॉकडाउन में गर्लफ्रेंड से मिलने के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं यह हमने एक कहानी के मदद से बताया है।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह काम पसंद आया होगा। अगर आपको यह कंटेंट पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। इस तरह के मजेदार चीजें पढ़ने के लिए ब्लॉग से जुड़े रहिए। आप चाहे तो लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन बटन को भी ऑन करके रख सकते हैैं।

Leave a Comment