लड़कियां सुंदर कैसे दिखे? अपनाएँ ये कारगर विधि!

जो लड़कियां naturally सुंदर होती हैं, उनका तो ठीक है! उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। पर जो लड़कियां सुंदर नहीं दिखती हैं, उन्हें अपने look के वजह से काफी समस्या झेलनी पड़ती है। इसीलिए ये सवाल अक्सर सुनने को मिलता है कि लड़कियां सुंदर कैसे दिखे? क्योंकि आज के समय में सुंदरता को ही सब कुछ माना जाता हैं।

लड़कियां सुंदर कैसे दिखे

दोस्तों, हर लड़की चाहती है कि वो सबसे सुंदर दिखे! सुंदर दिखना और दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करना सभी लड़कियों की चाहत होती है। कुछ लड़कियां जन्म से ही बहुत खूबसूरत होती हैं, तो वही कुछ लड़कियों को अपने रंगों पर काम करना पड़ता है।

लड़की खूबसूरत है तो उसे ना सिर्फ लड़कों का बल्कि हर किसी का attention खुद ब खुद मिल जाता है। पर जो लड़कियां खूबसूरत नहीं दिखती हैं, उन्हें दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए काफी struggle करना पड़ता है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी होती है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आई हैं क्योंकि इस पोस्ट में हम लड़की सुंदर कैसे दिखे! इस बारे में ही बात करने वाले हैं।

सुंदर दिखना क्यों जरूरी है ?

सुंदर दिखना हर लड़की की सबसे बड़ी चाहत होती है। ये बात तो सही है! लेकिन लड़की सुंदर दिखना क्यों चाहती हैं या फिर यूं कहें कि लड़की को सुंदर दिखना क्यों है! इस बारे में कभी बात नहीं होती।

हमारे समाज में लड़कियों के मन में बचपन से ही अलग-अलग माध्यमों के जरिए ये बात बैठा दी जाती है कि जो लड़कियां सुंदर होती हैं, वही एक आदर्श लड़की होती है और जो लड़कियां देखने में कुछ खास अच्छी नहीं होती उन्हें कोई पूछते भी नहीं है।

जिस वजह से लड़कियों में सुंदर दिखने की होड़ लगी हुई है। आज लड़की सुंदर दिखने के लिए surgery तक करने को तैयार हो जाती है। कुछ लड़कियां पतली और सुंदर दिखने के लिए खाना ही नहीं खाती है।

और ये सब इसलिए किया जाता है ताकि लड़की को कोई लड़का पसंद कर ले और उससे शादी कर ले। मतलब अगर लड़की सुंदर होंगी तो कोई भी लड़का पसंद कर लेगा। भले ही लड़की में कोई quality हो या ना हो लड़की सभी को गोरी और खूबसूरत चाहिए।

यही कारण है कि लड़कियों में भी सुंदर दिखने का एक pressure बना हुआ है। अगर आप एक लड़की हैं और इन बातों को समझ पा रही हैं। तो आगे मैं आपको जो बात बताने वाली हूं, उसे और भी ध्यान से पढ़िएगा।

सुंदर होने का मतलब क्या हैं ?

हर लड़की की तरह चलो मान लिया की आप भी सुंदर दिखना चाहती हैं। पर क्या कभी आपने सोचा हैं कि सुंदर होने का मतलब क्या है ? सुंदरता क्या होती है ?

ज्यादातर लोग और लड़कियां भी यही सोचती हैं कि सुंदर होने का मतलब stylish कपड़े पहनना, अच्छे से बाल बनाना और मेकअप करना होता है। आपकी बात बिल्कुल सही है, लोगों की नजर में सुंदरता का मतलब यही होता है।

पर असली सुंदरता ये नहीं होती है। सुंदरता की पहचान किसी के चेहरे से नहीं की जाती बल्कि उसके मन से की जाती है।

अगर कोई लड़की बाहर से बहुत सुंदर है। लेकिन उसका मन अच्छा नहीं है, उसमें कोई quality नहीं है, कोई नॉलेज नहीं हैं। तो इस तरह की खूबसूरती सिर्फ चेहरे तक ही सीमित रह जाती हैं। और ये सुंदरता होती ही नहीं है।

आप चाहे कैसी भी दिखती हों, पर ब्यूटी पार्लर में जाकर आप अपना पूरा का पूरा makeover करवा सकती हैं। या फिर अगर आप चाहे तो youtube वीडियो देखकर अपना transformation करके खुद ही खूबसूरत दिख सकती हैं।

पर अगर आपको सच में सुंदर दिखना है तो बाहर से सुंदर दिखने के बारे में सोचना छोड़ दीजिए। बल्कि अपने अंदर ऐसे बदलाव लाइए जिससे आपका मन सुंदर हो, आपकी सोच सुंदर हो और आप में ऐसी qualities हो कि देखने वाला भी देखते रह जाए।

हमेशा एक बात का ध्यान रखें शारीरिक सुंदरता उम्र के साथ ढलती है। लेकिन जो लड़की या फिर जो इंसान अंदर से खूबसूरत होता है! उसकी बात ही अलग होती है। ‌

लड़कियां सुंदर कैसे दिखे? जानें ये कमाल के टिप्स

अब जब आपने सुंदरता का असली मतलब समझ लिया है, तो अब आप सच में सुंदर दिखने के लिए तैयार है! नीचे मैंने आपको कुछ points बताए हैं जिसे ध्यान में रखकर कोई भी लड़की सुंदर लिख सकती है।

1. अपने अंदर की सुंदरता को पहचाने!

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया लड़की की सुंदरता उसकी खूबसूरती से नहीं मापी जाती हैं। बल्कि लड़की की सुंदरता तो उसके मन में होती हैं। लेकिन हमारे आसपास के जो लोग होते हैं उनके पास ऐसी नजर नहीं होती कि वो आपके अंदर की सुंदरता को देख सके!

इसीलिए आप को खुद ही अपने अंदर की सुंदरता को पहचानना होगा। मेकअप लगाकर तो कोई भी सुंदर बन सकता है, पर अगर आप अपने मन में जाकर अपनी असली सुंदरता को ढूंढती हैं। तो आप उन लड़कियों से लाख गुना ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी जिनका अस्तित्व ही makeup पर टिका हुआ है।

2. अपनी natural सुंदरता को निखारने की कोशिश कीजिए!

कुछ लड़कियां सोचती हैं कि जिन लड़कियों का रंग साफ होता है! सिर्फ वही सुंदर दिखती हैं। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हर लड़की अपने आप में सुंदर होती है! बस उसे अपने अंदर की खूबसूरती ढूंढने की जरूरत होती है।

जब आप अपने अंदर की खूबसूरती का पता लगा ले। तो आपको उस खूबसूरती को नकली makeup से नहीं ढकना चाहिए बल्कि अपनी खूबसूरती को ऐसे ही अपने खाने की कोशिश करनी चाहिए।

जरूरी नहीं है कि हर लड़की के पास skill या फिर potential हो। लेकिन अगर एक लड़की चाहे तो वो कुछ भी सीख सकती है और जैसे चाहे वैसे खुद को बना सकती हैं। तो देर किस बात की आप अपने अंदर की खूबसूरती ढूंढने के लिए अलग-अलग चीजें सीख सकती हैं।

जब आप में क्वालिटी होगी तो इससे आप में confidence बढ़ेगा और आप सुंदर दिखने लगेंगी।

3. रोजाना कुछ ना कुछ पढ़ा कीजिए!

शिक्षा और ज्ञान से बड़ी कोई सुंदरता नहीं होती। अगर आपके पास नॉलेज है तो आप किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींच सकती हैं‌। इस बात में कोई शक नहीं है कि लोग सिर्फ चेहरा देखकर ही attract होते हैं।

पर अगर आपके पास knowledge होगी तो लोग चाह कर भी आपके ऊपर से नजरें हटा नहीं पाएंगे। इसलिए पढ़ाई कीजिए! जितना हो सके उतना ज्यादा पढ़ने पर ध्यान दीजिए। क्योंकि पढ़ाई ही आपको एक बेहतर इंसान बना सकता है।

4. व्यायाम या योगा कीजिए!

आजकल लड़कियों ने अपने शरीर को दूसरों के मनोरंजन का साधन बना लिया है खासकर लड़कों के। पर लड़कियां मनोरंजन करने के लिए नहीं बनी है। उनका शरीर सिर्फ लड़को के जरूरत की आपूर्ति करना नहीं है।

लड़की अपने शरीर का इस्तेमाल करके लड़कों को रिझाने के अलावा भी बहुत सारी चीजें कर सकती हैं। लड़की अगर चाहे तो बहुत हद तक वो सारी चीजें कर सकती है, जो लड़के करते हैं।

इसीलिए अगर आप एक लड़की है, तो आपको खुद को बाहरी सुंदरता की चादर में झांककर नहीं रखना चाहिए बल्कि अपने जीवन में जितना अच्छा से अच्छा जो कुछ हो सकता है। वो चीजें हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए।

अगर आपको समझ ना आए कि आप जीवन से क्या चाहती हैं।‌ तो आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा कर सकती हैं या जिम कर सकते हैं। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और आप खुद में अच्छा महसूस करेंगी।

5. Comfortable कपड़े पहनिए!

ज्यादातर लड़कियां सिर्फ सुंदर दिखने के लिए ऐसे कपड़े पहन लेती है, जिसमें वो बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं होती हैं। इस तरह के कपड़े पहनकर वो भले ही दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींच ले।

पर इससे उनकी असली सुंदरता बाहर नहीं आती। अगर आपको सच में अपने अंदर की सुंदरता को बाहर लाना है तो उसके लिए आप जैसी है, वैसी रहें। आपको जिस तरह के कपड़े पहनना पसंद है आप उस तरह के कपड़े पहनिए।

क्योंकि ये जिंदगी आप की हैं और आप कोई मूर्ति नहीं है जो दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचे। जो इंसान आपके अंदर की खूबसूरती देखेगा, वो खुद ब खुद आपके पास आ जाएगा।

6. खुश रहिए!

लड़कियां कब सबसे ज्यादा सुंदर दिखती हैं! जब वो खुश होती हैं। अगर आप सच में एक सुंदर दिखना चाहती हैं। तो उससे पहले आपको खुश रहना सीखना चाहिए। जब आप खुश होंगी तो आपके चेहरे पर निखार अपने आप आ जाएगी।

7. खुद से प्यार कीजिए!

जैसा कि ऊपर मैंने आपको बताया कि सुंदर दिखने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी होता है। पर आप तब तक खुश नहीं रह सकती हैं, जब तक कि आप खुद से प्यार करना न सीख जाएं।

लड़कियां हमेशा दूसरों से प्यार करती है कभी अपने मां बाप से, अपने भाई बहन से, बॉयफ्रेंड से या फिर पति से, अपने बच्चों से! लेकिन इस बीच वो खुद को भूल ही जाती हैं। आप लड़की हैं ठीक बात है! पर आप को दूसरों के लिए जीने के साथ-साथ खुद के लिए भी जीना आना चाहिए।

और ये तभी हो पाएगा जब आप खुद से प्यार करना शुरू करेंगी। जो लड़की खुद से प्यार करती है वो बिना कुछ किए ही बहुत सुंदर दिखती है।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

ज्यादा उम्र होने पर भी कम उम्र के कैसे दिखें? जानें Secret Tips

लड़कियां अपनी हेल्थ कैसे बनाएं? अपनाएं ये 7 Tips

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको आपके सवाल लड़कियां सुंदर कैसे दिखे ? इस बारे में बताया है। यहां मैंने आपको makeup की tips नहीं दी हैं क्योंकि वो आपको आसानी से Google और YouTube पर मिल जाएगी।

लेकिन जो बातें मैंने आपको यहां बताई हैं, उन बातों को अगर आप समझ लेती है तो पर आपको कभी ये सवाल पूछने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी कि लड़कियां सुंदर कैसे दिखें ? इस आर्टिकल में बताए गए बाकी अगर आपको पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment