गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? बेमिशाल टिप्स

दोस्तों, आजकल हर लड़के को एक गर्लफ्रेंड चाहिए ताकि वो अपनी गर्लफ्रेंड से दिन भर बातें कर सकें, उनके साथ घूमने जा सके और लोगों के सामने दिखा सके कि उनकी भी कोई गर्लफ्रेंड है। पर इन सभी कारणों से ऊपर लोग इसलिए गर्लफ्रेंड बनाते हैं क्योंकि उन्हें अपने गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें करनी होती है।

गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें

शायद सभी की तरह आप भी अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें करना चाहते हैं इसलिए तो आप ने गूगल पर ” गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? ” ये सर्च किया है।

अगर आप इस सवाल का जवाब ढूंढते हैं हमारे आर्टिकल तक आए हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आप को गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें करने के ही तरीके बताने वाले हैं। लेकिन उससे पहले आपको कुछ जरूरी बातों को समझना होगा।

प्यार का मतलब क्या है?

हमने ये तो समझ लिया कि आप अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें करना चाहते हैं। ‌लेकिन क्या आप जानते हैं, प्यार क्या होता है ? सभी अपने आप को सच्चा आशिक समझते हैं और अपनी तुलना हीर, राझें से करते हैं।

लेकिन वो असल में प्यार का मतलब समझते ही नहीं हैं। बस प्यार करने का दावा करते हैं। अगर आप भी सोचते हैं कि आप अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करते है। तो आपको इस पर दोबारा सोचने की जरूरत है।

क्योंकि प्यार का मतलब वो होता ही नहीं जो आप और बाकी के आशिक सोचते हैं। प्यार का मतलब होता है दूसरे की भलाई चाहना! उसे अपनी जिंदगी में बेहतर चीजें करने में मदद करना।

लेकिन हमें लगता है कि प्यार का मतलब किसी को चाहना होता है! किसी की खूबसूरती या फिर हंसती qualities देखकर उसे पसंद कर लेना और फिर प्यार के नाम पर उसे पाने की कोशिश करके उसे अपना बना लेना।

जबकि प्यार तो पाने का नाम है ही नहीं! प्यार में तो सिर्फ दिया जाता है और उसके बदले कुछ पाने की उम्मीद भी नहीं की जाती हैं। लेकिन अब प्यार में लोग दूसरों की भलाई नहीं देखते! वो सिर्फ ऐसी चीजें करने की कोशिश करते हैं, जो उन्हें खुशी देती हैं।

पर अगर आप कहते हैं कि आपको किसी से प्यार है। तो आप को अपने बारे में ना सोच कर उसके बारे में सोचना चाहिए और उसके लिए जितना अच्छा हो सके वो चीजें करनी चाहिए।

प्यार भरी बातों का मतलब क्या है ?

जब प्यार का मतलब दूसरों की भलाई करना होता है तो प्यार भरी बातों का मतलब वो बातें करना, जिससे सामने वाले की भलाई हो। जिस इंसान से आप प्यार करते हैं! आपको उनसे ऐसी बात करनी चाहिए कि वो आप से बात करके खुद को और बेहतर कर सके।

इस पोस्ट में हम गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें करने के बारे में बात कर रहे हैं तो ऐसे मैं आपको अपनी गर्लफ्रेंड से इस तरह से बात करनी होगी कि आपकी गर्लफ्रेंड का कुछ भला हो सके। वो नई चीजों के बारे में जाने, खुद को explore करें।

जब आप दोनों अच्छी चीजों के बारे में बात करेंगे और साथ में grow करेंगे तब आप दोनों के बीच में understanding बढ़ेगी और आप दोनों के बीच का प्यार भी बढ़ेगा।

गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? जानें सीक्रेट टिप्स 

गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें करना उतना मुश्किल नहीं जितना आप सोचते हैं। आपको लगता है कि गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें करने का मतलब flirting या फिर romantic करनी होती है पर ऐसा नहीं है! प्यार भरी बातों का मतलब क्या है वो हमने आपको ऊपर बता दिया हैं। इसलिए अब मैं आपको बताऊंगा कि लहसुन से प्यार भरी बातें कैसे की जाती हैं –

1. जिंदगी के बारे में बात कीजिए!

आपने कितने लड़कों को देखा है जो अपनी गर्लफ्रेंड से जिंदगी के बारे में बात करते हैं। ज्यादातर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से सिर्फ उनकी खूबसूरती के बारे में बात करते हैं और उनके बारे में अच्छा-अच्छा बोलकर उन्हें इंप्रेस करते हैं।

ताकि उनकी गर्लफ्रेंड उनके प्यार में पागल हो जाए और फिर वो सारी चीजें करने को तैयार हो जाए, जो उनका बॉयफ्रेंड से करने को कहता है। लोग इस तरह की बातों को ही प्यार समझ लेते हैं लेकिन ये प्यार नहीं हैं।

जिस लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार होगा वो उसकी खूबसूरती के बारे में बात नहीं करेगा क्योंकि लड़की तो खूबसूरत ही हैं। इसलिए अब जो बात होनी चाहिए वो खूबसूरती से ऊपर की होनी चाहिए। तो आपको कैसी बातें करनी चाहिए! आप अपनी गर्लफ्रेंड से पूछ सकते हैं कि उन्हें अपनी जिंदगी में क्या करना है ?

2. Two way communication पर ध्यान दीजिए!

ज्यादातर लड़के जब अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हैं। तो वो ज्यादा कुछ नहीं कहते बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड की बातों को चुपचाप सुनते रहते हैं। गर्लफ्रेंड की बातें सुनने में कोई हर्ज नहीं है!

पर अगर आप सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की बातें सुनते हैं और अपनी कुछ कहते ही नहीं! तो इस तरह की बातें सही नहीं मानी जाएगी। इसीलिए आप को अपनी गर्लफ्रेंड की बात सुनने के साथ-साथ अपनी बातें भी कहनी चाहिए।

3. जरूरी मुद्दों पर बात कीजिए!

मान लीजिए आपकी गर्लफ्रेंड पढ़ाई करने में कुछ अच्छी नहीं है। तो अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हो वैसे उसके खूबसूरती के बारे में बात करते रहने या फिर रोमांटिक होने का कोई मतलब नहीं है।

अगर आप देख रहे हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड किसी चीज में कमजोर है, तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड को उस चीज को ठीक करने के लिए कहना चाहिए।

ये कहने के बजाय ” darling, तुम बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हो, तुमसे ज्यादा खूबसूरत और कोई नहीं ! ” के जगह पर आपको कहना चाहिए ” पढ़ाई पर ध्यान दो “, मन लगाकर पढ़ाई करो तभी तुम्हारा कुछ हो सकता हैं

4. कम बातें करो!

अपनी प्यारी गर्लफ्रेंड से प्यारी प्यारी puchu puchu बातें करने का मतलब ये नहीं है कि आप सारा दिन अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते रहें। हर इंसान की अपनी privacy होती है।

आप को हर समय अपनी गर्लफ्रेंड की बात करने के लिए नहीं कहना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए कुछ बचेगा नहीं और फिर जल्दी आप बोर महसूस करने लगेंगे।

5. Romance से पहले कुछ अच्छी बातें करें!

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड रिलेशनशिप में एक दूसरे से रोमांटिक होने के लिए ही आते है। पर वो बाद की बात है‌ और वैसा तो सभी करते हैं‌। लेकिन अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार देना चाहते हैं तो आपको इन सारी चीजों से ऊपर उठना होगा।

और आपको अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी जिंदगी में बेहतर से बेहतर चीजें करने के लिए उत्साहित करना होगा। आप अपनी गर्लफ्रेंड से दुनिया भर की बातें कीजिए, जिस तरह से गुरु अपने शिष्य को शिक्षा देता है।

आप भी वैसे ही अपने गर्लफ्रेंड का मार्गदर्शन कर सकते हैं। क्योंकि जो लोग सच्चे प्रेम में होते हैं वो एक दूसरे का फायदा नहीं उठाते बल्कि एक दूसरे की भलाई चाहकर उन्हें सच्चाई के और करीब ले जाते हैं।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

फोन पर प्यार भरी बातें कैसे करें? जानें 100% बेहतरीन उपाय

WhatsApp पर रोमांटिक बात कैसे करें? सीक्रेट तरीका

Conclusion

दोस्तों, इस आर्टिकल में आपने जाना की गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें ? मुझे पता है मैंने आपके सवाल का जवाब उस तरीके से नहीं दिया है। जैसा कि आप मुझसे उम्मीद कह रहे थे। लेकिन जो भी बातें मैंने आपको पता ही है अगर आप उस पर ध्यान दें।

तो आप के और आपकी गर्लफ्रेंड के बीच का प्यार बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको अच्छी लगी हो। तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment