WhatsApp पर रोमांटिक बात कैसे करें? सीक्रेट तरीका

दोस्तों क्या आप को अपनी गर्लफ्रेंड से WhatsApp पर रोमांटिक बात करनी नहीं आती ? क्या आप हमेशा ये सोचते रहते हैं कि दूसरे लड़कों की तरह आप अपनी गर्लफ्रेंड से मजेदार बातें क्यों नहीं कर पाते हैं, जैसे वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ करते हैं।

WhatsApp पर रोमांटिक बात

अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ व्हाट्सएप पर इंटरेस्टिंग बातें करना चाहते हैं लेकिन आप ये सोचते हैं कि WhatsApp पर romantic बात कैसे करें ? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

क्योंकि आज के हमारे इस पोस्ट में हम आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ या फिर अगर आप लड़की है तो अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक बात करना सिखाएंगे, तो इसे पूरा जरूर पढ़ें।

WhatsApp पर रोमांटिक बात कैसे करें? आजमायें ये तरीके 

सच कहूं तो व्हाट्सएप पर रोमांटिक बात करना काफी आसान होता है। लेकिन उन लोगों के लिए जो couples एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं और अपने पार्टनर के साथ काफी open होते हैं।

अगर आपको लगता है कि गर्लफ्रेंड बनाने के दूसरे दिन ही आप अपनी गर्लफ्रेंड से रोमांटिक बातें करना चाहेंगे। तो ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि romance या फिर कामुकता भरी बातें करने के लिए भी आपके और आपके पार्टनर के बीच मजबूत रिश्ता होना जरूरी हैं

खासकर अगर आप मैसेज में इस तरह की बातें करना चाहते हैं तो पहले आप को अपने पार्टनर के साथ उस तरह की understanding बनानी होगी। नीचे मैंने आपको कुछ points बताए हैं, जिसे आपको हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए।

#1. रोमांस से पहले रिश्ते में प्यार कितना है जानिए!

आज के समय में हमारे आसपास के लोगों ने romance और काम भावना को बिल्कुल नॉर्मल बना दिया है। जिस वजह से हमें लगता है कि ये रोमांस तो कोई भी कर सकता है। ‌यही कारण भी है कि आप छोटे छोटे 15 16 साल के बच्चों को रोमांटिक होते हुए देखते हैं। ‌

पर रोमांस इतनी भी हल्की चीज नहीं है! जरूरी नहीं है कि अगर आप एक रिलेशनशिप में है, तो आपको व्हाट्सएप पर या फिर किसी भी medium से अपने पार्टनर से रोमांटिक बातें करनी होंगी।

और अगर आपको रोमांस करना भी है, तो पहले आप को ये जान लेना चाहिए कि आपके रिश्ते में प्यार कितना हैं! वैसे तो लोग कहते हैं कि वो एक दूसरे को प्यार करते हैं‌। लेकिन ज्यादातर मामलों में ये प्यार शरीर से शुरू होकर शरीर पर ही खत्म हो जाती है।

पर प्यार का मतलब किसी के शरीर को पाना नहीं होता और ना हीं रोमांस के नाम अपनी कामुकता मिटाना होता है। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांस करना चाहते हैं।

तो आप के लिए ये जान लेना बहुत जरूरी है कि आपके रिश्ते में प्यार है या नहीं! हो सकता है आपका पार्टनर आप को दिन में 10 बार I love you बोलता हो।

पर I love you बोलने में और सच में प्यार करने में बहुत अंतर होता है। तो आपको किसी की बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए बल्कि उसके action पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि प्यार हमेशा लफ्जों में जाहिर नहीं होता, कभी-कभी लोगों के actions भी बहुत कुछ कहते हैं।

#2. एक अच्छे दोस्त बनें!

प्यार की शुरुआत दोस्ती से ही होती है। जिस इंसान को आप प्यार करते हैं, अगर वो आप का सबसे प्यारा दोस्त नहीं है। तो आप उससे कभी भी खुलकर बात ही नहीं कर पाएंगे।

जैसा कि आपको पता ही है कि लोग अपने दोस्तों से काफी खुलकर बातें करते हैं। क्योंकि दोस्ती का रिश्ता लोगों को हमेशा आजादी देता है। अगर आपका पार्टनर आपका दोस्त है और उससे आपको हर चीज में सपोर्ट और freedom मिलती है।

तो आपके लिए उनसे किसी भी तरह से बात करने में कोई परेशानी नहीं होगी। आप रोमांटिक बातें ही नहीं बल्कि किसी भी विषय पर उनसे खुलकर बात कर पाएंगे।

#3. जल्दी नहीं, जब पार्टनर तैयार हो तब करें रोमांस

कई बार ऐसा होता है कि जब लोग व्हाट्सएप पर अपने पार्टनर से रोमांटिक बातें करने की कोशिश करते हैं। तो उनका पार्टनर उनके साथ corporate नहीं करता है।

जिस वजह से सामने वाला चाह कर भी व्हाट्सएप पर रोमांटिक बातें नहीं कर पाता है। अगर आप की भी कोई गर्लफ्रेंड है जिससे आप व्हाट्सएप पर मजेदार और रोमांटिक बातें करना चाहते हैं।

लेकिन आपकी गर्लफ्रेंड को उस तरह की बातों में इंटरेस्ट नहीं आ रहा है‌। तो आपको अपने गर्लफ्रेंड को रोमांटिक बातें करने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।

बल्कि आपको अपनी गर्लफ्रेंड को समय देना चाहिए और उसके साथ रिश्ता स्ट्रांग बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

क्योंकि जब रिश्ते में प्यार होता है, रिश्ता मजबूत होता है, लोग एक दूसरे को समझते हैं! तब व्हाट्सएप पर रोमांटिक बातें ही नहीं बल्कि रोमांस भी अपने आप हो जाता है।

#4. रोमांस जरूरी नहीं फ़िल्मी हो!

आपने फिल्मों में, TV serials में देखा होगा Romance, intimacy ! फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है। लड़के को लड़की पसंद आई लड़की को लड़का पसंद आया! दोनों रिलेशनशिप में आ गए और दोनों की romantic life शुरू हो गई। Calls पर message में रोमांटिक बातें होने लगी और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा।

पर मेरे भाई ये असली दुनिया है। यहां हर चीज उतनी फिल्मी नहीं होती। इसलिए अपनी फिल्मी दुनिया से बाहर आईए। अगर आप किसी से प्यार करते हैं और आपकी कोई गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड है। तो जरूरी नहीं है कि आपको उनसे रोमांटिक बातें ही करनी चाहिए।

अगर आप WhatsApp पर भी अपने पार्टनर के साथ अच्छे से और प्यार से बात करना चाहते हैं। तो आप किसी भी चीज के बारे में बात कर सकते हैं। कई बार लोग सोच में पड़ जाते हैं कि उन्हें अपने पार्टनर से क्या बात करनी चाहिए?

लेकिन अगर आप रोमांस के बारे में नहीं सोचेंगे तो आप के पास अपने पार्टनर से बात करने के लिए topic की कभी कोई कमी नहीं होगी। जब लोग किसी विषय पर बात करते हैं और अपना मत एक दूसरे के सामने रखते हैं। तो वो एक दूसरे को बहुत बेहतर समझ पाते हैं, जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता है।

#5. साथ में घूमने निकलें!

कुछ लोग होते हैं जिन्हें मैसेज में आप बात करने में परेशानी होती है। जितना खुलकर वो कॉल पर या फिर मिलकर बात कर पाते हैं। वो उतना मैसेज में बात नहीं कर पाते है। लेकिन इसमें भी कोई परेशानी नहीं है।

अगर आप व्हाट्सएप पर मजेदार बातें नहीं कर पाते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ घूमने निकल जाना चाहिए। जब आप साथ में होंगे तो आपके लिए अपने पार्टनर से रोमांटिक बातें करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

क्योंकि तब तक आपने अपने पार्टनर से बहुत सारी बातें पहले ही कर ली होंगी और आपके बीच का रिश्ता भी आप मजबूत हो गया होगा।

सम्बंधित पोस्ट पढ़ें:-

Gf से क्या बात करें WhatsApp पर| बिना बोर किये बातें करना सीखो

अनजान लड़की से Whatsapp पर कैसे बात करें? सीक्रेट जानकारी

अंतिम शब्द

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि WhatsApp पर रोमांटिक बात कैसे करें ? सच कहूं तो व्हाट्सएप पर romantic बातें करना काफी आसान होता है। पर तब जब आप अपने पार्टनर के बहुत close होते हैं या फिर आप दोनों में उस level की understanding होती है।

ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ व्हाट्सएप पर romantic chats नहीं कर पाते हैं तो आपको पहले अपने पार्टनर के साथ bond बनाने में ध्यान देना चाहिए। इस आर्टिकल में बताई गई बातें अगर आपको पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment