प्यार में क्या नहीं करना चाहिए? ये 7 गलतियाँ रिश्ते बर्बाद करती हैं!

जब दो लोग प्यार में होते हैं तो एक दूसरे के लिए हर वो चीज कर जाते हैं जो उन्होंने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होता है जिसके नतीजे कई बार बहुत खराब निकलते हैं! या तो उनके बीच प्यार नहीं रहता या फिर दोनों एक दूसरे से जुदा हो जाते हैं। अगर आप की नई नई गर्लफ्रेंड बनी है और आप अपने रिलेशनशिप को शुरू कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि प्यार में क्या नहीं करना चाहिए? ताकि आपसे कोई भी गलती ना और आपकी गर्लफ्रेंड आप से दूर ना हो। ‌

प्यार में क्या नहीं करना चाहिए

प्यार में क्या नहीं करना चाहिए? ध्यान रखने योग्य बातें 

अगर आप किस लड़की से प्यार करते हैं तो नीचे हमने आपको जो बातें बताई है उसे ध्यान में रखिएगा !

#1. खुद से ज्यादा कभी किसी को प्यार नहीं करना

प्यार में पड़ने के बाद या किसी भी रिलेशनशिप में आने के बाद लोग सबसे बड़ी गलती यह कर देते हैं कि वह अपने आप से ज्यादा अपने पार्टनर को ही जरूरी मान बैठते हैं। मतलब रिलेशनशिप में आने के बाद उनकी पूरी जिंदगी उनके पार्टनर के इर्द-गिर्द ही घूमने लगती है और अपने पार्टनर को खुश रखने के चक्कर में वह खुद को खुश रखना भूल जाते हैं तो यह गलती आप कभी मत करना वरना आपको बाद में इसके लिए पछताना पड़ेगा।

#2. प्यार के आगे हमेशा अपने परिवार को रखना

प्यार का एहसास ऐसा होता है जैसे दिल में हजार तितलियां एक साथ उड़ रही हो! इसीलिए जब लोगों को पहली बार प्यार होता है तो वह हर चीज को भूल जाते हैं और सिर्फ और सिर्फ अपने प्यार के बारे में ही सोचने लगते हैं। कई बार तो लोग प्यार में पड़ने के बाद अपने परिवार को भी नजर अंदाज करने लगते हैं।

जो कि उनकी सबसे बड़ी गलती होती है इसलिए मैं तो आपसे बस यही कहना पसंद करूंगी कि आपको कभी भी अपने परिवार के आगे प्यार को नहीं रखना चाहिए क्योंकि जब आपका प्यार आपको छोड़ कर चला जाएगा ना तब आप का परिवार ही आपका साथ देगा।

#3. प्यार में कभी भी अपने self respect को मत खोना

कहते हैं सच्चे प्यार में लोग एक दूसरे के लिए कुर्बान हो जाते हैं बहुत से लोगों को यह बात बस हवा में कहीं भी बातें लगती है लेकिन असल जिंदगी में यह बात सच है क्योंकि कुछ लोग इस कदर किसी से प्यार करने लगता है जिसके वजह से वह अपना सेल्फ रिस्पेक्ट भी उस इंसान के लिए गवा देते हैं।

मतलब अपने पार्टनर की खुशी के लिए वह अपनी हर खुशी हर ख्वाहिश कुर्बान करने के लिए तैयार रहते हैं। सुनने में काफी अजीब है ना! लेकिन प्यार में ऐसा होता है। इसलिए इस चीज से भी बच कर रहिएगा।

#4. प्यार में पड़ते ही 10 साल आगे के सपने मत देखना

आपने यह चीज देखा भी होगा और शायद महसूस भी किया होगा जब दो लोग एक दूसरे को प्यार करने लगते हैं तो वो एक दूसरे को लेकर बहुत दूर के प्लान बना लेते हैं जैसे वह दूसरे से शादी करेंगे, हनीमून पर जाएंगे, उनके कितने बच्चे होंगे, वह डेट पर कहां कहां जाएंगे, जब वो बुढे़ हो जाएंगे तब वो क्या करेंगे।

लेकिन मैं आपको बता दूं कि जितने प्लान हम बनाते हैं ना वह सारी चीजें बहुत कम ही सच्चाई में बदलती है और जब कोई प्यार करने वाला इंसान यह सारे सपने देखता है और फिर उसका सपना टूट जाता है तब उस इंसान के लिए दोबारा वही सपना देखना है उस इंसान को बहुत दुख देता है।

#5. वक्त से पहले अपने पार्टनर के साथ physical मत होना

आजकल तो ऐसा हो गया है कि लोग रिलेशनशिप में आते ही फिजिकल हो जाते हैं लेकिन यह चीज करना सही नहीं है और खासकर लड़कियों के लिए नहीं क्योंकि यह करने से उन्हें बाद में बहुत बुरे नतीजे देखने पढ़ सकते हैं!!

चाहे आपका बॉयफ्रेंड कितना ही कुछ क्यों न बोले! हो सकता है वह बोले कि वो आपका future पति है! उसका अधिकार है! लेकिन आपको यह चीज नहीं माननी चाहिए क्योंकि जो इंसान से आप अभी प्यार कर रहे हैं वह फ्यूचर में आपके साथ होगा भी या नहीं इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है। इसीलिए अपना सब कुछ उस इंसान को देकर आप खुद को ही बर्बाद कर देंगे इसलिए इंतजार कीजिए उस वक्त का जब आपका प्यार आपका पति ना बन जाए।

#6. अकेले अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की कोशिश मत करना

रिलेशनशिप में आने के बाद कुछ महीने या फिर 1 साल तक तो सारी चीजें बहुत अच्छी रहती है प्यार बड़ा रहता है लेकिन जैसे-जैसे रिलेशनशिप पुराना होते जाता है वैसे ही लोगों के बीच में प्यार भी कम होने लगता है।

ऐसे में अगर आप यह देख रहे हैं कि आपका पार्टनर रिलेशनशिप को लेकर कुछ खास सीरियस नहीं है तो आपको भी अकेले रिश्ते को बनाए रखने की जरूरत नहीं है क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बजती दोनों हाथों का मिलना जरूरी होता है वैसे ही रिलेशनशिप भी अकेले एक इंसान से नहीं चलती दोनों का साथ होना जरूरी है।

#7. प्यार करने के बाद खुद को भूल मत जाना

जब किसी को उनका प्यार मिल जाता है तो वह इंसान अपने बारे में सोचना ही बंद कर देता है और बस हर वक्त यही सोचते रहता है कि कैसे वह अपने पार्टनर को खुश रख सकता है यह चीज लड़का और लड़की दोनों में ही अप्लाई होती है इसलिए प्यार में पढ़ने के बाद आपको कभी खुद को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि अगर आप खुद को ही भूल जाएंगे तो अपने प्यार को कैसे याद रखेंगे।

#8. प्यार के नाम पर किसी को धोखा मत देना

अपने अंदर की वासना मिटाने के लिए आजकल लोग प्यार को इस्तेमाल कर रहे हैं अगर आप किसी लड़की से सच में प्यार करते हैं तो भी उस लड़की के साथ रिलेशनशिप में जाइए वरना मत जाइए क्योंकि जिस चीज को आप मजाक समझ रहे हैं हो सकता है वह लड़की के लिए सच्चा प्यार है और आपकी एक गलती ना सिर्फ उसका दिल तोड़ दे बल्कि उसका प्यार में से भरोसा भी उठाते दे!

शादी के बाद क्या होता है? (देखें शादी के बाद की जिन्दगी )

निष्कर्ष ~ प्यार में ध्यान रखने योग्य बातें 

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप समझ गए होंगे कि प्यार में क्या नहीं करना चाहिए? अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment