बॉयफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? सीक्रेट कोई नहीं बतायेगा!

क्या आपको ऐसा लगता है की आपके बॉयफ्रेंड को Haa, hmm, aur bolo के अलावा कुछ भी बोलना नहीं आता? क्या आप अपने बॉयफ्रेंड से ज्यादा दूसरे लड़कों की कंपनी Enjoy करती हैं? अगर इन सवालों का जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आईं है। क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको बॉयफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें ? इस बारे में बताऊंगी।

बॉयफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें

जहां कुछ लड़कियों के बॉयफ्रेंड बहुत entertaing और interesting होते हैं। तो वही कुछ लड़को से तो ठीक से बात ही नहीं होती है। अगर आपका वाला भी बातें करने में ज्यादा तेज नहीं है! तो आप उनसे प्यार भरी बातें कर सकते हैं। तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

प्यार भरी बातों का मतलब क्या है?

अच्छा, आपने ये तो सोच लिया है की आपको अपने बॉयफ्रेंड से प्यार भरी बातें करना हैं। पर सवाल ये आता है कि क्या आपको प्यार भरी बातों का मतलब पता भी है या नहीं !

ज्यादातर लड़कियों को लगता है कि प्यार भरी बातों का मतलब Romantic या फिर seductive बातें करना होता है। लेकिन ऐसा नहीं है प्यार भरी बातों का मतलब Romantic होना, flirt करना या फिर अपने बॉयफ्रेंड की झूठी झूठी तारीफ करना या फिर उसे gift देकर प्यार के मीठे बोल बोलना नहीं होता है।

बल्कि प्यार भरी बातों का मतलब प्यार से, खुशी से, excitement में उस इंसान से बात करना जिससे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। जब आप अपने बॉयफ्रेंड से पूरे दिल से बातें करती हैं तो वहीं प्यार भरी बातें हो जाती हैं।

क्योंकि तब आपको सोचना नहीं पड़ता कि आपको अपने पार्टनर से प्यार भरी बातें करना है बाकी आपके दिल से बातें अपने आप ही निकलती है जो कि सीधे आपके प्रेमी के दिल तक जाती हैं।

इसलिए जो लोग या फिर यूं कहें कि जो लड़की अपने बॉयफ्रेंड से इस तरह से बातें करती हैं, उनका रिश्ता बहुत मजबूत होता है।

प्यार भरी बातें करने का उद्देश्य क्या है ?

प्यार भरी बातें करने के बारे में अगर आप सोच रही हैं। तो हो सकता है की अभी आपके बॉयफ्रेंड के साथ आप की बातें उस तरह से न हो रही हों, जैसा कि होना चाहिए।

लड़कों की आदत होती है कि जब वो किसी लड़की को impress करने की कोशिश करते हैं। तो वो कई बार ऐसी चीजें भी करते हैं जो उनसे नहीं होती जैसे इंटरेस्टिंग बातें करना! लेकिन जब उनकी गर्लफ्रेंड बन जाती है तब वो अपनी गर्लफ्रेंड से उस तरह से बात नहीं कर पाते हैं जैसे वो पहले क्या करते थे।

तो ऐसे में उनकी गर्लफ्रेंड होने के नाते आपको ये चीज समझनी चाहिए। लेकिन जब रिलेशनशिप पुराना हो जाता है और couples को एक दूसरे के बारे में सब कुछ पता होता है तो उनके लिए इस तरह की बातें करना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में प्यार भरी बातें करने से आप अपने और अपने बॉयफ्रेंड के बीच के रिश्ते को सुधार सकती हैं। आप अपने बॉयफ्रेंड को ये महसूस करवा सकती हैं कि आप उनसे कितना प्यार करती हैं। इस तरह की बातें करने से आपको अपने बॉयफ्रेंड को समझने में मदद मिलती है और आप दोनों एक साथ काफी अच्छा समय बिताते हैं।

बॉयफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें ?

जब भी आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ होती हैं या उनका message व call आने पर आपके मन में अगर ये ख्याल आता है कि मैं अब इनसे क्या बात करूं‌ ? कैसे बात करूं ? तो इसका जवाब मैंने आपको नीचे दिया है –

#1. सच्चे दिल से बात कीजिए

पता नहीं आप का रिलेशनशिप कैसा है? लेकिन ज्यादातर रिलेशनशिप में ऐसा देखा जाता है की लोग बस बात करने के लिए अपने पार्टनर से बात करते है, खासकर लड़कियां! उन्हे अपने बॉयफ्रेंड से बात करने में कोई खास दिलचस्पी नहीं होती है।

जिस वजह से जब उनका बॉयफ्रेंड उनसे से बात करने की कोशिश करता है।‌ तब वो अपने बॉयफ्रेंड पर वो इंटरेस्ट नहीं दिखा पाती है जो की उन्हें दिखाना चाहिए। अगर आपको लग रहा है की आप अपने बॉयफ्रेंड से बात करते हुए ऊब जाती हैं तो आपको इस बारे में अपने बॉयफ्रेंड से बात करनी चाहिए।

अगर आप अपने बॉयफ्रेंड से इस बारे में बात नहीं कर सकती है। तो आपको मजबूरी में आकर उनसे बात नहीं करनी चाहिए। आप अपने बॉयफ्रेंड एकदम बात कीजिए जब आपका मन करे! जब आप अपने दिल से अपने बॉयफ्रेंड से बात करेंगे तो उन्हें भी आपसे बात करने में अच्छा लगेगा।

#2. खुश होकर बात कीजिए

मैंने कई लोगों को देखा है कि वो बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए एक टाइम बांध लेती है और हर दिन उसी टाइम पर बात करती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो मैं आपको यही बोलूंगी कि आप अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही हैं किसी Boss से नहीं!

अपने बॉयफ्रेंड से प्यार भरी बातें करना आपके लिए खुशी की चीज होनी चाहिए न कि आप की मजबूरी! जब लड़कियां बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए टाइम बना लेती हैं, तो वो एक तरह से इस loop में फंस जाती हैं।

इसीलिए मैं आपको यही कहूंगी कि जब भी बात करो खुश होकर बात करो। क्योंकि जब आप खुश होकर अपने बॉयफ्रेंड से बात करेंगी, तो आपको उनसे क्या बात करना है, कैसे बात करना है, बारे में ज्यादा सोचने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। खुश होकर बात करने से आपके दिल की बात अपने आप ही आपकी जबान पर आ जाती हैं।

#3. अपने बारे में बातें कीजिए

कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे पास कहने के लिए कुछ नहीं होता हैं। अगर आपके सामने कभी कोई ऐसी situation पैदा हो जाए तो आपको चुप रहने की जगह अपने बारे में बात करनी चाहिए।

जैसे आपकी जिंदगी में क्या चल रहा है ? आपने अपने goal के बारे में क्या सोचा है! इस तरह की बातें आपके बॉयफ्रेंड का ध्यान आपकी तरफ खींचने का काम करेंगी और जब आपका बॉयफ्रेंड आपकी बातें सुनना शुरू कर देगा तो फिर आप दोनों में घंटों तक ऐसे ही बातें भी चलती रहेगी।

#4. कभी कभी बातें कीजिए

आपको किसी से प्यार है, ये बहुत अच्छी बात है! पर इसका मतलब ये तो नहीं है कि आपको हर समय अपने बॉयफ्रेंड के पीछे पड़े रहना है। उनसे बातें करनी है। कुछ लड़कियां सुबह उठने से रात सोने तक अपने बॉयफ्रेंड से बातें करती रहती हैं।

पता नहीं उनके पास ऐसा क्या होता है कि उनकी बातें कभी खत्म नहीं होती! लेकिन इस तरह से बात करना सही नहीं है। चाहे आप अपने बॉयफ्रेंड से बहुत प्यार ही क्यों ना करती हो! लेकिन अगर आप अपने बॉयफ्रेंड से रोज बात करेंगी।

तो कुछ समय बाद ही आपको उनसे बात करने का मन नहीं करेगा। क्योंकि तब आप में एक अलग तरह की बोरियत आ जाएगी। जो लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से प्यार भरी बातें नहीं कर पाती हैं। उनकी परेशानी की असली वजह यही होती है।

इसीलिए अगर आपको अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुशी से प्यार से और मस्ती मजाक करते हुए बातें करना है। तो आपको कभी-कभी बात करना चाहिए, जैसे आप अपने दोस्तों के साथ करते हैं। ऐसा करने से बातें करना आपके लिए बोझ जैसा कभी नहीं लगेगा बल्कि आप अपने बॉयफ्रेंड से बातें करना enjoy करेंगी।

#5. बॉयफ्रेंड की तकलीफों के बारे में पूछें

प्यार का मतलब हमेशा ये नहीं होता है कि आप को हमेशा खुश होने वाली और अच्छी बातें करनी चाहिए। अगर आपको लग रहा है कि आपका बॉयफ्रेंड परेशान है।

तो आप को उनसे समझदारी से बात करनी चाहिए और उनके परेशानी की वजह पूछनी चाहिए। वैसे तो लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी प्रॉब्लम के बारे नहीं बताते हैं। अगर आप उनसे उनके परेशानी की वजह पूछेंगी।

तो हो सकता है कि वो भी अपना दिल का हाल आपके सामने रख दे। और जब दिल की बात होगी तो प्यार भरी बातें तो अपने आप ही हो जाएगी।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

WhatsApp पर रोमांटिक बात कैसे करें? सीक्रेट तरीका

Conclusion

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको ” बॉयफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें ? ” दोबारा सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस आर्टिकल में मैंने आपको जो भी बातें कहीं हैं, वो आपको कोई नहीं कहेगा।

लेकिन अगर आप इन बातों को ध्यान में रखती हैं, तो आप न सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड से प्यार से बात कर पाएंगी। बल्कि आपका और आपके बॉयफ्रेंड के बीच का रिश्ता भी मजबूत होगा। आर्टिकल में बताई गई बातें पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment