प्यार में धोखा खाने के 5 बड़े फायदे| जी हाँ, खुश हो जायेंगे जानकर!

प्यार में धोखा खाने के फायदे: आप किसी पर भरोसा करें और वो इंसान आपका भरोसा तोड़ दे, तो बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। ये पता चलना की आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा था, तो बहुत दुख देता है। कई बार तो लोग जिंदगी भर इस दर्द से बाहर नहीं निकल पाते हैं।

प्यार में धोखा खाने के फायदे

पर आजकल प्यार में धोखा मिलना बहुत ही ज्यादा normal हो चुका है। धोखा खाने से कई बार लोगों का प्यार के ऊपर से भरोसा उठ जाता हैं और उन्हें ऐसा लगता है कि दुनिया में सारे लोग बुरे हैं।

कई बार तो लोग यह मानने लगते हैं कि दुनिया में प्यार जैसी कोई चीज होती ही नहीं है। कोई किसी से सच में प्यार करता ही नहीं है बल्कि मतलब के लिए बस साथ रहते हैं। ज्यादातर मामलों में धोखा मिलने पर एक इंसान बुरी तरह से बिखर जाता है, पर धोखा खाने पर जब एक इंसान टूट कर फिर से come back करता है।

तो उसकी बात ही अलग होती है क्योंकि वो इंसान पहले से कई गुना ज्यादा mentally strong हो चुका होता है।

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको प्यार में धोखा खाने के फायदे बताऊंगा। जिसे आपने समझ लिया, तो आप धोखा खाने के बाद एक कमरे में खुद को बंद करके रोएंगे नहीं। बल्कि अपने Past को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगे।|

प्यार में धोखा खाने के बेहतरीन फायदे| जानकर चौंक जायेंगे!

आगे मैं कुछ बोलूं उससे पहले मैं आपको इतना बताना चाहूंगा की जब लोग प्यार में धोखा खाते हैं तो उनका हर चीज को देखने का नजरिया बदल जाता है। जिस तरह से प्यार में पड़ने के बाद लोगों की जिंदगी बदल जाती है, ठीक उसी तरह से धोखा खाने के बाद भी लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।

वैसे तो प्यार में धोखा खाने के बाद अलग-अलग लोग खुद में अलग-अलग बदलाव को महसूस करते हैं और अलग-अलग तरीके से अपने जिंदगी में comeback करते हैं‌। पर नीचे मैंने आपको जो points बताएं हैं,, वो हर किसी पर Apply होता है –

1. आपकी आंखें खुलती हैं!

जब आप प्यार में होते हैं, तो आपको अपने पार्टनर में सारी अच्छी चीजें ही दिखाई देती है। प्यार में लोग अक्सर अपने पार्टनर के गलतियों को या कमियों को इग्नोर कर देते हैं और सोचते हैं कि अगर कोई कमी है भी, तो वो वक्त के साथ ठीक हो जाएगी।

पर जब आपको प्यार में धोखा मिलता है तब आपको समझ आता है कि जैसा आप सोच रहे थे चीजे उतनी भी छोटी नहीं थी। अपने पार्टनर की जिन कमियों को आप छोटा समझकर इग्नोर कर रहे थे, असल में वही आपके रिलेशनशिप को खोखला कर रहा था।

जब लोग प्यार में होते हैं, तो उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर उनके लिए जो कुछ भी कर रहा है, वो प्यार में कर रहा हैं। लेकिन धोखा खाने के बाद लोगों को समझ आता है कि उनका पार्टनर जो भी चीज करता था, वो आपको धोखे में रखने के लिए करता था। ताकि आप उसकी असलियत को जान ना सके।

धोखा खाने के बाद जब किसी की आंखें खुलती है, तो वो इंसान अपने पार्टनर से नफरत करने लगता है। पर अगर आप इसकी positive side को देखें, तो जब प्यार में धोखा मिलता है। तो लोग सतर्क हो जाते हैं और बहुत ही सोच समझ कर अपने भविष्य के बारे में सोच पाते हैं।

2. आप बदलते हैं !

प्यार में धोखा खाने के बाद आपको शुरुआत में तो लगता है कि आप कभी किसी से दोबारा प्यार नहीं करेंगे, किसी पर दोबारा विश्वास नहीं करेंगे। लेकिन ये feeling time के साथ बदलती है। पहले तो आपकी सोच पूरी तरह से बदल जाती है , लेकिन जब वक्त गुजरता है तो धीरे-धीरे आपको समझ आता है कि जो चीज आप सोच रहे हैं।

वो सही नहीं है और आप दोबारा से प्यार करते हैं, भरोसा करते है। लेकिन इस बार किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने की जगह आप आंखें खोलकर सारी चीजों को देखते और समझते हैं। धोखा खाने से आपको यह समझ आता है कि दुनिया इतनी भी अच्छी नहीं है जितना आप समझते है।

जिस वजह से आपके लिए लोगों से deal करना आसान होता है और कई मामलों में तो लोग इसे इतने strong बन जाते हैं कि उन्हें फिर दूसरों के एक्शन से कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। जब आपका पार्टनर आपको धोखा देता है, तो टूट कर बिखरने से वापस से खड़े होने तक जो वक्त आप खुद के साथ गुजारते हैं।

उससे आपको यह समझ आ जाता है कि आपको क्या चाहिए और क्या नहीं! इसके अलावा आपको यह भी समझ में आ जाता है की एक रिश्ते में आप क्या बर्दाश्त कर सकते हैं और क्या आपके बर्दाश्त के बाहर है?

3. ये आपके लिए नए रास्ते खोलता है !

मैंने अक्सर लोगों को देखा है की जब वो किसी से प्यार करते हैं या किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं तो अपने बारे में सोचना भूल जाते हैं। रिलेशनशिप में प्यार करने वाले इंसान की पूरी दुनिया उसका पार्टनर बन जाता है।

और इस चक्कर में लोग कई बार अपने करियर को compromise कर देते हैं। लेकिन जब उन्हें प्यार में धोखा मिलता है, तब उन्हे अपनी गलती समझ आती हैं। जिसके बाद वो अपना पूरा focus अपने करियर पर देते हैं।

4. धोखा खाने के बाद आप दूसरों के करीब हो जाते हैं !

लोग जब किसी के प्यार में होते हैं तो वो उसी इंसान को अपनी पूरी दुनिया बना लेते हैं। अगर आपने कभी किसी से प्यार किया होगा तो आप relate कर सकते होंगे कि कैसे आपने अपनी गर्लफ्रेंड से या फिर बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए अपने दोस्तों को परिवार वालों को अवॉइड किया था।

लेकिन जब प्यार में लोगों को धोखा मिलता है और उनका दिल टूट जाता है। तब वो अपने प्यार से तो दूर होते हैं लेकिन उन लोगों के बहुत ही करीब हो जाते हैं जो उनके अपने हैं। धोखा खाने के बाद लोगों को अपने और पराये रिश्तो में फर्क समझ आता है। धोखा खाने के बाद लोग हमेशा ही अपने परिवार वालों के करीब हो जाते हैं,जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता है।

5. आप अपनी life में कुछ better कर पाते हैं!

आजकल जिस तरह से लोग कपड़े बदलते हैं वैसे ही कुछ लोग इंसानों को बदलते हैं और इसी culture के वजह से धोखा देना लोगों के बीच में इतना common हो गया है। लेकिन जब कोई किसी से बहुत प्यार करता है और उसे प्यार में धोखा मिलता है। तो उसके लिए मानो उसकी पूरी जिंदगी ही खत्म हो जाती है जिसमें कई बार लोग अपनी जिंदगी खत्म कर लेते हैं।

तो कई बार लोग अपनी पुरानी जिंदगी छोड़कर नए तरीके से अपनी जिंदगी की शुरुआत करते हैं और अपने कहानी का नया अध्याय लिखते हैं। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी,, हर कामयाब इंसान के पीछे या तो किसी supportive इंसान का हाथ होता है या फिर नाकामयाब मोहब्बत का।

Conclusion

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ गया होगा कि प्यार में धोखा खाने के फायदे क्या-क्या है ? अगर इस आर्टिकल में बताई बातें आपको जरा भी पसंद आई हो तो हमारे दूसरे आर्टिकल जरूर पढ़िए। अगर ऐसी कोई टॉपिक है, जिसके बारे में आप कुछ पूछना चाहते हैं यह जानना चाहते हैं तो वह टॉपिक कमेंट में जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment