how to find a good man in hindi Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/how-to-find-a-good-man-in-hindi/ कहो दिल की बात Wed, 06 Apr 2022 10:04:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg how to find a good man in hindi Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/how-to-find-a-good-man-in-hindi/ 32 32 एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें ? ऐसे चुनें अपना दोस्त या हमसफर https://impresskaro.in/ek-acche-ladke-ki-pahchan/ https://impresskaro.in/ek-acche-ladke-ki-pahchan/#respond Wed, 06 Apr 2022 10:04:11 +0000 https://impresskaro.in/?p=1345 अगर आप सिंगल है और आप चाहती हैं कि आपको कोई ऐसा लड़का मिले जो अच्छा हो और हमेशा आपके साथ रहे तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़िए क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें? जैसा कि आप जानती हैं आज के टाइम में आसानी से किसी ... Read more

The post एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें ? ऐसे चुनें अपना दोस्त या हमसफर appeared first on Impress Karo.

]]>
अगर आप सिंगल है और आप चाहती हैं कि आपको कोई ऐसा लड़का मिले जो अच्छा हो और हमेशा आपके साथ रहे तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़िए क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें?

एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें

जैसा कि आप जानती हैं आज के टाइम में आसानी से किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए और खासकर लड़कों पर! क्योंकि लड़का पहले तो लड़की को पटाने के लिए अपना बहुत ही अच्छा साइड दिखाता है लेकिन जब लड़की पट जाती है तब वो अपना असली रंग दिखाना शुरू करता है जो लड़की के लिए बाद में मुसीबत बन जाती हैं।

इसीलिए किसी भी लड़के को date करने से पहले आपको खुद को इतना काबिल बनाना होगा कि आप खुद ही अच्छे लड़के की पहचान कर सकें।

एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें? ये हैं कुछ सीक्रेट्स

कोई भी बात कहने से पहले मैं आपको इतना बता दूं कि जो जैसा दिखता है वो वैसा होता नहीं है! क्योंकि हाथी के खाने के दांत और दिखाने के दांत हमेशा अलग होते हैं और ये चीज इंसानों पर भी लागू होती हैं इसीलिए किसी के looks को देखकर किसी भी तरह का नतीजा ना निकाले। अच्छे लड़के की पहचान करने के लिए इन बातों पर ध्यान दें –

#1. लड़के का व्यवहार

कोई भी इंसान अपने बातों से तो आप को गुमराह कर सकता है लेकिन जो चीज छुपाए नहीं छुपती है वह है उसका व्यवहार! कोई लड़का अच्छा है या बुरा इस बात का पता आप उसके बातों से नहीं लगा सकते हैं लेकिन अगर आप उस लड़के के व्यवहार पर ध्यान देंगे तब आपको पता चल जाएगा कि वह लड़का कैसा है? क्योंकि जो लोग अच्छे होते हैं वह सभी के साथ अच्छे से व्यवहार करते हैं और जो लोग मतलबी होते हैं वो लोग और उनकी हैसियत देखकर अपना व्यवहार बदलते हैं।

#2. लड़के की बातचीत

आजकल तो सभी लोग तू तड़ाक करके ही बात करते हैं और बहुत ही कम लोग होते हैं जो तहजीब से किसी से बात करते हैं। लेकिन तू तड़ाक से बात करने वाले लोग बुरे होते हैं यह जरूरी नहीं है। और हमेशा आप-आप करके बात करने वाले लोग अच्छे हो यह भी जरूरी नहीं है।

जब आप किसी लड़के से बातचीत करें तब आप इन चीजों पर ध्यान ना दे कर उनके उन शब्दों पर ध्यान दीजिए जो इस इंसान के व्यक्तित्व पर रोशनी करते हैं क्योंकि आप या तुम जैसे शब्द आदर और अनादर को ही दिखाता है।

लेकिन वो शब्द जो किसी का व्यक्तित्व दिखाएं वह इंसान का असली चेहरा दिखाते हैं। जैसे‌ – ” Main hmesa ache Restraunt me hi khana khata hu.” अगर कोई आपको ऐसा मैसेज करें तो यह चीज आपको बहुत नॉर्मल लगेगी लेकिन अगर आप इस मैसेज को ध्यान से देखेंगे तो आपको समझ में आएगा कि इस बंदे को अपने पैसे पर बहुत घमंड है।

« जानिए किसी लड़के को कैसे जलाएं? ऐसे करें उसको Hurt

#3. लड़के की सोच

अगर कोई अपना व्यवहार बदल ले या अपने बातचीत करने का तरीका बदल ले। तब हो सकता है कि आपको यह समझ में न आए कि लड़का अच्छा है या बुरा! पर कोई कितना ही बनने की कोशिश क्यों ना करें कोई अपने सोच को नहीं बदल सकता किसी ने किसी सिचुएशन में लोगों की असली सोच जाहिर हो ही जाती हैं। इसीलिए अच्छे लड़के की पहचान करने के लिए आपको उसके सोच को भी परखना चाहिए।

#4. लड़के के गुस्से में सिचुएशन संभालने का तरीका

गुस्सा बहुत ही खतरनाक चीज़ हैं ऐसा तो आपने सुना ही होगा लोग ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि गुस्से में लोग अपना आपा खोकर अपनी असलियत दिखा देते हैं। अगर आप किसी लड़के को परखना चाहती है या फिर जाना चाहती हैं कि लड़का कैसा है?

तो इसके लिए आपको एक ऐसा सिचुएशन बनाना होगा जिसमें लड़के को गुस्सा आए और जब लड़का गुस्सा हो जाए तब देखिए कि वह गुस्से में कैसा हरकत करता है या फिर अपने गुस्से को शांत करने के लिए क्या करता है या आपको उसे मनाने के लिए क्या करने को कहता है!

#5. परिवार के लिए लड़के की feelings

ऐसा बहुत बार सुनने में आता है कि लड़कियां अपने परिवार से ज्यादा कनेक्टेड होती हैं लेकिन लड़के इतने ज्यादा कनेक्टेड नहीं होते हैं पर कुछ लड़के अपने परिवार पर जरा भी ध्यान नहीं देते हैं ऐसे लड़के जो अपने परिवार पर ध्यान नहीं देते हैं वह सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं और इस तरह के लड़कों से आपको दूर रहना चाहिए क्योंकि जो इंसान सही होता है वह अपने साथ-साथ अपने परिवार को लेकर भी चलता है।

Disclaimer –

हो सकता है कि आपको लगे मैं आपको लड़के को जांचने परखने को कह रही हूं। हां यह बिल्कुल सच है क्योंकि जिस लड़के को आप पसंद करेंगी उसके बारे में हर अच्छी बुरी चीज पहले से ही जान लेना आपके लिए जरूरी है क्योंकि प्यार कर लेने के बाद आप कुछ भी नहीं कर पाएंगी और तब अगर आप को लड़के के बारे में कुछ गलत पता चलता है तो आपका दिल टूट जाएगा इसलिए पहले से ही सावधान रहें।

« क्या सच में शादी के बाद लोग बदल जाते हैं ? जानें क्यों


एक अच्छे लड़के में होती हैं ये खूबियां

एक अच्छे लड़के में बहुत सी खूबियां होती हैं और हर लड़की अपने लिए अपने पसंद का लड़का ही ढूंढते हैं तो मैं इसे ज्यादा विस्तार में नहीं बताऊंगी लेकिन कुछ points जरूर बताऊंगी जो हर अच्छे लड़के में होती हैं –

• एक अच्छा लड़का हमेशा लड़की का सम्मान करता है चाहे वह उसकी खुद की गर्लफ्रेंड/बीवी हो या कोई और!

• केयर करने वाला लड़का अच्छा होता है।

• जो लड़का आप के गुस्से को सह कर भी आप से प्यार करें उस लड़के से अच्छा और कोई लड़का हो ही नहीं सकता है।

• आपके दुखी होने पर जो आपको हंसाने की हर मुमकिन कोशिश करें वही आपका सच्चा साथी बन सकता है।

• समझदार, कॉन्फिडेंस, तेजतर्रार ऐसी खूबियां हैं जो हर अच्छे लड़के में पाई जाती हैं।

« झूठा प्यार क्या होता है ? ये है कुछ खास लक्षण झूठे प्यार की

निष्कर्ष 

मैं उम्मीद करती हूं कि इस आर्टिकल को पढ़कर आप समझ गए होंगे कि एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें? अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए। क्योंकि हर वह लड़की जो अपने लिए एक लड़का खोज रही है उसके लिए यह जानना जरूरी है कि एक अच्छा लड़का कैसा होता है ताकि उससे अपना हमसफ़र चुनने में किसी भी तरह की कोई गलती ना हो।

The post एक अच्छे लड़के की पहचान कैसे करें ? ऐसे चुनें अपना दोस्त या हमसफर appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/ek-acche-ladke-ki-pahchan/feed/ 0