jhoote pyar ki nishani Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/jhoote-pyar-ki-nishani/ कहो दिल की बात Tue, 08 Mar 2022 05:21:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg jhoote pyar ki nishani Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/jhoote-pyar-ki-nishani/ 32 32 झूठा प्यार क्या होता है ? ये है कुछ खास लक्षण झूठे प्यार की https://impresskaro.in/jhoota-pyar-kya-hota-hai/ https://impresskaro.in/jhoota-pyar-kya-hota-hai/#respond Tue, 08 Mar 2022 05:21:30 +0000 https://impresskaro.in/?p=1260 प्यार में मिल रहे धोखों की वजह से लोगों का प्यार से विश्वास उठते जा रहा है। क्योंकि आज कल लोग प्यार के नाम पर सिर्फ टाइमपास ही करते हैं। जिसके वजह से कई बार अच्छे लोगों का दिल टूट जाता है और उनका प्यार से विश्वास उठ जाता है। जब कोई किसी से सच्चा ... Read more

The post झूठा प्यार क्या होता है ? ये है कुछ खास लक्षण झूठे प्यार की appeared first on Impress Karo.

]]>
प्यार में मिल रहे धोखों की वजह से लोगों का प्यार से विश्वास उठते जा रहा है। क्योंकि आज कल लोग प्यार के नाम पर सिर्फ टाइमपास ही करते हैं। जिसके वजह से कई बार अच्छे लोगों का दिल टूट जाता है और उनका प्यार से विश्वास उठ जाता है। जब कोई किसी से सच्चा प्यार करता है और उसके साथ ऐसा होता है तो उसके मन में यह सवाल तो आना लाजमी है कि झूठा प्यार क्या होता है? ताकि वो झूठे प्यार को समझ सके और इस तरह की चीजों से दूर रहें।

झूठा प्यार क्या होता है

झूठा प्यार क्या होता है ?

वैसे तो दोस्तों प्यार तो प्यार ही होता है लेकिन आजकल लोगों ने अपने मतलब के लिए प्यार को भी सच्चा और झूठा बना दिया है।

सच कहूं तो प्यार इस दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजों में से एक हैं जब आप किसी से प्यार करते हैं तो आप की जिंदगी बदल जाती है और आप पहले से ज्यादा खुश रहने लगते हैं।

क्योंकि आपको उस वक्त किसी ऐसा का साथ मिल जाता है जो आपके साथ जिंदगी भर रहे।

लेकिन मुश्किल तब होती है जब लोग अपने मतलब के लिए प्यार जैसे खूबसूरत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। अपनी इच्छा पूरी करने के लिए लोग प्यार के नाम पर दूसरों का इस्तेमाल करते हैं।

आसान शब्दों में; झूठा प्यार मतलब वह प्यार जिसमें लोग एक दूसरे के साथ में किसी मतलब से जुड़े रहते हैं और मतलब पूरा होते ही वो अपना रंग दिखाने लगते हैं।

यह मतलब कैसा भी हो सकता है हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके साथ सब आपके पास हो के लिए हो, या फिर यह भी हो सकता है कि आप बहुत खूबसूरत हैं इसलिए आपका पाटनर आपके साथ हैं।

लेकिन ज्यादातर लोग सिर्फ अपनी शारीरिक भूख को पूरा करने के लिए प्यार जैसे पवित्र बंधन का इस्तेमाल करते हैं।

इतना पढ़ने के बाद तो आप समझ गए होंगे कि झूठा प्यार क्या होता है लेकिन झूठा प्यार समझना इतना भी आसान नहीं होता है क्योंकि लोग अपने आप को सच्चा दिखाने के लिए प्यार का मुखड़ा अपने चेहरे पर लगाएं घूमते हैं।

इसलिए हमने आपको नीचे कुछ ऐसे पॉइंट बताएं हैं जिसके जरिए आप पता लगा सकते हैं कि आपका प्यार सच्चा है या फिर झूठा ?

एक लड़का लड़की से क्यों प्यार करता है? 

लोग प्यार में शक क्यों करते हैं ?

झूठे प्यार के लक्षण| ये होती है झूठे प्यार की निशानियाँ 

सच्चे प्यार को समझने के लिए बस दिल काफी होता है लेकिन झूठे प्यार को समझने के लिए कई सारी चीजों को समझना पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे देखकर आप ही कह सकते हैं कि आप एक झूठे प्यार में हैं –

#1. पार्टनर का आप को प्यार ना करना

मेरे मुताबिक प्यार एक ऐसा एहसास है जो लोगों की बातों से कहीं ज्यादा उनके बिहेवियर में दिखाई देना चाहिए अगर आप कहते हो कि आप किसी से प्यार करते हैं तो वह चीज आपकी आंखों में और आपकी हाव भाव में भी दिखनी चाहिए। क्योंकि सच्चा प्यार ऐसा ही होता है जो बातों में कम और एहसासों में ज्यादा होता है।

#2. आपकी केयर ना करना

अगर आप किसी रिलेशनशिप में है और आपका बात नहीं आप पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता है तो इसका मतलब यही है कि उसका प्यार झूठा है। क्योंकि जब कोई आपको प्यार करता है तो वह आपको थोड़े से भी दर्द में नहीं देख सकता है। लेकिन अगर आपके पार्टनर को आप के दर्द में होने से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है तो यह सारा है कि आपका प्यार झूठा है और ऐसे इंसान से आपको दूर हो जाना चाहिए।

#3. आपको और आपकी बातों को इग्नोर करना

शुरू शुरू में लड़का हो या लड़की दोनों ही अपने पार्टनर की हर बात को बहुत ही ज्यादा तवज्जो देता है और सारी चीजों पर ध्यान भी देता हैं। लेकिन जब रिश्ता पुराना होने लगता है तब लोगों का ध्यान एक दूसरे से कम हो जाता है अगर आपका पार्टनर आपको बहुत ज्यादा इग्नोर करता है या आप के हर बात को नजरअंदाज करता है तो इसका मतलब यह है कि वह इंसान आपसे अब प्यार नहीं करता क्योंकि जिनसे हम प्यार करते हैं उनके लिए वक्त निकाल लेते हैं।

#4. लड़ाइयों को नजरअंदाज करना

लड़ाई हर रिलेशनशिप में होती हैं अगर किसी रिलेशनशिप में लड़ाई ना हो तो वो रिलेशनशिप किसी काम का नहीं है लेकिन ये कपल का फर्ज होता है कि वह अपने बीच के मनमुटाव को कम करें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं लेकिन अगर आपका पार्टनर रिलेशनशिप में हो रही लड़ाइयों को बार-बार इग्नोर कर रहा है तो यह भी इशारा है कि उसका प्यार अब कम हो चुका है।

#5. अपनी फैमिली को आपके बारे में ना बताना

लोग प्यार क्यों करते हैं? क्यों रिलेशनशिप में आते हैं ? लोग प्यार इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें कोई उनसे ज्यादा अच्छा लगने लगता है और रिलेशनशिप में इसलिए आते हैं ताकि वह उस इंसान के साथ जिंदगी भर रह सके लेकिन यह तभी हो सकता है जब वह शादी करें।

और इसके लिए कपल को अपने परिवार को अपने पार्टनर के बारे में बताना चाहिए अगर आपका पार्टनर आपके बारे में अपने परिवार को नहीं बता रहा है तो आप ही समझ सकते हैं कि वह आपको लेकर सीरियस नहीं है और ना ही आपके साथ जिंदगी बिताएगा।

#6. फ्यूचर के बारे में कोई बात ना करना

जब दोनों एक साथ पूरी जिंदगी जीने वाले हैं तो उनके बीच फ्यूचर के बारे में बात होना लाजमी है पर अगर आप यह देखें कि आपका पार्टनर आपके साथ फ्यूचर की कोई बात नहीं करता है तो यह भी लक्षण है कि आपका पार्टनर बस आपसे झूठा प्यार करता है उसे आप से कोई मतलब नहीं है।

#6. सम्बन्ध तक ही मतलब रखना

जो लोग झूठा प्यार करते हैं वह बस से*स से ही मतलब रखते हैं। जब तक आप उनके साथ सम्बन्ध नहीं बनायेंगे, तब तक वह आपसे बहुत ही प्यार से बर्ताव करेंगे और आपका बहुत ख्याल रखेंगे इतना जितना शायद आप खुद भी ना रखते हो लेकिन जैसे ही आप उनके साथ सेक्स कर लोगे तो उनका मतलब पूरा हो जाएगा और फिर वह अपना रंग दिखाना शुरू कर देंगे।

« लड़की किसी और से प्यार करती है तो क्या करें?

« धोकेबाज़ लड़की से बदला कैसे लें?

निष्कर्ष~ झूठा प्यार 

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि झूठा प्यार क्या होता है ? यह जानकारी अगर अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए क्योंकि हर किसी को पता होना चाहिए झूठा प्यार क्या होता है ताकि वह अपनी जिंदगी बर्बाद ना करें।

The post झूठा प्यार क्या होता है ? ये है कुछ खास लक्षण झूठे प्यार की appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/jhoota-pyar-kya-hota-hai/feed/ 0