shadi kis tarah ki honi chahiye Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/shadi-kis-tarah-ki-honi-chahiye/ कहो दिल की बात Sat, 19 Feb 2022 05:00:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg shadi kis tarah ki honi chahiye Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/shadi-kis-tarah-ki-honi-chahiye/ 32 32 शादी कैसी होनी चाहिए? सफल शादी के ये हैं 4 सीक्रेट https://impresskaro.in/shadi-kaisi-honi-chahiye/ https://impresskaro.in/shadi-kaisi-honi-chahiye/#respond Sat, 19 Feb 2022 05:00:35 +0000 https://impresskaro.in/?p=1206 शादी एक ऐसी चीज होती है जिसके बारे में लोगों की अपनी एक अलग राय होती हैं, चाहत होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी बहुत ही अच्छे से हो और वह शादी के बाद भी वैसे ही खुश रहे जैसे वह शादी से पहले था चाहे लड़का हो या फिर लड़की! क्योंकि ... Read more

The post शादी कैसी होनी चाहिए? सफल शादी के ये हैं 4 सीक्रेट appeared first on Impress Karo.

]]>
शादी एक ऐसी चीज होती है जिसके बारे में लोगों की अपनी एक अलग राय होती हैं, चाहत होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी बहुत ही अच्छे से हो और वह शादी के बाद भी वैसे ही खुश रहे जैसे वह शादी से पहले था चाहे लड़का हो या फिर लड़की! क्योंकि यह बात तो साफ है कि शादी के बाद दोनों की ही जिंदगी बदल जाती हैं। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि शादी कैसी होनी चाहिए?

शादी कैसी होनी चाहिए

क्योंकि शादी से पहले कई बार उनका दिमाग पूरी तरह से कंफ्यूज हो जाता है! लव मैरिज हो तो फिर भी तसल्ली है लेकिन अरेंज मैरिज में यह कंफ्यूजन पहाड़ की हाइट छू लेती हैं। ‌

जब लोग अरेंज मैरिज करते हैं तो उनके मन में यह आता है कि यार मेरा पति कैसा होगा? या फिर अरे यार मेरी पत्नी कैसी होगी ? वो मुझे और मेरे परिवार को संभालेगी या नहीं ? वगैरा-वगैरा!

ऐसे ख्याल शादी से पहले आना लाजमी है क्योंकि सभी को आता है! अगर आप यह जानना चाहते हैं कि एक शादी कैसी होनी चाहिए मतलब की एक परफेक्ट शादी कैसी होती है तो नीचे मैंने इस बारे में बहुत ही अच्छे से बताया है।

शादी कैसी होनी चाहिए – इसके बारे में जानना क्यों जरूरी है ?

शादी हमेशा ऐसे इंसान से कीजिए जिसके साथ आपको लगे कि हां बस इसी का तो इंतजार था! वह बंदा या बंदी जिसे देखकर लगे कि भाई यह तो मुझे झेल जाएगा शादी उससे करनी चाहिए।

शायद आप यह सोच रहे होंगे कि आपने तो एक पल से शादी के बारे में पूछा था और मैं यहां शादी किससे करनी चाहिए उसके बारे में बता रहीं हूं।

हां आपका सोचना सही है! लेकिन इसका जवाब इतना है कि शादी कैसी होती है यह जाने से पहले आपको किसके साथ रहना चाहिए यह जानना जरूरी है।

क्यों ?

क्योंकि एक शादी तभी सफल बनती है जब उसे निभाने वाले सच्चे होते हैं अच्छे होते हैं! शादी तो शादी होती हैं निभाने वाले अच्छे हो तो शादी अच्छी हो जाती हैं और अगर निभाने वाली ही गलत हो तो आप शादी को बुरा कह सकते हैं। ‌

मैं क्या कहना चाह रही हूं यह तो आप समझ गए होंगे!! पर कई बार लोग अपनी उलझनों में यह तक नहीं देख पाते कि उनकी शादी सही है या नहीं!

शादी के बाद उनमें प्यार, तकरार, दोस्ती भरोसा तब भी है लेकिन सुकून नहीं है तो इसका मतलब यह है कि कहीं ना कहीं कुछ गलत हो रहा है।

इस चीज का तो यही मतलब है कि लोग एक दूसरे को समझने में फेल हो गए हैं।

हो सकता है दोनों के लिए शादी के अलग अलग मायने हो अलग अलग प्रायोरिटी हो!! पर शादी के बाद दोनों की ही सोच आपस में टकरा रही है।

इस तरह के सिचुएशन में आप खुद को सही तरह से हैंडल कर पाए इसीलिए आपके लिए जानना जरूरी है कि शादी कैसी होनी चाहिए!!

शादी के लिए Online लड़की कैसे देखें ? झट मंगनी पट ब्याह!

शादी कैसी होनी चाहिए ? 4 सबसे खास चीज़ें 

#1. भरोसा

एक अच्छी शादी में सबसे जरूरी चीज होती है ना वह होता है भरोसा! चाहे लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज भरोसा ही एक शादी की बुनियाद होती है।

लव मैरिज हो तो लोगों को पहले ही यह बात पता होती है या यूं कहें कि मुझे आप पहले से ही अपने पार्टनर पर भरोसा होता है कि वह कैसा है या कैसी है!!

पर अगर वही अरेंज मैरिज हो तो शादी करने वालों को अपने पति या पत्नी पर इतना भरोसा होता है कि वो एक दूसरे को समझेंगे और साथ रहते रहते उनमें प्यार हो जाएगा।

#2. प्यार

प्यार शादी में होनी ही चाहिए शायद आप यह सोच रहे हो की एक अरेंज मैरिज में भाई प्यार कहां से हो सकता है क्योंकि यहां तो लोग एक दूसरे को जानते भी नहीं है!!

हां आपका ही ऐसा कहना बिल्कुल सही है क्योंकि अरेंज मैरिज में शुरुआत में प्यार नहीं होता है लेकिन सगाई हो जाने के बाद जब लोग एक दूसरे से बात करने लगते हैं एक दूसरे को जानने लगते हैं तब उन्हें प्यार जन्म लेता हैं।

और अगर किसी की शादी बहुत जल्दबाजी में होती हैं तब भी वक्त के साथ उन लोगों में भी प्यार पनपने लगता है क्योंकि जब दो लोग एक साथ रहते हैं ना तो प्यार हो ही जाता है।

एक शादी में प्यार का होना बहुत जरूरी है हो सकता है कि आपको लगे कि मेरी पत्नी या मेरा पति तो हर वक्त मुझसे लड़ते रहता है वह तो क्यों नहीं मुझे प्यार करेगा!!

आपका कहना सही है लेकिन यह भी सही है कि लोग जिनसे लड़ते हैं ना उनकी केयर भी उतनी ही करते हैं। और जहां केयर होती है वहां प्यार तो होता ही है।

#3. केयर

अगर कोई लड़का किसी लड़की की खूबसूरती या फिर कोई लड़की किसी लड़की का पैसा देखकर उसे शादी करते हैं तो यह शादी कुछ खास नहीं चलेगी क्योंकि यहां लोग एक दूसरे से अटैच नहीं होंगे क्योंकि उन्हें तो अलग-अलग चीजों से ही मतलब होगा।

ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उन दोनों में एक दूसरे की फिक्र नहीं होगी इन दूसरे के लिए कोई चिंता नहीं होगी और जहां चिंता नहीं होगी वहां लोग अपने रिश्ते को निभाएंगे ही नहीं!

तो एक शादी में केयर का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके बिना तो कोई शादी नहीं चल सकती हैं।

#4. सपोर्ट

वो शादी जिसमें पति अपने पत्नी को और पत्नी अपने पति को सपोर्ट नहीं करता है या करती हैं तो ऐसी शादी बेकार है।

क्योंकि जब तक आपकी शादी नहीं हुई होती है तब तक आप अकेले होते हो अपने हिसाब से अपनी जिंदगी जीते हो ना तो आपको कोई सहारा देने वाला होता है और ना ही साथ देने वाला।

पर शादी के बाद एक लड़का को लड़की और एक लड़की को लड़का मिल जाता है जो सारी जिंदगी उसका साथ निभाने का वादा करता है।

साथ निभाने की बात होती है वहां सपोर्ट तो अपने आप ही कायम हो जाता है इसीलिए एक शादी में सपोर्ट का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

शादी से संबधित अन्य पोस्ट-

« शादी के लिए परपोस का सही तरीका

« जानिए! शादी के बाद कैसे रहना चाहिए? खुशहाल जिन्दगी के लिए जरुरी बातें

« शादी के लिए लड़की चाहिए कोई जाति बंधन नहीं? 

हमारे अंतिम शब्द

दोस्तों उम्मीद करते हैं आपको इस आर्टिकल को पढ़कर समझ आ गया होगा कि शादी कैसी होनी चाहिए? अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

The post शादी कैसी होनी चाहिए? सफल शादी के ये हैं 4 सीक्रेट appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/shadi-kaisi-honi-chahiye/feed/ 0