लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? किसी को पाना है तो ये try करें

अगर आप दिल ही दिल में किसी लड़की को पसंद करते है और चाहते हैं कि वह लड़की भी आपको प्यार करें तो आपको हमारा यह पोस्ट जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि एक लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? जिससे इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको लड़की के दिल में मोहब्बत पैदा की जा सकती है।

ladki ke dil me mohhabbat kaise jagaye

हर वो आशिक जो एक तरफा मोहब्बत के शिकार होते हैं। उनकी यही चाहत होती है कि जिस लड़की को वह प्यार करते हैं। वह भी उन्हें वापस प्यार करें। लेकिन लड़के अक्सर लड़की का प्यार पाने में असफल हो जाते हैं।

लड़की के दिल में मोहब्बत जगाना क्यों जरूरी है ?

अगर आप अपने किसी क्रश को अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं। या उसका प्यार पाना चाहता है तो सबसे पहले आपको उसके दिल में अपने लिए फिलिंग्स पैदा करनी होगी। जब आप लड़की के दिल में अपने लिए प्यार पैदा करेंगे। तो लड़की भी आपसे प्यार करने लगेगी। और एक बार अगर लड़की को आपसे प्यार हो गया तो वह आपके साथ रिलेशनशिप में आने के लिए भी मान जाएगी। इस तरह आपका एक तरफा मोहब्बत दो तरफा बन जाएगा।

लड़की के दिल में मोहब्बत जगाने के लिए – इन तरीकों को यूज कीजिए! 🥰

लड़की से बात कीजिए –

अगर आप अपने क्रश के अंदर अपने लिए फीलिंग पैदा करना चाहते हैं यानी कि उसके दिल में अपने लिए मोहब्बत जगाना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले हिम्मत करके उस लड़की से बात करनी होगी। जब आप उस लड़की से बात करेंगे। तब आप दोनों एक दूसरे को जान पाएंगे। प्यार पैदा करने के लिए बात करना बहुत जरूरी है।

लड़की से बातचीत आगे बढ़ाइए –

बातचीत करने के बाद आपको लड़की से जान पहचान आगे बढ़ानी चाहिए आप इसके लिए लड़की का नंबर मांग लीजिए या फिर कहीं और से जुगाड़ कर लीजिए। उसके बाद आपको कॉल या मैसेज पर बातचीत करनी शुरू करनी है। शुरुआती दिनों में आप लड़की से मैसेज पर ही बात कीजिए और जब बात कुछ आगे बढ़े तब आप लड़की से फोन पर बातचीत करना शुरू कीजिए।

लड़की से दोस्ती कीजिए –

अगर आप चाहते हैं कि आपके क्रश के दिल में आपके लिए प्यार पैदा हो तो आपको सबसे पहले उससे फ्लर्टिंग नहीं करनी है। बल्कि सब्र रख कर पहले लड़की से दोस्ती करना चाहिए। एक बार अगर लड़की आपकी दोस्त बन गए तो फिर लड़की के दिल में मोहब्बत जगाना आसान हो जाएगा।

लड़की की हेल्प कीजिए –

अगर आप चाहते हैं कि आपकी क्रश सिर्फ आपके तरफ झूठा अट्रैक्शन न रखकर सच्चे दिल से आपसे प्यार करें। तो सबसे पहले आपको उसकी दिल में अपनी जगह बनानी होगी। लड़की के दिल में अपनी जगह बनाने के लिए आप उसके हर छोटे-बड़े काम में उसकी मदद कीजिए और अगर वह प्रॉब्लम में हो तो सबसे पहले उसका साथ दीजिए।

लड़की के साथ वक्त बिताइए –

जब आपकी क्रश आपकी दोस्त बन जाए तो आप ज्यादा से ज्यादा समय उसी के साथ बिताए। जब आप अपनी क्रश के साथ टाइम स्पेंड करेंगे तब आपने सिर्फ उसके बारे में जान पाएंगे। बल्कि वह भी आपके बारे में जान पाएगी और आप दोनों को कुछ अच्छा समय मिल जाएगा। ऐसा अक्सर देखा गया है कि जब दो लोग एक साथ वक्त बिताते हैं तो वह दोनों करीब आ जाते हैं।

लड़की को अपनी आदत दिलाईए –

आप लड़की से दोस्ती करने के बाद व उसके साथ समय बिताने के बाद उसे इस तरह अपने आदर डलवा दीजिए। जिससे वह आपकी बिना रह ना पाए। ऐसा कहते हैं ना जिस इंसान से हम सबसे ज्यादा प्यार करते हैं हम उनके बिना नहीं रह सकते। इसलिए आपको भी अपने क्रश को अपनी आदत डलवानी होगी। जब लड़की को आप की आदत हो जाएगी तो कि दिल में बार-बार आपका ख्याल आएगा और इस तरह उसके दिल में मोहब्बत भी पैदा हो जाएगी।

« लड़कियों को अपनी आदत कैसे लगाएं ? ये करें वो दीवानी हो जाएगी

लड़की की हर बात सुनिए –

लड़कियां ऐसे लड़कों से बात करना बहुत पसंद करती है। जो बिना उसे जज किया उसकी हर बात सुनने और लड़की को अपने दिल की करने दें। ऐसे में अगर आप भी अपनी क्रश से सच्चा प्यार करते हैं तो उसकी हर बात सुनिए और उसके काम में उसका साथ दीजिए। आपका सच्चा साथ पाकर लड़की के दिल में मोहब्बत अपने आप पनपने लगेगा।

लड़की के दिल में मोहब्बत जगाने की Ninja Technique 🥷

लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? ये जानने के बाद यदि  आप अपनी क्रश को अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं। तो आपको इस तरीके को जरूरी उसका उपयोग करना चाहिए। ऊपर बताए गए सभी तरीके तभी काम करेंगे जब आप निंजा इस टेक्निक को सही से इस्तेमाल करेंगे।

लड़की के दिल में मोहब्बत जगाने के लिए आपको अपने आप में सुधार लाना होगा और एक handsome charming personality डेवलप करना होगा। क्योंकि यह बात बिल्कुल सच है की लड़की सबसे पहले आपके looks पर अट्रैक्ट होती है। इसलिए सबसे पहले खुद को निखारने पर ध्यान दीजिए।

मोहब्बत कैसी लड़की से करनी चाहिए ?

किसी ने खूब कहा है… मोहब्बत में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पर लड़के इस बात को अक्सर नज़र अंदाज कर देते हैं। खासकर तब जब वो लंबे समय से Single हो या फिर उनके कभी कोई गर्लफ्रेंड ना रही हो।

क्योंकि ऐसे time में लड़के सोचते हैं कि उन्हें जो भी लड़की मिल जाए। वो उनके लिए अच्छी होगी, पर यकीन मानिए ऐसा बिल्कुल नहीं है। आजकल लोगों के break up का सबसे बड़ा कारण भी यही है।

इसीलिए किसी भी लड़की से मोहब्बत करने से पहले आपके लिए देखना बहुत जरूरी है कि वो लड़की आपके लिए सही है भी या नहीं। अब आपको कैसे पता चलेगा की कौन सी लड़की आपके लिए सही है और कौन नहीं !

इसीलिए इस problem को solve करने अकेले नीचे मैंने आपको कुछ बातें बताई हैं, जो आपको बताएगी कि आपको कैसी लड़की से मोहब्बत करनी चाहिए!

1. जिसका nature अच्छा हो

मुझे पता है, लड़कों की नजर उसी लड़की पर जाती है, जो खूबसूरत होती हैं और इसमें कुछ गलत भी नहीं है। क्योंकि कुदरत का नियम ही यही है कि हम उस चीज की तरफ़ ज्यादा attract होते हैं, जो खूबसूरत होता हैं।

ऐसे में अगर कोई लड़की आपको खूबसूरत दिख रही है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वो लड़की दिल की भी अच्छी होगी या फिर ऐसा भी हो सकता है कि अगर कोई लड़की की खूबसूरत नहीं है तो उसका दिल अच्छा नहीं है।

जब बात मोहब्बत की आती है तो आपको लड़की का हुस्न नहीं बल्कि मन देखना चाहिए। ‌ मतलब आपको देखना चाहिए की लड़की दूसरों के साथ कैसे behave करती है, दूसरो के साथ कैसे बात करती है, उसकी सोच कैसी है…

क्योंकि खूबसूरती पूरी जिंदगी आपके साथ नहीं रह सकती, लेकिन अगर किसी लड़की का दिल अच्छा है तो वो जिंदगी भर वैसे ही रहेगी।

2. जिसके साथ आप ढेर सारी बातें कर सके!

मान लीजिए आपको किसी लड़की से मोहब्बत हो गई, तो आप क्या करेंगे ? हो सकता है की आप लड़की के साथ घूमने के लिए जाएं, quality time spend करें।

पर हर चीज की एक limit भी तो होती है। आप कितना घूमेंगे, आप सारी जिंदगी घूम तो नहीं सकते न और न ही हर वक्त romance कर सकते हैं।

इसलिए आपको मोहब्बत उस लड़की से करनी चाहिए जिससे आप दिल खोल कर बातें कर सके। क्योंकि जिस लड़की से बातें करते हुए, आपको time का पता नहीं चलेगा।

आप उसे लड़की के साथ जिंदगी भर रह सकते हैं। क्योंकि हमें बातें भी उन्हीं से करनी अच्छी लगती है जो interesting होते हैं।

3. जिसके साथ आप की vibe match करती हो

हमारी जिंदगी में लोग आते जाते रहते हैं, आपकी जिंदगी में भी कई लड़कियां आई और गई होंगी। लेकिन मोहब्बत हर लड़की से नहीं की जाती, मोहब्बत तो उस लड़की से होती है।

जो आपको सभी लड़कियों में सबसे अलग लगे या फिर आप ऐसा कह सकते हैं की जिसके साथ आपकी vibe match करें। यानी आप जैसे हैं आप उस लड़की के साथ वैसे ही रह सके।

आप दोनों को एक जैसी चीज़ें करनी पसंद हो, आप दोनों की पसंद मिलती हों.. in short, आपको ऐसी लड़की से मोहब्बत करनी चाहिए जिसकी company आप enjoy करते हों।

4. जो आपसे प्यार करती हो।

शायद आपको मेरी बात थोड़ी अजीब लगे क्योंकि मोहब्बत में लोग इतनी चीजें देखते नहीं है। वो सिर्फ मोहब्बत करते हैं, पर अगर आपके मन में यह सवाल आया है की आपको कैसी लड़की से मोहब्बत करनी चाहिए ?

तो मेरा यही जवाब होगा की आपको उस लड़की से मोहब्बत करनी चाहिए जो आपसे मोहब्बत करती हो। लड़के अक्सर ऐसी लड़कियों से प्यार कर बैठते हैं, जिनका उनमें कोई इंटरेस्ट ही नहीं होता है या जिनका पहले से ही कोई बॉयफ्रेंड होता है।

जिस वजह से वो फिर एक तरफा प्यार में पड़कर खुद को ही दुखी करते हैं। लेकिन अगर वहीँ आप किसी ऐसी लड़की को प्यार करें जो आपको प्यार करती हो। तो आपकी जिंदगी कुछ और ही होगी, आपको एक तरफा प्यार का दर्द नहीं झेलना होगा। और सबसे जरूरी चीज आप अपने प्यार के साथ खुशी से रह पाएंगे।

5. जो लड़की आपको समझें

रिश्ते निभाना कोई बड़ी बात नहीं हैं, हमारे देश में लोग बिना प्यार के भी रिश्ते निभा लेते हैं। लेकिन अगर आपको किसी से मोहब्बत करनी है तो आप अपने लिए ऐसी लड़की चुनिए, जो आपको समझती हो।

क्योंकि जो लड़की आपको समझेगी, असल में वही लड़की जिंदगी भर आपका साथ निभा पाएगी और इस लड़की के साथ आप ढेर सारी बातें कर पाएंगे, और उसी लड़की के साथ ही आप की vibe भी match करेगी,, तो इस बात पर जरूर ध्यान दीजिएगा।

लड़की के दिल में मोहब्बत जगाने से सम्बंधित पोस्ट –

« आखिर लड़की को अपनी बात कैसे मनाएं? 

« जिस लड़की का बॉयफ्रेंड हो उसे कैसे पटायें ?

« लड़की को Online परपोस कैसे करें? फ़ोन पर ऐसे इम्प्रेस करें लड़की को

अंतिम शब्द 

इसलिए हमारे इस लेख में हमने लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? इस बारे में डिटेल जानकारी दी है। जिसे पढ़ने के बाद आप न सिर्फ अपने क्रश के दिल में अपनी जगह बना पाएंगे बल्कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड भी बना पाएंगे।

लड़की के दिल में मोहब्बत कैसे जगाएं? इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप क्रश के अंदर प्यार जगा पाएंगे और अपने प्यार को परवान भी चढ़ा पाएंगे। इस लेख में बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप लड़की के दिल में मोहब्बत जगाने में कामयाब हो पाएंगे। धन्यवाद||

Leave a Comment