क्या शादी से पुरुषों को फायदा होता है Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/क्या-शादी-से-पुरुषों-को-फा/ कहो दिल की बात Fri, 31 Mar 2023 06:28:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg क्या शादी से पुरुषों को फायदा होता है Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/क्या-शादी-से-पुरुषों-को-फा/ 32 32 मर्द शादी क्यों करता है? जानिये 7 असली वजह https://impresskaro.in/mard-shadi-kyu-karta-hai/ https://impresskaro.in/mard-shadi-kyu-karta-hai/#respond Fri, 31 Mar 2023 06:28:53 +0000 https://impresskaro.in/?p=1786 मर्द शादी क्यों करता है: दोस्तों आप ने ये कहावत तो सुनी ही होगी कि शादी एक ऐसा लड्डू है जिसे लोग खाने के लिए पहले बहुत बेताब रहते हैं लेकिन उसे खा लेने के बाद पछताते हैं! पर ये बात जाने के बात जानने के बाद भी लोग शादी करते हैं क्योंकि समाज ने ... Read more

The post मर्द शादी क्यों करता है? जानिये 7 असली वजह appeared first on Impress Karo.

]]>
मर्द शादी क्यों करता है: दोस्तों आप ने ये कहावत तो सुनी ही होगी कि शादी एक ऐसा लड्डू है जिसे लोग खाने के लिए पहले बहुत बेताब रहते हैं लेकिन उसे खा लेने के बाद पछताते हैं! पर ये बात जाने के बात जानने के बाद भी लोग शादी करते हैं क्योंकि समाज ने शादी को हमारे लिए इतना जरूरी बना दिया है कि इसके बिना लोग खुद को अधूरा महसूस करते हैं!

मर्द शादी क्यों करता है

अगर आप practically देखें, तो शादी करने के पीछे किसी की कोई खास वजह नहीं मिलेगी! या तो वो लव मैरेज कर लेंगे या फिर अपने मां-बाप के कहने पर अरेंज मैरेज कर लेंगे। अगर आप 1 लड़के हैं और आप शादी करने के बारे में सोच रहे हैं या फिर कोई आपको शादी करने के लिए कह रहा है तो आपके मन में यह सवाल आना लाजमी है कि मर्द शादी क्यों करता है ?

क्योंकि दुनिया में कोई भी चीज ऐसे ही नहीं होती, हर चीज के पीछे कोई ना कोई वजह होती है। और शादी जिससे लोगों की पूरी जिंदगी बदल जाती है उसे करने के पीछे का कारण क्या होता है ये जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी भी है और आपका हक भी! इसीलिए इस आर्टिकल में मैं आपको बताऊंगी कि लड़के शादी क्यों करते हैं या यूं कहें कि मर्द शादी क्यों करता है ?

मर्द शादी क्यों करता है? ये होती हैं ख़ास वजह

किसी भी लड़के के शादी करने के पीछे की वजह कुछ भी हो सकती है और ये लोगों के ऊपर निर्भर करता है कि वो किस वजह से शादी करते हैं! लेकिन हर लड़के के शादी करने के पीछे अगर आप common वजह देखेंगे तो आपको यही सारे कारण ही देखने को मिलेंगे –

1. प्यार के लिए शादी करना

शादी करने के लिए, प्यार एक बहुत बड़ी वजह होती है। ज्यादातर लड़के अपने प्यार के लिए शादी करते हैं कहने का मतलब ये है कि वो जिस लड़की से प्यार करते हैं उसके साथ पूरी जिंदगी रहने के लिए और उसका साथ पाने के लिए वे उससे शादी करते है।

लड़के ऐसा इसीलिए भी करते है क्योंकि जब वो किसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाते हैं तब वो उस लड़की के साथ अपनी जिंदगी का अच्छा बुरा पल बिताते हैं जिसके वजह से लड़का उस लड़की के साथ कंफर्टेबल होने लगता है और यही comfort उसे जिंदगी भर चाहिए होती है।

2. Family के pressure में आकर

ये बात तो आप सभी को पता होगी कि एक लड़के की जिंदगी में काफी सारी जिम्मेदारियां होती हैं जिसमें पैसा कमाना सबसे ऊपर होता है।

लेकिन जब कोई लड़का काम करना शुरू कर देता है और अपने करियर पर अच्छा perform करने लगता है तब उसके माता पिता उसके ऊपर अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने के लिए दबाव देने लगते हैं और उसे शादी करने के लिए कहते हैं। इस वजह से भी कई बार लड़कों को शादी करना पड़ता है।

3. किसी की साथ पाने की इच्छा

हो सकता है कि आपको ये बात सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं जो किसी का साथ पाने के लिए शादी करते हैं। उन्हें किसी ऐसे की जरूरत होती है, कोई ऐसा हमसफर!! जो जिंदगी भर उनके साथ चल सके। क्योंकि अगर आपको जिंदगी में एक अच्छा हमसफर मिल जाए तो जिंदगी और खूबसूरत हो जाती हैं।

क्योंकि तब आपको ऐसे किसी का साथ मिल जाता है जो आपको समझता है और आपके साथ हर सिचुएशन में खड़ा रहता है। और ऐसा करने से जब आपकी जिंदगी में कोई भी मुश्किल आती है तब वो मुश्किल भी आपको आसान लगने लगती है। इसीलिए किसी अच्छे हमसफर का साथ पाने के लिए भी लड़के शादी करते हैं।

जब लड़का अपने जिंदगी के high points पर होता है या फिर यूं कहें कि उसे जिंदगी में सब कुछ मिल चुका होता है। जैसे एक अच्छा करियर, पैसा, कंफर्टेबल जिंदगी तब उसे प्यार की जरूरत होती है।‌ किसी ऐसे की जरूरत होती है जो उनके साथ रहे और जिसके साथ वो अपनी खुशी दुख सब कुछ बांट सके। इस वजह से भी लड़के शादी करते हैं।

4. परिवार बढ़ाने के लिए

जहां कुछ लड़के ऐसे होते हैं जिन्हें शादी में कोई इंटरेस्ट नहीं होता है वही कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं जो शादी करने के लिए बहुत उतावले होते हैं।

और उन्हें शादी करके अपने परिवार को बड़ा करना रहता है या फिर यूं कहें कि उन्हें अपनी खुद की फैमिली बनानी होती है। वह चाहते हैं उनकी खुद की फैमिली हो, उनके बच्चे हो ताकि उनके ऊपर जिम्मेदारी आए और वो अपने परिवार के लिए ज्यादा बेहतर इंसान बने।

5. समाज के लिए

जिस समाज में हम रहते हैं, उसने हर चीज के लिए Rules बनाए हुए हैं, उनकी कुछ expectations होती हैं जो आपको पूरी करनी पड़ती है चाहे फिर आपका मन हो या ना हो!

यही चीज शादी के साथ भी होती है। समाज में लोगों के मन में ये बात बैठा दी है कि लड़के को पढ़ाई करने के बाद नौकरी करना और अगर नौकरी हो जाए तो उसे शादी करनी होती है और ऐसा सभी को करना पड़ता है। इसीलिए लड़कों को समाज की आशाओं को पूरा करने के लिए भी शादी करना पड़ता है।

6. Physical needs पूरी करने के लिए

शायद आपको मेरी यह बात अच्छी ना लगे लेकिन इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं! समाज ने ऐसे ऐसे Rules बना रखे जिसके वजह से लड़कों को ना चाहते हुए भी इस वजह से शादी करनी पड़ती है। जैसे हमारे Indian society में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना गलत माना जाता है।

ये चीज लड़के और लड़की दोनों पर लागू होती है जिसके वजह जो लड़के होते हैं वो चाहकर भी अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं और ना ही अपनी fantasy को पूरा करते हैं। इसीलिए लड़के अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी शादी करते हैं ताकि उनके ऊपर कोई रोक-टोक भी ना लगे और वो समाज की नजरों में गलत भी ना हो।

7. लड़की से काम कराने के लिए

ये कारण आपको थोड़ा मजाकिया लग सकता है लेकिन लड़कों के शादी करने के पीछे एक कारण ये भी होता है खासकर वो लोग जो अपने घर परिवार से दूर रहते हैं और जिन्हें आपने घर का सारा काम खुद करना पड़ता है।

इसीलिए वो शादी कर लेते हैं ताकि उन्हें ऊपर बताई गई सारी चीजें तो मिले ही पर साथ में उन्हें कोई ऐसा मिल जाए तो उनके लिए उनके उनका ध्यान रखें और उनका घर का काम कर दे।

समबन्धित पोस्ट जरुर पढ़ें:-

✔ जानें शादी से पहले फोन पर बात कैसे करें? बातचीत के बेस्ट tips

✔ शादी कैसी होनी चाहिए? सफल शादी के ये हैं 4 सीक्रेट

अंतिम शब्द

दोस्तों इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ चुके होंगे कि मर्द शादी क्यों करता है? अगर आप भी शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो जरूर आप भी ऊपर बताए गए कारणों में से किसी एक वजह से शादी कर रहे होंगे। इसमें कोई परेशानी नहीं है हर इंसान दूसरे से अलग होता है इसीलिए उनकी शादी करने के पीछे की वजह भी अलग होती है। अगर आपको मेरा लिखा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

The post मर्द शादी क्यों करता है? जानिये 7 असली वजह appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/mard-shadi-kyu-karta-hai/feed/ 0