ladki se friendship kaise kare Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/ladki-se-friendship-kaise-kare/ कहो दिल की बात Mon, 25 Sep 2023 10:56:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.4 https://impresskaro.in/wp-content/uploads/2021/04/cropped-emoji-32x32.jpg ladki se friendship kaise kare Archives - Impress Karo https://impresskaro.in/tag/ladki-se-friendship-kaise-kare/ 32 32 किसी लड़की को दोस्त कैसे बनायें? ऐसे करें अपनी बातों से इम्प्रेस https://impresskaro.in/ladki-ko-dost-kaise-banaye/ https://impresskaro.in/ladki-ko-dost-kaise-banaye/#respond Sat, 17 Apr 2021 11:10:40 +0000 https://impresskaro.in/?p=136 हर लड़के को अपनी जिंदगी में एक ना एक बार ऐसी लड़की जरूर मिलती है। जिससे वह दोस्ती करना चाहे! अगर आपकी जिंदगी में भी कोई ऐसी लड़की है जिसके लिए आप ऐसा महसूस करते हैं। तो आपको हमारा यह पोस्ट लड़की को दोस्त कैसे बनायें? जरूर पढ़ना चाहिए। जब आप इस पोस्ट को पढ़ेगे। ... Read more

The post किसी लड़की को दोस्त कैसे बनायें? ऐसे करें अपनी बातों से इम्प्रेस appeared first on Impress Karo.

]]>
हर लड़के को अपनी जिंदगी में एक ना एक बार ऐसी लड़की जरूर मिलती है। जिससे वह दोस्ती करना चाहे! अगर आपकी जिंदगी में भी कोई ऐसी लड़की है जिसके लिए आप ऐसा महसूस करते हैं। तो आपको हमारा यह पोस्ट लड़की को दोस्त कैसे बनायें? जरूर पढ़ना चाहिए।

kisi ladki se dosti

जब आप इस पोस्ट को पढ़ेगे। तब आपको लड़की से दोस्ती करने के ऐसे तरीकों के बारे में जानकारी मिलेगी। जिससे आप किसी भी लड़की से आसानी से बात कर सकते हैं।

जैसा की आप जानते हैं! लड़कियां आसानी से किसी को अपना दोस्त नहीं बनाती हैं। इसलिए लड़कियों से दोस्ती करने के लिए लड़कों को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। लेकिन अगर आप जान लेते हैं की लड़की को दोस्त कैसे बनायें? तो आप जिससे चाहे उससे दोस्ती कर सकते हैं।

किसी लड़की को अपना दोस्त बनाने के लिए आप नीचे बताए गए तरीके को जरूर अपनाएं। इन तरीकों को रियल लाइफ में पहले आजमाया गया है।

तो अगर आप इन तरीकों को आजमा कर किसी लड़की से दोस्ती करने की कोशिश करेंगे। तो वह लड़की पक्का आप की दोस्त बन जाएगी।

लड़की को दोस्त बनाने के कुछ असरदार तरीके –

#1 खुद पहल कीजिए-

अगर आप किसी लड़की को अपना दोस्त बनाना चाहते हैं! तो सबसे पहले आपको ही पहल करनी होगी। लड़कियां कभी भी सामने से दोस्ती नहीं करती हैं। अगर आप किसी की लड़की को पसंद करते हैं, तो बात करने के लिए पहले आपको ही जाना होगा। तो आप उसके पास जाइए और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उससे बात कीजिए।

#2 व्यवहार का ध्यान रखें

लड़कों के लिए बिहेवियर फिर भी मायने नहीं रखता है। लेकिन लड़कियों के लिए भी ये चीज बहुत ही ज्यादा मायने रखती है।

तो अगर आप अपने पसंद की लड़की को अपना दोस्त बनाना चाहते हैं। तो आपको उसके सामने अच्छे से बिहेव करना हैं बिल्कुल एक जेंटलमैन के तरह। तभी लड़की आपको भाव देगी और आपसे दोस्ती करना पसंद करेगी।

#3. लड़की के बारे में जानकारी निकालिए

लड़की से बात करने के लिए आपको उसके बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी उसके दोस्त या उसके आसपास के लोगों से निकाल लेनी चाहिए। जब आप लड़की से उसके बारे में जानने के बाद बात करेंगे तो आपको उससे दोस्ती करने में थोड़ी आसानी होगी।

और आप उनसे बात भी कर सकेंगे। लड़की की जानकारी निकालते समय, लड़की का नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जानकारी निकालना बिल्कुल ना भूलें। अगर आप फेसबुक पर लड़की से बात कैसे करें जानना चाहते हैं तो उसकी जानकारी यहाँ है!

#4. लड़की की केयर कीजिए

लड़की को अपना दोस्त बनाने के लिए आपको उसकी केयर करना चाहिए. आप को जिस चीज में लड़की की भली दिख रही हैं। आप लड़की को वो चीज करने के लिए प्रेरित कीजिये। अगर आप देख रहे हैं की लड़की के लिए कुछ अच्छा है लेकिन लड़की उस चीज को स्वीकार नही कर रही है।

तो आप को लड़की को किसी भी तरह समझाना होगा किउसके लिए क्या सही है!

जैसे मान लीजिये आप को पता है की लड़की के लिए शहर से बहार जाकर पढने में भलाई हैं पर लड़की दुसरे शहर जाने से कतरा रही है। तो आप लड़की को समझाइये और उसे वो करने के लिए कहिये जो उसके लिए सही हो। क्योंकि सच्चे दोस्त ऐसा ही करते है।

#5. लड़की का सपोर्ट कीजिए –

लड़कियों को वो लड़का बहुत पसंद होता है। जो उनके हर छोटी बड़ी परेशानियों में उनका साथ दें। अगर आप अपने पसंद के लड़की को अपना दोस्त बनाना चाहते हैं। तो आपको उसके हर चीज में उसके साथ रहना चाहिए। ऐसे आपके और उसके बीच अच्छा बॉन्ड बनेगा।

#6. अपनी पर्सनालिटी से आकर्षित कीजिए

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और उसे अपना दोस्त बनाना चाहते हैं। तो आपको लड़की के सामने अपने personality का अच्छा इंप्रेशन छोड़ना होगा। तभी आप लड़की को अपनी और आकर्षित कर सकेंगे और लड़की आपकी दोस्त बन जाएगी।

आप को अपने अन्दर ऐसे गुण पैदा करने होंगे जिसे देखकर लड़की आप की तरफ आकर्षित हो और वो सामने से आप से दोस्ती करना चाहे।

आप लड़की से दोस्ती करने के लिए पढाई करना शुरू कर सकते हैं या फिर आप किसी बेहतर काम को शुरू कर सकते हैं। किसी अच्चे मिशन के साथ जुड़ सकते हैं!

लड़की ऐसे लडको से दोस्ती करना पसंद करती हैं। जिनके पास अपना कोई लक्ष्य होता हैं। तो आप को अपना एक बेहतर लक्ष्य बनाना होगा।

7. लड़की को समझने का प्रयास कीजिए!

अगर आपको किसी लड़की से दोस्ती करनी है तो आपको लड़की को समझना होगा। क्योंकि लड़की को समझे बिना आप उसके साथ दोस्ती नहीं कर सकते हैं। इसलिए लड़की से दोस्ती करने से पहले आप उनसे बातें कीजिए।

जब आप लड़की से बात करना शुरू करेंगे तब आप को लड़की के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा। लड़की को समझने के बाद आप ज्यादा अच्छे तरीके से न सिर्फ लड़की से बात कर पाएंगे। बल्कि यह भी जान पाएंगे कि आपको उस लड़की से दोस्ती करनी चाहिए या नहीं।

अगर आपको लगें लड़की की सोच आप से बिल्कुल भी मेल नहीं खाती है या फिर आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें। लड़की की मानसिकता को नहीं बदल सकते हैं तो आपको ऐसी लड़की से दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

8. आप लड़की से दोस्ती क्यों करना चाहते हैं ?

वैसे तो लड़कों के पास लड़की से दोस्ती करने का कोई खास कारण नहीं होता है। लेकिन क्योंकि उन्हें लड़की से बात करने की इच्छा होती है। इसीलिए ‌वो लड़की से दोस्ती कर लेते हैं और फिर बेकार की बातें करके अपना समय बर्बाद करते हैं। ‌

इस कारण से अगर आप लड़की से दोस्ती करना चाहते हैं तो ये समझदारी नहीं है क्योंकि आप का समय बहुत कीमती है। अगर आप अपने समय को ऐसे ही बर्बाद करते रहें, तो आप अपने लिए कुछ नहीं कर पाएंगे।

वो लड़के जो लड़कियों से ज्यादा बातें नहीं करते हैं या फिर बात करने से कतराते हैं। अगर वो किसी लड़की से दोस्ती करना चाहते हैं तो ये उनके लिए अपने डर को दूर करने एक अच्छा मौका हो सकता हैं।

क्योंकि कई बार समझदार लड़की से दोस्ती करने पर आपको उससे काफी कुछ सीखने को भी मिलता है, जिससे आप की जिंदगी बेहतर होती है।

9. लड़की के लिए कुछ अच्छा करें!

लड़की से बात करने की कोशिश, उसे इंप्रेस करने की कोशिश तो बहुत सारे लड़कों ने की होगी पर अगर आप लड़की से दोस्ती करना चाहते हैं। तो आपको लड़की के लिए कुछ ऐसा करना होगा जो किसी ने नहीं किया।

आपको लड़की को खुश करने के लिए उसे कोई महंगा गिफ्ट नहीं देना है बल्कि आप लड़की के लिए कोई ऐसा खास काम कर सकते हैं जिससे वाकई उसका भला होगा, ऐसा करके लड़की के दिल में आपके लिए खास जगह बन जाएगी।

मान लीजिए आप किसी दफ्तर में काम करते हैं और आप जिस लड़की से दोस्ती करना चाहते हैं वो बेरोजगार है। ऐसे में आप लड़की के काम में उसकी मदद करके उसे काम करना सीखा सकते हैं।

जब आप लड़की का सच में भला करेंगे तो वह आपके व्यवहार से बहुत खुश होगी और आपसे दोस्ती करना भी पसंद करेगी।

10. लड़की का भला करते रहिए!

अगर आप लड़की को दोस्ती करने के लिए कहेंगे, तो हो सकता है कि वो आप से दोस्ती करने से मना कर दें। पर अगर आप देख रहे हैं की लड़की को मदद की जरूरत है या फिर आपके मन में लड़की की भलाई करने की भावना है।

तो ऐसे में लड़की अगर आप से दोस्ती करने से मना भी कर दें। तब भी आप को लड़की से दोस्ती करने की कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए और ना ही उसका भला करना बंद करना चाहिए। लड़की आपसे दोस्ती ना करना चाहे, तो आप उसकी भलाई करते रहिए।

क्योंकि वैसे भी आपका मकसद लड़की से दोस्ती करने से कहीं ज्यादा उसकी भलाई करना है। उसे अपने जीवन में ऊंचाइयों तक ले जाना है, तो आप केवल उसी चीज पर ध्यान दीजिए।

11. लड़की के साथ मिलकर कोई अच्छा काम कीजिए!

लड़कियां लड़कों से जल्दी दोस्ती नहीं करती है जिस लड़की से आप दोस्ती करना चाहते हैं अगर वो लड़की भी आप से दोस्ती करने से कतरा रही है। तो आप को बार-बार लड़की से दोस्ती करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए बल्कि आप लड़की के साथ मिलकर कोई अच्छा काम कर सकते हैं।

मतलब आपको कुछ ऐसा करना होगा जिससे लड़की भी आप को उस काम में मदद करें। जब लड़की और आप साथ में किसी चीज पर काम करेंगे तो आप दोनों के बीच दोस्ती हो जाएगी।

ग्लोबल वार्मिंग की समस्या आज अपने चरम पर पहुंच चुकी है और इसका सबसे बड़ा कारण पेड़ों की कटाई हैं। ऐसे में अगर आप पेड़ पौधे लगाने का कोई अभियान शुरू करते हैं या फिर ऐसे किसी कैंपेन पर काम करते हैं।

जिससे पृथ्वी का भला हो, तो आप लड़की को भी उसे कैंपेन का हिस्सा बनने के लिए कह सकते हैं।

अच्छे कामों से लोग ज्यादा समय तक दूर नहीं भाग सकते हैं। इसलिए अगर आप लड़की को कोई अच्छा काम करने के लिए कहेंगे तो वो भी आप को मना नहीं कर पाएगी।

बशर्ते आपको पहले खुद पहले सही काम की अहमियत को समझना होगा फिर आप इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं!

पढ़ें: प्यार में क्या काम करना चाहिए? जिन्दगी बदल जाएगी!

अंतिम राय 

दोस्तों मुझे उम्मीद है कि लड़की को दोस्त कैसे बनायें? नामक इस पढ़ने के बाद आप किसी भी लड़की को आसानी से दोस्त बना सकते हैं। आपको इनमें से कौन से तरीके सबसे ज्यादा अच्छे लगे और कौन से तरीके आप के काम आए नीचे कमेंट करके जरूर बताइए। पसंद आने पर इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करना ना भूले।

The post किसी लड़की को दोस्त कैसे बनायें? ऐसे करें अपनी बातों से इम्प्रेस appeared first on Impress Karo.

]]>
https://impresskaro.in/ladki-ko-dost-kaise-banaye/feed/ 0