प्यार में होने के 7 लक्षण | सच्चे प्यार को ऐसे परखें!

दोस्तों हमने यही सुना होता है की जब किसी को किसी से प्यार होने लगता है तो उसके दिल में घंटियां बजने लगती हैं, दिल जोर-जोर से धड़कता है! लेकिन क्या सच में प्यार होने पर ऐसा ही लगता है? क्या यही प्यार में होने के लक्षण है?

प्यार होने के लक्षण

सवाल आता है अगर आपको किसी से प्यार हो गया लेकिन आपको इस तरह की कोई चीज महसूस नहीं हुई तो क्या आपको प्यार नहीं होगा! अलग-अलग लोग प्यार के बारे में अलग-अलग बातें कहते हैं, प्यार होने के अलग-अलग लक्षणों के बारे में बताते हैं।

प्यार होने के लक्षण

अगर आप सच में जानना चाहते हैं कि प्यार होने के लक्षण क्या होते हैं या फिर कैसे पता चलता है कि आपको किसी से प्यार हुआ है ? तो आप बिल्कुल सही पोस्ट को पढ़ रहे हैं इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको दोबारा ये सवाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

#1. प्यार होने पर आपकी नींद उड़ जाती है!

प्यार हो जाने पर आपको नींद नहीं आती, अब आप ये मत समझ लेना कि मेरे बोलने का मतलब यह है की आप अपने प्रेमी के ख्यालों में या फिर प्रेमिका के ख्यालों में सारी रात खोए रहते हैं या फिर उनके मैसेज के इंतजार में राते काटते हैं।

ज्यादातर लोगों के लिए प्यार में नींद उड़ने का मतलब यही होता है। लेकिन जब आपको किसी काम से या इन्सान से प्यार होता है! तो आप उसके लिए अपनी नींद को छोड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं!

मान लीजिए आपको किसी इंसान से प्यार है और उस इंसान के लिए आप खुद को बेहतर बनाना चाहते हैं। तो उसकी भलाई की खातिर आप खुद को बेहतर बनने के रास्ते में आप नींद को भी नहीं आने देंगे।

मान लीजिए आप एक खिलाड़ी हैं और आपके लिए खेल में अच्छा करना जरूरी है तो आप अपने खेल के लिए अपनी नींद को भी छोड़ देंगे! तो इसे कहते हैं प्यार होना।

#2. आप अपने प्रेम के प्रति झुकने लगते हैं!

अच्छा ये बताइए कि क्या आप दूसरों के सामने झुकते हैं? आपका जवाब नहीं होगा! क्योंकि किसी को भी दूसरों के सामने झुकना पसंद नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम किसी के सामने झुकने की बात करते हैं तो हमारी Ego को ये चीज पसंद नहीं आती है।

लेकिन जब आप को किसी से प्यार हो जाता है तो आप उसके सामने झुकने को भी तैयार हो जाते हैं। क्योंकि तब आपका प्यार आपके लिए सबसे बड़ा होता है और यहीं से तो समर्पण की शुरुआत होती है।

ऐसा नहीं है कि किसी लड़के या फिर लड़की के सामने झुकने को प्यार कहते हैं बल्कि अगर आप अपने काम के लिए झुकने को तैयार रहते हैं, तो इसका मतलब है कि आप प्यार में हैं! आपको अपने काम से बहुत प्यार है।

उदाहरण के लिए आपको दिख रहा है कोई काम इस समय करना बहुत जरूरी है, और यदि आप उस काम के लिए अपने ऐशो आराम छोड़कर उसे पूरा करने के लिए निकल पड़े हैं तो जान लीजिये आपको उस काम से प्रेम है!

#3. आप खुद से भी प्यार करने लगते हैं!

जब आपको लगे कि आपको किसी से प्यार हो गया है तो ये पता करने का सबसे अच्छा तरीका है कि एक बार खुद को देख लीजिए। क्या आप पहले से बदल रहे हैं?

देखिये जब प्यार होता है न तो इन्सान के लिए खुद को बदलना एक मजबूरी सी बन जाती है, वो कहता है मैं तो कमजोर, डरपोक इन्सान हूँ और मेरे भीतर तमाम तरह की कमियां हैं अगर मैं ऐसा ही रहा तो मैं अपने प्रेम को कैसे पाऊंगा!

तो ये सोचकर इन्सान न चाहते हुए भी खुद को प्यार करने लगता है, खुद की जिन्दगी को बेहतर बनाने के लिए काम करने लगता है!

तो अगर आप देख रहे हैं कि किसी के जिंदगी में आने के बाद या फिर यूं कहें कि जब आपको कोई अच्छा लगने लगा है उसके बाद आप खुद को भी अच्छे लगने लगे हैं।

तो समझ लीजिए आप प्यार में हैं! क्योंकि जब आप खुद से प्यार करते हैं आप अपने साथ कुछ बुरा नहीं कर सकते, अगर आपको दिख रहा है कि आपके लिए कुछ सही नहीं है आप उसे छोड़ देते हैं! प्यार में यही तो होता है, अगर आपके साथ यह सारी चीजें हो रही है, तब ये तो अच्छी बात है।

#4. प्यार होने पर आप अपने डर को भी जीत लेते हैं !

हम सभी को किसी ने किसी चीज से डर लगता हैं। पर अपने डर का सामना करने की हिम्मत बहुत कम लोगों में होती है। हम सब यही चाहते हैं की किसी भी तरह से हमारा डर हमसे पीछे छूट जाए, हमारा डर कभी हमारे सामने ना आए।

लेकिन जब आपको प्यार होता है तो आप अपने डर को भी जीत लेते हैं! मान लीजिए आपको पानी से डर लगता है और आप कभी भी पानी के आस पास जाना भी नहीं चाहते हैं क्योंकि आपको इस बात का डर होता है कि अगर आप पानी की तरफ जाएंगे। तो आप डूब जाएंगे!

इसलिए आप जितना हो सके उतना पानी से दूर रहते हैं, लेकिन मान लीजिए जिस इंसान से आप प्यार करते हैं अगर वो आपके सामने पानी में डूब रहा हो, तो इस बात में कोई शक नहीं है कि आप बिना कुछ सोचे समझे पानी में चले जाएंगे ताकि आप अपने प्रेमी को बचा सके।

प्यार इसे ही कहते हैं, प्यार में लोग अपने डर को जीत लेते हैं! अपनी प्रेमी के भलाई के लिए अपने डर के जंजीरों को तोड़ देते हैं। अगर आपको लग रहा है कि आप भी किसी के लिए अपने अंदर को पीछे छोड़ सकते हैं, उनके लिए अपने हर बंधन को मिटा सकते हैं तो वो प्यार है।

#5. प्यार होने पर आप खुद को बदलने के लिए भी तैयार होते हैं!

किसी भी इंसान को खुद को बदलना पसंद नहीं होता! हम सोचते हैं कि हम जैसे हैं वैसे ठीक है! भले कहीं ना कहीं हमें पता हो कि हमारी हालत सही नहीं है। लेकिन हम फिर भी खुद को बदलते नहीं है।

पर जब हमें किसी व्यक्ति से या फिर किसी चीज से प्यार होता है, तो हम उस प्यार के लिए खुद को बदलने को भी तैयार हो जाते हैं। चाहे हमारी कोई आदत या फिर कोई भी चीज हमें पसंद ही क्यों ना हो हम अपने प्यार के लिए उसे भी छोड़ने को तैयार हो जाते हैं।

आपने movies वगैरह में देखा होगा, जब किसी गुंडे बदमाश जैसे लड़के को लड़की से प्यार हो जाता है। तो वो अपने प्यार के लिए सिर्फ अपनी आदतें ही नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व (पर्सनैलिटी) को भी बदल देता है।

अगर आपकी जिंदगी में कुछ ऐसा हैं जिससे आपको प्यार हो गया है या फिर कोई इंसान है जिसे आप अपना प्रेमी कहते हैं! आप उनके लिए खुद को बेहतर बनाने और बदलने को तैयार है। तो समझ लीजिए आपको प्यार हो गया है।

#6. आप अपने प्यार के प्रति समर्पित हो जाते हैं!

जब आप किसी के प्यार में होते हैं तो आपकी जिंदगी की सारी चीज़ें आपके प्यार के चारों तरफ घूमने लगती हैं। आप हर समय आपने प्यार के बारे में सोचते हैं!

आपके मन में घूम घूम कर यही बात आती है कि आप अपने प्रेमी के लिए अच्छे से अच्छा क्या कर सकते हैं या फिर जिस चीज से आपको प्यार है आप उसे चीज को बेहतर करने के लिए क्या कर सकते हैं।

चाहे आप कोई भी काम करो या फिर किसी के भी साथ रहो आपको अपने किसी व्यक्ति या किसी खास चीज का ख्याल आता रहता है। तो समझ लीजिए कि आप प्यार में है और आपको बड़ा ही गहरा प्यार हुआ है।

क्योंकि हम इंसान बड़े स्वार्थी होते हैं हम किसी भी चीज को पूरे मन से चाहा ही नहीं पाते हैं। हम हर चीज में व्यापार करते हैं जहां कुछ अच्छा मिला नहीं कि हम वहां चल देते हैं। पर जब आपके सामने बहुत सारी चीज हो यानी कि आपके सामने बहुत सारे विकल्प हो!

लेकिन फिर भी आपके लिए अपने प्यार से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है तो यह भी प्यार का ही लक्षण है क्योंकि प्यार में समर्पण होता है। और इस समर्पण के बाद चाहे आपके सामने कुछ भी कितना ही अच्छा, attractive क्यों ना आ जाए आपका मन भटकता नहीं है।

संबंधित पोस्ट पढ़ें:-

सच्चे प्यार की पहचान करना है तो ये है आसान तरीका

गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? बेमिशाल टिप्स

फोन पर प्यार भरी बातें कैसे करें? जानें 100% बेहतरीन उपाय

FAQ

प्यार होने पर क्या महसूस होता है?

प्यार होने पर कुछ महसूस नहीं होता बल्कि आपके अंदर जो भी feelings होती है, वो आपके प्यार को समर्पित हो हैं।

सच्चे प्यार के क्या लक्षण होते हैं?

अपने प्यार की भलाई चाहना, उनके लिए अपने डर को भूल जाना, अपने स्वार्थ को भूल जाना, यही सच्चे प्यार के लक्षण होते हैं।

 कैसे पता चलेगा कि आप किसी को पसंद करते हैं?

जब आपको कोई पसंद आ जाएगा तो आप उसी के बारे में सोचने लगेंगे, खुशी को ध्यान में रखकर सब कुछ करने लगेंगे।

Conclusion

दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको प्यार में होने के लक्षण के बारे में बताया है! हो सकता है कि इस पोस्ट में बताई गई बातें उन बातों से अलग हूं कि रातों को नींद नहीं आती, दिल का चैन चला जाता है। पर ये सारी बातें फिल्में होती हैं लेकिन प्यार फिल्मी नहीं होता।

प्यार बहुत ही गहरी चीज है अगर आप इसे समझना चाहते हैं तो हमारे ब्लॉग के आर्टिकल जरूर पढ़ें। अगर आपको मेरी कहीं बातें अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।

Leave a Comment