पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें? ये रहे बेस्ट आइडियाज

पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें: दोस्तों, हम अपने आस पास यही देखते हैं की जब लोग पहली बार डेट पर जाते है। तो वो अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट या फिर फूल लेकर जाते हैं और उनका partner उनके गिफ्ट को देखकर बहुत खुश हो जाता है। ‌

पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें

शायद आप भी इस बारे में यही सोचते होंगे। इसलिए तो आप अपने lover के लिए गिफ्ट का idea लेने के लिए इस आर्टिकल में आए हैं। अगर बात ऐसी ही है, जैसा मैं बोल रहा हूं। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें?

इस बारे में ही बताने वाले हैं। और आपको पहली डेट पर देने के लिए ऐसे गिफ्ट के बारे में बताने वाले हैं। जिसके बारे में आपको कोई भी नहीं बताएगा। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें ?

अगर आप अपने पार्टनर को गिफ्ट देना चाहते हैं पर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि उनको क्या गिफ्ट दें और अब आप सोच सोच कर परेशान हो चुके हैं। लेकिन फिर भी आपको कोई गिफ्ट का आईडिया नहीं आया है। तो नीचे बताई गई बातों को ध्यान से पढ़ें –

1. पहली डेट से जुडी गलतफहमियां!

लोग अपनी पहली डेट के लिए बहुत कुछ सोचते हैं। क्योंकि TV serials, movies में पहली डेट को हमेशा से ही बहुत ही romantic और सुंदर तरीके से पेश किया जाता है। जिस वजह से सभी लोग यही सोचते हैं की उनकी पहली डेट भी बहुत ही खास होगी।

लेकिन जब बात असल जिंदगी की आती है। तो ऐसा नहीं होता, असल में डेट हमेशा वैसी नहीं होती है जैसा हम सोचते हैं। हम अपने लिए एक perfect date की कल्पना करते हैं। लेकिन कई बार हमारी डेट ऐसी होती है जिसके बारे में हम सोचते भी नहीं है।

लड़कियां अपनी पहली डेट के बारे में सोचती हैं की जब वो डेट पर जाएंगी, तो उनका पार्टनर उन्हें बहुत ही रोमांटिक तरीके से propose करेगा। लेकिन अधिकांश मामलों में ऐसा होता नहीं है। लड़कियों की ख्वाहिश ही रह जाती है और डेट पर सिर्फ बातें ही होती हैं।

शायद आप भी अपने date को special बनाने के लिए गिफ्ट जैसी चीजों के बारे में सोच रहे होंगे। पर ये चीजें सोचने से पहले आपको ये मानना होगा की आप की डेट आपके मुताबिक नहीं होगी।

2. फिजिकल गिफ्ट से ज्यादा जरूरी है ये चीज़ !

लोग जब भी अपने पार्टनर को गिफ्ट देने के बारे में सोचते हैं। तो उनका mind इस बात से confuse हो जाता है की उन्हें अपने प्यार को क्या गिफ्ट देना चाहिए ?

लड़के ये सोच सोच कर परेशान होते हैं की लड़की को ring दूं या फिर कोई दूसरी चीज। और लड़कियां ये सोच कर परेशान होती है की उनके lover को कौन सा गिफ्ट अच्छा लगेगा।

ऐसा इसलिए है क्योंकि हमें लगता है की अगर हमें किसी को gift देना हैं, तो वो gift को वस्तु या आइटम होना चाहिए। जो कि एक गलत mindset है क्योंकि आप अपने पार्टनर को पहली डेट पर इस तरह के gifts के अलावा भी बहुत कुछ दे सकते हैं।

देखिए gift हम किसी को भी इसलिए देते हैं ताकि हमारा गिफ्ट लेकर उसके चेहरे पर smile आए, वो खुश रहे। तो खुशी आप दूसरों को किसी भी तरीके से दे सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आप अगर उन्हें materialistic चीजें देंगे तभी वो खुश होंगे।

अगर आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ भी करते हैं, तो उनके लिए किसी special gift से कम नहीं है। इसलिए सबसे पहले आपको अपने मन से ये बात निकालनी पड़ेगी कि physical gift जरूरी होता है।

3. गिफ्ट देने से पहले इन्सान को समझें!

अगर आप किसी ऐसे इंसान के साथ पहली बार डेट पर जा रहे हैं। जिसे आप करीब से जानते नहीं हैं, तो फिर उनके लिए गिफ्ट लेना आपके लिए बहुत मुश्किल होगा। क्योंकि तब आप उनकी पसंद जानते भी नहीं होंगे।

इसीलिए इस तरह की सिचुएशन में आपको गिफ्ट के बारे में सोचने की जगह अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए और उनकी पसंद नापसंद को जानने की कोशिश करनी चाहिए।

ऐसा करने से आपको अपने पार्टनर के बारे में ज्यादा जानने को मिलेगा और आप सोच पाएंगे की आपका लिया हुआ कौन सा तोहफा आपके पार्टनर को पसंद आएगा। इस तरह से आपको पहले डेट के लिए तोहफा लेने में भी आसानी होगी।

4. Partner की जरूरत को जानें!

लोग हमेशा दूसरों को उनके पसंद के मुताबिक gift देते हैं। और अगर आप भी अपने पार्टनर की पसंद को ध्यान में रखकर गिफ्ट के बारे में सोच रहे हैं।‌ तो मैं आपको यही कहना चाहूंगा कि आपको इस तरह से गिफ्ट नहीं लेना चाहिए। ‌

बल्कि आपको अपने पार्टनर की जरूरत को समझना चाहिए और उन्हें जिस चीज की सच में जरूरत है। वो चीज देनी चाहिए। इससे दो फायदे होते हैं – पहला तो आपके पार्टनर की जरूरत पूरी हो जाती हैं।

और दूसरा जब आप अपने पार्टनर को उनकी जरूरत की चीजें देते हैं। तो उस चीज का use करते समय आपके पार्टनर को आपकी याद आती हैं। जिससे आपके और आपके पार्टनर के बीच का रिश्ता मजबूत होता है।

5. जरुरत के हिसाब से गिफ्ट लीजिए!

कभी-कभी लोगों को खुद ही पता नहीं होता है कि उनकी जरूरत क्या है! ऐसे में सच्चा साथी वही है जो अपने पार्टनर के बिना कुछ कहे ही उनके मन की बात जान ले या फिर उनकी जरूरत को समझ ले।

तो आपको भी अपने पार्टनर के लिए ऐसा gift लेना चाहिए। जिसकी उन्हें सच में जरूरत हो! मान लीजिए आप की गर्लफ्रेंड अच्छी इंग्लिश नहीं बोलती है तो उसके लिए अच्छे इंग्लिश एप्लीकेशन का premium membership या फिर कोई इंग्लिश बोलने वाली किताब एक अच्छा गिफ्ट बन सकता हैं।

वहीं अगर कोई लड़का बहुत lazy हैं, तो उसको इस हालत से बाहर निकालने के लिए अगर आप उन्हें किसी मेहनती व्यक्ति के ऊपर लिखी गई किताब या फिर laziness दूर करने के तरीके वाला किताब गिफ्ट करते है, तो इससे उन्हें फायदा होगा।

6. Moment gift करे!

जब आप डेट पर जाते हैं तो बहुत कुछ ऐसा होता है, जो आप अपने पार्टनर को गिफ्ट कर सकते हैं जैसे – Moment. Moment एक बहुत ही अच्छा गिफ्ट होता है जो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आता है और हमेशा याद रहता है।

लेकिन फिर भी लोग इसे बहुत हल्के में लेते हैं। अगर आप अपनी पहले डेट को gift देकर special बनाना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर के लिए ऐसा Moment create करना होगा। जिससे आपके पार्टनर को बहुत खुशी हो और उन्हें आपका प्यार महसूस हो।

मान लीजिए आप अपने पार्टनर के साथ कोई movie देखने के लिए गए हैं। तो theatre में आप अपने पार्टनर के लिए क्या खास कर पाएंगे, कुछ नहीं!

पर अगर आप अपने डेट पर मूवी न जाकर अपनी पार्टनर को किसी ऐसी जगह ले जाते हैं। जहां आपको natural सुंदरता देखने को मिलती है। तो आप ये सुंदरता अपने पार्टनर को दिखाकर उन्हें ये सुंदरता गिफ्ट कर सकते हैं।

7. खुद को गिफ्ट करें!

अपने प्यार को गिफ्ट देना बहुत अच्छी बात है। और आपकी सोच से ही पता चलता है कि आप अपने पार्टनर को कितना प्यार करते हैं! पर किसी भी दूसरे व्यक्ति को gift देने से पहले आपको खुद को गिफ्ट देना चाहिए।

हम हमेशा दूसरों के बारे में सोचते हैं और उन्हें खुश करने में लगे रहते हैं। पर हमें अगर दूसरों के साथ अच्छा संबंध बनाना है या फिर उनके साथ खुशी से रहना है। तो इसके लिए पहले हमें खुद के साथ रिश्ता अच्छा बनाना होगा।

खुद को हमेशा बेहतर इन्सान बनाना होगा, हमें खुद को वैसे ही प्यार करना होगा जैसे हम दूसरों को करते हैं। जब आप खुद को प्यार करेंगे अपने बारे में सोचेंगे तब आप दूसरों के बारे में और बेहतर तरीके से सोच पाएंगे। इतना ही नहीं तब आपके लिए दूसरों के लिए गिफ्ट लेना भी मुश्किल नहीं होगा।

सम्बन्धित पोस्ट पढ़ें:-

विवाहित स्त्री को कैसे पटाए? ये सीक्रेट आप भी जानें!

लड़कों को क्या गिफ्ट देना चाहिए? सबसे अच्छा उपहार

गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? बेमिशाल टिप्स

अंतिम शब्द 

दोस्तों, पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें ? इस आर्टिकल में मैंने आपको डेट पर गिफ्ट देने के बारे में एक बहुत ही नई चीज बताई हैं। हो सकता है शायद आपको मेरी बात थोड़ी अलग लगी हो लेकिन अगर आप इन बातों को ध्यान में रखते हैं तो आप अपने प्यार के लिए बहुत अच्छा तोहफा ले पाएंगे।

और अगर आप अपने पार्टनर के लिए लिफ्ट नहीं भी ले पाते हैं, तब भी आप अपने उन्हें moment से कुछ कर पाएंगे क्योंकि अब आपको समझ आ चुका है कि असली लिफ्ट का मतलब क्या होता

हैं। मुझे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आई होगी। अगर आपको आर्टिकल पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment