अपने प्यार को हासिल कैसे करें? जानें ये नायाब तरीके

जिस इंसान को आप प्यार करते हो उस इंसान को भी आपको प्यार करना चाहिए। लेकिन ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि जिस इंसान से हम प्यार करते हैं वो हमसे प्यार ही नहीं करता! अगर आपके साथ भी कोई ऐसे ही परेशानी है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िएगा क्योंकि आज मैं आपको बताऊंगी कि अपने प्यार को हासिल कैसे करें ?

अपने प्यार को हासिल कैसे करें?

जैसा कि मैं आपको हमेशा कहती हूं कि प्यार इस दुनिया की सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक है वैसे तो प्यार आसानी से नहीं होता है लेकिन जब ये प्यार हो जाता है तो ये बहुत शिद्दत से होता है। तो आइये आजके हम अपने मुख्य मुद्दे पर चलते हैं!

अपने प्यार को हासिल कैसे करें? 7 ख़ास टिप्स 

अपने प्यार को हासिल करने के बहुत से तरीके होते हैं! कुछ लोग जोर जबरदस्ती से अपना प्यार पाने की कोशिश करते हैं तो कुछ लोग डरा धमकाकर लेकिन ये दोनों ही तरीका गलत है क्योंकि प्यार वो नहीं जो डरा धमका कर पाया जाए बल्कि प्यार तो वो है जो लोग पूरे दिल से करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको आपका प्यार मिल जाए तो आप उल्टे सीधे हरकत ना करें बल्कि नीचे बताई गई जब tips को फॉलो कीजिए!

1. Confirm कीजिए कि आपकी फीलिंग प्यार है या नहीं !

कई बार लोग attraction या फिर crush जैसी feelings को भी प्यार समझ लेते हैं जबकि असल में वो सिर्फ खिंचाव होती है जो कुछ ही समय के लिए होती है। पर प्यार सारी जिंदगी के लिए होता है इसलिए यह पता लगाना बहुत ज्यादा जरूरी है कि आप जो एहसास महसूस कर रहे हैं वह प्यार है या कुछ और!

2. पता कीजिए कि क्यों आप उस इंसान से प्यार करते हैं ?

प्यार बहुत ही शिद्दत से की जाने वाली चीज है! और अगर आप इसके गहराई तक नहीं पहुंचेंगे तो आप कभी भी किसी से भी पूरी शिद्दत से प्यार नहीं कर पाएंगे और ना ही उसे हासिल कर पाएंगे। इसलिए अपने प्यार को हासिल करने के लिए सबसे पहले आपको ये जानना होगा कि आप उस इंसान से इतना प्यार करते क्यों हैं? क्योंकि जब आपको इस सवाल का जवाब मिल जाएगा तब आपको अपने जवाब में ही यह पता चलेगा कि आप उस इंसान के दिल में अपनी जगह कैसे बना सकते हैं!!

3. उस इंसान के दिल में प्यार जगाए

जब आप ये समझ ले कि आप जो फीलिंग महसूस करते हैं वो प्यार है। तो आपको यही फीलिंग अपने पार्टनर के दिल में भी पैदा करना है मतलब कि उस इंसान के दिल में आपको अपने लिए प्यार जगाना है जिससे आप प्यार करते हैं। हां, किसी के दिल में प्यार जगाना आसान नहीं है लेकिन लड़की को कैसे पटाते हैं? यह जानकर आप आसानी से लड़की को पटा सकते हैं और उसे आपसे प्यार करने पर मजबूर कर सकते हैं।

4. लड़की को इंप्रेस कीजिए

कोई भी इंसान किसी को देखते ही उससे प्यार नहीं कर लेता हैं और जिसे पहली नजर का प्यार कहते हैं वो भी शुरुआत में बस impression होता है। मतलब ये कि हम किसी को देखकर इतने ज्यादा उसके मुरीद बन जाते हैं कि हमें लगता है कि हमें उनसे प्यार हो गया है। इसीलिए लड़की को खुद से प्यार करवाना है तो सबसे पहले उसे इंप्रेस कीजिए।

5. लड़की पर अपना प्यार लुटाए

प्यार से कोई नहीं बच सकता है। अगर आप किसी से दिल खोलकर प्यार करेंगे तो लड़की भी ज्यादा दिनों तक आपके प्यार से बच नहीं पाएगी और वो वह खुद भी आपसे प्यार करने लगेगी। क्योंकि जब हमसे कोई बिना शर्त बहुत प्यार करता है तो हम भी उससे प्यार करने लगते है।

6. लड़की के करीब जाएं

जब कोई लड़का किसी लड़की से one sided love कर लेता है तो अपने दिमाग में ही खिचड़ी पकाने लगता है लेकिन यह सबसे गलत तरीका है क्योंकि सिर्फ आपके सोचने से ही कुछ नहीं होने वाला! अगर आप अपने प्यार को हासिल करना चाहते हैं तो आपको पहले लड़की को खुद से प्यार करने को मजबूर करना होगा और यह आप तभी कर पाएंगे जब आप उसके करीब जाएंगे। हम अक्सर उन्हीं लोगों से अट्रेक्ट होते हैं या प्यार कर लेते हैं जो हमारे दिल के बहुत करीब होता है इसलिए सबसे पहले लड़की के करीब जाए और उसके दिल में अपनी जगह बनाए।

7. लड़की को अपने दिल की बात बताएं

जब आप देखें कि लड़की के दिल में आप की जगह बनने लगी है और अब वह आपको अपनी जिंदगी में खास जगह देने लगी है तब आप बिना डरे और बिना इंतजार किए थोड़ा हिम्मत करके लड़की से अपने दिल की बात कह दीजिए उनसे बता दीजिए कि आप उसे इतना ज्यादा प्यार करते हैं क्योंकि कभी-कभी जज्बातों के इजहार से रिश्ते बन जाते हैं और कभी कभी चुप रह जाने से वही जज्बात दबकर खत्म हो जाते हैं। इसलिए अच्छे वक्त का इंतजार ना करते हुए लड़की को अपने दिल की बात बता दीजिए।

जब आप लड़की को इंप्रेस करने के बाद उसे अपने दिल की बात बताएंगे तो लड़की आपको मना कर ही नहीं पाएगी क्योंकि तब तक वह आप को खुद ही पसंद करने लगेगी।

और जब ऐसा होगा तब आपके प्रपोज करने पर लड़की के पास हां बोलने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचेगा। तो बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से अपने प्यार को हासिल कर सकते हैं।

« क्या प्यार करना गलत है? जानें प्यार की हकीकत

« झूठे प्यार के कुछ ख़ास लक्षण 

Conclusion

उम्मीद करते हैं कि इस आर्टिकल को पढ़कर आप समझ गए होंगे कि अपने प्यार को हासिल कैसे करें ? अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए। लड़की को कैसे पटाना है या उसे अपने प्यार में कैसे पागल करना है यह जाने के लिए आप ब्लॉग के दूसरे आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment