सच्चे प्यार की पहचान करना है तो ये है आसान तरीका

सच्चे प्यार की पहचान: दोस्तों आपको लोग अक्सर कहते हुए मिल जाएंगे की मुझे सच्चा प्यार नहीं मिलता! दुनिया में सच्चा प्यार होता ही नहीं है लोग झूठे ही झूठे हैं। इस तरह की बातें आपने भी जरूर सुनी होगी। जो लोग प्यार में होते हैं या फिर जिनका ब्रेकअप हुआ होता है वो ऐसी बातें ज्यादा करते हैं।

सच्चे प्यार की पहचान

लेकिन सच्चे प्यार की पहचान कैसे करें ? ये एक ऐसा सवाल है! जिसका जवाब सभी जानना चाहते हैं। क्योंकि लोग ये बात जानते तो है कि सच्चा प्यार जैसा कुछ होता है! लेकिन सच्चा प्यार असल में क्या होता है।‌ ये कोई नहीं जानता और जो जानने का दावा भी करते हैं वो भी झूठे प्यार को सच्चा प्यार समझ लेते हैं।

पर अगर आपको सच में सच्चे प्यार को समझना है या सच्चे प्यार की पहचान करने का तरीका जानना है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि इस पोस्ट में मैंने कुछ सवालों के माध्यम से आपको सच्चे प्यार की पहचान करने का तरीका बताया है।

सच्चा प्यार क्या होता है ?

सच्चा प्यार वो प्यार है, जिसमें लोग सिर्फ एक दूसरे के करीब नहीं आते बल्कि एक दूसरे को पूरा भी करते है। शायद आपको समझ नहीं आया हो पर सच्चे प्यार का मतलब होता है वो प्यार जो आपको वो न रहने दे जो आप अभी हैं।

सच्चा प्यार वो होता है जो आपको आपकी कमियों के बारे में बताता है, आप को आईना दिखाता है! अगर आप में बहुत सारी बुराइयां हैं, तो आपका प्रेमी आपसे सिर्फ प्यार नहीं करेगा बल्कि आपको सच बता कर आपके जीवन में सुधार करने के लिए प्रेरित करेगा या करेगी।

Short में कहूं तो, सच्चा प्यार वो होता है जो आपको प्यार के नाम पर सिर्फ खुशी नहीं रखता है बल्कि होश में रखता है।

सच्चे प्यार की पहचान कैसे करें ?

लोगों को लगता है कि सच्चे प्यार की पहचान करना बहुत मुश्किल होता है। जबकि सच्चे प्यार की पहचान करना तो इस दुनिया के कुछ सबसे आसान कामों में से एक है। ऐसे में अगर आप सच में सच्चे प्यार की पहचान करना चाहते हैं तो आपको नीचे पूछे गए सभी सवालों का जवाब देना होगा।

1. देखिए की आपका प्यार आपको क्या दे रहा है ?

लोग कहते हैं कि उन्हें सच्चा प्यार हो गया हैं और वो अपने पार्टनर के साथ खुश रहना शुरू कर देते हैं। लेकिन सच्चे प्यार में खुश रहने जैसा या फिर साथ में अच्छा समय गुजारने जैसा कुछ नहीं होता है।

अगर आपको सच्चे प्यार की पहचान करनी हो तो सबसे पहले आप को ये जाना होगा कि आपका प्यार आपको सिर्फ खुशी दे रहा है या फिर आप को सही रास्ते पर ले जा रहा है। ‌

जब भी लोगों को किसी से प्यार होता हैं, तो वो उसकी खुशी का ठेका अपने हाथ में ले लेते हैं और उसे खुश रखने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। लोग दूसरों को खुश रखने के लिए उन्हें वैसे ही accept कर लेते हैं जैसे वो हैं! जिस वजह से होने लगता ही नहीं कि उन्हें अपनी जिंदगी में किसी बदलाव की जरूरत हैं।

लेकिन सच्चे प्यार का मतलब सिर्फ अपने पार्टनर को खुशी देना नहीं होता है। बल्कि सच्चे प्यार तो‌ आपको खुश रखने से ज्यादा, वो चीजें करने के लिए कहता है जो उसके लिए जरूरी है। सच्चा प्यार इंसान को किसी fantacy की दुनिया में नहीं ले जाता बल्कि आप को जिंदगी की सच्चाई से अवगत कराता है।

2. क्या आपका प्यार आप में बदलाव ला रहा है?

सच्चे प्यार मामूली चीज नहीं होती, जो जिंदगी में आए तो आपके जिंदगी का नक्शा बदल गया। आप खूबसूरत की जगह बहुत ज्यादा खूबसूरत लगने लगें‌ नहीं बिल्कुल नहीं !

बल्कि सच्चा प्यार तो आपके जीवन में बदलाव लेकर आता है। यहां पर उस बदलाव की बात नहीं हो रही है जो लोगों को अपने कंट्रोल में रखने के लिए रिलेशनशिप में किया जाता है।

जब आपको सच्चा प्यार होगा तो आप वो रही नहीं रहेंगे, जो आप पहले हुआ करते थे। सच्चा प्यार अपने आप ही आपको बदल कर रख देगा आपके जीवन में ऐसे बदलाव लाएगा, जो आपको बेहतर इंसान बनने में मदद करेगा।

अगर आपको कोई ऐसा मिल जाए जो आपको वो बने ही नहीं रहना देना चाहता है, जो आप हैं! तो समझ लीजिए वही सच्चा प्यार है क्योंकि सच्चा प्यार करने वाले लोग आपकी खूबसूरती बातों से नहीं बल्कि आपसे प्यार करते हैं और वो आपको आपकी गलतियां दिखाकर आपको अपनी life में सुधार करने के लिए प्रेरित करते हैं।

3. क्या आपके प्यार से आपकी उम्मीदें पूरी होती हैं ?

लोगों को लगता है कि अगर कोई प्यार के नाम पर अपने पार्टनर की उम्मीदों को पूरा करता हैं! उनके ख्वाहिशों को अपना लक्ष्य बनाता है तो वही सच्चा प्यार होता है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

सच्चे प्यार में आपको किसी की उम्मीद पूरी करने की जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि जब आपको किसी से सच्चा प्यार होता है, तो आप दूसरों से उम्मीदें नहीं करते बल्कि आप खुद ही काबिल बन जाते हैं।

सच्चा प्यार आपको अपने पार्टनर के ऊपर निर्भर होना नहीं सिखाता बल्कि आपको खुद इतना काबिल बनता है कि आप अपने जीवन के फैसले खुद ले सके।

4. आपका प्रेमी आपका fan है या फिर आलोचक?

जो लोग कहते हैं कि मुझे सच्चा प्यार हो गया है उनकी बातें जरा ध्यान से सुनिएगा। ये लोग आप को यही कहते हुए मिलेंगे कि मेरा lover बहुत अच्छा है, मेरी बहुत care करता है, मेरी तारीफ करता है और मुझे खुश रखता है। ‌

अगर आपका lover सच में ये सारी चीजें करता है! तो sorry वो आपसे प्यार नहीं करता है। क्योंकि सच्चे प्यार करने वाले लोग कभी भी अपने प्यार को झूठ बोलकर खुश करने की कोशिश नहीं करते हैं।

दुनिया में कोई भी इंसान perfect नहीं है ये हम सभी जानते हैं। लेकिन लोग जब प्यार में होते हैं, तो वो अपने lover को perfect बताने लगते हैं और उसकी qualities गिनाने लगते हैं। इस समय लोगों का ध्यान बिल्कुल भी अपने lover के कमियों या फिर बुराइयों पर नहीं जाता है।

लेकिन जैसे ही उनका breakup हो जाता हैं। तो पहले जिस प्यार की वो तारीफ करते नहीं थकते थे उनकी बुराइयां बोलने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब लोग प्यार करने का दावा करते हैं तो वह अपनी आंखों में झूठ की पट्टी लगा लेते हैं।

लेकिन जब कोई आपसे सच्चा प्यार करता है तो वो ना तो खुद अपनी आंखों में प्यार की झूठी पट्टी लगाता है और ना ही आपको ऐसा करने देता है। सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति आपका सबसे बड़ा आलोचक होता है। जितना दूसरे आपकी बुराइयां नहीं करेंगे उससे ज्यादा बुराई वो कर देगा या देगी।

सच्चे प्यार करने वाला व्यक्ति आपको आपकी गलतियां बताएगा, आप को आप की कमियां दिखाएगा! वो बताएगा कि आप कितने पानी में हैं। अगर आपका प्रेमी ऐसा करता है, तो समझ लीजिए वो आपसे सच में प्यार करता है। ‌

लेकिन ध्यान रहे आलोचना करने में और नीचा दिखाने में फर्क होता है। आलोचना का मतलब होता है किसी चीज को देखकर उसके बारे में जो सच है वो कहना! इसीलिए अगर कोई आप की आलोचना करके आपको बेहतर होने के लिए कहता है तो ठीक है!

लेकिन अगर कोई आपको नीचा दिखा रहा है अगर आप का मजाक उड़ा रहा है तो आपको ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए। ‌

5. क्या आप अपने प्रेमी से सच बोल सकते हैं?

सच बोलने के लिए बहुत ज्यादा हिम्मत चाहिए होती है! खासकर उस इंसान के सामने जिससे आप प्यार करते हो। क्योंकि कोई भी सच नहीं सुन पाता है और दूसरा अगर उन्हें सच बोलने की कोशिश करता है। तो भी वो उनसे नाराज हो जाता है या हो जाती है।

ऐसे में अगर आपका प्रेमी आपको सच बोल रहा है, आपको आपकी गलतियां बता रहा है! बिना इस बात से डरे कि आप हमसे गुस्सा हो जाएंगे या हो जाएंगी! तो समझ लीजिए यही प्यार सच्चा प्यार है।

क्योंकि सच्चे प्यार में लोग अपने से ज्यादा दूसरे की भलाई चाहते हैं। भले ही वो अपना नुकसान करवा लें! लेकिन वो किसी भी हाल में अपनी मोहब्बत का नुकसान होने नहीं देते हैं।

6. क्या आपका प्रेमी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है ?

सच्चा प्यार क्रांति लाता है। जब ये आपकी जिंदगी में आता है! तो आपकी सोच, बातों, विचारों सबको बदल देता है। सच्चा प्यार कभी भी आपको अपनी कमियों के साथ रहने नहीं देता है।

जो इंसान सच में आप से प्यार करेगा वो कभी भी आप को वो नहीं रहने देगा, जो आप है! सच्चा प्यार आपको बल्कि आपको जीवन में अच्छा से अच्छा करने के लिए ऊंचा लक्ष्य बनाने के लिए, ऊंचा लक्ष्य पाने के लिए, अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए आप को सही रास्ते पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। ‌

7. आपका प्यार आपको आजादी देता है या फिर बंधनों में बांधता है ?

जब हमें किसी से प्यार होता है, तो हम उसके साथ relationship में आ जाते हैं और खुद को एक बंधन में बांध लेते हैं। हम खुद को अपनी दुनिया को उसे इंसान के इर्द-गिर्द busy कर लेते हैं। जिनसे हम प्यार करने का दावा करते हैं।

लेकिन सच्चा प्यार ऐसा नहीं होता है! सच्चा प्यार आपको ना तो किसी रिश्ते के बंधन में बांधता है और ना ही आपको अपनी परेशानियों, मजबूरी और दुख के बंधन में बंधे रहने देता है। बल्कि सच्चा प्यार एक तलवार की तरह आपके बेकार के बंधन को काट देता है और आपको आजाद कर देता है।

क्योंकि जो लोग सच में किसी से प्यार करते हैं! उनके लिए अपने प्यार को पाना या फिर अपने प्यार को अपने पास रखना सब कुछ नहीं होता। बल्कि उनकी खुशी अपने प्यार को मुस्कुराते हुए देखने में होती है। सच्चा प्यार करने वाला व्यक्ति कभी भी ये नहीं चाहेगा की उसका प्रेमी किसी बंधन में बंधा रहें। सच्चे प्यार करने वाले लोग हमेशा अपने प्रेमी को खुले पक्षी की तरह आसमान में उड़ते देखना पसंद करते हैं।

क्या आप सच्चे प्यार के लायक हैं ?

सच्चे प्यार के बारे में इतना सब कुछ जानने के बाद मान लो कि आपको सच्चा प्यार मिल गया। ‌तो क्या आप इतने काबिल है कि आप उस प्यार को और उस प्यार के साथ आने वाली चीजों को स्वीकार कर सके।

मतलब क्या आप अपने प्रेमी से अपनी आलोचना सुन सकते हैं! क्या आप सच को सुनने की हिम्मत रखते हैं! क्या आप अपने प्रेमी से अपनी बुराई सुनने के बाद में उनसे प्यार कर सकते हैं। अगर हां, तो समझ लीजिए कि आप सच्चा प्यार करने के काबिल है और अगर आप का मन है, तो आप दूसरों को भी ऐसा ही प्रेम करेंगे। ‌

समबंधित पोस्ट पढ़ें:-

पहली डेट पर क्या गिफ्ट करें? ये रहे बेस्ट आइडियाज

गर्लफ्रेंड से प्यार भरी बातें कैसे करें? बेमिशाल टिप्स

फोन पर प्यार भरी बातें कैसे करें? जानें 100% बेहतरीन उपाय

सच्चे प्यार की असली निशानी क्या है?

सच्चा प्यार आप को होश में रहने देता है और आपको सच से वाकिफ कराता है।

 सच्चा प्यार कब होता है ?

जब आप सच्चा प्यार करने के काबिल होते हैं तब सच्चा प्यार होता है। ‌

जब एक लड़के को सच्चा प्यार होता है तो क्या होता है?

जब एक लड़की को सच्चा प्यार होता है तब वह अपनी प्रेमिका को सिर्फ शरीर दृष्टि से नहीं बल्कि आत्मा की दृष्टि से देखता है और उसे वैसे ही प्यार करता है।

प्यार होने पर क्या महसूस होता है?

प्यार होने पर कुछ भी महसूस नहीं होता है, ये तो बस एक खास फीलिंग है।

Conclusion

जैसा मुझे उम्मीद है कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि सच्चे प्यार की पहचान कैसे होती है ? अब आप जब सारी बातें समझ गए हैं तो देख लीजिए कि आपका प्यार सच्चा है या नहीं! बाकी अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिए।

Leave a Comment